आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर
मुंबई। शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ और राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि सही-गलत का भेद सिखाकर व्यक्तित्व को आकार देते हैं। वे मार्गदर्शन, प्रेरणा और नैतिक मूल्य प्रदान कर विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं और जीवन भर सीखने की नींव रखते हैं। मुंबई पब्लिक स्कूल, सांताक्रूज़ पूर्व के हिंदी माध्यम की आदर्श शिक्षिका अंजू मैडम तथा मनीषा कांबले के संयुक्त सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र राज्य के शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अंजू मैडम ने समर्पित भावना के साथ बच्चों को सुशिक्षित करने का काम किया। उन्होंने अपने पूरे परिवार की तरफ से भी शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रेशमा जेधिया, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी राजकुमारी गिरी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरेश भोसले, शिक्षा निरीक्षक अशोक जैसवार, शिक्षा निरीक्षक सुनीता बालशंकर, गौतम विद्यालय के ट्रस्टी आशीष गौतम, प्रसिद्ध गीतकार सुशील शुक्ला, महापौर पुरस्कृत शिक्षक सरिता सिंह, अंजू की बहन प्रधानाध्यापिका नीता दुबे, गौतम विद्यालय की ट्रस्टी शिल्पा गौतम, सविता म्हात्रे,लिटिल जीनियस हाई स्कूल के प्रिंसिपल राजेश मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश त्रिगुणायत, पत्रकार राजेश उपाध्याय, मनीषा कांबले की बेटी रितुका ने भी अपनी बातें रखी। मंच पर उपस्थित अंजू की मां का मुख्य अतिथि के हाथों सम्मान किया गया। मंच पर उपस्थित मनीषा कांबले के पति दीपक कांबले का भी सम्मान किया गया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका अरुणा चौधरी ने बच्चों के माध्यम से सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति की। बृजेश यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला परिवार के बृजेश यादव, ऋतुजा कसबे, शारदा कांदलगांवकर, दीपिका सोरेटे, रजनी सैनी, गुड़िया यादव, राजकुमार सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में उत्तर शक्ति के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमणि उपाध्याय, डॉ सौम्य रंजन पांडे, युवा समाजसेवी केशव झा, वरिष्ठ लिपिक दारा सिंह, विट्ठल साखरे, दिनेशचंद्र शर्मा, प्रीति दिघे, दो हितेंद्र त्रिपाठी, लता जैन, प्रबजीत कौर ऊषा तिवारी, सुनीता चौरसिया, पूजा त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह, आनंद मिश्रा, विवेक राय, अखिलेश पटेल, अमोल कानपुरे, इमारत प्रमुख अजमल शाह, मनोज गणवीर, विद्या पाटिल, अश्लेषा पवार, रेखा जोशी ज्ञानदेव जाधव आदि का समावेश रहा। अंत में कार्यक्रम के संयोजक तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. नागेश पांडे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ (पंजीकृत) द्वारा एक गरिमामय समारोह में जवाहर लाल पांडेय (पूर्व जीएसटी कमिश्नर) को महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक दुबे के आदेशानुसार की गई।
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज का युवा और बौद्धिक चेहरा कहे जाने वाले एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भाईंदर महानगरपालिका में परिवहन समिती के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सभापति बनाये जाने के बाद आज उन्होंने पीठासीन प्राधिकारी कोंकण आयुक्त मुंबई उपनगर जिलाधिकारी सौरभ कटियार, महानगरपालिका सचिव दिनेश कानगुडे और स्थायी समिति सभापति हंसमुख गहलोत की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर मीरा भायंदर के साथ-साथ मुंबई , ठाणे, नालासोपारा, वसई, विरार, कल्याण में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के संगठन, विकास और सम्मान के प्रति समर्पित सबसे बड़ी और सबसे पुरानी संस्था उत्तर भारतीय संघ ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र दिवस (1 मई) के गौरवपूर्ण अवसर पर बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में नारी शक्ति सम्मान समारोह करने जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि 100 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का उपहार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमारी कर्मभूमि है। महाराष्ट्र की मिट्टी ने हम सबको बहुत कुछ दिया है। हमें यहां से उतना ही प्यार है, जितना प्यार हम अपनी जन्मभूमि से करते हैं। यही कारण है कि उत्तर भारतीय संघ विगत कई वर्षों से पूरे उत्साह और हर्ष के साथ महाराष्ट्र दिवस का भव्य आयोजन करता आ रहा है। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र दिवस से जुड़े गीतों की भी शानदार प्रस्तुति की जाएगी।
ठाणे । साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में रविवार 26 अप्रैल 2026 को मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता गज़लकार ताज़ मोहम्मद सिद्दीकी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में आनंद पाण्डेय केवल एवं ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।गोष्ठी का आयोजन एवं खूबसूरत संचालन चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया तथा संयोजन संस्थाध्यक्ष विनय सिंह विनम्र ने किया।सरस्वती वंदना के उपरांत गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।संस्था मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार तिलकराज खुराना, नंदलाल क्षितिज,नरसिंह हैरान जौनपुरी,त्रिलोचन सिंह अरोरा, शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित 'दिव्य' , रामस्वरूप साहू,राकेशमणि त्रिपाठी, डॉ वफा वारसी, हीरालाल यादव, कल्पेश यादव, संजय द्विवेदी, ताबिश रामपुरी,अजय कुमार सिंह,एडवोकेट अनिल शर्मा, शिवशंकर मिश्र एवं सुशिल कुमार सिंह मुख्य रूप से रहे। गोष्ठी में संस्था द्वारा दिवंगत साहित्यकार सुभाष चतुर्वेदी एवं देश की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले की आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।अंत में संस्था उप चेयरमैन नंदलाल क्षितिज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया।
मुंबई। वैश्विक परिदृश्य में युद्ध की आशंकाओं से घिरे समय में मुंबई के बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में शांति, संवाद और सह-अस्तित्व का संदेश दिया। ‘वाग्धारा’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “युद्ध नहीं, बुद्ध” में वैचारिक चर्चा के साथ मानवता के पक्ष में सशक्त आवाज भी उठी।
मुंबई। हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार ' पंडित मुरलीधर पांडेय ने एक मुलाक़ात के दौरान ' महाराष्ट्र राज्य पुलिस मुख्यालय डीजीपी कार्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ. सदानंद दाते को ' देश के साहित्यकारों में पंडित मुरलीधर पांडेय का व्यक्तित्व एवं कृतित्व, अभिनंदन-ग्रंथ ' संयोग प्रकाशन ' द्वारा प्रकाशित कई पुस्तकें भेंट स्वरूप दीं। इस अवसर पर साथ में मीरा-भाईंदर शहर के ' स्पेशल क्राइम रिपोर्टर ' व ' वरिष्ठ-पत्रकार ' सुभाष पांडेय उपस्थित रहे।
2 hours and 2 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k