डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को हल्के में न लें  - डॉ दिलीप चौरसिया
विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना योगदान दें पुरा छात्र- प्रोफेसर सत्यकाम

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में पुरातन छात्रों का सम्मान


प्रयागराज, 12 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के यमुना परिसर  स्थित त्रिवेणी बहुउद्देशीय भवन में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलीप चौरसिया, विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए जीवनोपयोगी चिकित्सीय सुझाव और संस्मरण सुनाए। मुक्त विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्र रहे प्रोफेसर  चौरसिया ने कहा कि  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय पूरे प्रयागराज में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत एवं दूर दराज के विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन के लिए अध्ययन की जिजीविषा को पूरा करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने  जीवन के अनेक अनुभव को सभी के साथ साझा करते हुए  लोगों को सुरक्षित और सफल जीवन जीने के कई स्वास्थ्य उपाय भी बताएं। उन्होंने कहा  उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पास आने वाले कई मरीज कहते हैं कि मशीन खराब है, और वह रीडिंग पर ध्यान नहीं देते। लापरवाही के कारण उन्हें अपनी आंख की रोशनी और किडनी गंवानी पड़ती है। डायलिसिस करानी पड़ती है।उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जन जागरूकता के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने सभी पुरातन छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि किसी विश्वविद्यालय में उसके छात्र ही उसकी शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा में छात्रों को उत्साह और मार्गदर्शन देने में इस प्रकार के आयोजनों से बहुत लाभ मिलता है। ऐसे आयोजन छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच सेतु का काम करते हैं। कुलपति  ने पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों को वर्तमान छात्रों से साझा करें और विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना योगदान दें।
समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री निशांत दुबे, सहायक महाप्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली ने बताया कि  उत्तर प्रदेश के इस मुक्त विश्वविद्यालय ने उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने  का कार्य किया है। उन्होंने अपने व्यावहारिक अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों में आ रही आर्थिक समस्याओं और बैंकिंग सुझाव देने के साथ-साथ सभी पुरा छात्रों का उत्साह वर्धन किया और  आर्थिक स्वावलंबन की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ धनंजय चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्र एक दूसरे से मिलते हैं अपितु एक दूसरे के जीवन की समस्याओं को साझा भी करते हैं। जीवन के मार्मिक संस्मरणों को बताते हुए डॉ चोपड़ा ने बताया कि डिजिटल इंडिया के दौर में सोशल मीडिया से लोग जुड़ रहे हैं परंतु एक दूसरे के साथ खड़े होने का समय नहीं है। ऐसे में इस प्रकार के पुरातन छात्र सम्मेलन से न सिर्फ युवाओं का मनोबल बढ़ता है  बल्कि भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
प्रारंभ में पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव  ने पुरातन छात्र सम्मेलन की भूमिका और कार्य प्रणाली से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आये विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों ने सम्मेलन में भाग लिया, जिनमें से डॉ सुग्रीव सिंह , डॉ हेमंत शुक्ला, डॉ बुद्ध प्रिया , डॉ रेवा सिंह,  श्री जे एन यादव, श्री अमन गोयल, डॉ सत्यव्रत शुक्ला एवं श्री आदित्य शर्मा इत्यादि  पुराछात्रों ने अपने अपने विचार और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर छत्रसाल सिंह व कुलसचिव कर्नल विनय कुमार  ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सीमा सत्यकाम डॉ विदुला दिलीप, पुरातन छात्र परिषद के पदाधिकारी प्रो मीरा पाल, डॉ साधना श्रीवास्तव, डॉ सतीश चंद्र जैसल, डॉ सी के सिंह, मनोज बलवंत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. सत्यकाम ने सभी पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संगम नगरी में जल्द ही गंगा पर एक और पुल बनेगा, हंडिया के लाक्षागृह से परानीपुर घाट तक बनेगा 1400 मीटर लंबा ब्रिज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , संगम नगरी में जल्द ही गंगा पर एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव इस पुल का अनुमोदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है। 1400 मीटर से अधिक लंबाई वाले इस पुल के निर्माण से मीरजापुर की राह आसान होगी। पुल के निर्माण में 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सलोरी से हेतापट्टी तक बन रहे फोर लेन पुल की प्रगति को जाना।

शास्त्री पुल के समकक्ष नए ब्रिज हंडिया-मेजा को जोड़ेगा 
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रयागराज विकास प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में लोक निर्माण विभाग की मंडलीय बैठक के दौरान शास्त्री पुल के समकक्ष नए पुल बनाने को लेकर चर्चा हुई। दोनों पुलों के बनने से आवागमन सुगम होगा। हंडिया (लाक्षागृह घाट) को यमुनापार स्थित मेजा (परानीपुर घाट) से जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

