लोक अदालत के लिए 140 वाद निस्तारण को चिह्नित

फर्रुखाबाद l राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन में लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार के निर्देश पर बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय कुमार द्वारा की गई l संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण युगल शंभू ने किया। इस दौरान
बैठक के अध्यक्ष ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट से जुड़े मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु प्रस्तुत किया जाए। साथ ही चिन्हित मामलों का विस्तृत विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अब तक धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित कुल 06 मामलों तथा लघु आपराधिक मामलों के कुल 134 प्रकरणों को चिन्हित किया जा चुका है, जिन्हें आगामी लोक अदालत में निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रीतिमाला चतुर्वेदी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)  प्रियंका गांधी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जयवीर सिंह सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की गोली दूल्हे के भाई को लगी घायल, कानपुर रेफर, पुलिस ने लिखाई रिपोर्ट

फर्रुखाबाद l तिलकोत्सव समारोह में हर्ष फायरिंग की गोली लगने से दूल्हे का भाई विपिन कुमार राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर जटपुरा में बीती रात आदित्य राजपूत का तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था और गांव के लोग खाना खा रहे थे उसी समय तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। गोली सीने में लगने से विपिन कुमार राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग होते ही तिलक समारोह में अपरा तफरी मच गई। घायल विपिन कुमार को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर नवनीत ने विपिन का प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बताते हैं कि ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टरो ने विपिन के शरीर से गोली को बाहर निकाल दिया है।
दरोगा श्याम बाबू ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की उसके बाद फायरिंग करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में दरोगा श्याम बाबू ने लिखाया है कि ग्राम चाचूपुर जटपुरा में रामसनेही पुत्र नन्हूं लाल के यहां बीती रात्रि में तिलकोत्सव समारोह चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान भोला उर्फ सुदीप पुत्र रामसनेही द्वारा नाजायज तमंचे से हर्ष फायर किया । तमंचे से चलाई गई गोली पास में खड़े 36 वर्षीय विपिन पुत्र रामसनेही के सीने में गोली लग गई। गोली लगने से विपिन गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे चुपचाप कानपुर नगर के एसआईएस  अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव के लोगों से इस बात की जानकारी मिली है।
राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया की गोली चलाने वाला भाग गया है उसे तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर में ऑपरेशन के दौरान उस के शरीर से गोली निकाली गई है।
32 वर्षों से चकबंदी में फंसे गांव के किसानों का खरीद केदो पर नहीं हो रहा पंजीकरण, किसान परेशान, डीएम से पंजीकरण कराने की मांग
फर्रुखाबाद l सदर तहसील क्षेत्र में चकबंदी सर्वे बंदोबस्त में लगे गांव के करीब एक हजार किसानों का सरकारी गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण नहीं हो पा रहा है आलू विकास विपणन सहकारी संघ के निदेशक अशोक कटियार ने गुरुवार को जिला अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है
उन्होंने बताया कि तहसील सदर ब्लाक बढपुर के कटरी गंगपुर,छोटी गुलरिया,बडी गुलरिया , पहाड़पुर आदि गांवों में 32बर्ष से चकबंदी सर्वे बंदोबस्त प्रक्रिया चल रही है, इसलिए राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या का विवरण न होने के कारण सरकारी गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, तहसील दिवस में छोटी गुलरिया कै बाबूराम सहित कई किसानों ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है l उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार सभी किसानों का गेंहू खरीद कराने की मांग की है l
गेहूं खरीद केदो पर फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों के गेहूं की होगी खरीद
फर्रुखाबाद l फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अरुण कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां अजय पालीवाल , वरिष्ठ विपणन अधिकारी रोली सिंह सहायक विकास अधिकारी (को-ऑपरेटिव), पी०सी०एफ० संस्था के क्रय केन्द्र प्रभारी, विपणन निरीक्षक एवं विपणन सहायक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद हेतु जनपद में विभिन्न क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जिन पर केवल फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने वाले कृषक ही अपना गेहूँ विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि समितियों से जुड़े सभी कृषकों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर उपस्थित कार्मिकों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। सभी के मोबाइल में फार्मर सहायक एप इंस्टॉल कराया गया तथा मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री बनाकर प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। यह भी अवगत कराया गया कि किसान स्वयं, जनसेवा केन्द्र अथवा फार्मर सहायक एप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार संख्या एवं खतौनी की आवश्यकता होती है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी गेहूँ क्रय केन्द्र पर ऐसा कृषक आता है जिसकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, तो तत्काल उसकी रजिस्ट्री कराते हुए ही गेहूँ की खरीद सुनिश्चित की जाए।
घर से बुला ले जाकर पुत्र की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, दोस्त मौके से फरार

