09-10 मई को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
* परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी आयोजित, 06 मई से प्रवेश पत्र होंगे डाउनलोड
प्रयागराज / लखनऊ। प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गति देते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवक्ता (विज्ञापन संख्या-02/2022) के अंतर्गत 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 09 एवं 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 4,64,605 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, जिसके लिए प्रदेश के 17 जनपदों में 319 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं।
परीक्षा दोनों दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं वाराणसी जनपदों में आयोजित होगी।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 09 एवं 10 मई को भौतिकी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, रसायन, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, कला, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, वाणिज्य, कृषि, गृह विज्ञान, शिक्षा एवं नागरिक शास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित पालियों में कराई जाएंगी।
आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज कर अपने परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जारी की जाने वाली अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 06 मई 2026 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी अभ्यर्थियों से समय रहते परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।



वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन बुधवार सुबह काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच मंदिर के स्वर्णमंडित गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योतिर्लिंग का षोडशोपचार पूजा,अभिषेक अर्चक ओम प्रकाश मिश्र सहित पांच ब्राह्मणों ने कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी काशीपुराधिपति के प्रति अनुराग, श्रद्धाभाव दिखाते हुए मंत्रोंच्चार का उच्चारण किया और देश में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन आज सुबह काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में दर्शन-पूजन के लिए बरेका गेस्ट हाउस से निकले। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही बरेका के मुख्यद्वार पर पहुंचा भाजपा कार्यकतार्आ ने प्रधानमंत्री मोदी का शाही अंदाज में विजेता नायक की तरह शंखध्वनि,पुष्पवर्षा के बीच भव्य स्वागत किया।
वाराणसी। योगी आदित्यनाथ ने शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए “स्कूल चलो अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को पाठ्यपुस्तकों एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इनमें कक्षा एक के विकास, कक्षा दो की श्रेया सोनकर, कक्षा तीन की कजरी, कक्षा चार की दीपशिखा, कक्षा पांच की रोली सोनकर, कक्षा छह की श्रेया यादव और कली केशरी, कक्षा सात की रुचि यादव तथा कक्षा आठ की साक्षी गुप्ता शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच “निपुण विद्यालयों” के प्रधानाध्यापकों—प्राथमिक विद्यालय नयापुर, सगुनाहा, फरीदपुर तथा कंपोजिट विद्यालय भसार और महमूरगंज—को प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही अभय कुमार पटेल, जानवी, श्रेयांश, नैंसी और सरस्वती जैसे “निपुण विद्यार्थियों” को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने “स्कूल चलो अभियान” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं, जिनमें विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, ड्रॉपआउट दर में कमी और नामांकन अनुपात में वृद्धि शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि निपुण भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। मंत्री ने बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कक्षा 8 से 12 तक उन्नत किए जाने तथा शेष ब्लॉकों में नए विद्यालय स्थापित करने की जानकारी दी। साथ ही प्री-प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “बाल वाटिका” की शुरुआत का भी उल्लेख किया, जहां 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की नकल आधारित शिक्षा व्यवस्था के विपरीत, वर्तमान सरकार नकलविहीन परीक्षाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दे रही है।
वाराणसी। बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री तथा करोड़ों दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित आज वाराणसी पहुंच गई हैं। वे कल शाम 5:30 बजे पीएनजी ज्वैलर्स के वाराणसी शाखा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में शामिल होंगे। पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा उद्घाटन समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वाराणसी पहुंचने पर कृपाशंकर सिंह ने पूर्वांचल के लोगों की तरफ से माधुरी दीक्षित का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। आज शाम वे उनके साथ गंगा आरती में शामिल होंगे। कल सुबह माधुरी दीक्षित के साथ कृपाशंकर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
वाराणसी। जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार तथा समाज सेवा के कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ट्रस्ट द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जनहितकारी कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
वाराणसी। होली प्रेम, भाईचारा और एकता का त्यौहार है। यह त्यौहार नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप सभी अपने जीवन में अच्छे काम करते हुए समाज को संगठित और सद्भावना पूर्ण बनाए रखने का संकल्प लें। वाराणसी के सिगरा स्थित अपने आवास रघुनंदन पर आयोजित होली मिलन समारोह में आए हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य तथा पूर्वांचल के बाहुबली नेता बृजेश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज की पीड़ा समझने वाला व्यक्ति ही असली इंसान होता है। आपके बगल में यदि कोई गरीब भूखा पेट सोता है, तो आपका जीवन निरर्थक है। उन्होंने कहा कि हर त्यौहार हमें आपसे प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हमें एक दूसरे की मदद के लिए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने विशाल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बृजेश सिंह ने सबको होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
1 hour and 55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k