भाजपा का 47 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
फर्रुखाबाद l भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी मुख्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण हुआ एवं संगोष्ठी आयोजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं पूर्व के पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संबोधन दिया।
  
मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए हुई इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई थे। राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक राष्ट्रवादी संगठन का निर्माण किया गया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश में बहुमत की सरकार चल रही है। भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्यकरता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति निष्ठावान बनकर पार्टी को शिखर पर पहुंचने के लिए कार्य करना है। 1951 में जनसंघ की स्थापना के बाद देश में एक ऐसे राजनीतिक दल की आवश्यकता थी किसी के साथ 1980 में भाजपा के रूप में एक सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी संगठन का निर्माण किया गया जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद से प्रेरित थी देश को भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्त करने का संकल्प लेकर पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई आगे बढ़े। भाजपा की अनविरत यात्रा में करोड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार लगातार केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई सेवा और संकल्प के उसे विश्वास को दृढ़ संकल्पित होकर केंद्रीय की सरकार जन कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के रूप में आगे बढ़ रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सिद्धांतों और मूल्यों को ध्यान में रखकर महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करना है तभी हम विश्व गुरु कहलाएंगे।
  
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा का यह 47वां स्थापना दिवस है इतनी लंबी भाजपा की यात्रा ने देश में एक विशाल परिवर्तन किया जो कार्य वर्षों से नहीं हो पा रहे थे उनको भी पूर्ण करते हुए धारा 370 गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण वफत संशोधन बिल जैसे राष्ट्रहित के कड़े और बड़े निर्णय लिए गए। आज बदलता हुआ भारत पूरी दुनिया को दिखाई दे रहा है वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भी भारत पर इसका कोई असर नहीं है। संगठन स्तर पर इस ऐतिहासिक दिवस को प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्रो, मंडलों, एवं विधानसभा स्तर पर एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रत्येक बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगा रहा है। 2027 का विधानसभा चुनाव निकट है इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें।
   
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है हमने कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का कार्य किया। जब देश कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की सरकारों के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गया था तब 1980 में देश को इन गंभीर मुद्दों से मुक्त करने के लिए भाजपा की स्थापना हुई। अपने पहले लोकतांत्रिक चुनाव में 2 सांसद जीतने वाली पार्टी आज लगातार देश में तीसरी बार सत्ता में है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही संयम के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर ने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया इस दौरान आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे जितेंद्र सिंह सर्वेश कुशवाहा रश्मि दुबे अभिषेक बाथम अशनील दिवाकर संदेश राजपूत वीरेंद्र कठेरिया जिला मंत्री पंकज पाल मनोज गंगवार शिव मोहन सिंह अभिषेक बाजपेई प्रतिभा राजपूत हिना दवे जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री सुनील रावत हेमचंद्र राजपूत कुलदीप पाल कुंवर जीत राजपूत प्रमोद बाजपेई तोषित प्रीत सिंह मीरा सिंह चित्रा अग्निहोत्री राजेश प्रताप सिंह अभिषेक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला कायमगंज के आदेश अग्निहोत्री धीरेंद्र वर्मा गोपाल पालीवाल मनोज हलवाई अतुल दीक्षित संदीप शाक्य कुलदीप दुबे डॉक्टर प्रभात अवस्थी एवं अन्य नेताओं का सम्मान किया गया।
आलू किसान बचाओ यात्रा 7 अप्रैल को लखनऊ के लिए मंडी समिति से रवाना होगी, राज्यपाल से वार्ता के बाद आलू समस्या का ज्ञापन दिया जाएगा
फर्रुखाबाद l आलू की दुर्दशा को देखकर किसानों के साथ-साथ कारोबारियो का भी काफी नुकसान हो रहा है सरकार से बराबर कहने के बाद भी कोई अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है इससे परेशान किसानों और कारोबारियो ने सोमवार को सातनपुर मंडी में किसानों व आलू कारोबार से जुड़े लोगों से  7 अप्रैल को आलू किसान बचाओ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया l लखनऊ पहुंचकर राज्यपाल को आलू की समस्या को लेकर किसान नेता वार्ता करने के बाद ज्ञापन दिया जाएगा l इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि हमेशा किसानों व मंडी हित की बात करने वाले सतीश वर्मा नेताजी की याद में किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में आलू किसान बचाओ यात्रा नेता जी के ही प्रतिष्ठान से 7 अप्रैल को 11 बजे हरी झंडी दिखाकर लखनऊ राजभवन के लिए रवाना होगी l उन्होंने कहा कि यह यात्रा कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, मानीमऊ, बिल्हौर होती हुई लखनऊ राजभवन पहुंचेगी, प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के द्वारा 8 अप्रैल को राज्यपाल को ज्ञापन देकर आलू की दयनीय स्थिति पर वार्ता होगी ।  प्रमुख रूप से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत , पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा ,रिंकू,प्रदीप गुप्ता मोनी,आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, मुन्ना राजपूत, परसोत्तम वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, रामलड़ैते राजपूत,रतीराम शाक्य, विकास दुबे, अरविन्द राजपूत, अन्नू गुप्ता, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रदीप राजपूत सहित कई लोगों ने आलू किसान बचाओ यात्रा को सहयोग समर्थन करते हुए उत्साहवर्धन किया ।
7 अप्रैल को आलू किसान बचाओ यात्रा राजभवन तक निकाली जाएगी
फर्रुखाबाद l आलू की अत्यधिक खराब स्थिति को देखेते हुये आज सातनपुर मंडी मे पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू के प्रतिस्ठान पर आड़ती ऐसोसियेशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई जिसमे निर्णय किया गया कि मंडी परिषद से सात अप्रैल को आलू किसान बचाव यात्रा राजभवन लखनऊ तक निकाली जाएगी यह यात्रा कमालगंज, कन्नौज, बिलहौर,कानपुर, उन्नाव होते हुये राजभवन लखनऊ पहुंचेगी तथा राज्यपाल को आठ अप्रैल को ज्ञापन देकर आलू किसानों की समस्याओ पर तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की जायेगी।
किसान नेता अशोक कटियार ने कहा कि सरकार संसद मे किसानों की आमदनी  आठ गुना बढ़ने की जानकारी दे रही है जबकि आलू किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल है किसान गहरे कर्ज मे डूब गये है अब तक आधा दर्जन से अधिक आलू किसान आत्महत्या तक कर चुके है सरकार को कई बार समस्याओ से अवगत कराया गया लेकिन सरकार आलू किसानों की समस्याओ को गंभीर नही है किसानों की हालत बदतर होती जा रही है उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश मे आलू पर मंडी टैक्स लगता है जिसे भी समाप्त होना चाहिए सरकार गेंहू बाजरा तक राशन दुकानों से वितरित कर रही है प्रति कार्ड 25 कि० आलू भी राशन दुकानों से वितरित होना चाहिये मिड डे मील मे भी आलू को शामिल किया जाये इसके साथ ही गौशाला मे भूसा 16 रुपया किलो का खरीद कर लाया जा रहा है 2 रुपया किलो आलू भी खरीद कर खिलाया जाये भंडारण शुल्क मे छूट तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आलू खरीद कर किसानों को राहत देना अति आवश्यक है उन्होंने कहा आलू किसानों की समस्या पर न तो सरकार ध्यान दे रही न ही विपक्ष कुछ कह रहा है आलू किसानों की समस्या पर संसद व विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है इस मौके पर सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंशुल कटियार ने कहा कि वह किसानों के इस संघर्ष मे हर तरह का सहयोग देंगे।
इस दौरान आलू किसान बचाव यात्रा के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारिया दी गई इस अवसर पर आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा(रिंकू) प्रमोद गुप्ता मोनी, अन्नू गुप्ता,राजेश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता,अंकित गुप्ता,मुन्ना राजपूत,राजू गुप्ता,चंद्रभान सिंह, हरीश चंद्र राजपूत,रतिराम शाक्य,हनी कटियार,प्रदीप राजपूत,अवनीश राजपूत,राजेश सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे
राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने ली बैठक
फर्रुखाबाद l विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 270370 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिनकी सुनवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमविहित प्रक्रिया अपनाते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूर्ण कर ली गयी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया कि दिनांक 27.10.2025 से दिनांक 06.03.2026 तक फार्म-6- 70512, फार्म-7-2764 तथा फार्म-8 18427 प्राप्त हुए थे । जिनका निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियमविहित प्रकिया के अनुसार निस्तारण कर लिया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल, 2026 को किया जायेगा।
बैठक में अरूण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रवीन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद, मुकेश कुमार गुप्ता, जिला संयोजक, चुनाव प्रबन्धन, भारतीय जनता पार्टी, सुभाष चन्द्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, अचल प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी, सुनील कुमार कटियार, मन्त्री, सा0पी0आई0 (एम), चित्रांशु शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष, अपना दल (एस), त्रिलोचन सिंह, कॉग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपस्थित रहें।
ईएमटी कर्मियों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद lईएमटी दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी ने 108/102 के ईएमटी कर्मियों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में दिन-रात समर्पित रहने वाले ईएमटी  के सम्मान में आज ईएमटी दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी कर्मियों का चयन कर उन्हें जिलाधिकारी  द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी  सहित क्षेत्राधिकारी नगर  ऐश्वर्या उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण गर्व, सम्मान एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा, जहाँ प्रत्येक  ईएमटी के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ में सोनिका, आकांक्षा, भानु प्रताप, प्रियंका, श्रद्धा, नितेश कुमारी, सोनू, सौरभ, आदेश, जितेंद्र, अमन, प्रमोद कुमार, प्रीति, रजनीश, मोहित कुमार एवं सुनील शामिल रहे, जिन्होंने अपने सक्रिय योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सी पी आर के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी  सोनू द्वारा आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट ज्ञान के साथ सी पी आर की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित सभी अधिकारी प्रभावित हुए। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (108/102) विजय चौहान की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनके कुशल समन्वय से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल ईएमटी कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत ये कर्मी समाज के सच्चे नायक हैं, जो हर परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं।
हीट वेव एक्शन प्लान को लेकर डीएम ने ली बैठक
फर्रूखाबाद l जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में स्टेट हीट वेव एक्शन प्लान–2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सूखा संबंधी बैठक सम्पन्न
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्टेट हीट वेव एक्शन प्लान–2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सूखा की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लू (हीट वेव) से बचाव एवं राहत कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संभावित लू-प्रकोप को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
बैठक में
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जिला चिकित्सालय में एक वार्ड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 4-4 बेड हीट वेव के मरीजों हेतु आरक्षित किए जाएं। कूल रूम की व्यवस्था, 108 एम्बुलेंस सेवा की सक्रियता, ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को 24×7 क्रियाशील रखा जाए। साथ ही सन स्ट्रोक से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए एवं मृत्यु के मामलों में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए।
परिवहन विभाग को बस स्टैंडों पर प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हीट वेव से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
पशुपालन विभाग को पशुओं की सुरक्षा हेतु हीट वेव एक्शन प्लान लागू करने, पशुपालकों को जागरूक करने, पानी की व्यवस्था एवं टीकाकरण कार्य नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग को सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से हीट वेव से बचाव संबंधी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।
मनरेगा विभाग को श्रमिकों के कार्य समय में परिवर्तन कर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कार्य रोकने, कार्यस्थलों पर पेयजल एवं छाया की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वन विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण, जंगलों में आग से बचाव तथा वन्य जीवों हेतु जल स्रोतों के प्रबंधन के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन विभाग को सभी इकाइयों को 24×7 सक्रिय रखने, फायर ऑडिट पूर्ण करने, संसाधनों का विवरण उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण स्तर पर अग्नि सुरक्षा के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा विभाग को विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने, पेयजल एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर कूलिंग सेंटर, प्याऊ एवं शीतल जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, टैंकर एवं प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब विद्युत पोलों को दुरुस्त करने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि हीट वेव से बचाव हेतु “क्या करें और क्या न करें” का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारा का आयोजन
फर्रुखाबाद l श्री ठाकुरद्वारा मंदिर भोलेपुर में 2 अप्रैल को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुबह संकट मोचन हनुमान जी का विधि विधान से चोला चढ़ाया गया और 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया गया l इसके बाद हवन में भक्तों ने आहुतियां डाली, आचार्य आशीष, राकेश और गोविन्द दुसुंदरकांड पाठ कि प्रत्येक चौपाई के साथ साथ स्वाहा कहकर हवन में आहुतियां भक्त लोग डालेंगे l

