उपायुक्त हेमन्त सती द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR के विभिन्न चरणों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 25 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR की संपूर्ण प्रक्रिया एवं इसके विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके।
उपायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें तथा पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, प्रपत्रों के उपयोग एवं ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वेदवंती कुमारी एवं राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी से श्री शशि कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से श्रीमती शीला देवी,भारतीय जनता पार्टी से श्री जयनारायण मेहता, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया(मा0) से श्री गणेश कुमार सीटू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री निसार खान, आजसू से श्री शुभम राणा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से श्री सुनील कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय जनता दल से श्री हीरामन यादव उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 25 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली के संसद भवन परिसर में आयोजित लोकसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक से लौटने के बाद बुधवार को रांची में झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सड़क निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 20 जून 2026 को डाड़ी प्रखंड के बांसकुदरा पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल द्वारा कनक रेजिडेंस, बंगाली कॉलोनी, हजारीबाग में निःशुल्क स्त्री रोग एवं बाल रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड संख्या-15 की पार्षद डॉ. अंशिका प्रिया के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शिविर में 150 महिलाओं एवं 110 बच्चों सहित कुल 260 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं की जांच एवं परामर्श स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीटी द्वारा तथा बच्चों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा दी गई। शिविर के दौरान डॉ. स्वीटी ने महिलाओं को गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य, एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया और शिविर की सराहना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद डॉ.अंशिका प्रिया ने कहा कि योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती हैं। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि योग और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। योग दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल है। लोगों की सकारात्मक सहभागिता हमें आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करती है। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। योग, अध्यात्म और समाजसेवा के सुंदर संगम बने इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने जनसेवा कार्यालय में हजारीबागवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।
हजारीबाग: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला आयुष समिति हजारीबाग एवं आयुष विभाग हजारीबाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत शहर में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभातफेरी का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना तथा 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।
Jun 25 2026, 18:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k