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, परिजनों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर दिया

शिकायती पत्र, नहीं कराया पोस्टमार्टम, हत्यारों को गिरफ़्तार करने की मांग


फर्रुखाबाद l घूमने के बहाने घर से ले जाकर पुत्र की ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए, पीड़ित परिवार के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को पुलिस द्वारा रिपोर्ट ना लिखे जाने के संबंध में शिकायत पत्र दिया है जिसमें कहा है कि
थाना कमालगंज के ग्राम निनौरा श्रंखलापुर निवासी सचिन उम्र 20 वर्ष  बुधवार को शाम 6:00 बजे अपने घर पर था तभी चन्दा पुत्र शमीम और नौशाद पुत्र शमशाद घर पर आए और सचिन को बुला ले गए चलो घूम कर आते हैं, सचिन को दोस्त जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठकर ले गए परिवार के लोगों का आरोप है कि दोस्तों ने हर्षित कटिहार उर्फ हैप्पी कटिहार पुत्र राजेश कटिहार निवासी नारायणपुर गढ़िया ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही पुत्र की मौत हो गई पुत्र के साथ गए उसके मित्र मौके से फरार हो गए घटनास्थल में बाइक छोड़ गए । दोस्त चंदा पुत्र समीम और नौशाद पुत्र शमशाद के फोन बंद कर लिए हैं l परिजनों का कहना है कि सचिन के सब का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं कराया बल्कि पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी को शिकायत पत्र देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मोदी राठौर युवा सेना ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन डीएम व एसपी फर्रुखाबाद को सौंपा

