मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 70 दिन भटकता रहा पिता, सांसद मनीष जायसवाल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल गुरुवार को उस समय बेहद तल्ख तेवर में नजर आए, जब मांडू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें एक पिता का दर्द और प्रशासनिक लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला। गिद्दी-ए निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम सिंह ने सांसद से भावुक होकर शिकायत की कि उनके पुत्र की मृत्यु के 70 दिन बीत जाने के बाद भी डाड़ी प्रखंड कार्यालय उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटका रहा है। ज्ञात हो कि 16 फरवरी 2026 को सियाराम सिंह के पुत्र गौरव कुमार का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद उन्हें सरकारी कार्यालय की परिक्रमा करने पर मजबूर किया जा रहा है।
इस गंभीर शिकायत पर सांसद मनीष जायसवाल ने तुरंत मौके से डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने सांसद का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। जब भाजपा कार्यकर्ताओं के भी बार-बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो सांसद स्वयं डाड़ी प्रखंड कार्यालय पहुँच गए। वहां का नजारा देख सांसद का पारा और चढ़ गया क्योंकि कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था और बीडीओ गायब थीं। मौके पर मौजूद कार्यालय कर्मी अजीत तिवारी ने भी अपने स्तर से बीडीओ को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारी का कॉल भी रिसीव नहीं किया।
अधिकारियों के इस अड़ियल और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देख सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यालय कर्मी अजीत तिवारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने डाडी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पीड़ित पिता को 24 घंटे के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया, तो वे शुक्रवार शाम से स्वयं प्रखंड कार्यालय परिसर में धरने पर बैठेंगे। सांसद मनीष जायसवाल के इस कड़े रुख और धरने की चेतावनी के बाद से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है और आम जनता के बीच उनकी इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा हो रही है ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ सर्वेश सिंह, अजय साहू, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, रंजीत पांडेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, गुंजन साव, करुण सिंह, राजदीप प्रसाद, बसंत प्रजापति, सीताराम सिंह, वकील महतो, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल गुरुवार को उस समय बेहद तल्ख तेवर में नजर आए, जब मांडू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें एक पिता का दर्द और प्रशासनिक लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला। गिद्दी-ए निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम सिंह ने सांसद से भावुक होकर शिकायत की कि उनके पुत्र की मृत्यु के 70 दिन बीत जाने के बाद भी डाड़ी प्रखंड कार्यालय उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटका रहा है। ज्ञात हो कि 16 फरवरी 2026 को सियाराम सिंह के पुत्र गौरव कुमार का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद उन्हें सरकारी कार्यालय की परिक्रमा करने पर मजबूर किया जा रहा है।
हजारीबाग शहर के सर्किट हाउस के नजदीक स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी हजारीबाग परिसदन के समक्ष अवस्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाज के प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। सबों ने बारी- बारी से बाबू साहब के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका गुणगान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबू साहब की कुबानीं सदियों तक याद रखी जाएगी। मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र कसांसद मनीष जायसवाल ने भी यहां पहुंचकर बाबू वीर कुंवर सिंह को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। सांसद मनीष जायसवाल ने मौके पर कहा कि बाबू कुंवर सिंह देश के लिए अपने प्राणों को न्योक्षावर किया था। उनकी देश के लिए दी गई कुर्बानी शदियों तक याद रखी जाएगी। बाबू साहब विरता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक थे। प्रो. सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे योद्धा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि उन्होंने 80 के उम्र में भी अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।
हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है ।
हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस पर एक गरीब दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है। हजारीबाग के नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के समय ही सामने आई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं नए एसपी का स्वागत भी एक मासूम बच्चे और एक बेकसूर दलित महिला को 38 घंटे तक थाने में रखकर प्रताड़ित कर किया। आरोप है कि मुफ्फसिल थाने के पुरुष पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पीड़िता के घर पहुंचे और नोटिस देने की प्रक्रिया के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे उसके दो साल के मासूम बच्चे के साथ लगभग 38 घंटे तक थाने में अवैध हिरासत में रखा गया, जो सीधे तौर पर मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।
हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन (IPS) ने 21-04-26 को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।
हजारीबाग में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। हजारीबाग पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव के निवासी कृषक दिनेश गंझू ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एक एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पशुपालन, भूमि संरक्षण ,उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपविकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिनमें बत्तख, कुक्कुट, गाय वितरण, डीबीटी डेयरी, पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग एवं पीएम कुसुम, तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक, पंप सेट योजना की विस्तृत समीक्षा की। उपविकास आयुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को बत्तख, कुक्कुट, गाय का वितरण शत प्रतिशत करने और डीबीटी को फोकस करने का निर्देश दिया। संबधित पदाधिकारियों को मिट्टी टेस्टिंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कृषि आधारित संबंध विभागों को नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण कराने एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त के अलावे उपविकास आयुक्त, पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी,, उद्यान पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
2 hours and 39 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k