स्ट्रॉबेरी की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते "दिनेश गंझू" के कदम
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव के निवासी कृषक दिनेश गंझू ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एक एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
दिनेश गंझू ने जिला उद्यान विभाग, हजारीबाग के सहयोग से स्ट्रॉबेरी खेती हेतु ग्रीन हाउस एवं पौधों के लिए आवेदन किया था। विभाग द्वारा उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए एक ग्रीन हाउस एवं लगभग 20,000 स्ट्रॉबेरी पौधे उपलब्ध कराए गए। इस सहयोग ने उनकी कृषि यात्रा को नई दिशा दी।
ग्रीन हाउस में दिन-रात मेहनत कर उन्होंने इस मौसम में स्ट्रॉबेरी की बंपर पैदावार हासिल की। वर्तमान में वे प्रतिदिन लगभग 1000 पैकेट स्ट्रॉबेरी तैयार कर बाजार में भेज रहे हैं, जिससे उन्हें प्रतिदिन करीब ₹20,000 की आमदनी हो रही है। बाजार में स्ट्रॉबेरी की बढ़ती मांग का उन्हें पूरा लाभ मिल रहा है।
दिनेश गंझू यहीं नहीं रुके हैं। वे हर मौसम में नई-नई किस्मों के फलों की खेती कर अपने कृषि व्यवसाय को और विस्तार देने की योजना पर भी कार्य कर रहे हैं। उनकी सोच और प्रयास उन्हें एक प्रगतिशील किसान के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
अपनी इस सफलता का श्रेय वे झारखंड सरकार की योजनाओं और उद्यान विभाग के सहयोग को देते हैं। उनका कहना है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो किसान खेती को लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं।
दिनेश गंझू की यह सफलता कहानी न केवल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण क्षेत्र में भी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव के निवासी कृषक दिनेश गंझू ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एक एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पशुपालन, भूमि संरक्षण ,उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपविकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिनमें बत्तख, कुक्कुट, गाय वितरण, डीबीटी डेयरी, पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग एवं पीएम कुसुम, तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक, पंप सेट योजना की विस्तृत समीक्षा की। उपविकास आयुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को बत्तख, कुक्कुट, गाय का वितरण शत प्रतिशत करने और डीबीटी को फोकस करने का निर्देश दिया। संबधित पदाधिकारियों को मिट्टी टेस्टिंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कृषि आधारित संबंध विभागों को नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण कराने एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त के अलावे उपविकास आयुक्त, पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी,, उद्यान पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बरही विधानसभा क्षेत्र के डपोक पंचायत स्थित गरजामु में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती सह उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया एवं फीता काटकर समारोह का आगाज कराया। यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाबा साहेब के जीवनी पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय अम्बेडक क्लब के संरक्षक अर्जुन रविदास, अध्यक्ष अनिल रविदास, उपाध्यक्ष पवन दास, सचिव रूपलाल दास, उपसचिव रविंद्र दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष आकाश कुमार दास, सहित अन्य सदस्य अजय, दीपक, पप्पू, विकास, सूरज, सचिन, डब्लू, राजकुमार, विशाल, प्रभु, सागर सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज 15 अप्रैल को निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार एवं प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हितीकरण के क्रम में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की।
हजारीबाग: समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग ने वर्ष 2026 में मानवता की सेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन द्वारा लक्ष्मी सिनेमा हॉल में आयोजित एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जिले के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल तकिया मजार के पीछे, नवाबगंज स्थित जिला कल्याण अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने यहां वर्तमान और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मेरे ही विधायक कार्यकाल में यहां बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा विधायक निधि की राशि से अधिष्ठापित हुई जिसका मुझे अत्यंत हर्ष है।
1 hour and 55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k