फार्मर आईडी ना होने पर किसान को योजना का नहीं मिलेगा लाभ
फर्रुखाबाद l ग्राम पंचायत सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री आईडी एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी बैठक आयोजित
ग्राम पंचायत सिरौली में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने तथा भूमि अधिग्रहण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को अवगत कराया कि सभी किसान 30 अप्रैल तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं भी बाधित हो जाएंगी। उर्वरक क्रय हेतु भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के अन्य किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री आईडी किसान अपने स्वयं के मोबाइल, जन सुविधा केंद्र अथवा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से बनवा सकते हैं।
ग्राम पंचायत सिरौली में कुल 5600 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जानी है, जिसमें से अब तक 2900 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। शेष किसानों की आईडी शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
गंगा घाट पर पंजीकरण को लेकर लोगों को किया जागरूक
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में जिलाधिकारी के निर्देश पर घाट संचालन समिति के द्वारा गंगा तट पांचाल घाट पर नाविक,गोताखोर,पंडित पुजारी दुकानदार इत्यादि का  पंजीकरण प्रक्रिया के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से घाट संचालन समिति के सदस्यों द्वारा पंजीकरण से संबंधित दिशा निर्देशों को अवगत कराते हुए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की गई।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में घाट संचालन समिति का गठन किया गया है जिसके माध्यम से घाट पर उपस्थित सभी पंडित पुजारी,नाविक,गोताखोर,दुकानदार इत्यादि का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण से संबंधित सभी दिशा निर्देश जिसमें सभी को अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखना होगा, 18 साल से कम आयु के बच्चों को नाव चलाना वर्जित होगा, नाव पर अनिवार्य रूप से लाइव जैकेट रखना होगा, नाव में दस से अधिक सवारी बैठाने पर प्रतिबंध, दुकानदारों को पॉलिथीन के स्थान पर कागज के थैले का प्रयोग करना होगा  साथ ही अन्य नियम भी रखे गए हैं।इसके उपरांत सभी को परिचय पत्र दिया जाएगा एवं उनके बैठने का स्थान निर्धारित किया जाएगा। पंजीकरण कराने के उपरांत सभी की नाव पर,दुकान पर संचालक का नाम पंजीकरण संख्या अंकित कराई जाएगी। सभी गोताखोरों का नाम एवं मोबाइल नंबर घाट पर अंकित कराए जाएंगे जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उनसे संपर्क किया जा सकता है।घाट को व्यवस्थित रखने  एवं घाट को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।शीघ्र ही पंजीकरण की  प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। एडीओ पंचायत ओम पांडे ने भी सभी को पंजीकरण कराने एवं घाट को साफ सुथरा बनाने के लिए जागरूक किया। सभी पंजीकृत हुए लोगों के द्वारा गंगा के त्योहारों,स्नानो पर विशेष रूप से कार्य करते हुए घाट पर स्नान करने आये श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।  सभी लोगों की इसके लिए जिम्मेदारी भी वितरित की जाएगी। इस अवसर  रोजगार सेवक संजय कुमार,रामदास गुप्ता, गंगा योद्धा राम रहीस कुशवाहा, अस्मित एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
व्यापारी के अचानक लापता होने से व्यापारियों में सनसनी पुलिस से की जांच की मांग
फर्रुखाबाद। शहर के घमंडी कूंचा क्षेत्र से एक व्यापारी के अचानक लापता होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जो व्यापारियों के चिंता का विषय बनी हुई है l नगर के  मोहल्ला घमंडी कूचा निवासी वैभव अग्रवाल की  नरकशा क्षेत्र में दुकान हैं, बीते दिन दोपहर करीब 2 बजे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार का कहना है कि वैभव अग्रवाल प्रतिदिन की तरह दुकान के लिए निकले और शाम तक वापस नहीं आए और मोबाइल से भी संपर्क न होने पर परिजनों को चिन्ता सता रही है। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
