माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी
हाई स्कूल टॉप 10 में अंशिका यादव और इंटर नैंसी राठौर ने बाजी मारी

फर्रुखाबाद l माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में इस बार भी छात्राएं अब्बल रही वहीं छात्र दूसरे नंबर पर रहे l जनपद की टॉप 10 सूची में हाई स्कूल की अंशिका यादव ने 97, 17 और इंटर की नैंसी राठौर 92 ,20 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस बार हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 88 पॉइंट 20 और इंटर का 82 पॉइंट 31 रहा है उन्होंने कहा कि इस बार टॉकिंग की सूची में हाई स्कूल की हाई स्कूल में अंशिका यादव रिद्धिमा वर्मा नैंसी सिंह नेहा वंशिका वर्मा अंशिका वर्मा मानवी यादव प्रज्ञा गौरी दुबे हम राजपूत एकता स्नेहा अंशिका और अच्छे टॉप टेन में रहे किसी प्रकार इंटर नैंसी राठौर मनमोहन वैभव प्रेम राठौर अभिषेक कुमार सिंह जाह्नवी यादव विश्व का अक्षरा मसीह ऋषि गुप्ता राज और अनवर प्रथम स्थान पर रहे।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंटो का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गहनता से हड़ताल की
फर्रुखाबाद l 25,26 व  27 अप्रैल को आयोजित होने बाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 0 विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आर.पी. इंटर कॉलेज कामलगंज, आर.पी. पी.जी. कॉलेज कामलगंज, फिरोज गांधी इंटर कॉलेज कामलगंज तथा जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रॉन्ग रूम एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शौचालयों की समुचित साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को आज सायं तक पूर्णतः सुचारु रूप से संचालित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं पहचान का सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाये।
जनपद में होमगार्ड परीक्षा हेतु कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए है,प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है,साथ ही 02 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 04 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है,परीक्षा का आयोजन 02 पालियों में किया जाएगा, प्रत्येक पाली में 7104 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी, इस प्रकार जनपद में 03 दिनों में कुल 42624 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेपर, पर्स, स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच, सनग्लासेस एवं हैंडबैग ले जाना पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा, सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम स्थापित किये गए है, अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेशपत्र व मूल पहचानपत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ई लॉटरी के द्वारा तृतीय चरण की शराब दुकानों का हुआ आवंटन
फर्रुखाबाद l गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2026 ,27 के लिए तृतीय चरण की ई लॉटरी भीम के तहत दुकानों का आवंटन हुआ l इस दौरान जिलाधिकारी डा0 अंकुर लाठर के निर्देश पर  पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.गुप्ता आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी देवेन्द्र सिंह रावत, समस्त आबकारी निरीक्षक, आवेदक एवं अन्य आबकारी स्टाफ भी उपस्थिति रहा l इस दौरान वर्ष 2026-27 हेतु ई-लाटरी तृतीय चरण की प्रक्रिया में  देशी शराब की 05 दुकानों पर 105, कंपोजिट शॉप की 02 दुकानों पर 13 आवेदन इस प्रकार कुल 118 आवेदन प्राप्त किए गए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ज्योति चौधरी की उपस्थिति में तकनीकी सहयोग प्रदान कर सर्वप्रथम आवेदकों की उपस्थिति में सिमुलेशन की कार्यवाही की गयी जिसमें आवेदकों से 3 सीड अंक प्राप्त कर सबको समान चयनित होने के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी जिसमें आवेदकों से 3 सीड अंक प्राप्त कर अन्तिम रूप से ई-लाटरी की प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी।
होम डिलीवरी में घपला मिलने पर जिलाधिकारी ने गैस संचालक को दी चेतावनी, डीएम एसपी के पहुंचने पर मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद l जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा गुरुवार को कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 08 अप्रैल की गैस बुकिंग की डिलीवरी अब तक न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को गैस की 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने अवगत कराया कि बिना गैस प्राप्त किए ही डिलीवरी का संदेश प्राप्त हो रहा है, जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना वास्तविक डिलीवरी के किसी भी उपभोक्ता को गैस डिलीवरी का संदेश न भेजा जाए तथा सभी बुकिंग की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक व संवंधित मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद विकास मंच ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, मीटर पोस्टपेड न किए जाने पर होगा विशाल आंदोलन, अधीक्षण अभियंता को दिया इस संबंध में ज्