फर्रुखाबाद। जनपद में युवक अवनीश उर्फ भोले की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रदेश अध्यक्ष मोदी राठौर युवा सेना उत्तर प्रदेश कुंवर पाल सिंह राठौर द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 24 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे रक्षपाल व प्रेमपाल पुत्रगण गनेश चन्द्र (निवासी ग्राम नुनेरा, थाना कम्पिल, वर्तमान निवासी मोहल्ला कोट बारह पत्थर कम्पिल) ने अवनीश उर्फ भोले पुत्र राजबहादुर को खेत के पैसे का हिसाब-किताब करने के बहाने अपने घर बुलाया था।
परिजनों के अनुसार, देर रात तक अवनीश घर नहीं लौटा। जब परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला, वहीं आरोपियों के फोन भी बंद जा रहे थे। अगले दिन 25 मार्च की सुबह करीब 6 बजे अटैना रोड पर टेढ़ी पुलिया के आगे अवनीश गंभीर हालत में पड़ा मिला, जिसके सिर के पीछे गहरी चोट थी।
परिवारजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का आरोप है कि थाना कम्पिल में रक्षपाल व अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद रामचंद्र तेली, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राठौर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश राठौर सोनू राठौर अरविंद राठौर प्रधान सैकड़ो की संख्या में मोदी राठौर युवा सेना भारत के  लोग एकत्रित रहे।
आर्मी स्कूल में डॉ० अम्बेडकर की जयन्ती मनाई गई
फर्रुखाबाद l आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में भारतीय सम्विधान के निर्माता, सामाजिक समानता, दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिये संघर्ष करने वाले तथा महिला अधिकारों के समर्थक डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वीरेन्द्र कुमार मिश्र और अनीता सिंह ने बाबा साहेब की फोटो पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इस दौरान विद्यालय की कक्षा बारह ब की छात्रा प्रिया यादव ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्थान के लिए किये गये उनके संघर्षों का वर्णन अपने अंग्रेजी भाषण में किया। विद्यालय की अध्यापिका नेहा राठौर ने वैशाखी के पर्व पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत की सांस्कृतिक परम्परा पर प्रकाश डाला।  विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और समाज सेवा का प्रतीक है। उन्होंने न केवल भारतीय सम्विधान का निर्माण किया बल्कि समाज में समानता और न्याय की नींव भी रखी। उनका योगदान भारत के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शिवाली वर्मा और पूर्णिमा अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर डॉ० सुनील कुमार त्रिपाठी, चञ्चल शर्मा, मो० आसिम, महेश चन्द्र उपाध्याय, एकता साध, वीरेन्द्र कुमार अग्निहोत्री, अनूपा अग्निहोत्री , राधा मोहन तिवारी, अपर्णा चौधरी आदि शिक्षक और शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।
अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की बैठक संपन्न
फर्रुखाबाद l अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की कानपुर प्रान्त की इकाई  बैठक मंगलवार को ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में अपरान्ह  सम्पन्न हुई l
इस दौरान संजय श्रीहर्ष सह संगठन मंत्री  ,अखिल भारतीय  इतिहास संकलन योजना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।श्री संजय श्रीहर्ष ने बताया कि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना भारतवर्ष के इतिहास की अनेक घटनाओं के प्रामाणिक साक्ष्यों को जुटा रही है जिससे भारत की गौरवशाली एतिहासिक घटनाओं ,पात्रों और स्थानों को जनसाधारण के सामने लाया जा सके । ऐतिहासिक लेखन का कार्य ईमानदारी से नहीं हुआ । हमे विदेशी इतिहासकारों को ही भारत  भाग्य निर्माता मानने के भ्रम से निकलना होगा ।यहाँ के गांव गांव नगर नगर में देवी देवताओं के मंदिर ,लोक गीत ,मेले , भजन , चित्रकारी पूजा पद्दति ,प्रकृति पूजन ,पुस्तकें ,शिलालेख , पांडुलिपियों के समृद्द खजाने हैं जो हमे गौरवशाली अतीत से जोड़ती हैं । अनेक विस्मृत चरित्र जैसे आदि शंकराचार्य ,राजराजेश्वरी देवी जयराज कुँवरि आदि हमारी संस्कृति के महान मानबिंदु हैं ।
जनपद के प्राचीन काम्पिल्य ,सँकाश्य खोरगढ़ आदि नगर में प्रचुर मात्रा में ऐतिहासिक और पौराणिक कालखंड के प्रमाण है जिन्हें आगे लाने की आवश्यकता है । काम्पिल्य इकाई के संयोजक भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया के इतिहास के शोध ,कार्यशालाओं ,स्थलीय भ्रमण और बैठकों के माध्यम से निरंतर जनपद इकाई कार्यरत है  विद्यालयों और महाविद्यालयों के गुरुजनों और छात्रों के साथ संवाद एवम कार्यशालाओं  के द्वारा गांव गांव में आत्मसम्मान का बोध कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है ।
इस मौके पर राजेन्द्र त्रिपाठी, अनिल प्रताप सिंह , विजय अवस्थी, सुधेश दुबे , प्रदीप नारायण शुक्ल, अनिल सिंह , शरद चन्देल  , आदित्य सिंह , अनिल सिंह प्रधानाचार्य , तोषित प्रीत सिंह , प्रभात अवस्थी , प्रदीप कुमार सिंह ,  चरनप्रीन सिंह , राजीव बाजपेयी, रमेश भदौरिया ,धीरेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार के लिए अपना जीवन समर्पित किया
फर्रुखाबाद l भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर की 135वी जयंती पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा जे0एन0वी0 तिराहे पर उनकी मूर्ति एवं कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ० आंबेडकर जी ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया,आधुनिक भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, सभी को उनके साहित्य को पढ़ना चाहिये,उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय एवं बंधुत्व की दिशा में प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में समरसता एवं सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला आबकारी अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आबेडकर ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों की लड़ाई लड़ी
फर्रुखाबाद l भारत संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष पर  भोजपुर विधानसभा के ग्राम उगायतपुर  में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट एवं समाजवादी  युवजन सभा प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार ने बाबा साहब  के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर  जी का पूरा जीवन संघर्ष में बीता डॉक्टर साहब ने जो गरीबों पिछड़ों दलितों की लड़ाई लड़ी थी आज वही लड़ाई  पी डी ए के महानायक माननीय अखिलेश यादव जी लड़ रहे हैंl प्रदेश सचिव युवजनसभा प्रवेश कटियार ने कहा कि हम सब एक होकर ही बाबा साहब के सपनो को पूरा कर सकते हैं I विनोद वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। कार्यक्रम  का संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया l कार्यक्रम में विशाल राजपूत, सुदेश कुमार, सचिन कुमार ज।टव ,विकास रावल,शिव कुमार,सागर सिंह,सहित कई संख्या में  ग्रामीण  लोग उपस्थित रहे I
ग्राम गुगोरा में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, युवजन सभा प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार, रजत क्रांतिकारी ,विनोद वाल्मीकि, विशाल राजपूत ,सुदेश कुमार सहित कई संख्या में लोगों ने पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्या अर्पण किया एवं उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए। इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच में बैठकर बाबा साहब के जीवन पर चर्चा की।