तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद हुईं लापता महिला और दो बेटियां, पुलिस ने परिवार को सौंपा
उरीमारी ओपी क्षेत्र के तेतरिया बारटोला गांव से 10 अगस्त को लापता हुई महिला और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद तीनों को सकुशल वापस लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, संजय करमाली की पत्नी सरिता देवी (34 वर्ष), बेटी संजना कुमारी (20 वर्ष) और अंजना कुमारी (17 वर्ष) 10 अगस्त 2026 को पूजा करने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद तीनों वापस घर नहीं लौटीं।
मामले की सूचना 12 अगस्त को पुलिस को दी गई, जिसके बाद उरीमारी ओपी में प्राथमिकी संख्या 143/26 दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने जांच और तकनीकी माध्यमों की मदद से लापता महिला एवं दोनों युवतियों का पता लगाया और उन्हें तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों को उरीमारी लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने तीनों के सकुशल वापस मिलने पर राहत की सांस ली।

उरीमारी ओपी क्षेत्र के तेतरिया बारटोला गांव से 10 अगस्त को लापता हुई महिला और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद तीनों को सकुशल वापस लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
दिनांक 21 अगस्त 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव अनुमंडल की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया तथा एनटीपीसी एवं उसके सहयोगी कोल माइंस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हजारीबाग। गिद्दी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग के दो सक्रिय सदस्य गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने 21 अगस्त को हजारीबाग स्थित रुक्मणी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
हजारीबाग। शहर के प्रतिष्ठित एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए 22 अगस्त, शनिवार को अस्पताल परिसर में निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग की ओर से 20 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कांड कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी एवं हाईवा वाहन में आग लगाने की घटना से संबंधित है।















हजारीबाग। दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा बाजार में गुरुवार को नवीन प्रतिष्ठान ‘वीणा स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू ने व्हीलचेयर पर बैठकर फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान उनके सेवक निरंजन साव के सुपुत्र गोपाल कुमार साव द्वारा शुरू किया गया है।
हजारीबाग। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रवक्ता विक्की कुमार धान एवं संयोजक विजय सिंह भोक्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त हेमंत सती के आदेश एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हजारीबाग शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k