फर्रुखाबाद l गुरुवार को जनपद में प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लगाए जाने और अनाप-शनाप विद्युत बिलों को तथा प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले जाने तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने के दौरान लोगों के साथ में दुर्व्यवहार ब अन्य मुद्दों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव कर कर ज्ञापन दिया और मांग की गई जो प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं उनमें से जो भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगा रहने देना चाहता है उसका लगा रहने दिया जाए अन्य से सभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में तब्दील किया जाए और बेवजह जनता को जो परेशानी किए दी जा रही है उसको दूर किया जाए अन्यथा जबरदस्त आंदोलन विद्युत विभाग के विरुद्ध किया जाएगा फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग के रवैया से पूरा जिला परेशान है प्रीपेड मीटर के ठेकेदारों के द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती मीटर ठोक दिए गए जबकि शासन का नियम यह था की जो व्यक्ति लगवाना चाहे उसके यहां प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा और आज पूरा जिला परेशान है लोग अपनी शिकायत करने अधिकारियों के पास आते हैं और अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ऐसा नहीं चलेगा जनता की समस्याओं को सुनना पड़ेगा और उनका हल करना पड़ेगा और जो लोग चाहते हैं कि उनका मीटर पोस्टपेड कर दिया जाए उसको विद्युत विभाग तत्काल पोस्टपेड करें अन्यथा विद्युत विभाग के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा जनता को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की अधिकारी अपने को जनता का सेवक ना समझ कर राजा समझ रहे हैं जो गलत है वर्तमान समय में जनता त्राहि त्राहि कर रही है विद्युत विभाग के कर्मचारी बिल्कुल बेलगाम हो गए हैं उनको जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी दिन आक्रोश सड़कों पर उतरकर दिखाई पड़ेगा उससे अच्छा है कि बिजली विभाग अपना रवैया पहले से सुधार ले समाजसेवी वसीमउज्ज जमा खान ने कहा कि विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं है जनता बहुत परेशान है और इस जनहित के मुद्दे पर सभी जनता एकजुट होकर आंदोलन करेगी आचार्य अमरीश जी तिवारी ने कहा की बिजली विभाग को अपना रवैया बदलना होगा जनता के दुख दर्द को समझना होगा होगा पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू ने कहा मीटर लगाने वालों ने मोहल्लों में आम जनमानस के साथ में बहुत बदतमीजी की कई जगहों पर जबरदस्ती पैसे लिए गए जो कि गलत है ऐसी परिस्थिति में दोबारा ना उत्पन्न हो नहीं तो जनता में कर्मचारियों से स्वयं निपटने का कार्य करेगी
समाज से भी हाजी शमी उल्ला खान (पूर्व नाजिर सदर) ने कहा की नीचे के अधिकारी किसी भी प्रकार की जनता की शिकायतों को नहीं सुनते हैं यदि जनता शिकायत करते हैं आती है तो उसके साथ में उनका व्यवहार बड़ा अफसोस जनक होता है यह ठीक नहीं है इसमें बदलाव लाना चाहिए l इस मौके पर प्रमुख रूप से निशित दुबे, वसीमउज्ज जमा खान, हाजी शमी उल्ला खान, डॉ पंकज राठौर, आलोक मिश्रा भरे, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री मन्नू, एडवोकेट आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, राम लखन शुक्ला, राजीव पाल जाकिर खान आशुतोष मिश्रा आशु, सुमित भल्ला दिनेश राजपूत राघव वर्मा उमेश जाटव प्रशांत मिश्रा सनी बाथम मुकेश बाथम रामबरन शाक्य राजीव राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के बाद भईयन मिश्रा ने घोषणा की यदि जल्दी ही बिजली विभाग ने अपना रवैया न सुधार एवं दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न हुई तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा l
पुस्तकें मानव जीवन का अभिन्न अंग
फर्रुखाबाद l आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में अन्तर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने जीवन में पुस्तकों के महत्त्व को दर्शाते हुए एक लघु नाटिका प्रार्थना सभा के दौरान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को सदैव पुस्तकों को पढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। पुस्तकें ज्ञान का अक्षय भण्डार हैं। ये हमारी अभिन्न मित्र भी हैं।

आज के इण्टरनेट युग में भी पुस्तकों की अपनी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालय की छात्राओं आरजू और दीप्ति ने एक कविता के माध्यम से बताया कि पुस्तकें दीपक की तरह जलकर मानव के मन रूपी सूने आंगन में ज्ञानरूपी उजाले के साथ एक नयी सुबह लेकर आती हैं।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने सभी बच्चों को निरन्तर पुस्तकों को पढ़ने की आदत डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें पुस्तकों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। पुस्तकें मां की ममता और गुरुजनों की शिक्षा का उपहार होती हैं। ये जीवन के हर कठिन समय में हमारा मार्गदर्शन करती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा अग्निहोत्री और डॉ० शिवाली वर्मा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नवागंतुक डीएम का राजस्व वादों के निस्तारण पर ज़ोर अधिकारी ध्यान दें , शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर  कार्य करने के निर्देश

