फर्रुखाबाद के आलू किसानों ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, औद्योगिक इकाई से जोड़ा जाए आलू को
फर्रुखाबाद l आलू किसान बचाओ यात्रा का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अशोक कटियार के साथ प्रदेश संयोजक किसान आन्दोलन अजय अनमोल, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, अध्यक्ष सरदार पटेल युवा वाहिनी अंशुल कटियार, राजीव यादव, संतोष कुमार, अरविन्द राजपूत ,नितिन कुमार , आदेश यादव, आकाश कटियार, सहित प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आंनदी बेन पटेल जी को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें उत्तर प्रदेश के 2207 शीतगृहों में लगभग 195 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण है इस साल आलू के भाव अत्यधिक कम होने से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है, आलू किसानों के हित में राहत हेतु उचित क़दम उठाया जाना अति आवश्यक है, मेरा आपसे निम्न अनुरोध है कि आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाए , आलू को प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील कार्यकम में शामिल किया जाए, शीतगृहों में भंडारित आलू को सरकारी राशन की दूकानों से आलू का वितरण कराया जाए, आलू पर मंडी टैक्स देश के अन्य समस्त प्रांतों की भांति समाप्त किया जाए, आलू के चिप्सोना हाइलैंड 3797 श्रीनाथ आदि अच्छी गुणवत्ता वाले आलू बीज को पर्याप्त मात्रा में किसानों को उपलब्ध कराने की ठोस नीति बनाई जाए , आलू भंडारण शुल्क पर किसानों को अनुदान दिया जाए, फर्रुखाबाद, कानपुर,आगरा, मेरठ, कन्नौज,सम्भल आदि से आलू नेपाल,श्रीलंका, बंगलादेश आदि में निर्यात करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र फाइटी जिनेट्री लैब( रोग मुक्त) की स्थापना की जाए , आलू आधारित उद्योगों को फर्रुखाबाद, आगरा , सिरसागंज ,कन्नौज, कानपुर , लखनऊ, मेरठ, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, आदि जनपदों में प्रोत्साहन दिया जाए , उत्तर प्रदेश शासन में कानपुर के अरौल में प्रस्तावित सेंटर आफ एक्सीलेंस पार्क पोटैटो की स्थापना की जाए , शीतगृहों को कृषि उपज आलू भंडारित करने के आधार पर सस्ती दरों पर विधुत आपूर्ति करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए, शीतगृहों से हर वर्ष सैकड़ों ट्राली सड़ा कटा हरा छर्री व मलवा बाहर सड़कों पर फेंका जाता है शीतगृह कैम्पस में ही नेडप कम्पोस्ट यूनिट लगवाने की नीति बनाई जाए जैविक खाद बनने से आम जनमानस को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और कृषि भूमि स्वास्थ्य में भी सुधार होगा तथा अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी, प्रायोगिक तौर पर कुछ शीतगृहों में आलू चिप्स पाउडर एल्कोहल स्टार्च आटा दवाइयों आदि के बनाने कारखाने उसी कैम्पस में संचालित किया जाए, आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर सरकारी खरीद की जाए , आलू को राशन की दुकानों के माध्यम से प्रति राशन कार्ड 25 किलो प्रतिमाह वितरित कराया जाए, जनपद में उधोगिक क्षेत्र खिमसेपुर में आलू आलू उधोग स्थापित करने पर विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिया जाए ,, उन्होंने अनुरोध किया है कि आलू किसानों के हित में शीघ्र सहानुभूति पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करें।
![]()

फर्रुखाबाद l पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि प्रवेश उत्सव के अवसर पर छात्राओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे संस्कारवान बनें, शिक्षित हों तथा बुद्धिमत्ता और नैतिक मूल्यों के साथ अपने जीवन का सफलतापूर्वक निर्वहन करें।उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं से लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।
फर्रुखाबाद l जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस की गोष्ठी का आयोजन ADR भवन के सभागार कक्ष में संपन्न किया गया इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार VI अपर जिला जज/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच के बारे में जानकारी देना है। । इस कार्यक्रमों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया और लोगों को स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
फर्रुखाबाद lजनपद में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई, जिसमें विधायक अमृतपुर, भोजपुर एवं कायमगंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फर्रुखाबाद l उ०प्र० शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
फर्रुखाबाद l भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी मुख्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण हुआ एवं संगोष्ठी आयोजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं पूर्व के पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संबोधन दिया।
फर्रुखाबाद l आलू की दुर्दशा को देखकर किसानों के साथ-साथ कारोबारियो का भी काफी नुकसान हो रहा है सरकार से बराबर कहने के बाद भी कोई अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है इससे परेशान किसानों और कारोबारियो ने सोमवार को सातनपुर मंडी में किसानों व आलू कारोबार से जुड़े लोगों से 7 अप्रैल को आलू किसान बचाओ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया l लखनऊ पहुंचकर राज्यपाल को आलू की समस्या को लेकर किसान नेता वार्ता करने के बाद ज्ञापन दिया जाएगा l इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि हमेशा किसानों व मंडी हित की बात करने वाले सतीश वर्मा नेताजी की याद में किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में आलू किसान बचाओ यात्रा नेता जी के ही प्रतिष्ठान से 7 अप्रैल को 11 बजे हरी झंडी दिखाकर लखनऊ राजभवन के लिए रवाना होगी l उन्होंने कहा कि यह यात्रा कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, मानीमऊ, बिल्हौर होती हुई लखनऊ राजभवन पहुंचेगी, प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के द्वारा 8 अप्रैल को राज्यपाल को ज्ञापन देकर आलू की दयनीय स्थिति पर वार्ता होगी । प्रमुख रूप से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत , पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा ,रिंकू,प्रदीप गुप्ता मोनी,आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, मुन्ना राजपूत, परसोत्तम वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, रामलड़ैते राजपूत,रतीराम शाक्य, विकास दुबे, अरविन्द राजपूत, अन्नू गुप्ता, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रदीप राजपूत सहित कई लोगों ने आलू किसान बचाओ यात्रा को सहयोग समर्थन करते हुए उत्साहवर्धन किया ।
फर्रुखाबाद l आलू की अत्यधिक खराब स्थिति को देखेते हुये आज सातनपुर मंडी मे पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू के प्रतिस्ठान पर आड़ती ऐसोसियेशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई जिसमे निर्णय किया गया कि मंडी परिषद से सात अप्रैल को आलू किसान बचाव यात्रा राजभवन लखनऊ तक निकाली जाएगी यह यात्रा कमालगंज, कन्नौज, बिलहौर,कानपुर, उन्नाव होते हुये राजभवन लखनऊ पहुंचेगी तथा राज्यपाल को आठ अप्रैल को ज्ञापन देकर आलू किसानों की समस्याओ पर तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की जायेगी।
फर्रुखाबाद l विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी।
1 hour and 41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1