एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह जल्द बनेंगे आईपीएस, प्रमोशन सूची में शामिल होने से खुशी की लहर
रितेश मिश्रा
हरदोई में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रताप सिंह जल्द आईपीएस बनने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षकों की प्रमोशन सूची शासन तक पहुंच चुकी है, जिसमें कुल 29 अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इस सूची में मार्तंड प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है।
मार्तंड प्रताप सिंह लगभग एक वर्ष पूर्व मथुरा से तबादला होकर हरदोई आए थे। अपने दमदार व्यक्तित्व, बेहतर कार्यशैली और साफ-सुथरी छवि के कारण उन्होंने कम समय में ही लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। कानून व्यवस्था को लेकर उनकी सक्रियता और कार्यशैली की अक्सर सराहना होती रही है।
जैसे ही प्रमोशन प्रक्रिया पूरी होगी, मार्तंड प्रताप सिंह को आईपीएस का दर्जा मिलने की उम्मीद है। यह खबर सामने आने के बाद उनके शुभचिंतकों, परिचितों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उनके चाहने वाले इसे उनकी मेहनत, ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली का परिणाम मान रहे हैंl
ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर जगह जगह भंडारे का हुआ आयोजन
भक्तों ने प्रसाद ग्रहण  उठाया आनंद*

रितेश मिश्रा
कछौना हरदोई  ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को कछौना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं, बच्चे, पौराणिक मंदिर बाबा लंगड़े दास पर दर्शन कर पूजा अर्चना की, यहां पर शरबत प्याऊ लगा था। यहां दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं तथा मेले का आयोजन भी होता है। इस अवसर पर बच्चों ने मेला का आनंद उठाया। ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की पूजा का विशेष रूप से महत्व माना जाता है। बताया जाता है इस महीने हनुमान जी और राम जी का प्रथम मिलन हुआ था। हनुमान जी और प्रभु श्री राम जी के मिलन की याद में मनाया जाता है। हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ कर लोग श्रद्धा भाव से मनाते हैं। कछौना चौराहे पर भाजपा परिवार  की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें  सभापति अशोक अग्रवाल जनप्रतिनिधि राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज,  उप नेता संचित अग्रवाल, ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, अजय बाजपेई, अनूप दीक्षित, अरुण वर्मा, संजय सिंह प्रतीक गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, श्रीश मिश्रा, गौतम मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी गण एकता कमेटी के अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह उर्फ राहुल सहित व्यापारी बंधुओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग, किया, भानू इंडस्ट्रीज के संचालक योगेंद्र राठौर ने राहगीरों को छोला चावल खिलाकर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर भानू इंडस्ट्रीज के संचालक योगेंद्र राठौर,रामकृष्ण राठौर, आलोक राठौर, आशुतोष प्रजापति, सनोज राठौर, रामजी गुप्ता, सरोज राठौर, समाजसेवी ओपी राठौर सहित प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया कस्बा कछौना के ठाकुरगंज में ब्रह्मदेव स्थान, रामलीला मैदान, में मुन्नू सिंह, समाज सेवी ने भंडारे का आयोजन किया, इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, शिवम मिश्रा, अनूप सिंह निवासी ठाकुरगंज, अनूप सिंह कलौली वाले, उमेश सिंह, सभासद तोताराम, प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया। बहुत ही रमणीक स्थल पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान प्रत्याशी प्रेम यादव, ने गाजू चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र सहित राहगीरो व बच्चों ने खूब प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकता अशर्फीलाल वर्मा, विजय वर्मा जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव, हरेंद्र यादव, गुड्डू यादव अधिवक्ता, अन्नू मिश्रा, रामकिशोर गाजू, सुमित कश्यप, पंकज यादव, शमशेर सिंह शेरा, मोहन यादव, अनुराग यादव गाजू, बेचेलाल राठौर, योगेश सिंह, वीरभद्र, नरपत खेड़ा, मुन्ना जोशी नरपत खेड़ा दिनेश गोठवा, सहित प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया। ग्राम सभा बरौली में नैमिष पांडेय के यहां भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, श्रीश मिश्रा, गौतम कन्नौजिया, युवा नेता संचित अग्रवाल ने पहुंच कर प्रसाद
जन सुनवाई से प्राप्त शिकायतो का ससमय निस्तारण करें:- जिलाधिकारी
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 71 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण ससमय और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
जनसुनवाई की शिकायतों का हो न्याय पूर्ण निस्तारण

रितेश मिश्रा
हरदोई। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पीड़ितों की शिकायतों को सुनते हुए अधिनस्थों को न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
        पुलिस कार्यालय पर न्याय पाने की आस में आये पीड़ितों से उन्होंने पुलिस कार्यालय तक आने की वजह भी जानी और सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन कर सम्बंधित अधीनस्थ को कार्यवाही के लिए अग्रसारित किया।
      इस अवसर पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेताया है कि थाने आने वाले पीड़ितों की तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनका न्यायपूर्ण निस्तारण किया जाए।ताकि पीड़ितों को पुलिस कार्यालय तक न्याय के लिए भटकना न पड़े।
सजी अदब और साहित्य की महफिल, मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजे शेरो-शायरी के रंग*
रितेश मिश्रा
हरदोई !! बिलग्राम कस्बे के गांधी मैरिज हॉल में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन साहित्यिक सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना का शानदार उदाहरण बन गया। देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे शायरों और कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अदब, शायरी और कविता का ऐसा समागम देखने को मिला, जिसने उपस्थित साहित्य प्रेमियों को देर रात तक बांधे रखा।
मुशायरे में हुजूर बिलग्रामी, शादाब गुहर, एजाज रियाज़ बरहक, ऐजाज रहबर, नईम शाद, शाहनवाज अकरम, फखरुद्दीन नश्तर मल्लावांवी, असगर बिलग्रामी, कमर बिलग्रामी, इमरान बिलग्रामी, दिव निशेष बिलग्रामी, अंचल द्विवेदी, जय नारायण अवस्थी तथा हाफिज मज़हर बिलग्रामी समेत अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज, देशभक्ति, इंसानियत, भाईचारे और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। कवियों और शायरों की रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कवि राम नारायण शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि, “लड़खड़ाती हुई राजनीति को संभालना साहित्यकारों का मुख्य कार्य है। साहित्य समाज को दिशा देने का माध्यम है और कवि अपनी लेखनी से जनमानस को जागरूक करने का कार्य करते हैं।” उनके इस विचारपूर्ण वक्तव्य का उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कपिल देव त्रिपाठी ने की जबकि सफल संचालन असगर बिलग्रामी ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से एडवोकेट सुरेश चन्द्र तिवारी, डॉ. रसूल बिलग्रामी, गणेश नारायण कपूर, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप यादव, सय्यद अनवर, एडवोकेट मन्नान, धर्मेंद्र यादव, अजयराज त्रिवेदी, सैफ अली जाफरी, नफीस अहमद फारूक़ क़ुरैशी, अतुल द्विवेदी, सुधीर अवस्थी, सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर कपिल देव त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि हरदोई पत्रकार एसोसिएशन संस्था का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद और रचनात्मक सोच को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने बिलग्राम की धरती को साहित्य से जुड़ी धरती बताया और कहा कि इस धरती पर रसलीन, मधनायक जैसे महान कवियों ने जन्म लिया है।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रोताओं ने कवियों और शायरों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। आयोजन ने क्षेत्र के साहित्यिक और सांस्कृतिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की तथा अदबी माहौल को और अधिक मजबूती दी।
हरदोई में 80 किमी की रफ्तार से आ सकता है तूफान, मौसम विभाग की चेतावनी हुई जारी

रितेश मिश्रा
हरदोई में मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।  पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 29 और 30 मई को हवाओं की गति बढ़कर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसलिए आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, मोबाइल टावरों, बड़े होर्डिंग और कच्चे मकानों के आसपास जाने से बचें।  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से मोबाइल और अन्य आवश्यक उपकरण चार्ज रखने तथा आपात स्थिति के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखने की सलाह दी है। साथ ही “दामिनी ऐप” डाउनलोड करने की भी अपील की गई है, जिससे आकाशीय बिजली संबंधी संभावित चेतावनी पहले प्राप्त हो सके। प्रशासन का कहना है कि मौसम को हल्के में लेने की बजाय समय रहते सतर्कता बरतना ही सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है।
सोहावल एसडीएम का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़े, जांच शुरू


अयोध्या (सोहावल)। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोहावल की उपजिलाधिकारी सविता ने सोमवार सुबह  पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पूराकलंदर क्षेत्र के सोफियापारा के पास की गई इस कार्रवाई में अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भट्टे के संचालन की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा था। इतना ही नहीं, सरकारी सड़क को खोदकर मिट्टी निकाले जाने और उसे बेचने का मामला भी प्रकाश में आया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी सविता ने मौके पर पकड़े गए वाहनों को पुलिस के कब्जे में सौंपते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध खनन में कौन-कौन लोग शामिल हैं और सरकारी संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
धर्म सिंह
हरदोई-मल्लावां थाना पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को वादी आलोक मिश्रा पुत्र अमित मिश्रा निवासी ग्राम गंगारामपुर थाना मल्लावां ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हिमांशु पटेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम तेंदुआ थाना मल्लावां समेत अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां में मुकदमा अपराध संख्या 265/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने धारा 308(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी हिमांशु पटेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम तेंदुआ थाना मल्लावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम और कांस्टेबल अंकुर राणा शामिल रहे।
श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुई विशाल कलश यात्रा
रितेश मिश्रा
हरदोई पुरुषोत्तम मासी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ अवसर पर श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर, नघेटा रोड, हरदोई से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य यजमान डॉ. कीर्ति सिंह द्वारा विधि-विधानपूर्वक कलश पूजन के साथ किया गया।
इसके उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं मातृशक्तियों के साथ कलश यात्रा श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर, नघेटा रोड, हरदोई से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुँची, जहाँ कलशों का पारायण एवं पूजन सम्पन्न कराया गया।
इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्तियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तेज रफ्तार बाइक ने 70 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर, CHC में भर्ती

बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी थाना क्षेत्र के बूढ़ागांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से पैदल घर लौट रहे 70 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
बूढ़ागांव निवासी मनोहर पुत्र पुरन, उम्र 70 वर्ष, अपने खेत से पैदल वापस घर आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कांस्टेबल भगत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल मनोहर को आनन-फानन में पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।CHC पिहानी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि वृद्ध के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।हादसे के बाद आरोपी मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पिहानी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसों को लेकर लोगों में नाराजगी है।