वर्षों से हो रही है पुल बनाने की मांग
टू-लेन पुल के बनने से हंडिया, लाक्षागृह, पृथ्वीपुर, मुगलिया एवं दुल्लापुर सहित 60 से 70 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि लाक्षागृह घाट से परानीपुर घाट तक पुल बनाने की मांग कई वर्षों से हो रही है, जिसकी मंजूरी 6 जुलाई को लगभग मिल गई है। कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर शासन के पास भेजा जाएगा।
अखिलेश यादव पर आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत पर दर्ज हो FIR, प्रयागराज में धरने पर बैठे सपाइयों की मांग

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा है। उन्होंने जेल में बंद टुन्नू यादव से अखिलेश यादव के साथ बातचीत होने का आरोप लगाया गया है। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।

सपा नेता संदीप के नेतृत्व में जार्जटाउन थाने पर धरना
प्रयागराज में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता निशिकांत के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग को लेकर संदीप यादव के नेतृत्व में जार्जटाउन थाना पहुंचे। मंगलवार को एफआइआर दर्ज नहीं होने पर थाने के गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धूमनगंज थाने पर एमएलसी के नेतृत्व में प्रदर्शन
दूसरी ओर सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में धूमनगंज थाना पर प्रदर्शन हुआ। सपाइयों का कहना है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा राम मंदिर प्रकरण में जेल में बंद टुन्नू यादव से सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ बातचीत होने का अनर्गल आरोप इंटरनेट मीडिया पर लगाया गया है। इसे भाजपा आईटी सेल द्वारा खूब बढ़ा चढ़ा कर पेस भी किया जा रहा है।

सोमवार रात में दी थी तहरीर
इस मामले को पूरी तरह झूठी कहानी बताते हुए सपा नेताओं ने धूमनगंज थाने में सोमवार रात ही मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक सांसद निशिकांत दुबे पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसे लेकर सभी जिलाध्यक्ष, एमएलसी व कार्यकर्ता धूमनगंज थाने पर धरने पर बैठ गए।
इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन की गत दिवस दिनांक 9.7.2026 को एजीएम-2026 सभा सिविल लाइन स्थित होटल लिगेसी में संपन्न हुई
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


जिसमें चुनाव अधिकारी आगम प्रकाश सत्संगी में बार के चुनाव संपन्न होने एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की एवं उनको शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष  के के गुप्ता एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए विदाई दी गई एवं नई टीम ने  रजनीकांत श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बार के कोषाध्यक्ष ने बार का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं महामंत्री ने अपने बार की उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया। इस बार ए जी एम-26 में  डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन और द टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  दिनेश मिश्रा एवं  सुशील अग्रवाल एवं उनके महामंत्री को भी सादर आमंत्रित किया गया था। बार के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्य एनसी गुप्ता ने बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी ट्रिब्यूनल की कठिनाइयों के बारे में भी सदस्यों को अवगत कराया और अन्य दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्षों तथा उoप्रo कर अधिवक्ता संगठन 'उपकास' का आह्वान किया कि इस बारे में वह साथ मिलकर आवाज़ उठाएं ताकि जीएसटी ट्रिब्यूनल की फाइलिंग की कठिनाइयों को दूर किया जा सके। जीएसटी ट्रिब्यूनल में एडवोकेट्स के पंजीयन की व्यवस्था का विरोध किया गया और इसको एडवोकेट एक्ट के विरुद्ध बताया गया और संविधान की धारा 279 ए एवं 246 ए का उल्लेख किया गया,और कहा गया कि ट्रिब्यूनल में एडवोकेट पंजीयनअविलंब वापस लिया जाना चाहिए। जीएसटी ट्रिब्यूनल में लगने वाली 5000/- की फीस एवं 20 प्रतिशत अनिवार्य जमा का भी सरलीकरण करने की मांग की गई। अंत में पूर्व अध्यक्ष के के गुप्ता ने सभी सदस्यों एवं अपने टीम के सदस्यों को इस बात का धन्यवाद दिया कि उनके नेतृत्व में उन्होंने जी तोड़ के मेहनत करके बार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और नए अध्यक्ष से अपेक्षा की कि वह उनके द्वारा छोड़े गए अधूरे कामों को पूरा करेंगे। इस एजीएम में आरके अग्रवाल, वीके पांडे लालचंद जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव, विनोद सिंह, शरद गोयल, रूपनाथ ,अनुराग, दिलीप यादव, मो जैद, संजीव एवं संतोष उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, मो महमूद, अजय शुक्ला, हिमांशु, राहुल,विमल मिश्रा आदि सभी सदस्य एवं 'उपकास' के सदस्य विपिन सिंह व आमंत्रित नवीन सिंह चौहान भी मौजूद थे. सभा का संचालन शरद गोयल ने किया।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार सुबह प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया।