व्यापारी के भाई सौरभ अग्रवाल ने कोतवाली सदर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वैभव का कोई सुराग नहीं लग रहा है जिससे परिवार के लोग परेशान है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से करवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद  मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घर के आसपास और क्षेत्र में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सुराग जुटाने में लग गई है।
शहर के व्यापारियो में इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है। साथ पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव व्यापारी संगठनों का बढ़ता ही जा रहा है। यह घटना परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे नगर के लिए चिंता का विषय है।
जनगणना कार्य में महिला शिक्षकों को मुक्त रखा जाए
फर्रुखाबाद l राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने
जनगणना 2026 में जनपद के अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है जिससे अनेक प्रकार की समस्याएं भविष्य में उत्पन्न होगी और शिक्षण कार्य प्रभावित होगा ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों मैं छात्र अध्ययन करते हैं  विगत सत्र में भी एस आई आर के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित रहा जिससे शिक्षा गुणवत्ता पर असर पड़ा शिक्षण कार्य के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के विभागीय कार्य भी किये जा रहे हैं ऐसे में संगठन ने मांग की है
जिसमे जनगणना कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत लगाए जा रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी के  सम्बन्ध में विभिन्न मांगों से संबंधित जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा है l
जनगणना कार्य में 50% ड्यूटी बेसिक शिक्षा विभाग एवं 50% ड्यूटी अन्य विभाग के कर्मचारियों की लगाई जाए।          
इस  कार्य में ड्यूटी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षामित्र / अनुदेशक साथियों की लगे एवं आवश्यकता पड़ने पर ही शिक्षकों को नामित किया जाय l विद्यालय के प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापक को उक्त कार्य ड्यूटी से मुक्त रखा जाय। पूर्व में BLO/SIR कार्य में लगे कर्मचारियों को उक्त ड्यूटी से मुक्त रखा जाय।  यदि शिक्षकों की ड्यूटी आवश्यक हो तो उनके कार्यरत ग्राम पंचायत में ही लगाई जाय।आवश्यकतानुसार केवल पुरुष शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाय, महिला शिक्षिकाओं को मुक्त रखा जाय।_ पति - पत्नी में से केवल पति की ही ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है l
आलू की मंदी ने ली तीन किसानों की जान; राज्यपाल से 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
फर्रुखाबाद l प्रदेश में आलू की कीमतों में आई भारी मंदी और कर्ज के बोझ ने एक बार फिर किसानों को मौत के गले लगाने पर मजबूर कर दिया है। एटा, कन्नौज और अलीगढ़ जिलों से आई किसानों की आत्महत्या की खबरों ने कृषि जगत को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए 'आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड, उ.प्र.' के निदेशक और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कटियार ने प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर मृतक किसानों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
कर्ज के दलदल में फंसे किसान
राज्यपाल को भेजे गए पत्र में अशोक कटियार ने बताया कि आलू की खेती में आई भारी गिरावट और बाजार में उचित दाम न मिलने के कारण किसान गहरे वित्तीय संकट में हैं। कर्ज न चुका पाने के कारण मानसिक तनाव में आकर तीन किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिसमें सोमवीर (35 वर्ष): ग्राम तमरौरा, थाना नयागांव, जनपद एटा।
वेदप्रकाश (40 वर्ष): निवासी नगला बिसुना, थाना सकरावा, जनपद कन्नौज।
विकास (38 वर्ष): निवासी ग्राम बड़ा कला, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़।
अशोक कटियार ने पत्र में जोर देकर कहा कि इन तीनों किसानों के परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। घर के मुख्य कमाने वाले सदस्यों के चले जाने से परिजनों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से मानवीय आधार पर विवेकाधीन कोष से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का विनम्र अनुरोध किया है।

किसानों में गहरा रोष
