फर्रुखाबाद विकास मंच ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, मीटर पोस्टपेड न किए जाने पर होगा विशाल आंदोलन, अधीक्षण अभियंता को दिया इस संबंध में ज्
![]()
फर्रुखाबाद l गुरुवार को जनपद में प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लगाए जाने और अनाप-शनाप विद्युत बिलों को तथा प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले जाने तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने के दौरान लोगों के साथ में दुर्व्यवहार ब अन्य मुद्दों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव कर कर ज्ञापन दिया और मांग की गई जो प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं उनमें से जो भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगा रहने देना चाहता है उसका लगा रहने दिया जाए अन्य से सभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में तब्दील किया जाए और बेवजह जनता को जो परेशानी किए दी जा रही है उसको दूर किया जाए अन्यथा जबरदस्त आंदोलन विद्युत विभाग के विरुद्ध किया जाएगा फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग के रवैया से पूरा जिला परेशान है प्रीपेड मीटर के ठेकेदारों के द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती मीटर ठोक दिए गए जबकि शासन का नियम यह था की जो व्यक्ति लगवाना चाहे उसके यहां प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा और आज पूरा जिला परेशान है लोग अपनी शिकायत करने अधिकारियों के पास आते हैं और अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ऐसा नहीं चलेगा जनता की समस्याओं को सुनना पड़ेगा और उनका हल करना पड़ेगा और जो लोग चाहते हैं कि उनका मीटर पोस्टपेड कर दिया जाए उसको विद्युत विभाग तत्काल पोस्टपेड करें अन्यथा विद्युत विभाग के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा जनता को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की अधिकारी अपने को जनता का सेवक ना समझ कर राजा समझ रहे हैं जो गलत है वर्तमान समय में जनता त्राहि त्राहि कर रही है विद्युत विभाग के कर्मचारी बिल्कुल बेलगाम हो गए हैं उनको जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी दिन आक्रोश सड़कों पर उतरकर दिखाई पड़ेगा उससे अच्छा है कि बिजली विभाग अपना रवैया पहले से सुधार ले समाजसेवी वसीमउज्ज जमा खान ने कहा कि विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं है जनता बहुत परेशान है और इस जनहित के मुद्दे पर सभी जनता एकजुट होकर आंदोलन करेगी आचार्य अमरीश जी तिवारी ने कहा की बिजली विभाग को अपना रवैया बदलना होगा जनता के दुख दर्द को समझना होगा होगा पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू ने कहा मीटर लगाने वालों ने मोहल्लों में आम जनमानस के साथ में बहुत बदतमीजी की कई जगहों पर जबरदस्ती पैसे लिए गए जो कि गलत है ऐसी परिस्थिति में दोबारा ना उत्पन्न हो नहीं तो जनता में कर्मचारियों से स्वयं निपटने का कार्य करेगी
समाज से भी हाजी शमी उल्ला खान (पूर्व नाजिर सदर) ने कहा की नीचे के अधिकारी किसी भी प्रकार की जनता की शिकायतों को नहीं सुनते हैं यदि जनता शिकायत करते हैं आती है तो उसके साथ में उनका व्यवहार बड़ा अफसोस जनक होता है यह ठीक नहीं है इसमें बदलाव लाना चाहिए l इस मौके पर प्रमुख रूप से निशित दुबे, वसीमउज्ज जमा खान, हाजी शमी उल्ला खान, डॉ पंकज राठौर, आलोक मिश्रा भरे, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री मन्नू, एडवोकेट आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, राम लखन शुक्ला, राजीव पाल जाकिर खान आशुतोष मिश्रा आशु, सुमित भल्ला दिनेश राजपूत राघव वर्मा उमेश जाटव प्रशांत मिश्रा सनी बाथम मुकेश बाथम रामबरन शाक्य राजीव राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के बाद भईयन मिश्रा ने घोषणा की यदि जल्दी ही बिजली विभाग ने अपना रवैया न सुधार एवं दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न हुई तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा l


फर्रुखाबाद l आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में अन्तर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने जीवन में पुस्तकों के महत्त्व को दर्शाते हुए एक लघु नाटिका प्रार्थना सभा के दौरान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को सदैव पुस्तकों को पढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। पुस्तकें ज्ञान का अक्षय भण्डार हैं। ये हमारी अभिन्न मित्र भी हैं।
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आलू उत्पादक प्रदेश है इस वर्ष महंगी लागत के बाद अच्छी उपज प्राप्त हुई है लेकिन आलू की उचित मूल्य पर बिक्री नहीं हो पा रही है इस कारण आलू किसान गहरे कर्ज में डूबते जा रहे हैं l किसान नेता अशोक कटियार एडवोकेट कहते हैं कि दुनिया में चीन 93 मिलियन मि० टन आलू के उत्पादन कर प्रथम स्थान पर है वहीं भारत में 60 मिलियन मि० टन का आलू उत्पादन होता है दुनिया में दूसरे स्थान पर है l उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल उत्पादन का 35% उत्पादित कर देश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है जनपद में उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक आलू उत्पादित होता है लेकिन किसानों को उचित कीमत नहीं मिल पा रही है देश से केवल एक प्रतिशत आलू निर्यात में जाता है वहीं केवल एक प्रतिशत आलू खाद्यान्न प्रसंसकरण में उपयोग होता है जो कि न्यूनतम है इसे बढ़ाकर समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है।
फर्रुखाबाद l सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद के 10 यात्रियों के दल को विधिवत मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण कर रविवार को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।
फर्रुखाबाद l समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट और प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लग जाने की विरोध में ज्ञापन दिया है जिसमें कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा मनमानी के तहत लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर की तरफ नहीं लगाई जाए उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता के यहां बगैर उपभोक्ता की सहमत के स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए इसके बावजूद जनपद बाबा महानगर में विद्युत विभाग की मनमानी नहीं रख रही है विभाग के लोग जरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि जबरदस्ती स्मार्ट मीटर किसी भी उपभोक्ता के यहां ना लगाया जाए, प्रीपेड मीटर की बजाय पोस्टपेड मीटर उपभोक्ताओं की सहमति से लगाया जाए।
फर्रूखाबाद l तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया l
फर्रुखाबाद |सी0एम0 डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की माह मार्च 2026 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षा में जनपद को विकास कार्यों में 17वां स्थान प्राप्त हुआ।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k