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,निरीक्षण के दौरान जहां अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहीं दो दिनों से एक्स-रे मशीन बंद होने की जानकारी सामने आई। अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का भी विस्तृत जायजा लिया गया।

बुधवार सुबह लगभग 10 बजे अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जूही प्रसाद ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डेंटल सर्जरी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, एनेस्थीसिया, सामान्य सर्जरी, आर्थोपेडिक, मेडिसिन, गायनिक, गैस्ट्रोलॉजी, ईएनटी, टीबी और पीएमएसएसवाई सहित विभिन्न विभागों में तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति पंजिका की जांच की गई। अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी करते हुए मिले।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले दो दिनों से बंद है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मशीन को उसी दिन चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रॉमा सेंटर में एक्स-रे के लिए 75 तीमारदार और सीटी स्कैन के लिए 9 मरीज मौजूद मिले। ट्रॉमा ट्रायज में सुबह चार नए मरीज भर्ती पाए गए। गैस्ट्रोलॉजी विभाग की एमआरयू लैब, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और आईसीसीयू का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई सहित अन्य जांच सेवाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं और मरीजों को जांच संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। वार्डों में बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, तीमारदारों के बैठने की सुविधा और अधिकांश स्थानों पर साफ-सफाई भी संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

निरीक्षण में कुछ स्थानों पर मरम्मत और अतिरिक्त सफाई की आवश्यकता महसूस की गई। विशेष रूप से आर्थो वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पुरानी बिल्डिंग के पास कार पार्किंग संचालित है तथा ट्रॉमा सेंटर के निकट नई पार्किंग प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दलालों की संलिप्तता का कोई मामला सामने नहीं आया।
'यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', केशव का दावा- विपक्ष 2027 से 2047 तक सत्ता से बेदखल रहेगा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों को एक बार फिर घेरा। दावा किया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , सपा के साथ संपूर्ण विपक्ष 2027 से लेकर 2047 तक सत्ता से बेदखल रहने वाला है। जिला पंचायत सभागार में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत करने बुधवार को प्रयागराज आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा, विपक्ष मुद्दा विहीन है, इसलिए राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि उक्त मामले में हर दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने कहा, चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष की राजनीति का जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। रामभक्त राष्ट्र भक्त हैं, उनके लिए देश प्रथम है। यही वजह है कि सपा के सत्ता में आने के जो सपने थे वह मुगेरी लाल के हसीन सपने बनकर रह गए हैं। सपा अध्यक्ष घबराहट में बोल रहे हैं।

उन्हें पता है कि लोकसभा चुनाव के बाद से हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल, असम सहित जहां चुनाव हुआ, वहां कमल खिला है।

कर्नाटक के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा चढ़ावा मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगने पर कहा, उनके किसी सवाल का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है। सब कुछ विधि सम्मत तरीके से चल रहा है।
क्षेत्रीय नेता प्रमोद तिवारी कि मांग टुडियार पंप कैनाल से बड़ोखर तक

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। टुडियार पंप कैनाल से बड़ोखर तक लगभग 12 सालों से ज्यादा हो गए बनी नहर आज तक बड़ोखर क्षेत्र तक किसानों को पानी नहीं उपलब्ध करा पाई है जिसके संबंध में क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए मेरी कुछ अपील माननीय मुख्य मंत्रि
योगी आदित्यनाथ जी से की जा रही है।
नहर का पानी क्षेत्र के कुछ ही हिस्सों में ही पहुंच पा रहा है।
बाकी क्षेत्र के किसान नहर के पानी से वंचित हैं, जिससे किसानों में हताशा और निराशा व्याप्त है।
अतः निवेदन है,की माननीय जी इस विषय का स्वयं संज्ञान ले और इस विकट समस्या से किसानों को बाहर लाएं,
अधिकारियों और ठिकेदार के पूर्व के भ्रष्टाचार का शिकार किसान हुए हैं।
क्षेत्रीय किसानों की जो मांग है, उसे मैं क्रमशः आपको दर्शाता हूं।
नहर की पाइप लाइन अंडर ग्राउंड क्षमता 5 किलोमीटर और बढ़ाई जाए।
जिससे बड़ोखर, चिरांव, चंदापुर, मानपुर, हंडिया, भवानीपुर, तक़ के किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी मिल सके।
नहर की साफ सफाई और नवीनी करण किया जाए।
नहर में भारी भ्रष्टाचार की भी आशंका है, संभव हो तो इसकी जांच भी कराई जाए,
यदि यह कार्य आपके सरक्षण में होता है तो निश्चित रूप से किसान मजबूत होगा और आपके प्रति विश्वास और प्रेम मजबूत होगा।
किसान देश और प्रदेश के विकाश की आत्मा है किसान की मजबूती देश को सशक्त बनाएगा।
यह बहुत गंभीर विषय है इसपर आपका ध्यान आकृष्ट होना आवश्यक है।
आप अगर इस विषय पर विचार करते हैं तो किसान परिवार का भविष्य सुनहरा होगा।
ज्ञात हो कि इसकी शिकायत पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल पर की जा चुकी है परंतु आज तक सिर्फ आश्वासन दिया गया है समाधान नहीं हुआ।
पुलिस मुठभेड़ों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'सजा देना न्यायपालिका का काम, पुलिस का नहीं'
-  आरोपियों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती प्रवृत्ति पर जताई चिंता; अपर मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी से मांगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के पालन के दिए निर्देश

