খেলা ডুরান্ড কাপ: গ্রুপ পর্বের শেষ ম্যাচে ইন্ডিয়ান আর্মি এফটি-র বিরুদ্ধে জয়ের লক্ষ্যে মহমেডান স্পোর্টিং*
*কলকাতা, ১১ অগস্ট ২০২৬:* ডুরান্ড কাপ ২০২৬-এর গ্রুপ বি-র শেষ ম্যাচে বুধবার, ১২ আগস্ট কিশোর ভারতী ক্রীড়াঙ্গনে ইন্ডিয়ান আর্মি এফটি-র মুখোমুখি হবে মহমেডান স্পোর্টিং ক্লাব। খেলা শুরু হবে সন্ধ্যা ৭টায়।

গ্রুপ পর্বে এটি মহমেডানের শেষ লড়াই। পরের রাউন্ডে যাওয়ার সম্ভাবনা ধরে রাখতে ৩ পয়েন্টই লক্ষ্য সাদা-কালো ব্রিগেডের। তাই জয় দিয়েই গ্রুপ পর্ব শেষ করতে মরিয়া দল।

টুর্নামেন্টের শুরুটা ভালো করেছিল মহমেডান। প্রথম ম্যাচে এফসি বনারস বাগপতকে বড় ব্যবধানে হারায় তারা। তবে দ্বিতীয় ম্যাচে সমলেশ্বরী এসসি-র কাছে অল্পের জন্য হেরে যায়।

আগের ম্যাচের ধাক্কা কাটিয়ে ইন্ডিয়ান আর্মি এফটি ম্যাচের জন্য পুরোদমে প্রস্তুতি নিয়েছে দল। ফুটবলাররা আত্মবিশ্বাসী এবং মাঠে সেই মনোভাব ফুটিয়ে তুলতে চান তাঁরা।

পরের রাউন্ডে জায়গা পাকা করতে শৃঙ্খলাবদ্ধ ও লড়াকু ফুটবলই ভরসা মহমেডানের। জয় ছাড়া বিকল্প কিছু ভাবছে না কোচ ও ফুটবলাররা। *ছবি:সঞ্জয় হাজরা।*
मुविवि के बीएड एवं बी एड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
बीएड में  मुजफ्फरनगर की मेघा तथा बीएड स्पेशल में अतुल कुमार रहे अव्वल

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र 2026-27 की बी एड  एवं बी एड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को  घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
प्रवेश परीक्षा गत 7 अगस्त 2026 को प्रदेश के 10 जिलों के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ जी के द्विवेदी ने बताया कि कि बी एड प्रवेश परीक्षा में  मुजफ्फरनगर की कु  मेघा सिंह प्रथम स्थान पर रही जबकि बी एड स्पेशल एजुकेशन में मुजफ्फरनगर के अतुल  कुमार ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर  अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए प्रवेश परीक्षा प्रदेश के आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी एवं प्रयागराज में आयोजित की गयी थी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय प्रवेश हेतु काउंसलिंग की तिथि निर्धारित करेगा। जिसकी सूचना सफल अभ्यर्थियों को प्रेषित की जाएगी।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
‌जनसंपर्क अधिकारी
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
-पढ़ाई में मदद के बहाने छात्रा को आवास पर बुलाने का आरोप, शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक छात्रा की तहरीर पर मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग के एक प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए पुलिस ले गई है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है। साक्ष्य एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले अवकाश के दौरान उसकी मां और बहन उससे मिलने आई थीं। इसी दौरान उसकी मुलाकात एमएनएनआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर सोगतो राय से हुई। छात्रा की मां ने पढ़ाई में सहयोग के लिए प्रोफेसर से बातचीत की थी।

आरोप है कि इसके बाद प्रोफेसर ने छात्रा को पढ़ाई के लिए अपने आवास पर बुलाना शुरू किया। छात्रा के मुताबिक, छह अगस्त को उसके माता-पिता के वापस जाने के बाद प्रोफेसर ने स्नैपचैट के माध्यम से उससे बातचीत शुरू की। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कराया और कहा कि रात में पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर वह उनसे पूछ सकती है।

छात्रा का आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रोफेसर ने उससे आपत्तिजनक बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद नौ अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उसे पढ़ाई के लिए अपने कमरे पर बुलाया। छात्रा के मुताबिक, वहां प्रोफेसर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और मदद के लिए आवाज लगाने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। छात्रा ने इसके बाद दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।

छात्रा का कहना है कि घटना के बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने स्थान पर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर शिवकुटी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नशामुक्त युवा ही बनाएंगे सशक्त और विकसित भारत — प्रो. सत्यकाम
नुक्कड़ नाटक में अभिनय से समझाया नशे का दुष्परिणाम

गोद लिए गांव में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने चलाया नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान

प्रयागराज, 10 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए सोरांव क्षेत्र के लेहरा गांव के कंपोजिट विद्यालय, लेहरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने सरल संवादों और जीवंत अभिनय के माध्यम से यह दर्शाया कि नशे की शुरुआत कई बार शौक, जिज्ञासा अथवा गलत संगति से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करने लगती है। प्रस्तुति के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को हर प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर गांव  पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर सत्यकाम ने विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। इसलिए नशा उन्मूलन के अभियान को केवल संस्थागत कार्यक्रम न मानकर सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देना होगा। कुलपति ने कहा कि परिवार नशे के विरुद्ध जागरूकता की पहली और सबसे प्रभावी इकाई है। माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को बच्चों और युवाओं के व्यवहार में होने वाले परिवर्तनों के प्रति सजग रहना चाहिए। युवाओं को भी यह समझना होगा कि उनका स्वास्थ्य, ऊर्जा और प्रतिभा केवल उनके स्वयं के लिए नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने ग्रामवासियों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे सभी प्रकार के नशे से अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ज्योति, दिग्विजय, शिवा एवं उनकी टीम ने की। कलाकारों ने नशे के कारण उत्पन्न होने वाली पारिवारिक समस्याओं, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा सामाजिक एवं आर्थिक कठिनाइयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही नशे से बचाव, समय रहते उचित मार्गदर्शन तथा परिवार और समाज के सहयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे के विरुद्ध संघर्ष में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। विशेष रूप से विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, परिवारों और स्थानीय समुदायों को मिलकर युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करनी होगी।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है, जब उनका संदेश विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर समाज और गांवों तक पहुंचे। नुक्कड़ नाटक जनसंचार का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा गंभीर सामाजिक विषयों को भी सहज एवं रोचक तरीके से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों, कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों तथा लेहरा गांव के ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, प्रो. विनोद कुमार गुप्त, प्रो. मीरा पाल, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव, डॉ. धर्मराज यादव तथा डॉ. आशा कृष्ण सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्व प्रधान के घर को घेरकर गाली-गलौज, आग लगाने और फर्जी मुकदमे की धमकी, पत्नी ने थाने में दी तहरीर
गांव में जातीय तनाव की बात कहकर धमकाया, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार



विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ,ग्राम नेवादा टेकी पट्टी में  को पूर्व प्रधान यशवंत सिंह उर्फ छेदी सिंह के घर को 35 से 40 लोगों की भीड़ ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार यशवंत सिंह जो कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक भी हैं, रोज की तरह सुबह 8:30 बजे कॉलेज बदली का पूरवा, पुन्वासी चले गए थे। इसी बीच गांव के कुछ भावी पंचायत चुनाव प्रत्याशियों की सुनियोजित चाल से भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। पटीदार के यहां एक लड़का काम करता है उसकी भागीदारी सबसे ज्यादा है ज्यादा है उसी ने भीड़ को वह ज्यादा ही भीड़ को उत्साह रहा था। और वही दोबारा खेत में जाकर हमारे मजदूर को धमका रहा था कि यहां से चले जाओ नहीं यहीं पर सबको दफना देंगे। उसका नाम प्रदीप कुमारहै।

आरोप है कि भीड़ ने उनकी पत्नी  डिम्पल सिंहको गंदी-गंदी गालियां दीं, घर में आग लगाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्हें फर्जी SC/ST एक्ट में फंसाने और गांव छोड़कर चले जाने की चेतावनी भी दी गई। भीड़ का कहना था कि "गांव में हरिजन ज्यादा हैं, दो-चार घर ही ठाकुर हैं, इन्हें उजाड़ देंगे।"

अगर पूर्व प्रधान घर पर होते तो उन्हें उकसाकर कोई बड़ी घटना कराने की कोशिश की जाती।

इस मामले में शनिवार 09-08-2026को  डिम्पल सिंह ने इंस्पेक्टर बाघराय को तहरीर देकर फूलचंद, अनिल, प्रदीप, सुनील, भदरहिन, संजय सहित अन्य 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई और अपने व पति की जान-माल की सुरक्षा की मांग की।

शाम तक कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने माननीय मुख्यमंत्री जीसे भी गुहार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जसरा से चिल्ला तक जाने वाली प्रधामनंत्री सड़क बनी मौत का कुआं
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

विकास खंड जसरा से चिल्ला गौहानी तक जाने वाली प्रधामनंत्री सड़क पचखरा में बुरी तरह से धंस गया है आंधी सड़क में अंदर से बहुत बड़ा पोल हो गया है जिससे किसी दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता है इस सड़क से रोज सैकड़ों गाड़िया ओवर लोड सामान लादकर निकलती है कोई विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है इस विषय पर स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी सूचना और शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी गई है लेकिन अब अभी तक विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया है ऐसा लगता है कि जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जायेगी तब कार्यवाही की जायेगी
गति दिवस हुई मूसलाधार बारिश के कारण स्व0बद्री प्रसाद सिंह का वर्षों पुराना मकान  ढह गया