पद भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से हुई रूबरू



फर्रुखाबाद l नवागंतुक जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कोषाधिकारी कार्यालय में पदभार ग्रहण करना किया उसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुई उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के साथ-साथ आईजीआरएस के निस्तारण पर अधिकारी खासकर ध्यान दें l इस में किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए क्योंकि दूर दराज गांवों से जन शिकायत लेकर आने वाले लोगों की यदि समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो वह कई बार अपनी शिकायत अलग-अलग पटलों पर देते हैं, इसलिए इन शिकायतों पर खासकर ध्यान दिया जाए l उन्होंने कहा कि राजस्व वाद वर्षों से न्यायालय में चल रहे हैं इन वादों को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करें जिससे गांव से आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हेल्प टेस्ट बनाई जाए

फर्रुखाबाद l उ०प्र० होमगार्ड की 25,26, एवं 27 अप्रैल 2026 को होने वाली भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर नवागंतुक जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने समीक्षा की, इस दौरान
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएं, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके।
उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल कैम्प स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ओ०आर०एस० एवं जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), समस्त उपजिलाधिकारी एवं परीक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से  हरियाणा की भांति प्रदेश के किसानों को भी राहत देते हुए भावांतर भरपाई योजना शुरू करने की मांग
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आलू उत्पादक प्रदेश है इस वर्ष महंगी लागत के बाद अच्छी उपज प्राप्त हुई है लेकिन आलू की उचित मूल्य पर बिक्री नहीं हो पा रही है इस कारण आलू किसान गहरे कर्ज में डूबते जा रहे हैं l किसान नेता अशोक कटियार एडवोकेट कहते हैं कि दुनिया में चीन 93 मिलियन मि० टन आलू के उत्पादन कर प्रथम स्थान पर है वहीं भारत में 60 मिलियन मि० टन का आलू उत्पादन होता है दुनिया में दूसरे स्थान पर है l उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल उत्पादन का 35% उत्पादित कर देश का  सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है जनपद में उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक आलू उत्पादित होता है लेकिन किसानों को उचित कीमत नहीं मिल पा रही है देश से केवल एक प्रतिशत आलू निर्यात में जाता है वहीं केवल एक प्रतिशत आलू खाद्यान्न प्रसंसकरण में उपयोग होता है जो कि न्यूनतम है इसे बढ़ाकर समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है। 
आलू किसानों की समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना संचालित की है इस योजना का उद्देश्य किसानों को थोक बाजार में गिरती कीमतों से होने वाले वित्तीय नुकसान को बचाना है हरियाणा में वर्तमान में यह योजना 21 बागवानी फसलों को करती है जिनमें पांच फल फसले,चौदह सब्जी फसले और दो मसाला फसले शामिल हैं इस योजना के तहत प्रत्येक फसल के लिए उत्पादन लागत के आधार पर एक सुरक्षित मूल्य तय किया जाता है यदि किसान अपनी उपज को मंडियों में बेचते समय बाजार मूल्य इस सीमा से नीचे गिर जाता है तो उन्हें अंतर की भरपाई के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाती है योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करना होगा जिसके बाद बागवानी विभाग सत्यापन करता है l किसान जब अपनी फसल मंडी में भेजते हैं तो उन्हें एक गेट पास और जे फॉर्म दिया जाता है जो बिक्री का प्रमाण होता है जिसके आधार पर उन्हें भुगतान सीधे खाते में कर दिया जाता है उत्तर प्रदेश में भी आलू, टमाटर, मटर, आम, अमरूद आदि की फसलों में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है किसानों के हित में भाव अंतर भरपाई योजना उत्तर प्रदेश में भी शुरू किया जाना आवश्यक है । उन्होंने  सहानिभूति पूर्वक विचार कर उत्तर प्रदेश में भावांतर भरपाई योजना शुरू करने की मांग की है l
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के 10 यात्री दल को जिला अधिकारी ने किया रवाना
फर्रुखाबाद l सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद के 10 यात्रियों के दल को विधिवत मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण कर रविवार को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।
जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यात्रियों से अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करते हुए यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा शासन की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेशवासियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ना है।
जनपद से इस यात्रा में सम्मिलित होने वाले यात्रियों में त्रिलोकी नाथ वर्मा, चेतन भारती, शांति, सुरेंद्र कुमार पांडेय, राकेश कुमार सारस्वत, यतीन्द्र प्रकाश दुबे, निहारिका पटेल, अजय पाल, राकेश एवं अंकुर कुमार कश्यप शामिल हैं।
यात्रा दल की नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त उद्योग सोनाली सिंह को नामित किया गया है, जो सम्पूर्ण यात्रा के दौरान समन्वय एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल संचालन की कामना की।