राष्ट्रीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर सिद्धा होगा प्रहार

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। राजन सिंह सूर्यवंशी नेआवाहन कियाआज प्रयागराज में होने वाला कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि जन-जन की आवाज है हर वर्ग हर समाज और हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई है। आप सभी साथियों से विनम्र निवेदन है कि आदि से अधिक संख्या में अपने-अपने लोगों के साथ जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज कार्यालय पर दोपहर 1:00 अवश्य पहुंचे और इस जनआंदोलन को सफल बनाएं। याद रखें यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। जब जनता एकजुट होती है तभी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।
स्वयम मूक्स के विकास पर मुविवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला प्रारंभ


प्रयागराज। नई शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सेन्टर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के तत्वावधान में बुधवार को स्वयम मूक्स के विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल शिक्षा का युग है। प्रत्येक शिक्षक को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्ष होना आवश्यक है। अन्यथा वह बदलते समय के साथ कदम से कदम नहीं मिला पाएगा।प्रो. सत्यकाम ने कहा कि सभी मुक्त विश्वविद्यालयों का एकमात्र लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। स्वयम भारत सरकार का ऐसा राष्ट्रीय मंच है जिसके माध्यम से यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला विश्वविद्यालय द्वारा स्वयम के साथ किए जा रहे प्रयासों को नई गति प्रदान करेगी और भविष्य में गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला के बाद विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक कोर्स  स्वयम प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे, जिससे न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के शिक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्वयम तथा स्वयम प्रभा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण डिजिटल पाठ्यक्रमों के विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन एवं मुख्य वक्ता प्रो. जितेन्द्र पाण्डेय, प्रोफेसर एवं निदेशक, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी ने प्रतिभागियों को स्वयम एवं मूक्स की अवधारणा, पाठ्यक्रम संरचना, ई-कंटेंट विकास, वीडियो व्याख्यान निर्माण, मूल्यांकन प्रणाली, गुणवत्ता मानकों तथा पाठ्यक्रम प्रस्तुतीकरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से स्वयम पाठ्यक्रम प्रस्ताव तैयार करने, मॉड्यूल निर्माण, शिक्षण परिणाम, मूल्यांकन योजना तथा गुणवत्ता आश्वासन के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण दिया। प्रो. पाण्डेय ने कहा कि मूक्स के माध्यम से अब कोई भी छात्र घर बैठे देश के श्रेष्ठ शिक्षकों से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
कार्यशाला के संयोजक एवं सेन्टर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रो. ए.के. मलिक ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में डिजिटल शिक्षा एवं ऑनलाइन अधिगम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।  प्रो. मलिक ने कार्यशाला के उद्देश्यों, तकनीकी सत्रों तथा प्रतिभागियों को मिलने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर विद्या शाखाओं के निदेशक, शिक्षक, अधिकारी, शोधार्थी एवं शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक बताते हुए इसे डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यशाला के प्रति युवा शिक्षकों में गजब का उत्साह देखा गया। संचालन डॉ. तूबा फातमा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जूमी सिंह ने किया। कार्यशाला का समापन कल  होगा।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
’छात्र आंदोलन से सत्ता पाने का रचा जा रहा कुचक्र', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में विपक्ष पर किया हमला
  विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को यमुनापार में मेजा के सिरखिड़ी स्थित एमबी पैलेस एंड रिजार्ट में कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फर्जी पीडीए की बात करने वाली समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। वह सत्ता में आने के लिए बेताब है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है और 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय है।

भाजपा कार्यकर्ता सतर्क रहें
डिप्टी सीएम बोले कि विपक्षी दल बौखलाहट में छात्रों को आगे कर आंदोलन के जरिए सत्ता हासिल करने का कुचक्र रच रहे हैं, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहकर अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने मेजा व कोरांव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए।

उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री का गदा भेंटकर स्वागत किया। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित । केशव ने यमुनापार को अपनी कर्मभूमि बताया। कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी और युवाओं, महिलाओं व किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है और सबका साथ, सबका विकास के साथ नई मिसाल कायम की है।

