हरियाली तीज समारोह में संस्कृति और नारी शक्ति की मनमोहक प्रस्तुति
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं उड़ान महिला मंच के तत्वाधान में हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के दिशा-निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर के नेतृत्व में रामघाट रोड स्थित होटल महाजन में धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह जी और विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सोनू सिंह जी ने शिव जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन एवं उड़ान महिला मंच अध्यक्ष भारती गौतम के संयोजन में सभी बहनों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी lहरियाली तीज समारोह में संस्कृति और नारी शक्ति की मनमोहक प्रस्तुति दी गई lकार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन श्रीमती लता राघव ने किया अपनी शानदार एंकरिंग और मनोरंजक अंदाज से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा कार्यक्रम का शुभारंभ के साथ अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें तीज गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई lएक नाटक प्रस्तुत किया गया आया सावन झूम के पूजा सेंगर ममता भारती गौतम अनामिका राधा रानी के द्वारा कजरा मोहब्बत वाला मधु रानी भारती गौतम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई lराजस्थानी फोक डांस घूमर सुनीता राठौर ने किया कृष्ण हो कृष्णा आरोही तोमर ने नृत्य प्रस्तुत किया lतीज क्वीन कंपटीशन समारोह का विशेष आकर्षण रहाl तीज विजेता रहीं प्रियंका , ज्योति और कविता ने पारंपरिक वेशभूषा आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि श्रीमती विजय सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धनकरते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं समाजसेवी श्रीमती सोनू सिंह जीने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजको ममता सिंह पूजा सिंगर मधु रानी जादौन भारती गौतम एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रभा चौहान ने बहुत सुन्दर भजन प्रस्तुत किया कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार एव सम्मान प्रदान करने तथा सभी अतिथियों प्रतिभागियों और सहयोगियों के आभार के साथ हुआ। हरियाली तीज की यही पुकार नारी शक्ति का हो सम्मान अपार। मनोज कुमारी, सुनीता सिंह, मिनी रानी,आशा सिसोदिया, कुसुम, जया, गीता मित्तल, अनन्या, पूनम तोमर, नीतू, मनु चौहान, योगेन्द्र,बरखा, नीरा देवी ममता, राधा रानी, प्रिया, रंजनासेंगर, , सृष्टि आदि अनेक बहनें उपस्थित रहीं l
Aug 19 2026, 19:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k