मंदिर के पुजारी एवं सर्वराकार ने बताया कि दो अप्रैल गुरुवार को सुबह 9:00 बजे पूजन शुभारंभ हुआ ,10:00 बजे के बाद संकट मोचन का हवन, जो दोपहर 2:00 बजे तक चला, 56 भोग और सायंकाल 3:00 बजे से विशाल भंडारा का प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहेगा l उन्होंने बताया कि श्री सुंदरकांड पाठ की प्रत्येक चौपाई से स्वाहाकार हवन में सम्मिलित होकर अष्ट सिद्धि नव निधि दाता की कृपा के पात्र बनकर प्रभु की इच्छा और उनकी भावना से जुड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया l
लूट की घटना को अंजाम देने वाला बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

फर्रुखाबाद l
एसओजी/सर्विलांस व कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त एवं एक बाल अपचारी को लूट के मॉल सहित गिरफ्तार कर लिया है l अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो कुण्डल व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है l
अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र के अभियुक्त निखिल कटियार व एक बाल अपचारी को लूटे गए मॉल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है l
घटना का  25 मार्च 2026 को  संतोष पाल पुत्र रामसरन पाल द्वारा सूचना दी
गई कि अज्ञात बाइक सवारों द्वारा बिजाधरपुर पाल नंगला) के पास से उसकी माँ के कान के कुण्डल लूट लिए हैं। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली फतेहगढ़ में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी l विवेचना में साक्ष्य संकलन व घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि  मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल व बाल अपचारी को लूट के 02 कुण्डल व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा में बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की बढोतरी कर कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त निखिल कटियार का आपराधिक इतिहास रहा है l
गिरफ्तार एवं बरामद करने वालो में कोतवाली फतेहगढ़, प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह
निरीक्षक राजेश कुमार
उप निरीक्षक शिवकुमार
उप निरीक्षक प्रमोद कुमार
छोटेलाल,सचिन कुमार
राजकुमार
प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक सन्तकुमार
गिरफ्तार करने वाली एसओजी टीम प्रभारी एसओजी सचिन चौधरी हे0का0 करन यादव,हे0का0 तेजप्रताप, हे0का0 जितिन त्रिपाठी, दिव्यांशु, सौरभ धीमान, धर्मेंद्र सिंह, विकास चन्द्र आदि मौजूद रहे l
रामनवमी महोत्सव पर भजन संध्या में मुन्ना गुप्ता के मेरे रोम रोम में बसने वाले भजन सुनकर श्रोताओं की तालियां बटोरी
सांसद ने भजन की तारीफ कर किया सम्मानित

फर्रुखाबाद l श्री रामनवमी महोत्सव 2026 में श्री राम विविध कला केंद्र के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या में मुन्ना गुप्ता के भजन पर श्रोता जमकर झूमे मेरे रोम रोम में बसने वाले राम... राम से बड़ा राम का नाम... तूने सबकी करी तरक्की मेरी तरक्की कर दो.. हे मुरलीधर छलिया मोहन हम भी तुमको दिल दे बैठे  वृंदावन जाने को जी चाहता है  इन भजनों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत मौजूद रहे l इस दौरान भजन गायिका पायल यादव ने सत्यम शिवम सुंदरम भजन गाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर किया l रेलवे रोड स्थित बी यस मेंशन के मंच से मुन्ना गुप्ता के भजनों ने श्रोताओं को रोमांचित किया कार्यक्रम में रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न माता दुर्गा के स्वरूप एवं राम विविध कला केंद्र के पदाधिकारी को  सांसद मुकेश राजपूत ने प्रतीक चिह्न देखकर सम्मानित किया सांसद ने भजन सम्राट की उपाधि देकर मुन्ना गुप्ता पत्रकार को सर्वश्रेष्ठ गायक घोषित किया उन्होंने कहा मुन्ना गुप्ता के भजन सुनने के लिए मुझे खुद समय से पहले आना पड़ा इनके भजन वाकई में दिल को छूते हैं कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम दो व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला नेहा शुक्ला मधु पांडे सीमा मिश्रा गुरसहायगंज से पधारे सुदेश गुप्ता रेखा गुप्ता गोविंद गुप्ता राजेश हजेला पत्रकार उमाशंकर गुप्ता हिंदू रक्षा दल के कानपुर प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता रामबाबू कला केंद्र के संस्थापक म ट र लाल जिला अध्यक्ष संदीप दीक्षित हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक सौरभ मिश्रा सहित सैकड़ो लोगों ने भजनों का आनंद लिया कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी ने भजनों की जमकर तारीफ की साथ ही महाकाल म्यूजिकल टीम की म्यूजिक की धुन सुनकर तालिया बजाकर उत्साहवर्धन भी किया l
नवरात्रि को लेकर एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को दिए दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद l नवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना मऊदरवाजा के प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था का जायजा लेना रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

एसपी ने निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित हो। सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों और एंटी-रोमियो स्क्वाड को मंदिर के आसपास गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि अराजक तत्वों पर लगाम कसी जा सके।