योग दिवस से पहले हजारीबाग में निकली भव्य प्रभातफेरी, “करे योग, रहे निरोग” का दिया संदेश
हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला आयुष समिति हजारीबाग एवं आयुष विभाग हजारीबाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत शहर में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभातफेरी का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना तथा 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।
![]()
प्रभातफेरी का शुभारंभ हजारीबाग शहर की हृदयस्थली झील परिसर स्थित त्रिमूर्ति चौक से किया गया। इस अवसर पर आयुष चिकित्सक, योग शिक्षक, आयुष विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभातफेरी झील परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां योग और स्वास्थ्य संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने “करे योग, रहे निरोग”, “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” जैसे नारों के साथ लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया।
जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी हजारीबाग डॉ. श्यामानंद तिवारी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा, “करे योग, रहे निरोग” केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है।
![]()
जिला आयुष नोडल सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आनन्द शाही भी प्रभातफेरी में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेष रूप से बढ़ती उम्र में योग शरीर की कार्यक्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
![]()
उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को जिला आयुष समिति हजारीबाग के तत्वावधान में विश्व योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में जिले के हजारों योग प्रेमियों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के उपायुक्त श्री हेमंत सती होंगे।
आयुष विभाग द्वारा योग दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रचार वाहन के माध्यम से योग दिवस से संबंधित बैनर एवं संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। लोगों को योग के लाभों की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें 21 जून के सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला आयुष समिति हजारीबाग ने जिले के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विश्व योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। समिति का मानना है कि योग न केवल रोगों से बचाव का माध्यम है बल्कि एक स्वस्थ, सुखी और सकारात्मक जीवन की आधारशिला भी है।
प्रभातफेरी कार्यक्रम में डॉ. आनन्द शाही, झारखंड सेवा मंडल के सचिव श्री सुबोध ओझा, पंचकर्म प्रभारी डॉ. विजय तिवारी, डीपीएम आयुष जमाल, डॉ. रंजीत कुमार दांगी, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. जोशी कुमार, डॉ. संतोष कुमार, योग शिक्षक संजीव कुमार, सुमित कुमार, अजय सिंह, रीना कुमारी, कांति कुमारी, अंशु कुमार, अर्चना देवी,आरती कुमारी, आयुष कार्यालय की कर्मचारी राजनंदनी, हरिनंदन यादव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी एवं योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित योग करेंगे तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला आयुष समिति हजारीबाग एवं आयुष विभाग हजारीबाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत शहर में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभातफेरी का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना तथा 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।




हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय तृतीय हजारीबाग सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने निशाना लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर आगामी नीट परीक्षा को लेकर बुधवार रात कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीपीओ सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में कोर्रा थाना प्रभारी और पुलिस बल द्वारा संचालित किया गया।
निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान के पांचवें दिन प्रचार रथों और सांस्कृतिक दलों ने जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन तथा निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग-अलग घरों में छापेमारी की गई।
निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा संचालित इस अभियान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई।
हजारीबाग के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने गुरुवार को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और अभिलेख संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र प्रवास के लगातार तीसरे दिन मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों को विकास की नई रफ्तार देते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के नियमित सामाजिक उत्तरदायित्व मद के तहत अपनी अनुशंसा पर अधिष्ठापित किए गए सात अलग-अलग स्थानों पर सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। दौरे की शुरुआत विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के आठ माइल चौक पर नारियल फोड़कर और फीता काटकर हाई मास्ट लाइट उद्घाटन से ही। जिसके बाद भेलवारा पंचायत के भूताही मुरगांव, ग्राम पंचायत गोविंदपुर के शिव मंदिर प्रांगण, ग्राम कुसुंभा शिव मंदिर, ग्राम पंचायत जोबर के बंदखारो, ग्राम सिमराबेड़ा पीपल पेड़ के समीप और ग्राम गाल्होबार शिव मंदिर प्रांगण में कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर मद से अधिष्ठापित सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया ।
भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया ।
Jun 20 2026, 16:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k