क्षत्रिय एकता परिषद तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षत्रिय एकता परिषद द्वारा जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के अजीत प्रताप सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा लालापुर  क्षेत्र के ग्राम चिल्ला मानपुर स्थित से प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लेकर किसान देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा में बाइक की लंबी कतार के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा करते हुए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए  भोलेनाथ के मन्दिर पर यात्रा का समापन किया गया। समापन स्थल पर क्षत्रिय एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंहऔर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह  ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराते ही उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
इसके बाद  संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े गीतों और प्रस्तुतियों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह  ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के दौरान  थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह रहे। अपने वक्तव्य में कहें  आम जनता को देशहित में एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। थाना अध्यक्ष का बड़ा ही सराहनी कार्य रहा। इस मौके पर प्रियम मिश्रा, राजन सिंह, अभिषेक यादव, महामंत्री आशीष सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थितरहे
अतीक अहमद के परिवार से विधायक पल्लवी की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
- अबान की मौत के बाद पल्लवी पटेल प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचीं और अतीक के बेटे अहजम से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की



प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के परिवार से सपा विधायक एवं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। अबान की मौत के बाद पल्लवी पटेल प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने अतीक के बेटे अहजम से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान पल्लवी पटेल ने अतीक के भाई अशरफ के बच्चों से भी मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। अतीक-अशरफ परिवार से उनकी यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पिछले कुछ समय से अधिकांश राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस परिवार से दूरी बनाए रखी है।
पल्लवी पटेल कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक हैं और अपना दल (कमेरावादी) से भी जुड़ी हैं। ऐसे में उनकी अतीक परिवार से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, मुलाकात को लेकर पल्लवी पटेल की ओर से किसी राजनीतिक उद्देश्य की बात सामने नहीं आई है और इसे शोक संवेदना के तौर पर ही बताया जा रहा है।
प्रो. अखिलेश सिंह ने संभाला मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार


प्रयागराज, 14 अगस्त। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शुक्रवार को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रो. अखिलेश सिंह को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय पहुंचकर निवर्तमान कुलपति प्रो. सत्यकाम से कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रो. अखिलेश सिंह ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रो. सिंह ने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था उच्च शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि, शिक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षा को और अधिक सहज एवं सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा प्रवेश, अध्ययन सामग्री, शिक्षार्थी सहायता सेवाओं और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संस्था की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाए जाने के निर्देश दिए तथा इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी, विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी एवं शोध छात्र उपस्थित रहे। डॉ प्रभात चंद्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
तेज मूसलाधार बारिश के कारण ढहा घर  प्रशासन से मदद की मांग
मानपुर मलवे में जान की तलाश जारी है

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ,दो दिन से तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके कारण वर्षों पुराना जर्जर मकान ढह गया। बताया जाता है कि इस मकान में अब प्रमोद सिंह, इन्द्रजीत  सिंह, विकास सिंह व उनके चाचा शिवशंकर सिंह  का मकान है। सभी भाई व चाचा इस जर्जर मकान में रहते थे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक जमीन में ढस गई तथा दिवाले ढहने लगी। बताया जाता है कि घर में रखा समान नुकसान हो गया।₹एक लाख आभूषण का नुकसान ₹तीन लाख का हुआ। परिजनों ने व क्षेत्रीय लोगों ने अविलम्ब प्रशासन से मुवायजे की मांग करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन का अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।कल्याणकारी सरकार का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार से परिजनों ने  तत्काल मुआवजे की मांग की है। जब कि अभी तक स्थानीय विधायक, सांसद जनप्रतिनिधि  अथवा  प्रशासनिक अम्ले का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासनिक उदासीनता को देखते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
नशा मुक्ति कालिया संकल्प क्षत्रिय एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , राशि अध्यक्ष अजीत प्रताप ने कहा कि लगातार जनसंवाद से ही प्रभावी बदलाव संभव है। क्षत्रिय एकता परिषद मंच के कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय, परिवार, ग्राम पंचायत स्वयंसेवी संस्था और युवा संगठन नियमित रूप से नशा मुक्ति के लिए जन संवाद करते रहे तो समझ में प्रभावी बदलाव संभव है। उनका भरोसा है कि नशे के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार कानून परिवर्तन तारों में नहीं परिवारों के जीवन सामाजिक व्यवहार वह आने वाली पीढियां की संस्कारों में भी दिखाई देता है। जो परिवार अपने बच्चों के विवाह को पूरी तरह शराब मुक्त रखना है उनका भविष्य उज्जवल रहता है। बैठक में उपस्थित रहे महामंत्री आशीष चौहान, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर सिंह, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह, मंडा ब्लॉक अध्यक्ष क्षत्रिय जितेंद्र सिंह सोमवंशी, प्रीतम सिंह, मऊ आईना ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, डॉ अर्जुन सिंह, विनय सिंह, शिवम सिंह, जनार्दन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति कालिया संकल्प छतरी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह

  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,राशि अध्यक्ष अजीत प्रताप ने कहा कि लगातार जनसंवाद से ही प्रभावी बदलाव संभव है। क्षत्रिय एकता परिषद मंच के कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय, परिवार, ग्राम पंचायत स्वयंसेवी संस्था और युवा संगठन नियमित रूप से नशा मुक्ति के लिए जन संवाद करते रहे तो समझ में प्रभावी बदलाव संभव है। उनका भरोसा है कि नशे के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार कानून परिवर्तन तारों में नहीं परिवारों के जीवन सामाजिक व्यवहार वह आने वाली पीढियां की संस्कारों में भी दिखाई देता है। जो परिवार अपने बच्चों के विवाह को पूरी तरह शराब मुक्त रखना है उनका भविष्य उज्जवल रहता है। बैठक में उपस्थित रहे महामंत्री आशीष चौहान, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर सिंह, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह, मंडा ब्लॉक अध्यक्ष क्षत्रिय जितेंद्र सिंह सोमवंशी, प्रीतम सिंह, मऊ आईना ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, डॉ अर्जुन सिंह, विनय सिंह, शिवम सिंह, जनार्दन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मदरसा अनवारुल उलूमसे छात्रों ने निकाली गई तिरंगा यात्रा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


आजादी के पर्व को लेकर मिर्ज़ा ग़ालिब रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम  से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मदरसे के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। इस दौरान मदरसे का स्टाफ भी छात्रों के साथ मौजूद रहा।
तिरंगा यात्रा मदरसे से शुरू होकर आसपास के मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए छात्र देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए। मदरसा स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए।
विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद तिरंगा यात्रा वापस मदरसे पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस मौके पर मदरसा स्टाफ ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व के बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी, मौलाना रज़ी हैदर,मौलाना ज़रग़ाम हैदर, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना शहरयार रिज़वी, मौलाना शज़ान जव्वादी, मौलाना मुन्तजिर हुसैन,जावेद रिज़वी,कमाल हैदर मोहम्मद रिज़वी आदि मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में आचार्य हरे कृष्ण शुक्ल  की गरिमामयी उपस्थिति

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , आज प्रयागराज महानगर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में परम पूज्य राष्ट्रऋषि, कुशल वक्ता, परम विद्वान, विकास पुरुष, यमुनापार प्रयागराज के विकास के लिए सतत् प्रयासरत एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला गुरु जी की गरिमामयी एवं विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी रहे।

तिरंगा यात्रा में भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं महानगर की राष्ट्रभक्त जनता ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर उपस्थित जनमानस में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का भाव दिखाई दिया।

राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और जनसहभागिता के इस महापर्व ने प्रयागराज की धरती पर एकता एवं राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया।
52 सेकेंड के लिए थमना होगा- सरदार पतविंदर सिंह


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आज विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर आम जनमानस से यह अपील की15 अगस्त को "52 सेकंड" देश के नाम के लिए आगे आएं हर व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद "52 सेकंड" खड़े होने की अपील करता हूं मातृभूमि के सम्मान में खड़े होना है जो जैसे है वैसे ही उसे 15 अगस्त को राष्ट्रगान के "52 सेकंड" को रुकना होगा "52 सेकंड" के लिए थमना होगा सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर सुर मिलाए राष्ट्रगान गाएं है सहभागिता के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ लीजिए l जन जागरूकता में हरमनजी सिंह, दलजीत कौर,परमिंदर सिंह,
संजय श्रीवास्तव आदि ने "52 सेकंड" देश के नाम के लिए आगे आए अभियान में सहभागिता कीl
अलोपीबाग गुरुद्वारा में कारगिल विजय दिवस के 27वीं सालगिरह पर अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
# शब्द कीर्तन,जप-तप-ध्यान सत्संग कर मातृभूमि की आन- बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन।



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , गुरुद्वारा में कारगिल विजय दिवस के 27वीं सालगिरह पर प्रातः काल से ही शब्द कीर्तन,जप-तप-ध्यान सत्संग बड़ी श्रद्धा आस्था विश्वास के साथ मातृभूमि की आन बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक है इस दिन 1999 में भारतीय सैनिकों ने बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलीबारी के बीच साहस,निडरता और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर दुश्मन को करारी मात दी थी।कारगिल युद्ध साहस,बलिदान और दृढ संकल्प की गाथा है
कारगिल के अमर वीरों को सलाम और कारगिल विजय की अनंत शुभकामनाएं। कारगिल विजय दिवस हमें मां भारती के उन वीर सपूतो के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है जिन्होंने देश के आत्म सम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उन का जज्बा आने वाली पीढियां को प्रेरित करता रहेगा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि कारगिल युद्ध के विजय की 27वी सालगिरह मना रहे कारगिल के अपने शहीदों पर आज 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को गर्व है। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की चर्चा दुनिया आज भी करती है 'वंदे मातरम' जय हिंद, कारगिल के वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए। देश भक्ति के इस जोश से पूरा गुरुद्वारा परिसर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे से गूंज उठा। शहीदों का बलिदान हर हिंदुस्तानी सदा याद रखेगा। मातृभूमि की आन-बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में
परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी,मनुचावला,बलजीत,युवराज सिंह,हरमनजी सिह,कुलदीप सिंह खालसा,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,जसवीर सिंह,मनजीत सिंह खालसा,
सुदर्शन सिंह,प्रेमजीत गुुजराल,जसवीर कौर,अंजु गुलजार,सरगम कौर,दलजीत कौर,गुरदीप सिंह रोमी,अगम सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोगो ने अमर शहीदों को याद किया।