एक दिवसीय नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हुआ संपन्न
फर्रुखाबाद l
जनपद में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग से महिला चिकित्सक, आशा एवं एएनएम, पुलिस विभाग से महिला इंस्पेक्टर एवं महिला कॉन्स्टेबल, स्वरोजगार विभाग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से महिला अध्यापिकाएं, बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं तथा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण संस्था के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
सम्मेलन के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करना रहा।

फर्रुखाबाद l

उन पर गोली चलवा रही, दरोगा भर्ती की बात पर निहत्थे युवाओं पर लाठी चार्ज
फर्रुखाबाद l ग्राम पंचायत सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री आईडी एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में जिलाधिकारी के निर्देश पर घाट संचालन समिति के द्वारा गंगा तट पांचाल घाट पर नाविक,गोताखोर,पंडित पुजारी दुकानदार इत्यादि का पंजीकरण प्रक्रिया के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से घाट संचालन समिति के सदस्यों द्वारा पंजीकरण से संबंधित दिशा निर्देशों को अवगत कराते हुए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की गई।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में घाट संचालन समिति का गठन किया गया है जिसके माध्यम से घाट पर उपस्थित सभी पंडित पुजारी,नाविक,गोताखोर,दुकानदार इत्यादि का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण से संबंधित सभी दिशा निर्देश जिसमें सभी को अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखना होगा, 18 साल से कम आयु के बच्चों को नाव चलाना वर्जित होगा, नाव पर अनिवार्य रूप से लाइव जैकेट रखना होगा, नाव में दस से अधिक सवारी बैठाने पर प्रतिबंध, दुकानदारों को पॉलिथीन के स्थान पर कागज के थैले का प्रयोग करना होगा साथ ही अन्य नियम भी रखे गए हैं।इसके उपरांत सभी को परिचय पत्र दिया जाएगा एवं उनके बैठने का स्थान निर्धारित किया जाएगा। पंजीकरण कराने के उपरांत सभी की नाव पर,दुकान पर संचालक का नाम पंजीकरण संख्या अंकित कराई जाएगी। सभी गोताखोरों का नाम एवं मोबाइल नंबर घाट पर अंकित कराए जाएंगे जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उनसे संपर्क किया जा सकता है।घाट को व्यवस्थित रखने एवं घाट को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।शीघ्र ही पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। एडीओ पंचायत ओम पांडे ने भी सभी को पंजीकरण कराने एवं घाट को साफ सुथरा बनाने के लिए जागरूक किया। सभी पंजीकृत हुए लोगों के द्वारा गंगा के त्योहारों,स्नानो पर विशेष रूप से कार्य करते हुए घाट पर स्नान करने आये श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। सभी लोगों की इसके लिए जिम्मेदारी भी वितरित की जाएगी। इस अवसर रोजगार सेवक संजय कुमार,रामदास गुप्ता, गंगा योद्धा राम रहीस कुशवाहा, अस्मित एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद। शहर के घमंडी कूंचा क्षेत्र से एक व्यापारी के अचानक लापता होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जो व्यापारियों के चिंता का विषय बनी हुई है l नगर के मोहल्ला घमंडी कूचा निवासी वैभव अग्रवाल की नरकशा क्षेत्र में दुकान हैं, बीते दिन दोपहर करीब 2 बजे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
फर्रुखाबाद l राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने
फर्रुखाबाद l प्रदेश में आलू की कीमतों में आई भारी मंदी और कर्ज के बोझ ने एक बार फिर किसानों को मौत के गले लगाने पर मजबूर कर दिया है। एटा, कन्नौज और अलीगढ़ जिलों से आई किसानों की आत्महत्या की खबरों ने कृषि जगत को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए 'आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड, उ.प्र.' के निदेशक और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कटियार ने प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर मृतक किसानों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
फर्रुखाबाद l शासन स्तर से फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के बावजूद सहयोग न किए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए 7 जनसेवा केंद्रों के संचालकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इन जन से वा केंद्रों को नोटिस जारी किए गए हैं l जनसेवा केंद्रों में विपिन जनसेवा केंद्र पिपरगांव, भूप सिंह जनसेवा केंद्र पिपरगांव, मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र याकूतगंज, सतगुरु जन सेवा केंद्र मदनपुर, रामू जनसेवा केंद्र त्योरखास, परवेज अहमद जन सेवा केंद्र जरारी तथा संदीप जनसेवा केंद्र सिरौली शामिल हैं।
2 hours and 47 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k