आलू बेल्ट कहे जाने वाले इन जनपदों में इस घटना के बाद से किसानों के बीच गहरा शोक और रोष व्याप्त है। जानकारों का कहना है कि यदि समय रहते आलू के समर्थन मूल्य और भंडारण की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, तो संकट और गहरा सकता है। अब सबकी निगाहें राजभवन के निर्णय पर टिकी हैं कि क्या इन बेसहारा परिवारों को समय पर न्याय और मदद मिल पाएगी
फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 7 जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी
फर्रुखाबाद l शासन स्तर से फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के बावजूद सहयोग न किए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए 7 जनसेवा केंद्रों के संचालकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इन जन से वा केंद्रों को नोटिस जारी किए गए हैं l जनसेवा केंद्रों में विपिन जनसेवा केंद्र पिपरगांव, भूप सिंह जनसेवा केंद्र पिपरगांव, मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र याकूतगंज, सतगुरु जन सेवा केंद्र मदनपुर, रामू जनसेवा केंद्र त्योरखास, परवेज अहमद जन सेवा केंद्र जरारी तथा संदीप जनसेवा केंद्र सिरौली शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि सभी जनसेवा केंद्रों के संचालकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
निजी स्कूल में एनसीईआरटी पुस्तकों की अनदेखी, जिलाधिकारी से शिकायत
फर्रुखाबाद । निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रेटगंज निवासी संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पुत्र, जो गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल, पंचालघाट रोड, लाल गेट में कक्षा 4 का छात्र है स्कूल द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय महंगी निजी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

उनका कहना है  कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी स्कूल में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अभिभावक का कहना है कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इन महंगी पुस्तकों को खरीदना कठिन हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने और स्कूल में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने  की मांग की है, ताकि सभी बच्चों को समान और सस्ती शिक्षा मिल सके।
फर्रुखाबाद के आलू किसानों ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, औद्योगिक इकाई से जोड़ा जाए आलू को
फर्रुखाबाद l आलू किसान बचाओ यात्रा का  नेतृत्व कर रहे किसान नेता अशोक कटियार के साथ प्रदेश संयोजक किसान आन्दोलन अजय अनमोल, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, अध्यक्ष सरदार पटेल युवा वाहिनी अंशुल कटियार, राजीव यादव, संतोष कुमार, अरविन्द राजपूत ,नितिन कुमार , आदेश यादव, आकाश कटियार, सहित प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आंनदी बेन पटेल जी को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें उत्तर प्रदेश के 2207 शीतगृहों में लगभग 195 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण है इस साल आलू के भाव अत्यधिक कम होने से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है, आलू किसानों के हित में राहत हेतु उचित क़दम उठाया जाना अति आवश्यक है, मेरा आपसे निम्न अनुरोध है कि आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाए , आलू को प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील कार्यकम में शामिल किया जाए, शीतगृहों में भंडारित आलू को सरकारी राशन की दूकानों से आलू का वितरण कराया जाए, आलू पर मंडी टैक्स देश के अन्य समस्त प्रांतों की भांति समाप्त किया जाए, आलू के चिप्सोना हाइलैंड 3797 श्रीनाथ आदि अच्छी गुणवत्ता वाले आलू बीज को पर्याप्त मात्रा में किसानों को उपलब्ध कराने की ठोस नीति बनाई जाए , आलू भंडारण शुल्क पर किसानों को अनुदान दिया जाए, फर्रुखाबाद, कानपुर,आगरा, मेरठ, कन्नौज,सम्भल आदि से आलू नेपाल,श्रीलंका, बंगलादेश आदि में निर्यात करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र फाइटी जिनेट्री लैब( रोग मुक्त) की स्थापना की जाए , आलू आधारित उद्योगों को फर्रुखाबाद, आगरा , सिरसागंज ,कन्नौज, कानपुर , लखनऊ, मेरठ, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, आदि जनपदों में प्रोत्साहन दिया जाए , उत्तर प्रदेश शासन में कानपुर के अरौल में प्रस्तावित सेंटर आफ एक्सीलेंस पार्क पोटैटो की स्थापना की जाए , शीतगृहों को कृषि उपज आलू