फर्रुखाबाद के आलू किसानों ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, औद्योगिक इकाई से जोड़ा जाए आलू को
फर्रुखाबाद l आलू किसान बचाओ यात्रा का  नेतृत्व कर रहे किसान नेता अशोक कटियार के साथ प्रदेश संयोजक किसान आन्दोलन अजय अनमोल, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, अध्यक्ष सरदार पटेल युवा वाहिनी अंशुल कटियार, राजीव यादव, संतोष कुमार, अरविन्द राजपूत ,नितिन कुमार , आदेश यादव, आकाश कटियार, सहित प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आंनदी बेन पटेल जी को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें उत्तर प्रदेश के 2207 शीतगृहों में लगभग 195 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण है इस साल आलू के भाव अत्यधिक कम होने से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है, आलू किसानों के हित में राहत हेतु उचित क़दम उठाया जाना अति आवश्यक है, मेरा आपसे निम्न अनुरोध है कि आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाए , आलू को प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील कार्यकम में शामिल किया जाए, शीतगृहों में भंडारित आलू को सरकारी राशन की दूकानों से आलू का वितरण कराया जाए, आलू पर मंडी टैक्स देश के अन्य समस्त प्रांतों की भांति समाप्त किया जाए, आलू के चिप्सोना हाइलैंड 3797 श्रीनाथ आदि अच्छी गुणवत्ता वाले आलू बीज को पर्याप्त मात्रा में किसानों को उपलब्ध कराने की ठोस नीति बनाई जाए , आलू भंडारण शुल्क पर किसानों को अनुदान दिया जाए, फर्रुखाबाद, कानपुर,आगरा, मेरठ, कन्नौज,सम्भल आदि से आलू नेपाल,श्रीलंका, बंगलादेश आदि में निर्यात करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र फाइटी जिनेट्री लैब( रोग मुक्त) की स्थापना की जाए , आलू आधारित उद्योगों को फर्रुखाबाद, आगरा , सिरसागंज ,कन्नौज, कानपुर , लखनऊ, मेरठ, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, आदि जनपदों में प्रोत्साहन दिया जाए , उत्तर प्रदेश शासन में कानपुर के अरौल में प्रस्तावित सेंटर आफ एक्सीलेंस पार्क पोटैटो की स्थापना की जाए , शीतगृहों को कृषि उपज आलू भंडारित करने के आधार पर सस्ती दरों पर विधुत आपूर्ति करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए, शीतगृहों से हर वर्ष सैकड़ों ट्राली सड़ा कटा हरा छर्री व मलवा बाहर सड़कों पर फेंका जाता है शीतगृह कैम्पस में ही नेडप कम्पोस्ट यूनिट लगवाने की नीति बनाई जाए जैविक खाद बनने से आम जनमानस को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और कृषि भूमि स्वास्थ्य में भी सुधार होगा तथा अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी, प्रायोगिक तौर पर कुछ शीतगृहों में आलू चिप्स पाउडर एल्कोहल स्टार्च आटा दवाइयों आदि के बनाने कारखाने उसी कैम्पस में संचालित किया जाए, आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर सरकारी खरीद की जाए , आलू को राशन की दुकानों के माध्यम से प्रति राशन कार्ड 25 किलो प्रतिमाह वितरित कराया जाए, जनपद में उधोगिक क्षेत्र खिमसेपुर में आलू आलू उधोग स्थापित करने पर विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिया जाए ,, उन्होंने  अनुरोध किया है कि आलू किसानों के हित में शीघ्र सहानुभूति पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करें।
प्रवेश उत्सव के साथ नवसत्र का शुभारंभ, छात्राओं को दिलाया गया जीवन मूल्यों का संकल्प-
फर्रुखाबाद l पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि प्रवेश उत्सव के अवसर पर छात्राओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे संस्कारवान बनें, शिक्षित हों तथा बुद्धिमत्ता और नैतिक मूल्यों के साथ अपने जीवन का सफलतापूर्वक निर्वहन करें।उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं से लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने की सीख दी।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 की छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अपने आशीर्वचन प्रदान किए। शिक्षिका गरिमा पांडे द्वारा छात्राओं को विधिवत संकल्प दिलाये गये जिसमे पर्यावरण संरक्षण नागरिक कर्तव्य आपसी सद्भाव संस्कार आदि पर चर्चा की गई।
इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका ऋचा तिवारी, ज्योति, आरती यादव,अर्चना गुलशन जहां शैलजा मौर्य, अल्पना मोनी निर्मला गीता नीलम सहित अन्य विद्यालय के सदस्य  भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में प्रवेश एवं विद्यालय की समृद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ने छात्राओं में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया तथा नवसत्र की सफल शुरुआत का संदेश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
