रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में उछाल, जमाखोरी की आशंका*

*कौशाम्बी में कालाबाजारी रोकने को तहसीलवार टीम गठित, फुटकर में 65 रुपये किलो तक पहुंचे दाम*


विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज, रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही चीनी के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। सवाल उठ रहा है कि त्योहार से ठीक पहले कीमतों में इतनी तेजी क्यों आई, क्या बढ़ी हुई मांग कारण है या जमाखोरी और कालाबाजारी के जरिए कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है।

कौशाम्बी समेत प्रयागराज के कई बाजारों में पिछले कुछ दिनों में चीनी के भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया है। एक सप्ताह के भीतर करीब 1000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और फुटकर बाजार में कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंचने की रिपोर्ट है।

रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, मिठाई, बर्फी, पेड़ा, लड्डू, खीर में चीनी की खपत अधिक होती है, लेकिन क्या केवल मांग बढ़ने से इतना उछाल जायज है। बाजार में उपलब्धता, उत्पादन में कमी, पुराने स्टॉक की स्थिति को भी कारण बताया जा रहा है, वहीं जमाखोरी की आशंका भी उठ रही है।

जमाखोरी रोकने के लिए कौशाम्बी में प्रशासन ने तहसीलवार टीम गठित की है। व्यापारियों और बड़े गोदामों के स्टॉक की जांच की जा रही है। सरकार भी उत्तर प्रदेश में चीनी की जमाखोरी को लेकर सख्त है।
सत्ता परिवर्तन से ही व्यवस्था परिवर्तन संभव - आईपी रामबृज*
*कांशीराम जी बहुजन समाज का राज देखना चाहते थे, आजाद समाज पार्टी ने द्वितीय चरण की यात्रा का किया ऐलान*


प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
मान्यवर कांशीराम साहब देश में बहुजन समाज का राज देखना चाहते थे, यह केवल सत्ता परिवर्तन का सपना नहीं बल्कि उस व्यवस्था के परिवर्तन का संकल्प था जिसमें सदियों से वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज को उसके अधिकारों से दूर रखा गया। उक्त बातें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिला प्रभारी व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि बहुजन का राज मतलब ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था जिसमें शासन कुछ परिवारों, जातियों या वर्गों की जागीर न हो, बल्कि जिसकी आबादी जितनी बड़ी हो उसकी राजनीतिक भागीदारी भी उतनी ही मजबूत हो। यह सपना ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहू महाराज, पेरियार, नारायणा गुरु, डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम साहब की विचारधारा से निकला है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि बहुजन समाज अपनी शक्ति को संगठन, संघर्ष और सत्ता में परिवर्तित करे। वोट हमारा हो, नेतृत्व हमारा हो और नीतियां भी हमारे हितों को ध्यान में रखकर बनें। बहुजन का राज नफरत नहीं बल्कि बराबरी, न्याय और प्रतिनिधित्व की लड़ाई है।

उन्होंने बताया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन यात्रा का द्वितीय चरण शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, युवा, छात्र और महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और गांव-गांव, वार्ड-वार्ड, बूथ-बूथ तक जनजागरण करना है।
कोरांव   तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने बड़ोखर क्षेत्र के कई गांवों का निरीक्षण किया।
प्रयागराज

SB न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

विनय सिंह हडिया

तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने बड़ोखर क्षेत्र से निरीक्षण शुरूआत कि जिसमें बड़ोखर लंगड़ा तालाब के आस पास बसे लोगों के घर में भारी बरसात के कारण घर के अंदर जल जमाव हो जाने के कारण जीवन यापन अस्त व्यस्त हो जाने के कारण तहसीलदार रोशनी सोलंकी को जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से स्थानीय चौकी बड़ोखर को निर्देशित कर तालाब से पानी निकालने का निर्देश दिया गया जिसके तुरंत बाद ही एक्शन में आये चौकी बड़ोखर में तैनात उप निरीक्षक अरविंद कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पानी निकलवाने की व्यवस्था में लग गए कुछ ही घंटे में तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी जी भी बड़ोखर में पहुंच कर बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान बड़ोखर ग्राम प्रधान मानपुर दोनों लोगों सहित पंचायत सचिव को भी निर्देश दिया कि लोगों को हर संभव मदत दिया जाए।
और खाने पीने की व्यवस्था कराई जाए ताकि किसी को भी समस्या न हो
रोशनी सोलंकी जी के आने से ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी और खुशी का माहौल रहा लोगों ने बड़ी सरलता से अपनी  समस्या बताई और तहसीलदार महोदया ने परिवार की तरह लोगों से उनकी समस्या जाना और तत्काल मदत का आश्वासन दिया।इस निरीक्षण में
मौजूद लोग प्रमोद तिवारी बड़ोखर ग्राम प्रधान मानपुर
ग्राम प्रधान बड़ोखर सुरेश पाल भवानीपुर मनिंद्र पांडेय,बबलू पटेल चंदापुर, सत्यम केसरी बड़ोखर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दिव्यांग पेंशन सितंबर के अंतिम सप्ताह तक होगी अंतरित
SNA स्पर्श प्रणाली लागू होने से तकनीकी कार्य प्रगति पर - जिला दिव्यांगजन अधिकारी