भंडारित करने के आधार पर सस्ती दरों पर विधुत आपूर्ति करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए, शीतगृहों से हर वर्ष सैकड़ों ट्राली सड़ा कटा हरा छर्री व मलवा बाहर सड़कों पर फेंका जाता है शीतगृह कैम्पस में ही नेडप कम्पोस्ट यूनिट लगवाने की नीति बनाई जाए जैविक खाद बनने से आम जनमानस को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और कृषि भूमि स्वास्थ्य में भी सुधार होगा तथा अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी, प्रायोगिक तौर पर कुछ शीतगृहों में आलू चिप्स पाउडर एल्कोहल स्टार्च आटा दवाइयों आदि के बनाने कारखाने उसी कैम्पस में संचालित किया जाए, आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर सरकारी खरीद की जाए , आलू को राशन की दुकानों के माध्यम से प्रति राशन कार्ड 25 किलो प्रतिमाह वितरित कराया जाए, जनपद में उधोगिक क्षेत्र खिमसेपुर में आलू आलू उधोग स्थापित करने पर विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिया जाए ,, उन्होंने  अनुरोध किया है कि आलू किसानों के हित में शीघ्र सहानुभूति पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करें।
प्रवेश उत्सव के साथ नवसत्र का शुभारंभ, छात्राओं को दिलाया गया जीवन मूल्यों का संकल्प-
फर्रुखाबाद l पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि प्रवेश उत्सव के अवसर पर छात्राओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे संस्कारवान बनें, शिक्षित हों तथा बुद्धिमत्ता और नैतिक मूल्यों के साथ अपने जीवन का सफलतापूर्वक निर्वहन करें।उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं से लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने की सीख दी।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 की छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अपने आशीर्वचन प्रदान किए। शिक्षिका गरिमा पांडे द्वारा छात्राओं को विधिवत संकल्प दिलाये गये जिसमे पर्यावरण संरक्षण नागरिक कर्तव्य आपसी सद्भाव संस्कार आदि पर चर्चा की गई।
इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका ऋचा तिवारी, ज्योति, आरती यादव,अर्चना गुलशन जहां शैलजा मौर्य, अल्पना मोनी निर्मला गीता नीलम सहित अन्य विद्यालय के सदस्य  भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में प्रवेश एवं विद्यालय की समृद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ने छात्राओं में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया तथा नवसत्र की सफल शुरुआत का संदेश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
फर्रुखाबाद l  जनपद  न्यायाधीश नीरज कुमार के निर्देश पर आज  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस की गोष्ठी का आयोजन ADR भवन के सभागार कक्ष में संपन्न किया गया इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार VI अपर जिला जज/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच के बारे में जानकारी देना है। । इस कार्यक्रमों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया और लोगों को स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज (व0 प्र0) प्रियंका गांधी
ने कहा कि आप अपना व अपने परिवार का अपने जानने वालों का स्वास्थ्य का ख्याल रखें व जागरूकता फैलाने का कार्य करें। तथा 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत  के प्रचार प्रसार के लिए सभी परा विधिक स्वयं सेवक /अधिकार मित्र स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार करना प्रारंभ करें। जिससे कि राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा 25 अप्रैल 2026 से पूर्व होने वाली अधिकतर मित्रों के संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम मैनपुरी में होना है इसलिए उसमें भाग लेने के लिए तैयारी अभी से प्रारंभ करें। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज वरि0 प्रा0 प्रियंका गांधी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार VI, जवाहर सिंह गंगवार मध्यस्थता केंद्र फर्रुखाबाद,लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ शिव नरेश एडवोकेट, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा एडवोकेट, DLSA कार्यालय प्रधान लिपिक राम सिंह मौर्य (बाबूजी), अधिकार मित्र गौरव गौतम, अनुज कुमार प्रियम कुमार, धन सेवी, हेतराम आदि लोग उपस्थित रहे