शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही बढ़ेगा, अंबेडकर सम्मान समारोह के दौरान पूर्व मंत्री ने कहीं बात
फर्रुखाबाद l शुक्रवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेलिया के अमृत सरोवर के पास स्थित भैरव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमृतपुर विधानसभा का डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सलेमपुर मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत ने की। पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला मंत्री पंकज पाल जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर एक सामान्य पुरुष नहीं बल्कि महामानव थे उन्होंने गरीब पिछड़े दलित वंचित और शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय संविधान की रचना की उन्होंने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही बढ़ेगा। शिक्षा व्यक्ति को कितने ऊंचे स्तर पर ले जा सकती है यह डॉ अंबेडकर ने साबित कर दिया उनका उद्देश्य था समाज के प्रत्येक गरीब वर्ग को अच्छी शिक्षा मिले। एक लंबे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वह कांग्रेस ने नहीं दिया बल्कि वह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। उनसे जुड़े हुए स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में स्थापित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर अंबेडकर की विचारधारा को आत्मसात करके भारत के गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। सपा और कांग्रेस संविधान की प्रक्रिया लेकर गली-गली घूम रहे थे लेकिन उनकी सरकारों में सबसे ज्यादा दलित समाज का उत्पीड़न किया गया डॉ साहब को भारत रत्न देने में भी देरी की गई। कांग्रेस और सपा डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर राजनीति करती है लेकिन उनके विचारों से कोई सीख नहीं लेती भाजपा सरकार अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर भारत को समृद्ध और शिक्षित कर रही है। भाजपा ने डॉक्टर अंबेडकर के सम्मान के लिए सम्मान अभियान कार्यक्रम चलाया है। सपा के लोग पीडीए के नाम पर दलित समाज के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सपा जब-जब सत्ता में आती है तब-तब दलित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर हमले होते हैं। डॉ आंबेडकर एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरे समाज के नेता थे उन्होंने संविधान देकर सभी को न्याय देने की व्यवस्था सुनिश्चित की। केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक महिलाओं को अधिकार दिलाने वाला है जो डॉक्टर अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरित है कांग्रेस सपा जैसे राजनीतिक दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं वह महिलाओं को 33% आरक्षण के पक्ष में नहीं है। 2027 के चुनाव में महिलाओं को शक्ति देने वाले बिल का विरोध करने वाले लोगों को जवाब मिलेगा। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा डॉ आंबेडकर के विचार सामाजिक समानता शिक्षा न्याय और स्वतंत्रता पर आधारित है उन्होंने जाति व्यवस्था छुआछूत और महिलाओं के उत्पीड़न का पुरजोर विरोध किया तथा संवैधानिक अधिकारों बंधुत्व और शिक्षा के माध्यम से दलित व वंचितों वर्ग के उत्थान पर जोर दिया था उनका मुख्य उद्देश्य था शिक्षित बनो संगठित बनो और संघर्ष करो भाजपा सरकार उनके विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम ने कहा डॉ अंबेडकर शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार मानते थे उनका दृढ़ विश्वास था कि जब तक वंचित वर्ग शिक्षित नहीं होंगे वह अपने अधिकारों के लिए लड़ नहीं सकते। महिलाओं को अधिकार देने के लिए उन्होंने अपने संविधान में न्याय की व्यवस्था की जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने कहा डॉ आंबेडकर महिलाओं की स्थिति में सुधार के प्रबल समर्थक थे उन्होंने कानून के माध्यम से सभी को सामान अधिकार और आर्थिक न्याय सुनिश्चित किया।
जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने भी विचार व्यक्त किए
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विष्णु लाल जाटव मंडल मंत्री परमजीत कौर मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत महेश गौतम विश्व प्रताप सिंह चीनू रमेश सोमवंशी संजीव अग्निहोत्री विनीत राठौर संदीप तिवारी रामतीर्थ कुशवाहा पूरन कुशवाहा धर्मेंद्र सोमवंशी पिंटू सोमवंशी जितेंद्र सिंह विकास सिंह गिरीश चंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद l शुक्रवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेलिया के अमृत सरोवर के पास स्थित भैरव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमृतपुर विधानसभा का डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सलेमपुर मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत ने की। पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला मंत्री पंकज पाल जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l सदर तहसील क्षेत्र में चकबंदी सर्वे बंदोबस्त में लगे गांव के करीब एक हजार किसानों का सरकारी गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण नहीं हो पा रहा है आलू विकास विपणन सहकारी संघ के निदेशक अशोक कटियार ने गुरुवार को जिला अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है
फर्रुखाबाद l फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अरुण कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां अजय पालीवाल , वरिष्ठ विपणन अधिकारी रोली सिंह सहायक विकास अधिकारी (को-ऑपरेटिव), पी०सी०एफ० संस्था के क्रय केन्द्र प्रभारी, विपणन निरीक्षक एवं विपणन सहायक उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद l आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में भारतीय सम्विधान के निर्माता, सामाजिक समानता, दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिये संघर्ष करने वाले तथा महिला अधिकारों के समर्थक डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वीरेन्द्र कुमार मिश्र और अनीता सिंह ने बाबा साहेब की फोटो पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इस दौरान विद्यालय की कक्षा बारह ब की छात्रा प्रिया यादव ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्थान के लिए किये गये उनके संघर्षों का वर्णन अपने अंग्रेजी भाषण में किया। विद्यालय की अध्यापिका नेहा राठौर ने वैशाखी के पर्व पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत की सांस्कृतिक परम्परा पर प्रकाश डाला। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और समाज सेवा का प्रतीक है। उन्होंने न केवल भारतीय सम्विधान का निर्माण किया बल्कि समाज में समानता और न्याय की नींव भी रखी। उनका योगदान भारत के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शिवाली वर्मा और पूर्णिमा अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर डॉ० सुनील कुमार त्रिपाठी, चञ्चल शर्मा, मो० आसिम, महेश चन्द्र उपाध्याय, एकता साध, वीरेन्द्र कुमार अग्निहोत्री, अनूपा अग्निहोत्री , राधा मोहन तिवारी, अपर्णा चौधरी आदि शिक्षक और शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।
1 hour and 36 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1