लखनऊ पीजीआई की कैंटीन में ‘जंक फूड कल्चर’ पर उठे सवाल
मरीजों और तीमारदारों के बीच मैगी व प्रोसेस्ड फूड की भरमार, हेल्दी फूड व्यवस्था की मांग तेज
लखनऊ। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के (पीजीआई) की कैंटीन में खुलेआम बिक रहे मैगी और अन्य प्रोसेस्ड फूड को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल परिसर स्थित एक कॉफी कॉर्नर में वेज, चीज, बटर, तंदूरी और डबल मसाला मैगी समेत कई वैरायटी का मेन्यू सामने आने के बाद तीमारदारों और स्वास्थ्य जागरूक लोगों ने नाराजगी जताई है।
लोगों का कहना है कि जहां डॉक्टर मरीजों को संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह देते हैं, वहीं अस्पताल परिसर में जंक फूड और इंस्टेंट फूड को बढ़ावा दिया जाना विरोधाभासी स्थिति पैदा करता है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के बीच ऐसे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को लेकर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक प्रोसेस्ड और हाई-सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके बावजूद अस्पताल कैंटीनों में हेल्दी विकल्पों की तुलना में इंस्टेंट फूड की अधिक उपलब्धता चिंता का विषय मानी जा रही है।
तीमारदारों का कहना है कि पीजीआई जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में सस्ती पौष्टिक थाली, ताजे फल, सलाद और हेल्दी स्नैक्स जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अस्पताल प्रशासन से कैंटीन नीति की समीक्षा करने और “हेल्दी फूड सिस्टम” लागू करने की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

* “जनता वोट देगी या मशीन फैसला करेगी?” — सुनील सिंह
* श्रम विभाग की बड़ी तैयारी: सप्ताह में 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू करने के निर्देश
लखनऊ। इस समय देश दो वर्गों में बट चुका है एक आरक्षित जो सभी प्रकार से देश में सुरक्षित है उस वर्ग के लिए विशेष कानून, आरक्षण आयोग योजनाएं,फीस माफ ,वजीफा कोचिंग बजट आदि शब्द उपलब्ध हैं यहां तक कि वे कोई अपराध भी करे रेल रोके, प्रदर्शन और तोड़ फोड़ भी करे हिन्दू देवी देवताओं,ग्रंथों ,सवर्ण पर कोई अत्याचार भी करे तो न खबर बनती हैं, न प्रशासन कठोर कार्यवाही करता है जिससे उनका लगातार मन बढ़ता जा रहा है उक्त बाते सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा बैठक का आयोजन सवर्ण आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने होटल डिजायर में आयोजित किया था जिसमें सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय सचिव सूर्य कांत दुबे, प्रदेश अध्यक्ष अनिल मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव सुमित मिश्रा ,सुनील सिंह , रामानंद पाण्डेय ,ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय, जनसामान्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आई पी एस जुगल किशोर तिवारी उपस्थित रहे ।

* *मानकों में लापरवाही पर 100 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, 100 का भुगतान रोका गया*
* *तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल, छात्रों को मिलेगी आधुनिक मोबाइल प्रयोगशाला की सुविधा*
* *तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल, छात्रों को मिलेगी आधुनिक मोबाइल प्रयोगशाला की सुविधा*
55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k