इचाक ठाकुरबाड़ी भूमि विवाद पर एक्शन में विधायक प्रदीप प्रसाद, एसपी अमन कुमार से मिलकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मुलाकात कर इचाक स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक ठाकुरबाड़ी की भूमि पर हो रहे कथित अतिक्रमण एवं कब्जे के प्रयास के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ठाकुरबाड़ी के महंत विजय दास भी उपस्थित रहे।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कहा कि यह केवल भूमि का विवाद नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक स्थल की सुरक्षा, पवित्रता एवं गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।
उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व महंत विजय दास भगवान श्री ठाकुर गोपाल जी को लेकर उनके विधायक जनसेवा कार्यालय पहुंचे थे और उन्हें इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। उस समय भी विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस विषय में वे हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवैध कब्जा अथवा उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण करने का साहस न कर सके।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस विषय पर अंतिम न्याय मिलने तक निरंतर प्रयास करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की कि मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर धार्मिक आस्था की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मुलाकात कर इचाक स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक ठाकुरबाड़ी की भूमि पर हो रहे कथित अतिक्रमण एवं कब्जे के प्रयास के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ठाकुरबाड़ी के महंत विजय दास भी उपस्थित रहे।
हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रमंडल के पांच जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया, जिसमें हजारीबाग ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं चतरा जिला पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान विभिन्न तकनीकी, अनुसंधान एवं व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हजारीबाग के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और पूरे प्रमंडल में जिले का नाम रोशन किया। समापन समारोह में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के डीआईजी अंजनी झा ने विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुसंधान क्षमता, पेशेवर दक्षता और टीम भावना को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय भवन परिसर में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री हेमन्त सती द्वारा किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 25 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली के संसद भवन परिसर में आयोजित लोकसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक से लौटने के बाद बुधवार को रांची में झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सड़क निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 20 जून 2026 को डाड़ी प्रखंड के बांसकुदरा पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल द्वारा कनक रेजिडेंस, बंगाली कॉलोनी, हजारीबाग में निःशुल्क स्त्री रोग एवं बाल रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड संख्या-15 की पार्षद डॉ. अंशिका प्रिया के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शिविर में 150 महिलाओं एवं 110 बच्चों सहित कुल 260 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं की जांच एवं परामर्श स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीटी द्वारा तथा बच्चों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा दी गई। शिविर के दौरान डॉ. स्वीटी ने महिलाओं को गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य, एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया और शिविर की सराहना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद डॉ.अंशिका प्रिया ने कहा कि योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती हैं। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि योग और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। योग दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल है। लोगों की सकारात्मक सहभागिता हमें आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करती है। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। योग, अध्यात्म और समाजसेवा के सुंदर संगम बने इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Jun 27 2026, 16:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0