नशा मुक्ति कालिया संकल्प छतरी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह

  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,राशि अध्यक्ष अजीत प्रताप ने कहा कि लगातार जनसंवाद से ही प्रभावी बदलाव संभव है। क्षत्रिय एकता परिषद मंच के कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय, परिवार, ग्राम पंचायत स्वयंसेवी संस्था और युवा संगठन नियमित रूप से नशा मुक्ति के लिए जन संवाद करते रहे तो समझ में प्रभावी बदलाव संभव है। उनका भरोसा है कि नशे के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार कानून परिवर्तन तारों में नहीं परिवारों के जीवन सामाजिक व्यवहार वह आने वाली पीढियां की संस्कारों में भी दिखाई देता है। जो परिवार अपने बच्चों के विवाह को पूरी तरह शराब मुक्त रखना है उनका भविष्य उज्जवल रहता है। बैठक में उपस्थित रहे महामंत्री आशीष चौहान, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर सिंह, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह, मंडा ब्लॉक अध्यक्ष क्षत्रिय जितेंद्र सिंह सोमवंशी, प्रीतम सिंह, मऊ आईना ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, डॉ अर्जुन सिंह, विनय सिंह, शिवम सिंह, जनार्दन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मदरसा अनवारुल उलूमसे छात्रों ने निकाली गई तिरंगा यात्रा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


आजादी के पर्व को लेकर मिर्ज़ा ग़ालिब रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम  से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मदरसे के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। इस दौरान मदरसे का स्टाफ भी छात्रों के साथ मौजूद रहा।
तिरंगा यात्रा मदरसे से शुरू होकर आसपास के मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए छात्र देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए। मदरसा स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए।
विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद तिरंगा यात्रा वापस मदरसे पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस मौके पर मदरसा स्टाफ ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व के बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी, मौलाना रज़ी हैदर,मौलाना ज़रग़ाम हैदर, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना शहरयार रिज़वी, मौलाना शज़ान जव्वादी, मौलाना मुन्तजिर हुसैन,जावेद रिज़वी,कमाल हैदर मोहम्मद रिज़वी आदि मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में आचार्य हरे कृष्ण शुक्ल  की गरिमामयी उपस्थिति

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , आज प्रयागराज महानगर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में परम पूज्य राष्ट्रऋषि, कुशल वक्ता, परम विद्वान, विकास पुरुष, यमुनापार प्रयागराज के विकास के लिए सतत् प्रयासरत एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला गुरु जी की गरिमामयी एवं विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी रहे।

तिरंगा यात्रा में भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं महानगर की राष्ट्रभक्त जनता ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर उपस्थित जनमानस में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का भाव दिखाई दिया।

राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और जनसहभागिता के इस महापर्व ने प्रयागराज की धरती पर एकता एवं राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया।
52 सेकेंड के लिए थमना होगा- सरदार पतविंदर सिंह


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आज विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर आम जनमानस से यह अपील की15 अगस्त को "52 सेकंड" देश के नाम के लिए आगे आएं हर व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद "52 सेकंड" खड़े होने की अपील करता हूं मातृभूमि के सम्मान में खड़े होना है जो जैसे है वैसे ही उसे 15 अगस्त को राष्ट्रगान के "52 सेकंड" को रुकना होगा "52 सेकंड" के लिए थमना होगा सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर सुर मिलाए राष्ट्रगान गाएं है सहभागिता के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ लीजिए l जन जागरूकता में हरमनजी सिंह, दलजीत कौर,परमिंदर सिंह,
संजय श्रीवास्तव आदि ने "52 सेकंड" देश के नाम के लिए आगे आए अभियान में सहभागिता कीl
अलोपीबाग गुरुद्वारा में कारगिल विजय दिवस के 27वीं सालगिरह पर अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
# शब्द कीर्तन,जप-तप-ध्यान सत्संग कर मातृभूमि की आन- बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन।



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , गुरुद्वारा में कारगिल विजय दिवस के 27वीं सालगिरह पर प्रातः काल से ही शब्द कीर्तन,जप-तप-ध्यान सत्संग बड़ी श्रद्धा आस्था विश्वास के साथ मातृभूमि की आन बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक है इस दिन 1999 में भारतीय सैनिकों ने बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलीबारी के बीच साहस,निडरता और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर दुश्मन को करारी मात दी थी।कारगिल युद्ध साहस,बलिदान और दृढ संकल्प की गाथा है
कारगिल के अमर वीरों को सलाम और कारगिल विजय की अनंत शुभकामनाएं। कारगिल विजय दिवस हमें मां भारती के उन वीर सपूतो के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है जिन्होंने देश के आत्म सम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उन का जज्बा आने वाली पीढियां को प्रेरित करता रहेगा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि कारगिल युद्ध के विजय की 27वी सालगिरह मना रहे कारगिल के अपने शहीदों पर आज 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को गर्व है। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की चर्चा दुनिया आज भी करती है 'वंदे मातरम' जय हिंद, कारगिल के वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए। देश भक्ति के इस जोश से पूरा गुरुद्वारा परिसर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे से गूंज उठा। शहीदों का बलिदान हर हिंदुस्तानी सदा याद रखेगा। मातृभूमि की आन-बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में
परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी,मनुचावला,बलजीत,युवराज सिंह,हरमनजी सिह,कुलदीप सिंह खालसा,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,जसवीर सिंह,मनजीत सिंह खालसा,
सुदर्शन सिंह,प्रेमजीत गुुजराल,जसवीर कौर,अंजु गुलजार,सरगम कौर,दलजीत कौर,गुरदीप सिंह रोमी,अगम सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोगो ने अमर शहीदों को याद किया।
राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा और नशा मुक्ति रैली का भव्य आयोजन

