अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की बैठक संपन्न
फर्रुखाबाद l अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की कानपुर प्रान्त की इकाई बैठक मंगलवार को ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में अपरान्ह सम्पन्न हुई l
इस दौरान संजय श्रीहर्ष सह संगठन मंत्री ,अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।श्री संजय श्रीहर्ष ने बताया कि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना भारतवर्ष के इतिहास की अनेक घटनाओं के प्रामाणिक साक्ष्यों को जुटा रही है जिससे भारत की गौरवशाली एतिहासिक घटनाओं ,पात्रों और स्थानों को जनसाधारण के सामने लाया जा सके । ऐतिहासिक लेखन का कार्य ईमानदारी से नहीं हुआ । हमे विदेशी इतिहासकारों को ही भारत भाग्य निर्माता मानने के भ्रम से निकलना होगा ।यहाँ के गांव गांव नगर नगर में देवी देवताओं के मंदिर ,लोक गीत ,मेले , भजन , चित्रकारी पूजा पद्दति ,प्रकृति पूजन ,पुस्तकें ,शिलालेख , पांडुलिपियों के समृद्द खजाने हैं जो हमे गौरवशाली अतीत से जोड़ती हैं । अनेक विस्मृत चरित्र जैसे आदि शंकराचार्य ,राजराजेश्वरी देवी जयराज कुँवरि आदि हमारी संस्कृति के महान मानबिंदु हैं ।
जनपद के प्राचीन काम्पिल्य ,सँकाश्य खोरगढ़ आदि नगर में प्रचुर मात्रा में ऐतिहासिक और पौराणिक कालखंड के प्रमाण है जिन्हें आगे लाने की आवश्यकता है । काम्पिल्य इकाई के संयोजक भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया के इतिहास के शोध ,कार्यशालाओं ,स्थलीय भ्रमण और बैठकों के माध्यम से निरंतर जनपद इकाई कार्यरत है विद्यालयों और महाविद्यालयों के गुरुजनों और छात्रों के साथ संवाद एवम कार्यशालाओं के द्वारा गांव गांव में आत्मसम्मान का बोध कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है ।
इस मौके पर राजेन्द्र त्रिपाठी, अनिल प्रताप सिंह , विजय अवस्थी, सुधेश दुबे , प्रदीप नारायण शुक्ल, अनिल सिंह , शरद चन्देल , आदित्य सिंह , अनिल सिंह प्रधानाचार्य , तोषित प्रीत सिंह , प्रभात अवस्थी , प्रदीप कुमार सिंह , चरनप्रीन सिंह , राजीव बाजपेयी, रमेश भदौरिया ,धीरेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

फर्रुखाबाद l अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की कानपुर प्रान्त की इकाई बैठक मंगलवार को ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में अपरान्ह सम्पन्न हुई l

फर्रुखाबाद l भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर की 135वी जयंती पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा जे0एन0वी0 तिराहे पर उनकी मूर्ति एवं कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
फर्रुखाबाद l भारत संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष पर भोजपुर विधानसभा के ग्राम उगायतपुर में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट एवं समाजवादी युवजन सभा प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष में बीता डॉक्टर साहब ने जो गरीबों पिछड़ों दलितों की लड़ाई लड़ी थी आज वही लड़ाई पी डी ए के महानायक माननीय अखिलेश यादव जी लड़ रहे हैंl प्रदेश सचिव युवजनसभा प्रवेश कटियार ने कहा कि हम सब एक होकर ही बाबा साहब के सपनो को पूरा कर सकते हैं I विनोद वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। कार्यक्रम का संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया l कार्यक्रम में विशाल राजपूत, सुदेश कुमार, सचिन कुमार ज।टव ,विकास रावल,शिव कुमार,सागर सिंह,सहित कई संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे I
फर्रुखाबाद l जनपद में विद्युत विभाग के द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं l इन मीटर के द्वारा लगातार आम जनता के ऊपर पढ़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर एक बैठक शहर के पटेल पार्क में की गई,बैठक में स्मार्ट मीटर से पीड़ित लोगों ने आकर अपने साथ हो रही लूट के बारे में बताया स्मार्ट मीटर लगने के बाद किस प्रकार से हम लोगों के द्वारा मीटर में डाले गए पैसे काटे जा रहे हैं रात में लाइट बंद कर दी जाती है और हर व्यक्ति समय बहुत परेशान है l बैठक को संबोधित करते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि कब तक जनता अपना शोषण कराती रहेगी तब तक उसका शोषण होता रहेगा शहर में हजारों विद्युत उपभोक्ता है और उन सबने बिना विरोध किए हुए स्मार्ट मीटर अपने-अपने घरों में लगवा लिए जबकि स्मार्ट मीटर तभी लगने के आदेश थे जब गृह स्वामी अपनी सहमति दे पर किसी ने चू नहीं की आज लोग परेशान है सांसद विधायक एवं अन्य राजनीतिक दल किसी भी प्रकार से जनता की आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं है उन्होंने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि आपकी लड़ाई तभी सफल होगी जब आप लोग ईमानदारी से अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगे क्योंकि वर्तमान में कोई भी जनप्रतिनिधि का नेता आपके साथ खड़ा होने को तैयार नहीं है मैं आप लोगों के साथ हूं और स्तर से हूं आपके साथ यह लड़ाई जरूर जीती जाएगी बैठक में उन्होंने घोषणा की बहुत जल्द वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानियों के बारे में जनता से संवाद किया जाएगा और उसके बाद इस समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी जनता को किसी भी हालत में परेशानी में नहीं डाला जाएगा और हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा । बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र मिश्रा अंगद पांडे प्रिंस शुक्ला निशु दुबे अतुल गुप्ता सनी बाथम अनिल कश्यप बाबू अग्निहोत्री श्यामेंद्र दुबे नीरज संजीव भरथरिया प्रकाश सक्सेना सुरेश कश्यप शाहरुख खान प्रदीप तिवारी आलोक मिश्रा अमन जैन कुलदीप दीक्षित अजय मिश्रा रितेश पांडे दिनेश राजपूत आचार्य अमरेश तिवारी सतीश दीक्षित मुकेश बाथम राजेश दिवाकर राजू खान लवी सक्सेना शाहिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिले के प्रमुख महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने किया
फर्रुखाबाद l
उन पर गोली चलवा रही, दरोगा भर्ती की बात पर निहत्थे युवाओं पर लाठी चार्ज
फर्रुखाबाद l ग्राम पंचायत सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री आईडी एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी बैठक आयोजित
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k