मांडू विधानसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा, ग्रामीण चौपालों में सुनीं जनसमस्याएं
भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया ।
![]()
सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत के विभिन्न गांवों में गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा और छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया का सघन दौरा किया। गोधिया गांव में श्रीराम मंदिर के समीप ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब, सड़क और मंदिर के लिए प्रतिमा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसपर सांसद ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छोटा डहरभंगा में सांसद मनीष जायसवाल ने विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी से खास मुलाकात की और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इसके बाद टाटीझरिया के शिव मंदिर परिसर में भी भारी संख्या में जुटे लोगों के साथ सांसद ने जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित पहल करते हुए ऑन द स्पॉट निराकरण किया तो कई समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।
![]()
दौरे के दौरान डूमर ग्राम पंचायत के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा और फूल-माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और इसे अपना सौभाग्य बताया।
![]()
सांसद मनीष जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों का लंबा कार्यकाल देश के लिए अभूतपूर्व बदलाव, विकास और जनकल्याण का काल रहा है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं क्षेत्र की जनता के बीच जाकर पीएम मोदी के इस 12 साल के 'विश्वास और विकास' के कार्यों का लेखा-जोखा रख रहा हूँ। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा भाजपा पर अडिग है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
![]()
सांसद मनीष जायसवाल के इस तूफानी दौरे के दौरान हर जगह उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कद्दावर नेता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह, सुशांत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सहदेव गोप, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अनिल प्रसाद, परमेश्वर यादव, जीतन यादव, सूरज यादव, पूनम देवी, रजनीकांत चौधरी, झुनझुन गुप्ता और कृष्णा साव भी पूरे दौरे में शामिल रहे।
विभिन्न गांवों के स्थानीय प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों में गोधिया गांव से अवध किशोर प्रसाद, बैजनाथ महतो, बासुदेव नंदन, किशोर साव, अमृत महतो, चंदर महतो, सहदेव गोप और करण कुमार उपस्थित थे। घुघुलिया ग्राम से नरेश साव, अरुण साव, सुमन साव, झुनझुन गुप्ता, शहदेव गोप, उपेन्द्र पांडेय, परमेश्वर यादव, निखिल सिंह और सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केसडा गांव से महेश प्रसाद, विजय कुशवाहा, शशि कुमार, प्रदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, सहदेव महतो, प्रभु प्रसाद, अरविंद प्रसाद, कविता देवी, अनीता देवी और रेशमी देवी मौजूद रहे। बौधा गांव से सुरेंद्र कुशवाहा, अमृत सिंह, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ सिंह और मनोज कुशवाहा उपस्थित थे। छोटा डहरभंगा से विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी के साथ रविंद्र यादव, दुबलाल साव, संजय साव, राहुल प्रजापति, रवि राणा, अजीत यादव, संतोष यादव, बजरंगी यादव, महेंद्र यादव, शंकर पांडेय, प्रकाश साव और पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में महादेव यादव, राजू यादव, लक्ष्मी सिंह, मिथलेश पाठक, कौलेश्वर यादव, किशोर साव, रामदेव सिन्हा, फागू यादव, त्रिभुवन साव, बीरेंद्र राम, विनोद रजक, सुनील साव, रामेश्वर मिस्त्री, प्रभु साव, शंकर साव, संतोष यादव, ज्योतिष पण्डा, पिंगला देवी और माला सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया ।





निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 15 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर से पांच एलईडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक करेगी।
हजारीबाग। हजारीबाग के गुरूनानक पैलेस, सरकारी बस स्टैंड के समीप पाँचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का पावन शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए और गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कृष्णा नगर–शिवपुरी में आयोजित श्री श्री 1008 सर्वदेव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 21 जून दिन रविवार को शहर के मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6:00 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में शहर के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नियमित रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में योग शिक्षिका वर्षा डे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराएंगी तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देंगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हजारीबाग यूथ विंग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संस्था के मार्गदर्शक विकास केशरी एवं कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन को संयोजक बनाया गया है। तीनों संयोजक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क कर रहे है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह स्वस्थ शरीर, शांत मन तथा संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग अपनाना चाहिए, ताकि समाज स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने सभी नागरिकों से इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लगातार प्रयास कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस योग शिविर में शामिल होकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हजारीबाग जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को हजारीबाग शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव एवं समस्त देवी-देवताओं से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
हजारीबाग। दिनांक 12 जून 2026 को अपराह्न 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो द्वारा जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार, एनडीपीएस, संगठित अपराध, एससी/एसटी कांडों तथा गुमशुदगी से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) एवं जेएसएलपीएस, हजारीबाग द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत शुक्रवार को झील परिसर स्थित एम्फीथिएटर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह एवं महापौर श्री अरविंद राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को कटकमदाग प्रखंड के परहेरिया गांव स्थित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संजय शर्मा के आम के बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बागवानी का अवलोकन किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k