मानपुर पूर्वा -मलवे में जान की तलाश जारी है


प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

विगत दिवस मूसलाधारत बारिश हुई थी जिसके कारण स्व0 बद्री प्रसाद सिंह का वर्षों पुराना जर्जर मकान ढह गया। बताया जाता है कि उस मकान में अब उनके पुत्र इंद्रदेव सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, पुष्पराज सिंह, देशराज सिंह का मकान है। सभी भाई इस जर्जर मकान में रहते थे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक जमीन में ढस गई तथा दिवाले ढहने लगी। बताया जाता है कि बर्तन का नुकसान ₹एक लाख आभूषण का नुकसान ₹तीन लाख का हुआ। परिजनों में क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राम रतन पाल को दी वह मौके पर पहुंचे। कल्याणकारी सरकार का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार से पर जिन्होंने तत्काल मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की ओर से रोहित कुमार लेखपाल पहुंचे लेकिन अभी कोई भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता नहीं अब तक उपलब्ध नहीं कराएगी। क्षेत्रीय लोगों ने लेखपाल को भेजने को मात्र रस्म अदायगी करार दिया है और क्षेत्रीय लोगों ने दैविक आपदा कोश से तत्काल पीड़ित परिवार को  आर्थिक सहायता अथवा मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है अन्यथा क्षेत्रीय लोगों में जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सीएचसी शंकरगढ़ को मिला नया अधीक्षक, डॉ. सुरेश कुमार ने संभाली कमान
पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के कार्यकाल को आज भी याद कर रहे क्षेत्रवासी, नई व्यवस्था से बढ़ी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंकरगढ़ में शुक्रवार को नए अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के स्थानांतरण के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं। कई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल के संचालन में पहले जैसी सक्रियता और व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही थी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, क्षेत्र में आज भी पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के कार्यकाल की चर्चा होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके कार्यकाल में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की जाती रही है। यही कारण है कि कई लोग आज भी उनके कार्यों को याद करते हैं।
अब नए अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के कंधों पर सीएचसी शंकरगढ़ की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए अधीक्षक के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए पहचान बनाएगा।
रचनात्मक नारों के माध्यम से युवाओं ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
मुविवि में नशा मुक्त स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित



प्रयागराज, 6 अगस्त 2026।उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को  नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मानविकी विद्याशाखा के समन्वयक प्रो. सत्यपाल तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशा उन्मूलन, स्वस्थ जीवन, युवा शक्ति, पारिवारिक उत्तरदायित्व, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विविध विषयों पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक स्लोगन लिखे। प्रतिभागियों के नारों में समाज को नशे से दूर रहने, युवाओं को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने प्रतिभागियों के स्लोगनों का मूल्यांकन मौलिकता, संक्षिप्तता, प्रभावशीलता, भाषा की शुद्धता, सृजनात्मकता तथा सकारात्मक सामाजिक संदेश के आधार पर किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता विकसित करना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने सभी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी प्रतिनिधि एवं टीम लीडर सुश्री प्रीति ने  किया। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
जनसहभागिता से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प होगा साकार
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुविवि में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

प्रतिभागियों ने नशा उन्मूलन के सामाजिक एवं पारिवारिक पहलुओं पर रखे प्रभावी विचार



प्रयागराज।राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार तथा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति प्रो. सत्यकाम के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय की मानविकी विद्याशाखा द्वारा नशा मुक्ति अभियान : जनसहभागिता एवं चुनौतियाँ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में जनसहभागिता की भूमिका को रेखांकित करना था। प्रतिभागियों ने नशे के सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक तथा स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशे के बढ़ते प्रचलन, युवाओं पर उसके दुष्प्रभाव, सामाजिक जागरूकता, पारिवारिक उत्तरदायित्व, शिक्षा की भूमिका तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त भारत के निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अनेक प्रतिभागियों ने सरकार, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल कानून से नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरण और सकारात्मक सामाजिक वातावरण से संभव है।प्रतियोगिता के निर्णायकों ने प्रतिभागियों की विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण, तार्किकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया तथा विद्यार्थियों के उत्साह और जागरूकता की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन मानविकी विद्याशाखा के समन्वयक प्रो. सत्यपाल तिवारी के निर्देशन में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्याशाखाओं के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने किया तथा शोधार्थी प्रतिनिधि  श्री संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक, आचार्य, सहायक आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में 24 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक संचालित नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अभियान के अंतर्गत व्याख्यान, वेबिनार, नुक्कड़ नाटक, योग, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता सभाएँ, स्लोगन लेखन, नाटक प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
एक अन्य सूचनानुसार नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में बुधवार को होने वाला स्लोगन बोर्ड सहित पैदल मार्च का आयोजन बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। प्रोफेसर एस कुमार,  निदेशक, समाज विज्ञान विद्या शाखा ने बताया कि इस आयोजन के संबंध में पुनः सूचना जारी की जाएगी।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी