उन्नाव: एक पते पर 45 वोटर! बीएलओ के छानबीन में खुली गड़बड़ी, घर के बिकने से और बढ़ी मुश्किल
![]()
उन्नाव। उन्नाव जिले के पूरननगर मोहल्ले में निर्वाचन विभाग की टीम उस समय हैरान रह गई जब एक छोटे से घर के पते पर वोटर लिस्ट में 45 लोगों के नाम दर्ज मिले। बीएलओ ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत घर के प्रमुख कमलेश कुमार को सभी 45 फार्म सौंप दिए।
कमलेश ने इनमें से सिर्फ 3 फार्म भरकर वापस किए, जबकि बाकी 42 फार्म खाली ही रह गए। जब बीएलओ ने उन बाकी नामों के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो कमलेश ने साफ़ कहा—“हम नहीं जानते।”
इस जवाब पर बीएलओ हैरान रह गए। उन्होंने आसपास के लोगों, पड़ोसियों और अन्य मोहल्लों में भी पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।
क्षेत्रीय सभासद ने यह कहते हुए स्थिति और पेचीदा कर दी कि “घर कई बार बिक चुका है, पहले कौन लोग रहते थे, अब पता लगाना मुश्किल है।”
अब निर्वाचन विभाग के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक ही पते पर 45 वोटर कैसे दर्ज हो गए और वे सभी कौन थे? मामले की जांच जारी है।



53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k