प्रयागराज।देश की 79वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। उच्च शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के अनुपालन में विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों का जुलूस पूरे जोश के साथ मिलन चौक से होता हुआ गंगा परिसर में सम्पन्न हुआ। वातावरण देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् के गीतों से गूंज उठा।

इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत्यकाम ने की।  कुलसचिव कर्नल विनय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रो. एस कुमार, मानविकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. सत्यपाल तिवारी, शिक्षा विद्याशाखा के निदेशक प्रो. पी. के. स्टालिन, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की प्रभारी प्रो. मीरा पाल और ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रो. ए. के. मलिक ने भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त डॉ. सुनील कुमार, प्रो. आनंदानंद त्रिपाठी, प्रो. संजय कुमार सिंह, डॉ. त्रिविक्रम तिवारी, डॉ. दीपिशिखा श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष चन्द्र पाल, श्री राजेश सिंह, डॉ. सोहिनी देवी, कामना यादव, डॉ. राजन प्रकाश, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, श्री कुमार अनूप सहित सभी विद्याशाखाओं के शिक्षकगण, शोध छात्र-छात्राएं एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग लिया।रैली का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य युवाओं और समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना था। इसी क्रम में नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रभावशाली नारे लगाए। प्रमुख नारे थे - जन-जन का है यही पुकार, नशा मुक्त हो हर परिवार और जन-जन का है यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश। इन नारों ने आम नागरिकों को भी आकर्षित किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तोड़ता है। इसलिए विश्वविद्यालय ने शासन के अभियान को गंभीरता से लेते हुए इसे जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया है। आयोजन सचिव डॉ. योगेश कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है।

कुलपति आचार्य सत्यकाम ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जीवन में उतारने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर देश के निर्माण में अपना योगदान दें। कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने भी अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर बल दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासित, उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। विश्वविद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
कौशांबी में गरजा पूर्वांचल का स्वर, सरकार को ज्ञापन देकर जनहित के मुद्दों पर किया आगाह
कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राजन सिंह सूर्यवंशी और रघुनाथ उपाध्याय ने भरी हुंकार — गांव-गांव जनजागरण और मिशन 2027 का किया आह्वान


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,आज कौशांबी जिले में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल भारतीय अपना समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के नेतृत्व में भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से  राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार,  प्रधानमंत्री जी तथा  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राजन सिंह सूर्यवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय संयोजक पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा तथा  रघुनाथ उपाध्याय जी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भूख और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं चरम पर हैं। आम जनता अपने अधिकारों और मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे समय में विपक्ष की कमजोर भूमिका के बीच *भारतीय अपना समाज पार्टी और पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर होकर सरकार को लगातार आगाह करने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है। जनता के वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। इसलिए आम जनमानस को अपने वोट की कीमत समझनी होगी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सहारा सहित अन्य निवेशकों के फंसे धन का भुगतान, पूर्वांचल को पृथक पूर्वांचल राज्य का दर्जा, किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को आधार कार्ड को ही आयुष्मान कार्ड मानते हुए आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने, तथा कक्षा 12वीं तक कॉन्वेंट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

वक्ताओं ने बढ़ती जनसंख्या और लगातार गिरते जलस्तर पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। राजनीति एवं समाज में बढ़ते जातिवाद को राष्ट्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि देश में “वन नेशन, वन कास्ट और वन कॉन्स्टिट्यूशन” की भावना को मजबूत किया जाना चाहिए तथा जातीय भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े विवादित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियों को दूर करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को न्यायपूर्ण अवसर देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के दशकों बाद भी गरीबी और असमानता पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी है। जब देश में अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा आयोग और अनुसूचित आयोग हैं, तो आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित सवर्ण समाज के लिए सवर्ण आयोग का गठन क्यों नहीं होना चाहिए? सरकार को इस दिशा में भी सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी है, जब सत्ता जनता की आवाज सुने और जनता के हित में काम करे। आजादी के बाद यदि देश के ही लोग सत्ता में रहकर जनता के साथ अंग्रेजों जैसा व्यवहार करेंगे, तो फिर आजादी का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।

उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएं, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और मिशन 2027 के लिए जनसमर्थन जुटाएं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जनहित, सामाजिक न्याय और पूर्वांचल के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए भारतीय अपना समाज पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दलों से जुड़ें।

कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश महासचिव संजय पांडेय,जिलाध्यक्ष कौशांबी पुरन चंद्र मिश्र,नीलम सिंह, हरिशचंद उपाध्याय, राम स्वारथ सिंह, महेंद्र साहनी, नसीम अहमद, दयाशंकर उर्फ राजा त्रिपाठी जिलाध्यक्ष चित्रकूट, डा संजय पांडेय, गंगा प्रसाद दुबे, प्रवीण कुमार उपाध्याय, जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
খেলা ডুরান্ড কাপ: গ্রুপ পর্বের শেষ ম্যাচে ইন্ডিয়ান আর্মি এফটি-র বিরুদ্ধে জয়ের লক্ষ্যে মহমেডান স্পোর্টিং*
*কলকাতা, ১১ অগস্ট ২০২৬:* ডুরান্ড কাপ ২০২৬-এর গ্রুপ বি-র শেষ ম্যাচে বুধবার, ১২ আগস্ট কিশোর ভারতী ক্রীড়াঙ্গনে ইন্ডিয়ান আর্মি এফটি-র মুখোমুখি হবে মহমেডান স্পোর্টিং ক্লাব। খেলা শুরু হবে সন্ধ্যা ৭টায়।

গ্রুপ পর্বে এটি মহমেডানের শেষ লড়াই। পরের রাউন্ডে যাওয়ার সম্ভাবনা ধরে রাখতে ৩ পয়েন্টই লক্ষ্য সাদা-কালো ব্রিগেডের। তাই জয় দিয়েই গ্রুপ পর্ব শেষ করতে মরিয়া দল।

টুর্নামেন্টের শুরুটা ভালো করেছিল মহমেডান। প্রথম ম্যাচে এফসি বনারস বাগপতকে বড় ব্যবধানে হারায় তারা। তবে দ্বিতীয় ম্যাচে সমলেশ্বরী এসসি-র কাছে অল্পের জন্য হেরে যায়।

আগের ম্যাচের ধাক্কা কাটিয়ে ইন্ডিয়ান আর্মি এফটি ম্যাচের জন্য পুরোদমে প্রস্তুতি নিয়েছে দল। ফুটবলাররা আত্মবিশ্বাসী এবং মাঠে সেই মনোভাব ফুটিয়ে তুলতে চান তাঁরা।

পরের রাউন্ডে জায়গা পাকা করতে শৃঙ্খলাবদ্ধ ও লড়াকু ফুটবলই ভরসা মহমেডানের। জয় ছাড়া বিকল্প কিছু ভাবছে না কোচ ও ফুটবলাররা। *ছবি:সঞ্জয় হাজরা।*
मुविवि के बीएड एवं बी एड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
बीएड में  मुजफ्फरनगर की मेघा तथा बीएड स्पेशल में अतुल कुमार रहे अव्वल

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र 2026-27 की बी एड  एवं बी एड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को  घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
प्रवेश परीक्षा गत 7 अगस्त 2026 को प्रदेश के 10 जिलों के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ जी के द्विवेदी ने बताया कि कि बी एड प्रवेश परीक्षा में  मुजफ्फरनगर की कु  मेघा सिंह प्रथम स्थान पर रही जबकि बी एड स्पेशल एजुकेशन में मुजफ्फरनगर के अतुल  कुमार ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर  अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए प्रवेश परीक्षा प्रदेश के आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी एवं प्रयागराज में आयोजित की गयी थी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय प्रवेश हेतु काउंसलिंग की तिथि निर्धारित करेगा। जिसकी सूचना सफल अभ्यर्थियों को प्रेषित की जाएगी।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
‌जनसंपर्क अधिकारी
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
-पढ़ाई में मदद के बहाने छात्रा को आवास पर बुलाने का आरोप, शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक छात्रा की तहरीर पर मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग के एक प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए पुलिस ले गई है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है। साक्ष्य एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले अवकाश के दौरान उसकी मां और बहन उससे मिलने आई थीं। इसी दौरान उसकी मुलाकात एमएनएनआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर सोगतो राय से हुई। छात्रा की मां ने पढ़ाई में सहयोग के लिए प्रोफेसर से बातचीत की थी।

आरोप है कि इसके बाद प्रोफेसर ने छात्रा को पढ़ाई के लिए अपने आवास पर बुलाना शुरू किया। छात्रा के मुताबिक, छह अगस्त को उसके माता-पिता के वापस जाने के बाद प्रोफेसर ने स्नैपचैट के माध्यम से उससे बातचीत शुरू की। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कराया और कहा कि रात में पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर वह उनसे पूछ सकती है।

छात्रा का आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रोफेसर ने उससे आपत्तिजनक बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद नौ अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उसे पढ़ाई के लिए अपने कमरे पर बुलाया। छात्रा के मुताबिक, वहां प्रोफेसर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और मदद के लिए आवाज लगाने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। छात्रा ने इसके बाद दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।

छात्रा का कहना है कि घटना के बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने स्थान पर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर शिवकुटी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।