पेंशन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र दिया
केशव बोले कि आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के लोगों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी, अब 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। समूह की महिलाओं को लखपति बनाने का काम सरकार कर रही है। भाजपा महिलाओं को आरक्षण देकर रहेगी। उन्होंने पीएम/सीएम और वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों को अन्नप्रासन और गर्भवती महिला की गोदभराई की।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
करीब 40 मिनट के संबोधन में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। 2027 से 2047 तक न तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन पाएंगे और न ही अखिलेश यादव मुख्यमंत्री। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जीत की हैट्रिक लगवाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें।

महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन प्रदीप पांडेय ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, कोरांव विधायक राजमणि कोल, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
प्रयागराज के परिषदीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभियान में लाई तेजी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 'ऑपरेशन कायाकल्प' और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत डिजिटल शिक्षा को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने अभियान को तेज कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के सहयोग से संगम नगरी के  बेसिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित की जा रही हैं। इनमें से कई स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, बड़ी एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर लैब और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इन संसाधनों के जरिए बच्चों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।
दारागंज के बक्शी कला तथा करैलाबाग स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों का विशेष रूप से आधुनिकीकरण किया गया है। करछना के करेहा समेत अन्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आकर्षक कक्षाएं और डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध होने से बच्चों की पढ़ाई पहले की तुलना में अधिक रुचिकर और प्रभावी हो गई है। इन स्कूलों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया गया है।
यमुनापार के करछना विधानसभा क्षेत्र में भी परिषदीय विद्यालयों में विधायक निधि एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बच्चों को स्मार्ट क्लास में ले जाकर विभिन्न विषयों के साथ सामान्य ज्ञान और शैक्षिक वीडियो दिखा रहे हैं। इससे बच्चों की समझ विकसित हो रही है और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ रही है।

इस समय प्रयागराज में 777 स्मार्ट क्लासेस हैं। इसके आलावा 286 आईसीटी लैब संचालित हो रहे हैं। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और छात्र आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप नई तकनीकों से परिचित होकर भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम बन सकेंगे।
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने के आरोप में 10 लोगों को जेल

उपलब्ध सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, इन लोगों की पहचान वायरल वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर की गई।विश्वनाथ प्रताप सिंहप्रयागराज। पोस्ट में दावा किया गया है कि पकड़े गए लोगों में छात्र शामिल नहीं हैं। इनमें फल और सब्जी विक्रेता, होटल संचालक, होटल सफाईकर्मी और दूध विक्रेता जैसे लोग शामिल बताए गए हैं। एक आरोपी को नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है।बताई गई सूची में शिवम कुमार यादव, अभिषेक सोनकर, अवनीश यादव, अमर यादव, कारगिल सिंह, आशीष यादव, दिलशाद, मो. सुफियान खां, मो. वैश और संदीप कुमार के नाम शामिल हैं।इनमें अलग-अलग उम्र और प्रयागराज के विभिन्न थाना क्षेत्रों के पते बताए गए हैं। हालांकि, यह जानकारी उपलब्ध सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि यहां नहीं की गई हैl
गुरु पूर्णिमा कब और क्यों मनाई जाती हैं आइए जानते है राहुल पण्डित जी से
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था
सबसे पहले वेदों की शिक्षा महर्षि वेदव्यास ने ही दी थी इसलिए हिन्दू धर्म में उन्हें प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है. यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है.

गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई बुधवार  यानी आज मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा का यह पर्व महर्षि वेद व्यास को समर्पित है क्योंकि आज के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं. आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है?

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का आज से करीब 3000 वर्ष पूर्व जन्म हुआ था. मान्यता है कि उनके जन्म पर ही गुरु पूर्णिमा जैसे महान पर्व मनाने की परंपरा को शुरू किया गया. गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी तरह से महर्षि वेदव्यास को समर्पित है. हिंदी पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है.

कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास ने अपने बाल्यकाल में अपने माता-पिता से प्रभु दर्शन की इच्छा प्रकट की, लेकिन माता सत्यवती ने वेदव्यास की इच्छा को ठुकरा दिया. तब वेदव्यास ने हठ करने लगे और उनके हठ पर माता ने उन्हें वन जाने की आज्ञा दे दी. साथ ही कहा कि जब घर का स्मरण आए तो लौट आना. इसके बाद वेदव्यास तपस्या हेतु वन चले गए और वन में जाकर उन्होंने कठिन तपस्या की.