फर्रुखाबाद l  जनपद  न्यायाधीश नीरज कुमार के निर्देश पर आज  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस की गोष्ठी का आयोजन ADR भवन के सभागार कक्ष में संपन्न किया गया इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार VI अपर जिला जज/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच के बारे में जानकारी देना है। । इस कार्यक्रमों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया और लोगों को स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज (व0 प्र0) प्रियंका गांधी
ने कहा कि आप अपना व अपने परिवार का अपने जानने वालों का स्वास्थ्य का ख्याल रखें व जागरूकता फैलाने का कार्य करें। तथा 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत  के प्रचार प्रसार के लिए सभी परा विधिक स्वयं सेवक /अधिकार मित्र स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार करना प्रारंभ करें। जिससे कि राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके तथा 25 अप्रैल 2026 से पूर्व होने वाली अधिकतर मित्रों के संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम मैनपुरी में होना है इसलिए उसमें भाग लेने के लिए तैयारी अभी से प्रारंभ करें। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज वरि0 प्रा0 प्रियंका गांधी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार VI, जवाहर सिंह गंगवार मध्यस्थता केंद्र फर्रुखाबाद,लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ शिव नरेश एडवोकेट, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा एडवोकेट, DLSA कार्यालय प्रधान लिपिक राम सिंह मौर्य (बाबूजी), अधिकार मित्र गौरव गौतम, अनुज कुमार प्रियम कुमार, धन सेवी, हेतराम आदि लोग उपस्थित रहे
लोक निर्माण विभाग की कार्य योजना को लेकर डीएम ने ली बैठक भी संपन्न
फर्रुखाबाद lजनपद  में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई, जिसमें विधायक अमृतपुर, भोजपुर एवं कायमगंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैंकों में लंबित आवेदनों पर डीएम ने बैंक अधिकारियों के लिए बैठक
फर्रुखाबाद l उ०प्र० शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला बैंक समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंक ऑफ इंडिया), प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई , उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला उद्यान अधिकारी तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लंबित ऋण आवेदनों पर शीघ्र एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र आवेदकों को समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
बैठक में योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
भाजपा का 47 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
फर्रुखाबाद l भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी मुख्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण हुआ एवं संगोष्ठी आयोजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं पूर्व के पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संबोधन दिया।
  
मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए हुई इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई थे। राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक राष्ट्रवादी संगठन का निर्माण किया गया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश में बहुमत की सरकार चल रही है। भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्यकरता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति निष्ठावान बनकर पार्टी को शिखर पर पहुंचने के लिए कार्य करना है। 1951 में जनसंघ की स्थापना के बाद देश में एक ऐसे राजनीतिक दल की आवश्यकता थी किसी के साथ 1980 में भाजपा के रूप में एक सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी संगठन का निर्माण किया गया जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद से प्रेरित थी देश को भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्त करने का संकल्प लेकर पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई आगे बढ़े। भाजपा की अनविरत यात्रा में करोड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार लगातार केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई सेवा और संकल्प के उसे विश्वास को दृढ़ संकल्पित होकर केंद्रीय की सरकार जन कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के रूप में आगे बढ़ रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सिद्धांतों और मूल्यों को ध्यान में रखकर महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करना है तभी हम विश्व गुरु कहलाएंगे।
  
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा का यह 47वां स्थापना दिवस है इतनी लंबी भाजपा की यात्रा ने देश में एक विशाल परिवर्तन किया जो कार्य वर्षों से नहीं हो पा रहे थे उनको भी पूर्ण करते हुए धारा 370 गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण वफत संशोधन बिल जैसे राष्ट्रहित के कड़े और बड़े निर्णय लिए गए। आज बदलता हुआ भारत पूरी दुनिया को दिखाई दे रहा है वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भी भारत पर इसका कोई असर नहीं है। संगठन स्तर पर इस ऐतिहासिक दिवस को प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्रो, मंडलों, एवं विधानसभा स्तर पर एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रत्येक बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगा रहा है। 2027 का विधानसभा चुनाव निकट है इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें।
   
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है हमने कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का कार्य किया। जब देश कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की सरकारों के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गया था तब 1980 में देश को इन गंभीर मुद्दों से मुक्त करने के लिए भाजपा की स्थापना हुई। अपने पहले लोकतांत्रिक चुनाव में 2 सांसद जीतने वाली पार्टी आज लगातार देश में तीसरी बार सत्ता में है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही संयम के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर ने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया इस दौरान आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे जितेंद्र सिंह सर्वेश कुशवाहा रश्मि दुबे अभिषेक बाथम अशनील दिवाकर संदेश राजपूत वीरेंद्र कठेरिया जिला मंत्री पंकज पाल मनोज गंगवार शिव मोहन सिंह अभिषेक बाजपेई प्रतिभा राजपूत हिना दवे जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री सुनील रावत हेमचंद्र राजपूत कुलदीप पाल कुंवर जीत राजपूत प्रमोद बाजपेई तोषित प्रीत सिंह मीरा सिंह चित्रा अग्निहोत्री राजेश प्रताप सिंह अभिषेक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला कायमगंज के आदेश अग्निहोत्री धीरेंद्र वर्मा गोपाल पालीवाल मनोज हलवाई अतुल दीक्षित संदीप शाक्य कुलदीप दुबे डॉक्टर प्रभात अवस्थी एवं अन्य नेताओं का सम्मान किया गया।
आलू किसान बचाओ यात्रा 7 अप्रैल को लखनऊ के लिए मंडी समिति से रवाना होगी, राज्यपाल से वार्ता के बाद आलू समस्या का ज्ञापन दिया जाएगा
फर्रुखाबाद l आलू की दुर्दशा को देखकर किसानों के साथ-साथ कारोबारियो का भी काफी नुकसान हो रहा है सरकार से बराबर कहने के बाद भी कोई अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है इससे परेशान किसानों और कारोबारियो ने सोमवार को सातनपुर मंडी में किसानों व आलू कारोबार से जुड़े लोगों से  7 अप्रैल को आलू किसान बचाओ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया l लखनऊ पहुंचकर राज्यपाल को आलू की समस्या को लेकर किसान नेता वार्ता करने के बाद ज्ञापन दिया जाएगा l इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि हमेशा किसानों व मंडी हित की बात करने वाले सतीश वर्मा नेताजी की याद में किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में आलू किसान बचाओ यात्रा नेता जी के ही प्रतिष्ठान से 7 अप्रैल को 11 बजे हरी झंडी दिखाकर लखनऊ राजभवन के लिए रवाना होगी l उन्होंने कहा कि यह यात्रा कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, मानीमऊ, बिल्हौर होती हुई लखनऊ राजभवन पहुंचेगी, प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के द्वारा 8 अप्रैल को राज्यपाल को ज्ञापन देकर आलू की दयनीय स्थिति पर वार्ता होगी ।  प्रमुख रूप से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत , पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा ,रिंकू,प्रदीप गुप्ता मोनी,आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, मुन्ना राजपूत, परसोत्तम वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, रामलड़ैते राजपूत,रतीराम शाक्य, विकास दुबे, अरविन्द राजपूत, अन्नू गुप्ता, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रदीप राजपूत सहित कई लोगों ने आलू किसान बचाओ यात्रा को सहयोग समर्थन करते हुए उत्साहवर्धन किया ।
7 अप्रैल को आलू किसान बचाओ यात्रा राजभवन तक निकाली जाएगी
फर्रुखाबाद l आलू की अत्यधिक खराब स्थिति को देखेते हुये आज सातनपुर मंडी मे पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू के प्रतिस्ठान पर आड़ती ऐसोसियेशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई जिसमे निर्णय किया गया कि मंडी परिषद से सात अप्रैल को आलू किसान बचाव यात्रा राजभवन लखनऊ तक निकाली जाएगी यह यात्रा कमालगंज, कन्नौज, बिलहौर,कानपुर, उन्नाव होते हुये राजभवन लखनऊ पहुंचेगी तथा राज्यपाल को आठ अप्रैल को ज्ञापन देकर आलू किसानों की समस्याओ पर तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की जायेगी।
किसान नेता अशोक कटियार ने कहा कि सरकार संसद मे किसानों की आमदनी  आठ गुना बढ़ने की जानकारी दे रही है जबकि आलू किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल है किसान गहरे कर्ज मे डूब गये है अब तक आधा दर्जन से अधिक आलू किसान आत्महत्या तक कर चुके है सरकार को कई बार समस्याओ से अवगत कराया गया लेकिन सरकार आलू किसानों की समस्याओ को गंभीर नही है किसानों की हालत बदतर होती जा रही है उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश मे आलू पर मंडी टैक्स लगता है जिसे भी समाप्त होना चाहिए सरकार गेंहू बाजरा तक राशन दुकानों से वितरित कर रही है प्रति कार्ड 25 कि० आलू भी राशन दुकानों से वितरित होना चाहिये मिड डे मील मे भी आलू को शामिल किया जाये इसके साथ ही गौशाला मे भूसा 16 रुपया किलो का खरीद कर लाया जा रहा है 2 रुपया किलो आलू भी खरीद कर खिलाया जाये भंडारण शुल्क मे छूट तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आलू खरीद कर किसानों को राहत देना अति आवश्यक है उन्होंने कहा आलू किसानों की समस्या पर न तो सरकार ध्यान दे रही न ही विपक्ष कुछ कह रहा है आलू किसानों की समस्या पर संसद व विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है इस मौके पर सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंशुल कटियार ने कहा कि वह किसानों के इस संघर्ष मे हर तरह का सहयोग देंगे।
इस दौरान आलू किसान बचाव यात्रा के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारिया दी गई इस अवसर पर आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा(रिंकू) प्रमोद गुप्ता मोनी, अन्नू गुप्ता,राजेश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता,अंकित गुप्ता,मुन्ना राजपूत,राजू गुप्ता,चंद्रभान सिंह, हरीश चंद्र राजपूत,रतिराम शाक्य,हनी कटियार,प्रदीप राजपूत,अवनीश राजपूत,राजेश सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे
राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने ली बैठक
फर्रुखाबाद l विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 270370 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिनकी सुनवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमविहित प्रक्रिया अपनाते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूर्ण कर ली गयी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया कि दिनांक 27.10.2025 से दिनांक 06.03.2026 तक फार्म-6- 70512, फार्म-7-2764 तथा फार्म-8 18427 प्राप्त हुए थे । जिनका निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियमविहित प्रकिया के अनुसार निस्तारण कर लिया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल, 2026 को किया जायेगा।
बैठक में अरूण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रवीन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद, मुकेश कुमार गुप्ता, जिला संयोजक, चुनाव प्रबन्धन, भारतीय जनता पार्टी, सुभाष चन्द्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, अचल प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी, सुनील कुमार कटियार, मन्त्री, सा0पी0आई0 (एम), चित्रांशु शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष, अपना दल (एस), त्रिलोचन सिंह, कॉग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपस्थित रहें।
ईएमटी कर्मियों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद lईएमटी दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी ने 108/102 के ईएमटी कर्मियों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में दिन-रात समर्पित रहने वाले ईएमटी  के सम्मान में आज ईएमटी दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी कर्मियों का चयन कर उन्हें जिलाधिकारी  द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी  सहित क्षेत्राधिकारी नगर  ऐश्वर्या उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण गर्व, सम्मान एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा, जहाँ प्रत्येक  ईएमटी के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ में सोनिका, आकांक्षा, भानु प्रताप, प्रियंका, श्रद्धा, नितेश कुमारी, सोनू, सौरभ, आदेश, जितेंद्र, अमन, प्रमोद कुमार, प्रीति, रजनीश, मोहित कुमार एवं सुनील शामिल रहे, जिन्होंने अपने सक्रिय योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सी पी आर के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी  सोनू द्वारा आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट ज्ञान के साथ सी पी आर की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित सभी अधिकारी प्रभावित हुए। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (108/102) विजय चौहान की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनके कुशल समन्वय से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल ईएमटी कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत ये कर्मी समाज के सच्चे नायक हैं, जो हर परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं।