पुरानी नियमावली से TGT-PGT भर्ती की मांग पर युवा मंच का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन
अपर शिक्षा निदेशक ने कल शासन को प्रस्ताव भेजने का दिया आश्वासन - अनिल सिंह


विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज, युवा मंच के बैनर तले रविवार दोपहर लगभग 12 बजे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से TGT-PGT भर्ती की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया। भारी बरसात के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।

दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि कोर्ट केस के मामले में शिक्षा निदेशक प्रयागराज आए हैं, अभ्यर्थियों ने उनसे मुलाकात की। निदेशक ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक से जवाब मांगा गया है, जवाब मिलते ही मामला शासन को भेजा जाएगा।

इसके बाद युवा मंच के प्रतिनिधि अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी कर तत्काल पत्र भेजने की मांग की। अपर निदेशक ने आश्वासन दिया कि कल हर हाल में पत्र शासन को भेज दिया जाएगा और पुरानी नियमावली पर कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।

युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2025 के गजट से नियमों में बदलाव से प्रदेश के 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी वंचित हो रहे हैं। आयोग द्वारा सामान्य अध्ययन, माइनस मार्किंग जैसे नए प्रावधान जोड़ने से भर्ती और जटिल होगी और समय से पूरी होना मुश्किल है।

मांग की गई कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर तत्काल पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी हो। प्रवक्ता पदों पर बिना बीएड को अवसर, प्राविधिक कला, हिंदी, अंग्रेजी, संगीत की योग्यता विसंगतियां भी पुरानी नियमावली से ही दूर होंगी, नहीं तो भर्ती कानूनी विवाद में फंसेगी।

आंदोलन में बृजेश सिंह, अमित पांड्या, एलके चौधरी, दीपा सिंह, सलिल मौर्य, राकेश अग्रहरि, कमलाकर सिंह, अमरजीत, सुरजीत, मुकेश सिंह, आनंद मिश्रा, अंकित यादव, पारुल, अनीता, आरती, प्रमोद दुबे, गौरव यादव सहित सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।
सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पुलिस और समाजसेवियों ने संभाली व्यवस्था*


विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज , सावन माह के अंतिम सोमवार पर आज श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट यमुनानगर प्रयागराज सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मेजा ब्रजेश पाठक जमुना नगर प्रयागराज के आदेश के क्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी पर उपस्थित रहे शिवालय संस्कृत महा विद्यालय कोराव शिवालय शोभनाथ शिवालय देवघाट शिवालय महुआव आदि जिसमें सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम संयुक्त सचिव संगम लाल जायसवाल संगठन मंत्री सफात अली शाह चिदानंद मिश्रा राकेश कुमार केसरी संतोष कुमार जायसवाल चंद्र प्रकाश सिंह धीरज कुमार अजय कुमार सुदीप कुमार कौशलेश कुमार चंद्रमा प्रसाद गुप्ता एस आई रमेश कुमार मिश्रा कांस्टेबल बृजेश कुमार इत्यादि ड्यूटी पर उपस्थित रहे।
लेटे हनुमानजी की चौखट को छूकर लौटीं गंगा, प्रयागराज में घटा नदियों का जलस्तर
बांध स्थित लेटे हनुमानजी की चौखट तक पहुंची गंगा रविवार को लौट गईं। बड़े हनुमानजी को गंगा स्नान कराए जाने की मंदिर की पूरी तैयारो हो गई थी।


विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , फिलहाल वर्षा होने पर अभी जल स्तर के फिर बढ़ने की संभावना है। यमुना का जल स्तर शनिवार से कम हो ही रहा था। रविवार से गंगा का भी पानी कम होने लगा। रविवार रात गंगा का जल स्तर दो सेमी तो यमुना 12 सेमी पानी कम हो गया।

रविवार रात गंगा का जलस्तर 81.26 मीटर तथा यमुना का जलस्तर 80.42 मीटर रिकार्ड किया गया। छतनाग में गंगा का जल स्तर 13 सेमी कम होने से 79.90 मीटर दर्ज किया गया। बक्शी बांध एसटीपी से भी छह सेमी पानी कम हो गया।

पहाड़ों पर हुई वर्षा के चलते गंगा और यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ा था। लगभग एक हफ्ते तक दोनों नदियों में पानी बढ़ा था। इससे तटीय इलाके के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही थी। जल स्तर कम होने से इन क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस की ली है।

सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के एक्सईएन डीएन शुक्ला ने बताया कि कानपुर बैराज से भी पानी कम छोड़ा जा रहा है। शनिवार को तीन लाख क्यूसेक तो रविवार को यह दो लाख क्यूसेक हो गया, जिसका असर गंगा में पड़ा। केन, बेतवा और चंबल नदियों का भी पानी तेजी से घटने लगा है, जिसके चलते यमुना का पानी कम होने लगा। बारिश होने पर ही अब नदियों का जल स्तर बढ़ सकेगा।
भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने धार्मिक स्थलों की स्वच्छता का दिया संदेश, डीहा में चला अभियान

विश्वनाथ प्रताप सिंह



प्रयागराज ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल द्वारा चलाए जा रहे क्लीन टैम्पल ड्राइव अभियान के तहत रविवार को करछना विकासखंड के डीहा ग्राम पंचायत स्थित हर-हर भोला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। योगेश शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।

इस दौरान योगेश शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। यदि हर सप्ताह संभव न हो तो महीने में कम से कम एक बार धार्मिक अथवा सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह संपूर्ण यमुनापार क्षेत्र को अपना परिवार मानते हैं और यहां का प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए सहोदर है। ऐसे में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं रहने दिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि यमुनापार के युवा तेजी से इस अभियान से जुड़ रहे हैं। युवा शक्ति के सहयोग से अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अगले चरण में मेजा के परानीपुर स्थित बाबा महाराज मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, विजय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार तिवारी, हरिलाल निषाद, राम कौशल निषाद, अभिमन्यु निषाद, राम कुमार यादव, अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, सर्वेश कुमार, राहुल निषाद, हरिकांत पांडेय, हरिमोहन पांडेय, भोले सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
वाहन चोरी के आरोपी की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहनों को बेचकर धन अर्जित करने के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ नजमे आलम की करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में है।

प्रयागराज के मुबारकपुर नवाबगंज निवासी मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ नजमे आलम, पुत्र मोहम्मद मुस्लिम, पर वाहनों की चोरी करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, चोरी किए गए वाहनों के इंजन नंबर और चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ की जाती थी।

इसके बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जाते थे। इन दस्तावेजों के जरिए वाहनों को बेचकर धन अर्जित करने का आरोप है।

इसी मामले में आरोपी मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ नजमे आलम की करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई आरोपी के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के तौर पर सामने आई है।

मामले में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कार्रवाई का संबंध वाहन चोरी, नंबरों में छेड़छाड़, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और वाहनों की बिक्री से जुड़े आरोपों से है।
जलभराव से फसलों के नुकसान की भरपाई हो - कुंवर रेवती रमण सिंह*

*नालों की सफाई व खुदाई न होने से स्थिति विकट, पूर्व सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से की वार्ता*


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि नालों की खुदाई नहीं होने से पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने मेजा एसडीएम से कहा कि मेजा, माण्डा में नालों व ड्रेनों की खुदाई नहीं होने से किसानों के खेतों में कई दिनों से पानी भरा है और फसल बर्बाद हो गई है, इसलिए तत्काल सर्वे कराकर सरकार से मुआवजा दिलाया जाए। इसी तरह उन्होंने कोरांव, करछना और बारा के अधिकारियों से भी बात की।

सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि जब कुंवर रेवती रमण सिंह सिंचाई मंत्री थे तो अपने कार्यकाल में उन्होंने बड़े पैमाने पर नालों और ड्रेनों की खुदाई कराई थी, लेकिन आज स्थिति भिन्न है। उन्होंने कहा कि किसान घंटों लाइन लगाकर खाद लेता है, मेहनत और पूंजी लगाकर फसल तैयार करता है, लेकिन सरकारी तंत्र की लापरवाही से बरसात का पानी खेतों में भरा रह जाता है और फसल सड़ जाती है। समय रहते नालों-ड्रेनों की खुदाई हो जाती तो किसानों की मेहनत पर पानी न फिरता।

उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर के नालों की सफाई भी बरसात शुरू होने से पहले होती तो आज जलभराव की इतनी भयावह स्थिति नहीं होती।
रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में उछाल, जमाखोरी की आशंका*

*कौशाम्बी में कालाबाजारी रोकने को तहसीलवार टीम गठित, फुटकर में 65 रुपये किलो तक पहुंचे दाम*


विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज, रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही चीनी के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। सवाल उठ रहा है कि त्योहार से ठीक पहले कीमतों में इतनी तेजी क्यों आई, क्या बढ़ी हुई मांग कारण है या जमाखोरी और कालाबाजारी के जरिए कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है।

कौशाम्बी समेत प्रयागराज के कई बाजारों में पिछले कुछ दिनों में चीनी के भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया है। एक सप्ताह के भीतर करीब 1000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और फुटकर बाजार में कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंचने की रिपोर्ट है।

रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, मिठाई, बर्फी, पेड़ा, लड्डू, खीर में चीनी की खपत अधिक होती है, लेकिन क्या केवल मांग बढ़ने से इतना उछाल जायज है। बाजार में उपलब्धता, उत्पादन में कमी, पुराने स्टॉक की स्थिति को भी कारण बताया जा रहा है, वहीं जमाखोरी की आशंका भी उठ रही है।

जमाखोरी रोकने के लिए कौशाम्बी में प्रशासन ने तहसीलवार टीम गठित की है। व्यापारियों और बड़े गोदामों के स्टॉक की जांच की जा रही है। सरकार भी उत्तर प्रदेश में चीनी की जमाखोरी को लेकर सख्त है।
सत्ता परिवर्तन से ही व्यवस्था परिवर्तन संभव - आईपी रामबृज*
*कांशीराम जी बहुजन समाज का राज देखना चाहते थे, आजाद समाज पार्टी ने द्वितीय चरण की यात्रा का किया ऐलान*


प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
मान्यवर कांशीराम साहब देश में बहुजन समाज का राज देखना चाहते थे, यह केवल सत्ता परिवर्तन का सपना नहीं बल्कि उस व्यवस्था के परिवर्तन का संकल्प था जिसमें सदियों से वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज को उसके अधिकारों से दूर रखा गया। उक्त बातें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिला प्रभारी व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि बहुजन का राज मतलब ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था जिसमें शासन कुछ परिवारों, जातियों या वर्गों की जागीर न हो, बल्कि जिसकी आबादी जितनी बड़ी हो उसकी राजनीतिक भागीदारी भी उतनी ही मजबूत हो। यह सपना ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहू महाराज, पेरियार, नारायणा गुरु, डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम साहब की विचारधारा से निकला है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि बहुजन समाज अपनी शक्ति को संगठन, संघर्ष और सत्ता में परिवर्तित करे। वोट हमारा हो, नेतृत्व हमारा हो और नीतियां भी हमारे हितों को ध्यान में रखकर बनें। बहुजन का राज नफरत नहीं बल्कि बराबरी, न्याय और प्रतिनिधित्व की लड़ाई है।

उन्होंने बताया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन यात्रा का द्वितीय चरण शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, युवा, छात्र और महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और गांव-गांव, वार्ड-वार्ड, बूथ-बूथ तक जनजागरण करना है।
कोरांव   तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने बड़ोखर क्षेत्र के कई गांवों का निरीक्षण किया।
प्रयागराज

SB न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

विनय सिंह हडिया

तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने बड़ोखर क्षेत्र से निरीक्षण शुरूआत कि जिसमें बड़ोखर लंगड़ा तालाब के आस पास बसे लोगों के घर में भारी बरसात के कारण घर के अंदर जल जमाव हो जाने के कारण जीवन यापन अस्त व्यस्त हो जाने के कारण तहसीलदार रोशनी सोलंकी को जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से स्थानीय चौकी बड़ोखर को निर्देशित कर तालाब से पानी निकालने का निर्देश दिया गया जिसके तुरंत बाद ही एक्शन में आये चौकी बड़ोखर में तैनात उप निरीक्षक अरविंद कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पानी निकलवाने की व्यवस्था में लग गए कुछ ही घंटे में तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी जी भी बड़ोखर में पहुंच कर बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान बड़ोखर ग्राम प्रधान मानपुर दोनों लोगों सहित पंचायत सचिव को भी निर्देश दिया कि लोगों को हर संभव मदत दिया जाए।
और खाने पीने की व्यवस्था कराई जाए ताकि किसी को भी समस्या न हो
रोशनी सोलंकी जी के आने से ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी और खुशी का माहौल रहा लोगों ने बड़ी सरलता से अपनी  समस्या बताई और तहसीलदार महोदया ने परिवार की तरह लोगों से उनकी समस्या जाना और तत्काल मदत का आश्वासन दिया।इस निरीक्षण में
मौजूद लोग प्रमोद तिवारी बड़ोखर ग्राम प्रधान मानपुर
ग्राम प्रधान बड़ोखर सुरेश पाल भवानीपुर मनिंद्र पांडेय,बबलू पटेल चंदापुर, सत्यम केसरी बड़ोखर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दिव्यांग पेंशन सितंबर के अंतिम सप्ताह तक होगी अंतरित
SNA स्पर्श प्रणाली लागू होने से तकनीकी कार्य प्रगति पर - जिला दिव्यांगजन अधिकारी


विश्वनाथ प्रताप सिंह



प्रयागराज , जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे पेंशनर जिनके खाते में इस वित्तीय वर्ष की प्रथम किस्त नहीं पहुंची है, उनकी पेंशन सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक अंतरित कर दी जाएगी।

भारत सरकार के निर्देश पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत नए मॉड्यूल SNA स्पर्श प्रणाली लागू की जा रही है। एनआईसी एवं साइबर ट्रेजरी के सहयोग से कार्य पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी समस्या दूर करने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। नई प्रणाली लागू होते ही आधार मैप्ड खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।