शहर में जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, नाले-नालियों व सीवर सफाई में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज , पिछले चार दिनों की बारिश से शहर में जगह-जगह हुए जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा गया कि नाले, नालियों और सीवर की सफाई में भ्रष्टाचार किया गया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नाले-नालियों व सीवर सफाई में खानापूर्ति की गई
एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव व महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि जलभराव को लेकर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए। खानापूर्ति के लिए नाले, नालियों और सीवर की सफाई की गई। दो दिन की बारिश में मुहल्ले तालाब के रूप में तब्दील हो गए। महानगर महासचिव रविंद्र यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, बब्बन दुबे, तारिक सईद अज्जू ने कहा कि जलभराव से लोगों के घरों में रखे सामान खराब हो गए। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बावजूद इसके अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
कहा- सरकार ने लोगों की परेशानी अनदेखी की
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोगों की परेशानियों की अनदेखी की है। इस दौरान संतोष यादव, दान बहादुर मधुर, देवीलाल, मो. शारिक, शांति प्रकाश पटेल, राजेश गुप्ता, सावित्री सिंह, नाटे चौधरी आदि रहे।
Aug 21 2026, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k