इस तपस्या के पुण्य-प्रताप से वेदव्यास को संस्कृत भाषा में प्रवीणता हासिल हुई. तत्पश्चात उन्होंने चारों वेदों का विस्तार किया और महाभारत, अठारह महापुराणों सहित ब्रह्मसूत्र की रचना की. महर्षि वेद व्यास को चारों वेदों का ज्ञान था. यही कारण है कि इस दिन गुरु पूजने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं की कैसे करें उपासना

इस दिन केवल गुरु की ही नहीं अपितु परिवार में जो भी बड़ा है अर्थात माता-पिता, भाई-बहन, आदि को भी गुरु समान समझना चाहिए.
गुरु की कृपा से ही विद्यार्थी को विद्या आती है.
गुरु से मन्त्र प्राप्त करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ है.
इस दिन गुरुजनों की सेवा करनी चाहिए. साथ ही भेंट ही देनी चाहिए.
अतिक्रमण हटाने के नाम पर सार्वजनिक कूप पाटने का आरोप

SDM संदीप तिवारी व SI मोनिश आलम की भूमिका की जांच की मांग

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, नगर पंचायत कोरांव के वार्ड संख्या-3, गोविंद नगर में गुरुद्वारे के निकट स्थित एक प्राचीन सार्वजनिक कूप को 07 जुलाई 2026 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पाटे जाने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार तत्कालीन SDM कोरांव संदीप तिवारी, राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में पहले नगर पंचायत की जेसीबी और बाद में दूसरी जेसीबी से कूप में मिट्टी, मलबा, टीन एवं अन्य सामग्री डाली गई। आरोप है कि कूप के ऊपर बने चार मोटे पावा, दो दासा एवं लोहे की जाली को तोड़कर उसी कूप में डाल दिया गया।

शिकायत में कार्रवाई के दौरान मौजूद बताए गए SI मोनिश आलम सहित संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के वीडियो, जीपीएस युक्त फोटो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हैं। घटना के बाद लेखपाल द्वारा कूप से कुछ सामग्री हटाए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी भी जांच की मांग की गई है।

शिकायत में यह पता लगाने की मांग की गई है कि सार्वजनिक कूप को क्षतिग्रस्त अथवा पाटने का आदेश किस अधिकारी ने दिया, दोनों जेसीबी किसके निर्देश पर लगाई गईं और उनके संचालन का भुगतान किस मद से हुआ। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका निर्धारित करने की मांग की गई है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति से संबंधित कानून एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा सार्वजनिक कूप को मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित कराने की मांग की गई है। इस प्रकरण की शिकायत कई उच्चाधिकारियों को पंजीकृत डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कार्यवाही की मांग की गई है।
प्रयागराज में अतीक अहमद से जुड़ी 20.38 बीघा जमीन कुर्क, कीमत करीब ₹110 करोड़

माफिया के आर्थिक नेटवर्क पर करारा प्रहार, गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध अर्जित अचल संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई

अपराध से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 51,126.68 वर्गमीटर भूमि न्यायालय के आदेश पर कुर्क



लखनऊ/ प्रयागराज ।  उत्तर प्रदेश की प्रयागराज जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुए मंगलवार को माफिया अतीक अहमद से जुड़ी 20.38 बीघा जमीन को कुर्क किया। कुर्क की गई जमीन की कीमत लगभग एक अरब दस करोड़ बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त न्यायालय प्रयागराज के निर्देश पर की गई है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया अतीक अहमद से जुड़ी 20.38 बीघा जमीन कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर की गई।

पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियां मौजा भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर और मौजा कटहुला गौसपुर में स्थित हैं। इनकी कुल रकबा 5.112668 हेक्टेयर यानी 51,126.68 वर्ग मीटर है। प्रशासनिक मूल्य लगभग 47.00 करोड़ रुपये और बाजार मूल्य करीब 1.10 अरब रुपये बताया गया है। अतीक अहमद ने अपने प्रभाव और दबंगई के बल पर अपराध से अर्जित धन से इन जमीनों की खरीद-बिक्री कराई थी। बाद में पुलिस ने जांच कर मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया।

उन्हाेंने बताया कि कुर्क संपत्तियों की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त किया गया है, ताकि उन पर कोई अवैध कब्जा या लेन-देन न हो सके। साथ ही राजस्व अभिलेखों में आदेश लागू कराने और उपनिबंधक कार्यालय को बिक्री पर रोक लगाने के लिए पत्राचार भी किया गया है। प्रयागराज पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध से अर्जित अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्वयम मूक्स से डिजिटल शिक्षा को नई उड़ान, मुक्त विश्वविद्यालय में 29-30 जुलाई को कार्यशाला


प्रयागराज, 28 जुलाई 2026। नई शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को साकार करने के लिए उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय अब ऑनलाइन शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। विश्वविद्यालय के सेन्टर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के तत्वावधान में 29 और 30 जुलाई 2026 को डेवलपमेंट ऑफ स्वयम मूक्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का आयोजन सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में किया जाएगा। इसका उद्घाटन 29 जुलाई को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. जीतेन्द्र पाण्डेय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत्यकाम करेंगे।
डॉ मिश्र ने बताया कि प्रो. जीतेन्द्र पाण्डेय ऑनलाइन शिक्षा और मूक्स के क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ हैं। वे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर भी हैं। मूक्स, ओ डी एल और लर्नर्स रिटेंशन  पर उनके कई शोध पत्र स्कोप्स और वेव ऑफ़ साइंस जैसी अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
कुलपति आचार्य सत्यकाम ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को स्वयम प्लेटफॉर्म पर गुणवत्तापूर्ण मूक्स कोर्स विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करना है। आज के समय में मूक्स दूरस्थ शिक्षा की रीढ़ बन गए हैं। इनके माध्यम से कोई भी छात्र घर बैठे देश के श्रेष्ठ शिक्षकों से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकता है। स्वयम के कोर्स  यूजीसी, एआईसीटीई और  एनपीटीईएल जैसे संस्थानों द्वारा प्रमाणित होते हैं। इन्हें करने पर छात्रों को डिग्री में क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा भी मिलती है। विशेषज्ञ शिक्षकों को कंटेंट लेखन, वीडियो लेक्चर रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन मूल्यांकन और क्विज निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इससे विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक कोर्स राष्ट्रीय स्तर पर स्वयम पर उपलब्ध हो सकेंगे। इस पहल से विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ पूरे देश के शिक्षार्थियों को लाभ मिलेगा।
कार्यशाला के संयोजक प्रो. अजेन्द्र कुमार मलिक, निदेशक, सेन्टर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नियमित एवं संविदा शिक्षकों से कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

डॉ प्रभात चंद्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरित पत्र, तहसीलदार को सौं


विश्वनाथ प्रताप सिंह
       
प्रयागराज ए भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अगुवाई गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलदार चायल सिद्दांत कुमार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग किया गया कि,
सम्पूर्ण भारत मे गौहत्या पर पुरतः प्रतिबंध लगाया जाय तथा इसके लिये सख्त एवम प्रभावी कानून लागू किया जाय।गौ माता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का दर्जा देकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया जाय।गौ सेवा हेतु केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाय तथा गौ संगरक्षण के लिये एक सम्मान केंद्रीय कानून लागू किया जाय।
           जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति आस्था,एवम कृषि आधारित अर्थबेवस्था की आधारशिला रही है।वर्तमान समय मे गौवंश की सुरक्षा,सम्मान एवं संगरक्षण हेतु ठोस एवम प्रभावी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
          इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,संगठन मंत्री अयोध्या प्रसाद,महासचिव बीरेंद्र कुमार, तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद अग्रहरी, दासरथलाल,ब्लाक अध्यक्ष तीरथ सिंह,दिवाकर कुशवाहा,चंद्रभान यादव,आदि संगठन के किसान मौजूद रहे।