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में आरोपियों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि किसी भी आरोपी को सजा देना न्यायपालिका का अधिकार है, पुलिस का नहीं। अदालत ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है, लेकिन वह न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद की भूमिका नहीं निभा सकती।
यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकलपीठ ने राजू उर्फ राजकुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की।सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि चोरी, लूट जैसे अपेक्षाकृत छोटे मामलों में भी पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ दिखाकर आरोपियों के पैरों में गोली मारने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि कई मामलों में पुलिसकर्मियों को कोई चोट नहीं लगती, जिससे ऐसी मुठभेड़ों की परिस्थितियों पर सवाल उठते हैं।

-  गृह विभाग और डीजीपी को किया तलब
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद तथा डीजीपी राजीव कृष्ण को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तलब किया। अधिकारियों ने अदालत को आश्वस्त किया कि पुलिस मुठभेड़ों के संबंध में People's Union for Civil Liberties v. State of Maharashtra में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

-  एफआईआर और स्वतंत्र जांच के निर्देश
हाईकोर्ट ने दोहराया कि यदि किसी पुलिस मुठभेड़ में किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है या गंभीर चोट लगती है, तो तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों में निर्धारित है।

-  आरोपी को मिली सशर्त जमानत
अदालत ने मामले में राजू उर्फ राजकुमार को सशर्त जमानत प्रदान कर दी। साथ ही, अपनी टिप्पणियों के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून के शासन में दंड देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है और पुलिस को संविधान एवं विधि के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करनी होगी।
बिजली कटौती से लोकप्रिय नेता प्रमोद तिवारी में आक्रोश
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

देव घाट सब स्टेशन के बड़ोखर फिडर की बिजली आपूर्ति आज की रात समय करीब 2 बजे से बन्द है जो की अभी तक नही  हो पाई है। चालु । बडोखर फिडर गढ़ा तक चलाया जा रहा है  लेकिन गाढ़ा के आगे कई गांव की बिजली बन्द है। पेड़ों की छंटाई ना होने के कारण अधिकतर फाल्ट होती है। हल्का हवा चलने से पानी गिरने से बड़ोखर फिडर की आखिर देखना पड़ेगा की कब तक बिजली आपूर्ति हो सकती है बड़ोखर फिडर की जनता उमस भरी गर्मी से हवा लेने को मजबुर हो गए है और पानी पीने को भरने को काफी परेशान हो गए है। देखने की बात यह है कि 2 बजे से बन्द बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नही हो सकी
भूमाफियाओं पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप
राजस्व रिपोर्ट के आधार पर SDM ने थाने को भेजा FIR दर्ज करने का पत्र

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तहसील बारा के ग्राम जनवा में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे और जबरन प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। राजस्व टीम के स्थलीय निरीक्षण में कब्जे की पुष्टि के बाद उपजिलाधिकारी बारा गणेश कनौजिया ने शंकरगढ़ थाने को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। ग्राम ओझापट्टी मानपुर निवासी राजीव कुमार सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह ने 25.06.2026 को शंकरगढ़ थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भूमिधरी भूमि गाटा संख्या 630/1, 629, 628 ग्राम जनवा, तहसील बारा में स्थित है। आरोप है कि हिमांशु कुशवाहा पुत्र दिलीप कुशवाहा निवासी चाका, परगना अरेैल, तहसील करछना और उमाकान्त कुशवाहा पुत्र उदयराज कुशवाहा निवासी बसहिया, तहसील करछना सहित अन्य लोगों ने शोर-शराबे के बल पर उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि भूमाफियाओं ने जमीन पर गेट लगाकर काली रोड का निर्माण शुरू कर दिया है और प्लॉटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इस संबंध में राजस्व टीम और तहसील बारा द्वारा 26.06.2026 को किए गए स्थलीय निरीक्षण में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई।उपजिलाधिकारी बारा ने 25.06.2026 के आदेश और राजस्व आख्या में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। पीड़ित राजीव कुमार सिंह ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। शंकरगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर और SDM के पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।