विश्वनाथ प्रताप सिंह



प्रयागराज , जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे पेंशनर जिनके खाते में इस वित्तीय वर्ष की प्रथम किस्त नहीं पहुंची है, उनकी पेंशन सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक अंतरित कर दी जाएगी।

भारत सरकार के निर्देश पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत नए मॉड्यूल SNA स्पर्श प्रणाली लागू की जा रही है। एनआईसी एवं साइबर ट्रेजरी के सहयोग से कार्य पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी समस्या दूर करने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। नई प्रणाली लागू होते ही आधार मैप्ड खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।
प्रयागराज में 2 दिवसीय मखाना खेती प्रशिक्षण, किसान कराएं पंजीकरण*

तालाब विधि से खेती को बढ़ावा, प्रथम आवक प्रथम पावक पर चयन


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,जनपद में मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में मखाना विकास योजना के तहत लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक कृषक 3 दिवस के अंदर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो एवं खतौनी सहित विकास भवन कक्ष संख्या 85 स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर होगा।
जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की, पुराने वादों को शून्य करने के निर्देश*

*5 साल व 3 साल से अधिक पुराने मुकदमों की शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई, वरासत के मामले शत-प्रतिशत निस्तारित करने को कहा*



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लंबित कोर्ट केस, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पांच साल एवं तीन साल से अधिक पुराने राजस्व वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई कर लम्बित वादों को शून्य करने के निर्देश दिए। निर्विवादित वरासत के प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित करने, प्रारूप-1,2,3 पर भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण और भूमि रजिस्टर व ग्राम सभा संपत्ति रजिस्टर बनाने को कहा।

उन्होंने उपजिलाधिकारी बारा को पावरग्रिड के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य समय से पूर्ण करने, कृषक दुर्घटना बीमा के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई, सोरांव, बारा, फूलपुर, मेजा एवं कोरांव में कस्तूरबा गांधी छात्रावास हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा थाना दिवस एवं तहसील दिवस की शिकायतों को समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारीगण सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार ऑनलाइन उपस्थित रहे।
शाहनवाज खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AIMIM अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष बने

*समर्थकों में खुशी की लहर, संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद*

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में अधिवक्ता शाहनवाज खान को अधिवक्ता संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर से समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अधिवक्ता जगत से जुड़े होने के कारण शाहनवाज खान जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे, ऐसी उम्मीद समर्थकों ने जताई है। उनके नेतृत्व में जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

नई जिम्मेदारी पर शाहनवाज खान ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
पूर्व मंत्री अंसार अहमद के शीतगृह में घटना की PMO ने मांगी रिपोर्ट, प्रयागराज के इस हादसे में 4 श्रमिकों की मौत हुई थी।

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद के शीतगृह में मजदूरों की मौत के मौत मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रिपोर्ट तलब की है। इस प्रकरण में मृतकों के परिवार के लोगों को एकमुश्त धनराशि प्रदान करने के लिए वारिसानों व घायलों के आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फिर से सुस्पष्ट तथा पठनीय छाया प्रति भी मांगी गई है।

इनके कागजात मांगे गए हैं
बिहार के सहरसा जिले में सलखुआ के गौरी पिपरा निवासी अमित कुमार पुत्र रामप्रवेश का स्वयं के, सलखुआ के बलियार के महेश सादा पुत्र चीलतर सादा का पत्नी गौरी कुमारी के व सलखुआ के ही ताजपुर किलनी चिरैया के अंकित कुमार पुत्र छोटेलाल चौधरी का स्वयं के कागजात मांगे गए हैं। दरअसल, इनके कागजात स्पष्ट नहीं थे।

हादसे में 16 श्रमिक घायल भी हुए थे
शीतगृह में कुछ माह पहले अमोनिया गैस से रिसाव से छत व दीवार ढह गई थी, जिससे चार श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि 16 श्रमिक घायल हो गए थे। हादसे के दौरान कोल्ड स्टोरेज में आलू रखा जा रहा था। इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई थी।

करीब 100 श्रमिक बिना ट्रेनिंग कर रहे थे काम
मामले में पुलिस और प्रशासन ने जांच की तो पाया गया कि काेल्ड स्टोरेज में करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें किसी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं दी गई थी और न ही कोई टेक्नीशियन था। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को पीएमओ के पत्र के मुताबिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
पूर्व मंत्री अंसार अहमद के शीतगृह में घटना की PMO ने मांगी रिपोर्ट, प्रयागराज के इस हादसे में 4 श्रमिकों की मौत हुई थी।

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद के शीतगृह में मजदूरों की मौत के मौत मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रिपोर्ट तलब की है। इस प्रकरण में मृतकों के परिवार के लोगों को एकमुश्त धनराशि प्रदान करने के लिए वारिसानों व घायलों के आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फिर से सुस्पष्ट तथा पठनीय छाया प्रति भी मांगी गई है।

इनके कागजात मांगे गए हैं
बिहार के सहरसा जिले में सलखुआ के गौरी पिपरा निवासी अमित कुमार पुत्र रामप्रवेश का स्वयं के, सलखुआ के बलियार के महेश सादा पुत्र चीलतर सादा का पत्नी गौरी कुमारी के व सलखुआ के ही ताजपुर किलनी चिरैया के अंकित कुमार पुत्र छोटेलाल चौधरी का स्वयं के कागजात मांगे गए हैं। दरअसल, इनके कागजात स्पष्ट नहीं थे।

हादसे में 16 श्रमिक घायल भी हुए थे
शीतगृह में कुछ माह पहले अमोनिया गैस से रिसाव से छत व दीवार ढह गई थी, जिससे चार श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि 16 श्रमिक घायल हो गए थे। हादसे के दौरान कोल्ड स्टोरेज में आलू रखा जा रहा था। इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई थी।

करीब 100 श्रमिक बिना ट्रेनिंग कर रहे थे काम
मामले में पुलिस और प्रशासन ने जांच की तो पाया गया कि काेल्ड स्टोरेज में करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें किसी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं दी गई थी और न ही कोई टेक्नीशियन था। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को पीएमओ के पत्र के मुताबिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
रेल पटरियों की निगहबानी करने वाले ट्रैक मेंटेनरों को खुशखबरी, सितंबर में मिलेगा साइकिल भत्ते का बकाया एरियर

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , धूप, आंधी और कड़ाके की ठंड में रेल पटरियों की निगहबानी करने वाले ट्रैक मेंटेनरों के लंबे संघर्ष को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2016 से लंबित साइकिल अनुरक्षण भत्ते का बकाया (एरियर) अब कर्मचारियों के खातों में आने का रास्ता साफ हो गया है। मौजूदा भत्ता मिलना तो शुरू हो गया था, लेकिन बकाया एरियर अटका हुआ था।

केंद्रीय श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया था
टालमटोल से परेशान होकर रेलकर्मियों ने केंद्रीय श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया था। श्रम विभाग में दर्ज शिकायत और बढ़ती सख्ती के बाद उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल प्रशासन हरकत में आया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर बताया कि सभी पात्र ट्रैकमेंटेनरों को पिछले तीन वर्षों के साइकिल भत्ते के एरियर का भुगतान आगामी सितंबर माह के नियत वेतन के साथ कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों के हक-संघर्ष की बड़ी जीत बताई
मंडल इंजीनियर (ट्रैक) ने सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को इस संबंध में औपचारिक लिखित सूचना भेज दी है। एनसीआरईएस के मंडल मंत्री चंदन सिंह ने बताया कि लंबे समय से यूनियन इसके लिए संघर्षरत थी। वर्ष 2016 से चले आ रहे इस वित्तीय गतिरोध को अब सुलझा लिया है। यह कर्मचारियों के हक और संघर्ष की बड़ी जीत है।