एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण, एक लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
![]()
इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यावरण का संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ उनका पौधारोपण अभियान विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है।
![]()
उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय लोगों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगा।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध हजारीबाग के निर्माण का संकल्प साकार होगा।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, सुमन राय, कालेश्वर रजक, विनोद सिंह, अशोक राणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, प्रदीप मिश्रा, बिजूल देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, गदोखर के मुखिया नारायण साव, रामू राम, महामंत्री वीरेंद्र ओझा, वीरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, बजरंग साव, राजेश ठाकुर, पवन गिरी, बैजनाथ यादव, राजेंद्र ठाकुर, उपेन्द्र शर्मा, रमेश राम, मनीष चौधरी, परमेश्वर यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।



हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशि जायसवाल के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ईचाक (बोंगा) में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-02 अम्बरीश पाण्डेय ने किया।
हजारीबाग:
हजारीबाग। झारखंड में आयोजित विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा।
हजारीबाग, 26 जुलाई 2026: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, झारखंड राज्य इकाई की हजारीबाग शाखा के अध्यक्ष नंदु प्रसाद के नेतृत्व में राशन डीलरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय आपूर्ति विभाग के सदस्य मनीष जायसवाल से मुलाकात कर राज्य के राशन डीलरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
हजारीबाग: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET-2026, CBSE मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के नगवां निवासी स्वर्गीय मंटू प्रसाद मेहता के सुपुत्र संजीत कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। संजीत कुमार की इस उपलब्धि पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह उनके आवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा अंग वस्त्र देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संजीत की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुन्ना सिंह ने कहा कि संजीत कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजीत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने संजीत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं जिले के पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।
Aug 03 2026, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k