भारी बारिश से प्रयागराज के कई मोहल्लों में जलभराव,पम्प लगाकर निकालने में जुटा नगर निगम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले भारी बारिश के चलते कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हाईकोर्ट के संज्ञान में लेने के बाद नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारी जल निकासी कराने में जुटे हुए हैं। प्रयागराज नगर निगम जार्जटाउन के अधिकारी और सोहबतियाबाग में तीन पम्प लगाकर सीवर लावइन के माध्यम से शहर से बाहर निकलवाने में जुटा हुए हैं। महापौर गणेश केसरवानी का कहना है कि भारी बारिश के चलते जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है। हमने कई स्थानों पर निरीक्षण किया और जहां भी समस्या उत्पन्न हुई वहां तत्काल सफाई और जल निकासी के लिए निर्देश दिया है।

प्रयागराज के जार्जटाउन, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग,बैरहना, रामबाग, करेली सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रदेश में बुधवार से 23 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी उप्र में अलग अलग स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगह गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। यह पूर्वानुमान बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है।

मुख्य रूप से 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

20 अगस्त को बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार 20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर बादलों की तेज गर्जना और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को खुले मैदान में जाने से बचना चाहिए। पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ऊंचे स्थानों के नीचे खड़े होने से भी बचना जरूरी है। किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम के बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए सलाह

डॉ. पांडेय ने किसानों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने को कहा है। खेतों में काम करते समय यदि बादल गरजने या बिजली चमकने लगे तो सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। बारिश के कारण खेतों में पानी भरने की स्थिति में फसलों की नियमित निगरानी करना भी जरूरी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं। इसलिए प्रशासन, किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।
महेवा घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत,NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। महेवा पूरब पट्टी स्थित महेवा घाट पर मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे यमुना नदी में नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और NDRF टीम मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीमों ने युवक को यमुना नदी से बाहर निकाला,लेकिन बाहर निकाले जाने के समय ही उसकी मौत हो चुकी थी।
हरियाली तीज समारोह में संस्कृति और नारी शक्ति की मनमोहक प्रस्तुति


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं उड़ान महिला मंच के तत्वाधान में हरियाली तीज के अवसर पर  आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के दिशा-निर्देशन  एवं जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर के नेतृत्व में  रामघाट रोड स्थित होटल महाजन में धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजया  सिंह जी और विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सोनू सिंह जी ने  शिव जी की प्रतिमा के समक्ष दीप   प्रज्वलित कर की  महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन  एवं उड़ान महिला मंच अध्यक्ष भारती गौतम के संयोजन में सभी बहनों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी lहरियाली तीज समारोह में संस्कृति और नारी शक्ति की मनमोहक प्रस्तुति दी गई lकार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन श्रीमती लता राघव ने किया अपनी शानदार एंकरिंग और मनोरंजक अंदाज से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा कार्यक्रम का शुभारंभ के साथ अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें तीज गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई lएक नाटक  प्रस्तुत किया गया आया सावन झूम के पूजा सेंगर ममता भारती गौतम अनामिका राधा रानी के द्वारा कजरा मोहब्बत वाला मधु रानी भारती गौतम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई lराजस्थानी फोक डांस घूमर सुनीता राठौर  ने किया कृष्ण हो कृष्णा आरोही तोमर  ने नृत्य प्रस्तुत किया lतीज क्वीन कंपटीशन समारोह का विशेष आकर्षण रहाl तीज  विजेता रहीं  प्रियंका  , ज्योति  और कविता ने पारंपरिक वेशभूषा आत्मविश्वास और अपनी  प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि श्रीमती विजय सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धनकरते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं समाजसेवी श्रीमती सोनू सिंह जीने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजको  ममता सिंह पूजा सिंगर मधु रानी जादौन भारती गौतम एवं प्रतिभागियों को  शुभकामनाएं दी। प्रभा चौहान ने बहुत सुन्दर भजन प्रस्तुत किया कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार एव सम्मान प्रदान करने तथा सभी अतिथियों प्रतिभागियों और सहयोगियों के आभार के साथ हुआ। हरियाली तीज की यही पुकार नारी शक्ति का हो सम्मान अपार। मनोज कुमारी, सुनीता सिंह, मिनी रानी,आशा सिसोदिया, कुसुम, जया, गीता मित्तल, अनन्या, पूनम तोमर, नीतू, मनु चौहान, योगेन्द्र,बरखा, नीरा देवी ममता, राधा रानी, प्रिया, रंजनासेंगर, , सृष्टि आदि अनेक बहनें उपस्थित रहीं l
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी, 17 से अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 19 स्नातक पाठ्यक्रमों में अधिकांश सीटों पर प्रवेश हो चुका है। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कल 17 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए संबंधित विभागों की ओर से अलग-अलग तिथियां और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी।

पहली बार अगस्त में शुरू होंगी कक्षाएं
पिछले तीन वर्षों में पहली बार अगस्त माह में स्नातक कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इससे पहले प्रवेश प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण सितंबर या अक्टूबर तक कक्षाएं शुरू होती थीं। इस बार प्रवेश प्रक्रिया को अपेक्षाकृत जल्द पूरा करने के बाद पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की गई है।

करीब 3700 सीटों पर प्रवेश
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए, बीएससी और बीकाम समेत बीएड, पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए, बीसीए-एमसीए डाटा साइंस, बीसीए, आपदा प्रबंधन, खाद्य एवं पोषण सहित 19 स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 3700 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इनमें बड़ी संख्या में सीटों पर दाखिला हो चुका है और अब प्रवेशित विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

निर्धारित तिथि से 7 दिन बाद शुरू होंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 13 अगस्त से स्नातक कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने में कुछ अतिरिक्त समय लगने के कारण कक्षाएं निर्धारित तिथि से सात दिन बाद शुरू होंगी। अब 20 अगस्त से विभागों में नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अभिलेख सत्यापन में मूल प्रमाणपत्र लाएं
अभिलेख सत्यापन के दौरान विद्यार्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। संबंधित विभाग सत्यापन की प्रक्रिया और समय-सारिणी के संबंध में आवश्यक जानकारी जारी करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के साथ ही विद्यार्थियों को जल्द से जल्द नियमित पढ़ाई से जोड़ने पर है।

स्नातक प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार 17 अगस्त से प्रवेश पा चुके विद्यार्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया जाए, जबकि कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी।

बीटेक में प्रवेश को 20 अगस्त तक भौतिक सत्यापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट आफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलाजी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जोसाआ/सीसैब-2026 के माध्यम से बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद मेजर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सीट आवंटित विद्यार्थियों का संस्थान में भौतिक रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी। रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच की जा सकेगी।

नियमों के तहत मिलेगी छात्रावास सुविधा
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ सभी दस्तावेजों की तीन-तीन स्वप्रमाणित प्रतियां ले जानी होंगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय शुल्क और यदि कोई बकाया शुल्क हो तो उसे जमा करना होगा। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने छात्रावास की सुविधा को सीमित बताया है। छात्रावास उपलब्धता और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ही विद्यार्थियों को आवास दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिलने से राहत

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) में जुलाई 2026 सत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी है। पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई थी। अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

यूपीआरटीओयू के प्रवेश प्रभारी प्रो. जय प्रकाश यादव के अनुसार 30 अगस्त के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश स्वीकार नहीं होंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास अब आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध होगा।

मुक्त विश्वविद्यालय में नियमित विश्वविद्यालयों से अलग दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। नौकरीपेशा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तथा पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए तिथि विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट 18 अगस्त को नैनी  स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 18 अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी अडानी सोलर (मुंद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड) प्रतिभाग करेगी। प्लेसमेंट प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक कैंपस प्लेसमेंट में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, बीएससी, बीककाम, आईटीआई, डिप्लोमा पास आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी इस तिथि को अपने समस्त बायोडाटा सहित मूल दस्तावेज के साथ समय सुबह 10 बजे संस्थान में उपस्थित हों।
भारी बारिश से मैलहा भगेसर पुलिया क्षतिग्रस्त आवागमन बाधित
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के संपर्क मार्ग के  मरम्मत कराने कि मांग उठाई

  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,संपर्क मार्ग टूटा, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य कोरांव विकासखंड के मैलहा भगेसर मोड़ के पास संपर्क मार्ग पर बनी एक पुलिया भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है । रात से सुबह तक हुई लागातर बारिश के बाद पुलिया टूट गई जिससे भगेसर गांव सभा भेगसर में PWD की मुख्य सड़क जो खिवली से भगेसर से जाती है इस बारिश में कई जगह पूरी तरह से टूटकर जल में समा गई है मुख्य मार्ग होने की वजह से ग्राम सभा भगेसर की जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इससे स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामिणो को आवागमन में  परेशानी  होती है।
बेलन नदी के ऊपर से पानी बहने लगा है 1994 जैसी बाढ़विभीषिका का की संभावना हो गईं है

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , सारी नदियों नालों पर बने पुल पुलिया डूब गये हैं, रास्ते सब बंद, दर्जनों गाँवों के बाढ़ से प्रभावित डूबने की संभावना दिख रही है,
एसडीम कोराँव ठाकुर प्रसाद टीम के साथ सभी नदियों गाँवो का जायेजा ले रहे,

उन्होंने आग्रह किया है कि बेलन नदी मेँ डैम से काफ़ी पानी छोड़ दिया गया है लोग बेलन सेवटी टुंडीयारी लपरी नदी के किनारे के गांव वाले किसी ऊँचाई स्थान पर जाने ठहरने की ब्यवस्था बना ले, क्योंकि बाढ़ कम होने का नाम नहीं ले रहा है,
Sdm तहसीलदार पूरी टीम के साथ प्रभावित स्थलों पर लोगों को सुरक्छित रहने की सलाह देते फिर रहे हैं,
यदि बेलन मेँ पानी इसी रफ़्तार से चालू रहा तो काफ़ी जान माल की हानि हो सकती है,।
पवांरी में भारी बारिश हो जाने से लपरी नदी में बाढ़ आ गई

विश्वनाथ प्रताप सिंह

तहसील कोरांव के ग्राम पंचायत पवांरी में भारी बारिश हो जाने से लपरी नदी में बाढ़ आ गई है। और नदी में बना रपटा डूब गया है तथा पवांरी नीबी के बार्डर पर खिरौंचा नाला की पुलिया डूब गई है। आवागमन बंद हो गया है।अब पवांरी ग्राम पंचायत और आस पास के गांवों के लोग केवल टीकर राजबहा नहर से आ जा सकते हैं जो पाड़े के मड़हा पहुंचती है।
उ.प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज द्वारा भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
उ.प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज द्वारा प्रदेशीय चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सायं 4:30 बजे पत्थर गिरजाघर, थाना सिविल लाइंस से हुआ, जो हनुमान मंदिर चौराहा, हाथी पार्क, कंपनी बाग चौराहा होते हुए सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ समिति के वाइस चेयरमैन डॉ. आर.एस. वर्मा, पूर्व आईएएस द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव संतोष कुमार एवं डॉ. वर्मा ने स्वयं रैली की अगुवाई करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश दिया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। समिति का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, अपराध निरोध एवं जनजागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाए।
रैली की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में संगठन सचिव सतीश मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा एडवोकेट, पीएन मिश्रा शोएब आलम, कुलदीप धार, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शुक्ला, संजय उपाध्याय, नरेंद्र देव मिश्रा, कयामुद्दीन, आर.ए. फारुकी,आयुष जायसवाल संदीप सोनी, अभिषेक वर्मा, कल्लू, यासीन अहमद, मोहम्मद दानिश, शकील अहमद खान, वकार अहमद अंसारी, हिंचलाल, राकेश शर्मा, अखिलेश जैन सुरेश कुमार सरवन गौड़ हिमांशु केसरवानी, विक्रम पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस श्री रामाश्रय यादव के सहयोग से उपलब्ध कराए गए मुख्य आरक्षी एवं पुलिसकर्मियों द्वारा पूरे मार्ग पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संभाला गया। समिति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा में समिति की महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भावना त्रिपाठी, श्वेता शर्मा, नम्रता गुप्ता, शना बानो सहित अनेक महिला सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं द्वारा तिरंगा यात्रा का समाचार एवं दृश्य कवरेज भी किया गया, जिससे समिति के राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहयोग मिला।
समिति के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला सदस्यों, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
पुल पार करते समय साईकिल सवार नदी में गिरा युवक की मौत

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, कोरांव थाना क्षेत्र के भोगन नदी पर बने पुल को पार करते समय साईकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया और लापता हो गया और मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मोनू चतुर्वेदी पुत्र आदित्य चतुर्वेदी उम्र 22 वर्ष निवासी खिवली कला भारी बारिश के चलते बेलन नदी उफान पर थी युवक अपनी । साइकिल से टहलने नदी के पुल पार कर रहा था कि अचानक साईकिल अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी युवक लापता हो गए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई लोगो ने आनन फानन में कोरांव थाना प्रभारी को सूचना दी कोरांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लोगो ने पुल पर चक्का जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हो गया परिजनों की मांग है कि नए पुल का नव निर्माण किया जाए और जो ठिकेदार पुल की मरम्मत कार्य कराया है पुल के दोनो तरफ डिवाइडर या रेलिंग नही बनाया गया है जिससे कई हादसा हो चुका है