पीएम पोषण योजना से बच्चों के जीवन में पोषण, शिक्षा और संस्कार का हो रहा समावेश : संदीप सिंह
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना उत्तर प्रदेश में केवल मिड-डे मील योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह बच्चों के पोषण, शिक्षा और सामाजिक समरसता का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि  प्रदेश के लगभग 1.42 लाख राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 1.46 करोड़ से अधिक बच्चों को प्रतिदिन गर्म, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिल रही है तथा विद्यालयों में उपस्थिति और नामांकन में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभिन्न वर्गों और समुदायों के बच्चे एक साथ बैठकर भोजन कर सामाजिक समरसता और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक मजबूत कर रहे हैं।
प्रदेश में 3.53 लाख से अधिक रसोइयां बच्चों के लिए स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर ‘पोषण प्रहरी’ के रूप में कार्य कर रही हैं। योगी सरकार द्वारा रसोइयों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के मानदेय के अतिरिक्त ₹1000 की अतिरिक्त सहायता तथा ₹500 परिधान मद में प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही 93 प्रतिशत से अधिक रसोइयों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से भी जोड़ा गया है।
सरकार द्वारा योजना में गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रसोइयों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित हो सके।  सरकार रसोइयों को केवल भोजन निर्माण तक सीमित नहीं मानती, बल्कि उन्हें सम्मानित करते हुए ‘पोषण प्रहरी’ के रूप में नई पहचान दी जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में ‘रसोइया पाक-कला प्रतियोगिताओं’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा रहा है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
* मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं दानिश आजाद अंसारी ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

लखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित अरबी एवं फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षाफल आज अपरान्ह 03ः00 बजे घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard-upsdc-gov-in  के माध्यम से देखा जा सकता है।
वर्ष 2026 में कुल 80,933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 63,211 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 17,722 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई, जिसकी निगरानी सीधे मदरसा बोर्ड मुख्यालय से की गई। इस प्रकार परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई।
सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी) परीक्षा में 62,232 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 47,036 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस स्तर पर दीनियात, फारसी (अरबी), उर्दू साहित्य, जनरल इंग्लिश एवं जनरल हिंदी अनिवार्य विषय रहे, जबकि गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एंड फिलॉसफी, सोशल स्टडीज, साइंस एवं तिब जैसे विषय वैकल्पिक रूप में उपलब्ध कराए गए।
इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में 18,701 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,175 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस स्तर पर भी अनिवार्य एवं वैकल्पिक विषयों के माध्यम से पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों का समन्वय सुनिश्चित किया गया।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दिनांक 09 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के मध्य प्रदेशभर के 277 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गईं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया, जिसे राज्य स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। साथ ही उन्होंने असफल विद्यार्थियों से निराश न होने तथा पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा को आधुनिक एवं रोजगारपरक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे छात्र-छात्राएं मुख्यधारा की शिक्षा और अवसरों से जुड़ सकें।
पॉलीटेक्निक -2026: 2 जून से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE-P) 2026 को लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अहम सूचना जारी की है। परीक्षा का आयोजन 02 जून से 09 जून 2026 के बीच प्रदेशभर के 175 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) माध्यम से किया जाएगा।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 08:00 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली 12:00 बजे से 02:30 बजे तथा तीसरी पाली सायं 04:00 बजे से 06:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है। इसके माध्यम से छात्र वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी ई-मेल आईडी से पंजीकरण कर कई बार मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकेंगे।

परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

**आधिकारिक पोर्टल:** [jeecup.admissions.nic.in](https://jeecup.admissions.nic.in?utm_source=chatgpt.com)

परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम सूचनाओं और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

गौरतलब है कि इस वर्ष UPJEE (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए करीब
4.25 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी अहम माना जा रहा है।
लखनऊ में कल UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 86 केंद्रों पर 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज प्रिलिमिनरी परीक्षा का आयोजन रविवार को राजधानी लखनऊ में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच कराया जाएगा। परीक्षा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए **86 परीक्षा केंद्रों** पर आयोजित होगी।

जानकारी के अनुसार, राजधानी में कुल **37,686 परीक्षार्थी** परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुबह 6:30 बजे से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर तीन पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 125 सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी, 164 हेड कांस्टेबल/एलसी, 141 अन्य पुलिसकर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल सहित कुल करीब 490 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर भ्रमणशील रहेंगे तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास डायल-112 की गाड़ियां भी तैनात की जाएंगी।

इसके अलावा, जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और भ्रमण करेंगे ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

राजधानी के गोमतीनगर, गाजीपुर, विकासनगर, चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, बाजारखाला, तालकटोरा, कैसरबाग, अमीनाबाद, नाका, काकोरी, अलीगंज, बीकेटी, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, कृष्णानगर, सरोजनीनगर, हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, आलमबाग, आशियाना, मानकनगर, महानगर और मड़ियांव समेत कई थाना क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
व्यापार बंधु बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम गंभीर, कई मांगों पर बनी सहमति

नवनियुक्त जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का अयोध्या धाम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया स्वागत 

अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में नवनियुक्त जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का अयोध्या धाम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से अयोध्या शहर एवं व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

बैठक में व्यापारियों ने प्रमुख रूप से श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहमति जताई।

व्यापार मंडल की ओर से रखी गई प्रमुख मांगों में लता चौक से श्रीराम हॉस्पिटल तक दोनों फुटपाथों पर स्थायी कैनोपी लगाए जाने की मांग शामिल रही, ताकि दर्शनार्थियों को धूप, बारिश और अन्य मौसमीय परेशानियों से राहत मिल सके।

इसके अलावा हनुमानगढ़ी तिराहा एवं सिंगार हॉट बैरियर क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग भी उठाई गई, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके।

बैठक में व्यापारियों ने यह मुद्दा भी उठाया कि रामपथ चौड़ीकरण के दौरान व्यापार करने वाले कई व्यापारियों का विकास प्राधिकरण द्वारा गलत तरीके से चालान किया गया, जिसे निरस्त करने की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रशासन द्वारा व्यापारियों और श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल स्वागतयोग्य है और उम्मीद है कि जल्द ही इन मांगों पर प्रभावी कार्रवाई होगी।

कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री मनोज पांडेय
* खाद्य एवं रसद व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के निर्देश, तेल-गैस आपूर्ति सुचारु रखने पर भी जोर
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार  पांडेय ने खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न वितरण और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों के राशन में हेराफेरी, तौल में चोरी और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों की अनदेखी, भ्रष्टाचार, संरक्षण देने या लापरवाही की स्थिति में जवाबदेही तय होगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता को पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना है। गरीब, किसान, मजदूर और पात्र लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। खाद्य एवं रसद व्यवस्था को मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही मंत्री ने ऑयल एजेंसियों को निर्देश दिए कि तेल और गैस की खपत को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति सभी आउटलेट्स और गैस एजेंसियों पर समय से सुनिश्चित की जाए, ताकि बैकलॉग की स्थिति न बने और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश में 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और सड़क सुरक्षा ए. सतीश गणेश को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी दी गई है।

जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कॉरपोरेशन के पद पर कार्यरत थे।

ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड यूपी के साथ ही पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी यूपी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम यूपी, लखनऊ और पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन नियुक्त किया गया है।

डॉ. आर. के. स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कारपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय और एस. के. भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस निर्णय के माध्यम से सरकार ने पुलिस विभाग में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण सुनिश्चित किया है।

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण बनी गरीबों के लिए सहारा, लाखों परिवारों को मिली पक्की छत
* योगी सरकार की योजना से जरूरतमंदों को मिला सम्मानजनक जीवन, 4.47 लाख आवास निर्माण पूर्ण
*
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण प्रदेश के गरीब, आवासहीन और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं निर्देशन में संचालित यह योजना समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को पक्की छत उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन और सुरक्षा प्रदान कर रही है।
फरवरी 2018 से संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पूर्णतः राज्य सहायतित योजना है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, कालाजार, जेई/एईएस और कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों सहित वनटांगिया, मुसहर, नट, चेरो, सहरिया, कोल, थारू, पछइया लोहार, गढ़इया लोहार और बैगा जैसी जनजातियों के पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पात्रता सूची से वंचित गरीब परिवारों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर योजना की प्राथमिकता सूची में दिव्यांगजन, 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की निराश्रित विधवा महिलाएं तथा प्रदेश की सभी अनुसूचित जनजातियों को शामिल किया गया है। इससे समाज के कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिली है।
योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा शौचालय निर्माण हेतु स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 12 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है। लाभार्थियों को मनरेगा के तहत 90 मानव दिवस का रोजगार देने का प्रावधान भी किया गया है।
ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी के अनुसार वर्ष 2018-19 से अब तक योजना के तहत 4.72 लाख आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 4.47 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है, जबकि शेष आवास निर्माणाधीन हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1.30 लाख दिव्यांगजन, 72 हजार निराश्रित विधवा महिलाएं तथा 93 हजार दैवीय आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली सभी जनजातियों को योजना की प्राथमिकता सूची में शामिल कर आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज की गई है।
प्रदेश सरकार का मानना है कि यह योजना गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया अध्याय लिख रही है।