सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ में सात सोलर हाई मास्ट लाइटों का किया उद्घाटन, ग्रामीणों से किया सीधा जनसंवाद
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र प्रवास के लगातार तीसरे दिन मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों को विकास की नई रफ्तार देते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के नियमित सामाजिक उत्तरदायित्व मद के तहत अपनी अनुशंसा पर अधिष्ठापित किए गए सात अलग-अलग स्थानों पर सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। दौरे की शुरुआत विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के आठ माइल चौक पर नारियल फोड़कर और फीता काटकर हाई मास्ट लाइट उद्घाटन से ही। जिसके बाद भेलवारा पंचायत के भूताही मुरगांव, ग्राम पंचायत गोविंदपुर के शिव मंदिर प्रांगण, ग्राम कुसुंभा शिव मंदिर, ग्राम पंचायत जोबर के बंदखारो, ग्राम सिमराबेड़ा पीपल पेड़ के समीप और ग्राम गाल्होबार शिव मंदिर प्रांगण में कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर मद से अधिष्ठापित सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया ।
![]()
लाइटों के उद्घाटन के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल ने भेलवारा पंचायत के ऊपरैली मुरगाँवाे सहित कई गांवों में ग्रामीणों के साथ सीधा जनसंवाद किया और उनकी बुनियादी समस्याओं व स्थानीय मुद्दों से अवगत होकर उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया। इस प्रवास के दौरान धार्मिक और सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। सांसद मनीष जायसवाल विष्णुगढ़ भास्कर सूर्य मंदिर में आयोजित श्री श्री 108 त्रिदिवात्मक लक्ष्मी नारायण यज्ञ सह देव पीपल विवाह महोत्सव में शामिल हुए और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा गोविंदपुर में सांसद सारथी वकील सिंह के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन भी हुआ। इस दौरे में सांसद मनीष जायसवाल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ग्राम बंदखारो विधायक मोड़ के पास वज्रपात से असमय मृत हुए खेमलाल महतो तथा ग्राम खरकी में पुरण महतो के छोटे पुत्र राजकिशोर महतो के आकस्मिक निधन पर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना प्रकट की। विष्णुगढ़ के भेलवारा निवासी प्रसिद्ध सोहराय कलाकार पार्वती देवी से मिलकर उनके जज्बे को सलाम किया ।
विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए और जनसंवाद के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने राष्ट्रहित, समाजहित और जनहित की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज गांवों तक पहुंच रही ये योजनाएं और विकास कार्य सीधे तौर पर आम जनता के मत के अधिकार की ताकत का परिणाम हैं। आपके इसी विश्वास और मत के बदौलत पीएम नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं और बिना रुके जन-कल्याण व देश सेवा के कार्यों में जुटे हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि यदि आप सभी का इसी तरह का अटूट आशीर्वाद, स्नेह और प्रेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा, तो हमारा देश निश्चित रूप से आने वाले समय में वैश्विक पटल पर एक बड़ी ताकत और विश्वगुरु बनकर उभरेगा।
![]()
इस व्यापक क्षेत्र भ्रमण, उद्घाटन और जनसंवाद कार्यक्रमों में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग प्रमुखता से मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय, विष्णुगढ़ पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो, प्रकाश साव, नागेश्वर महतो, पप्पू मंडल, अशोक गुप्ता, प्रेमचंद महतो, अर्जुन ठाकोर, राजेंद्र मंडल। दिलीप मंडल, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीदीपू भाई, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, भाजपा नेता अनुभव भारती, विनोद साव, प्रभु विश्वकर्मा, शंकर सोनी, संदीप कशेरा, अशोक मंडल, सुनील मिश्रा, पप्पू साव, स्थानीय मुखिया रीता कुमारी, सांसद सारथी वकील सिंह, तेजनारायण प्रसाद, गोविंद मंडल, सुरेश मंडल, जनाद साव, पंकज कुमार, शंकर सिंह, सुशील महतो, तिलेश्वर साव, तिलक साव, भुनेश्वर सिंह, श्री मुकेश महतो, अंतु पंडित, महाबीर महतो, तुलसी महतो, गांगो महतो और कैलाश महतो सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र प्रवास के लगातार तीसरे दिन मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों को विकास की नई रफ्तार देते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के नियमित सामाजिक उत्तरदायित्व मद के तहत अपनी अनुशंसा पर अधिष्ठापित किए गए सात अलग-अलग स्थानों पर सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। दौरे की शुरुआत विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के आठ माइल चौक पर नारियल फोड़कर और फीता काटकर हाई मास्ट लाइट उद्घाटन से ही। जिसके बाद भेलवारा पंचायत के भूताही मुरगांव, ग्राम पंचायत गोविंदपुर के शिव मंदिर प्रांगण, ग्राम कुसुंभा शिव मंदिर, ग्राम पंचायत जोबर के बंदखारो, ग्राम सिमराबेड़ा पीपल पेड़ के समीप और ग्राम गाल्होबार शिव मंदिर प्रांगण में कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर मद से अधिष्ठापित सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया ।



भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया ।

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 15 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर से पांच एलईडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक करेगी।
हजारीबाग। हजारीबाग के गुरूनानक पैलेस, सरकारी बस स्टैंड के समीप पाँचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का पावन शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए और गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कृष्णा नगर–शिवपुरी में आयोजित श्री श्री 1008 सर्वदेव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 21 जून दिन रविवार को शहर के मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6:00 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में शहर के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नियमित रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में योग शिक्षिका वर्षा डे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराएंगी तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देंगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हजारीबाग यूथ विंग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संस्था के मार्गदर्शक विकास केशरी एवं कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन को संयोजक बनाया गया है। तीनों संयोजक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क कर रहे है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह स्वस्थ शरीर, शांत मन तथा संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग अपनाना चाहिए, ताकि समाज स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने सभी नागरिकों से इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लगातार प्रयास कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस योग शिविर में शामिल होकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हजारीबाग जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को हजारीबाग शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव एवं समस्त देवी-देवताओं से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
हजारीबाग। दिनांक 12 जून 2026 को अपराह्न 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो द्वारा जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार, एनडीपीएस, संगठित अपराध, एससी/एसटी कांडों तथा गुमशुदगी से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) एवं जेएसएलपीएस, हजारीबाग द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत शुक्रवार को झील परिसर स्थित एम्फीथिएटर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह एवं महापौर श्री अरविंद राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Jun 18 2026, 17:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k