हजारीबाग में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर, पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश
हजारीबाग: 7 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी (सदर) एवं सदर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नए एवं पुराने सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
![]()
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि वर्ष 2025 से पूर्व तथा वर्तमान में लंबित सभी कांडों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
बैठक में सदर थाना में लंबित जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार तथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर भी विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही इन सभी मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा की जाए और उनके निष्पादन की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए।
अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के लिए ऐसे स्थानों की पहचान करने तथा इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।
साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा उनमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि थानों में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा थाना दिवस के दौरान करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार करते हुए आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

हजारीबाग: 7 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी (सदर) एवं सदर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नए एवं पुराने सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।


केरेडारी - बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी प्रखंड के पाण्डु पंचायत स्थित ग्राम बालेदेवरी में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ तथा पाण्डु में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हजारीबाग: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को माण्डू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चुरचू प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या-16 (मॉडल आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल केंद्र, लारा) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदान केन्द्र पर चल रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा आप सभी पूरी जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
हजारीबाग में लगातार हो रही वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अंतर्गत आने वाली सड़क के कई हिस्सों में गंभीर जल-जमाव एवं सड़क की जर्जर स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेष रूप से मासीपीढ़ी चौक, हुंडई शोरूम के समीप तथा सिद्धार्थनगर के निकट अधूरी एवं क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आम नागरिकों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज 7 जुलाई को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मेलन 2026 के तहत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं।
हजारीबाग (दारू): दारू प्रखंड के पुराना दुर्गा मंडप स्थित बाजार परिसर में सामाजिक रिश्ता संस्था द्वारा स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 126वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सांसद सेवा कार्यालय, हजारीबाग के सभागार में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के मार्गदर्शक और आदर्श डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इसके बाद वहां उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बारी-बारी से श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।
एनएच-522 पर स्थित टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करना हमेशा से एक बड़ी प्राथमिकता रही है। पिछले वर्ष स्थानीय लोगों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के विशेष प्रयास से तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के द्वारा क्षेत्र को एक 108 एम्बुलेंस की सौगात दी गई थी। पिछले करीब एक महीने से तकनीकी खराबी के कारण यह एम्बुलेंस सेवा ठप पड़ी है, जिससे पूरा प्रखंड एक बार फिर एम्बुलेंस विहीन हो गया है और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इसपर संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल अपने सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इसे सुचारु करने का निर्देश दिया। जिसके बाद सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके संसदीय क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने तत्परता दिखाई। रंजन चौधरी ने 108 एम्बुलेंस सेवा के हजारीबाग जिले के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर रोहित कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस की तकनीकी खराबी को अविलंब दूर किया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा लाभ मिल सके। बातचीत के दौरान डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर रोहित कुमार ने आश्वस्त किया कि अगले एक से दो दिनों के भीतर एम्बुलेंस को बनवाकर सेवा में पुनः सुचारु कर दिया जाएगा। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों और एनएच पर सफर करने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं के समय त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए 108 एम्बुलेंस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है।
हजारीबाग: आज के दौर में जहाँ बड़े बजट और अत्याधुनिक तकनीक से फिल्में बनाई जा रही हैं, वहीं हजारीबाग के युवा फिल्मकारों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। नशे के खिलाफ जागरूकता पर आधारित फिल्म “KOREX” को एक लाख रुपये से भी कम बजट में तैयार किया गया है।
Jul 08 2026, 13:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k