रिटायर्ड फौजी से मारपीट मामले में तीन आरोपी भगोड़ा घोषित,तलाश में जुटी देहात कोतवाली पुलिस
*5 महीने से फरार चल रहे तीनों आरोपी
गोंडा।देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।तीनों आरोपी पिछले पांच महीने से फरार चल रहे हैं,जिसके बाद देहात कोतवाली पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दिया है।बताते चलें कि यह घटना बीते 16 नवंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के कोयली जंगल गांव में हुई थी।पूर्व फौजी आनंद यादव और उनके परिवार के सदस्य किशन लाल यादव व दशरथ लाल यादव पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था,जिसमें आनंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उनका लगभग एक महीने तक लखनऊ में इलाज चला था।मामले में जिन तीनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया गया है उनके नाम क्रमशः राजेश, अतुल और आलोक है।पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए पिछले पांच महीने से लगातार छापेमारी कर रही है।आरोपियों के घरों पर डुग्गी मुनादी कराने के साथ साथ नोटिस भी चस्पा किये गये थे,परन्तु उन्होंने ना तो न्यायालय में और ना ही कोतवाली में आत्मसमर्पण किया।आरोपियों को न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने राजेश, अतुल व आलोक की तलाश और तेज कर दिया है।इन तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है,जो उनके रिश्तेदारों और परिचितों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।16 नवंबर को जब पूर्व फौजी आनंद यादव ड्यूटी पर जा रहे थे, तब उन्हें रास्ते में रोककर पुराने विवाद के चलते हमला किया गया था।इस हमले में भगवान शंकर, अंकुश,अतुल,आलोक,सत्यम,विजय और राकेश सहित अन्य आरोपी शामिल थे।उन पर बांके और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया था।देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय ने राजेश, अतुल और आलोक को भगोड़ा घोषित किया है।उनकी गिरफ्तारी के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं पीड़ित आनंद यादव की पत्नी मंजू देवी ने देहात कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है,जबकि वे खुलेआम घूम रहे हैं।
59 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1