उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा माता की चौकी का भव्य आयोजन, संजय सिंह का किया गया सम्मान

मुंबई। उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा  आईआईटी पवई के सामने सिनेमा ग्राउंड में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता रानी के दर्शन किए एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद ग्रहण के उपरांत उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह का माता की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच के सभी पदाधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील राउत  उपस्थित रहे। साथ ही नगरसेवक चंदन शर्मा , समाजसेवी प्रशांत शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पाण्डेय, प्रमोद तिवारी (पोपट), रोहित उपाध्याय, महावीर माहला, आनंद गुप्ता अग्रहरि, मोनू भट्टी, ओमप्रकाश जायसवाल, दिनेश मिश्रा , अमित गोयल,  अरविंद गुप्ता, अमिताभ सिंह, लोकेश मिश्रा, प्रभात तिवारी, मोहित तिवारी, छेदी प्रसाद गुप्ता, जयवंत काटे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश तिवारी ‘बब्लू’ ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का समापन भक्तों को महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
डोंबिवली में 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
ठाणे । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा डोंबिवली के तत्वाधान में नव कुंडी गायत्री महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन मुरबाड़ डोंबिवली में किया गया।जिसका आयोजन जन गण मन स्कूल, वंदे मातरम कॉलेज डोंबिवली, जे एम एफ फाउंडेशन, प्रेसिडेंट डॉक्टर राजकुमार कोल्हे, प्रेसिडेंट डॉक्टर प्रेरणा राजकुमार कोल्हे तथा श्रीमती संध्या पाटिल डोंबिवलीकर ने किया।दिव्य समारोह में श्री गायत्री माता,शिवलिंग,श्री गणेश एवं श्री दत्तगुरु की प्राण प्रतिष्ठा की गई जहां माहौल जयकारे से भक्तिमय हो गया।मंत्रोच्चार,यज्ञ की पवित्र अग्नि और उत्सव की तेज रोशनी में सभी ने अपने दिलों में शांति और संतुष्टि की अद्भुत भावना महसूस की।दिलचस्प बात यह है कि उस पल उपस्थित कई लोगों की आँखों से आँसू बहने लगे - दुःख के आँसू नहीं, बल्कि परम आनंद,भक्ति और दिव्य स्पर्श के आँसू।हर देवता के चेहरे पर अलग-अलग भाव देखकर ऐसा लग रहा था कि भगवान हमारे बीच अवतरित हो गए हैं।यह समारोह केवल एक अनुष्ठान नहीं था बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव था। उक्त समारोह में मुख्य रूप से श्रीमती डिंपल सिंह,सोनू सिंह,कुमारी आराध्या सिंह,चिरंजीव अर्चित सिंह,श्रीमती शांताबाई झोपे, श्रीमती स्मिता दळवी (कोकण ), श्रीमती शैलजा महाजन (खारघर),कवि अनिल कुमार गुप्ता 'राही' एवं संपूर्ण गायत्री परिवार सभासद डोंबिवली उपस्थित रहे तथा गायत्री स्वरूप श्रीमती संध्या पाटिल डोंबिवलीकर एवं विद्वान पंडित श्री स्वरूप एवं अनेक हृदयस्पर्शी आत्माओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
आर्य समाजद्वारा डॉ.भारती श्रीवास्तव को वैदिक साहित्य श्री सम्मान
मुंबई। आर्य समाज, बोरीवली की ओर से डॉ. भारती  संजीव श्रीवास्तव को "वैदिक साहित्य श्री"  सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति लालचंद तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध हास्य कवि महेश दुबे उपस्थित थे।कवयित्री श्रीमती गायत्री पाण्डेय बतौर सम्माननीय अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। डॉ.भारती संजीव श्रीवास्तव को यह सम्मान उनकी सुदीर्घ साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया। भारती का हिंदी भाषा के प्रति अटूट प्रेम रहा है। उनकी लेखनी में भाषा का संयम,भावों की गहराई और काव्य का संतुलन झलकता है। उनकी भाषा शैली मर्यादित, परिष्कृत और प्रभावशाली है। उनके पहले ही काव्य संग्रह ‘उसका सूरज’ को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जाना उनके साहित्यिक कौशल और संवेदनशील दृष्टि का प्रमाण है। हाल ही में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ‘निराला साहित्य में अभिव्यक्त जीवन दर्शन ‘ विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की है। इस अवसर पर उन्होंने ने अपने शोध-यात्रा एवं रचना प्रक्रिया पर अपनी बात रखी। हास्य कवि महेश दुबे ने अपनी कविता के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को जमकर हँसाया। उन्होंने कहा, "हंसने और हंसाने वाला कभी स्वर्ग नरक में नहीं जाता क्योंकि वह जहां जाता है वही स्वर्ग बन जाता है ।" श्रीमती गायत्री पाण्डेय ने नारी सम्मान में अपनी कविता पढ़ी। इस अवसर पर शालिनी जोशी,अनीता गोठवाल, मुन्ना यादव 'मयंक', संजीव श्रीवास्तव आदि गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कवि एवं आलोचक डॉ. जितेंद्र पाण्डेय ने किया। डॉ.पाण्डेय ने अध्यात्म और साहित्य की अभिन्नता पर अपनी बात रखी।संस्था के संस्थापक आचार्य प्रभारंजन पाठक ने उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुगल,अंग्रेज और कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति से बंटा हिंदू समाज : मंत्री लोढ़ा
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने जैन समाज को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जैन धर्म मूलतः हिंदू संस्कृति का ही हिस्सा है और अब जैन समाज को अल्पसंख्यक दर्जे से बाहर आने पर विचार करना चाहिए। वे मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि भारत में विभिन्न जाति और धर्म मौजूद हैं, लेकिन उनकी जड़ें एक ही सांस्कृतिक विचारधारा से जुड़ी हैं। “जैन धर्मियों की पूजा पद्धति अलग हो सकती है, परंतु वे सांस्कृतिक रूप से हिंदू ही हैं। अब समय आ गया है कि वे अल्पसंख्यक दर्जे से बाहर आने का निर्णय लें। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बळीराम हेडगेवार की जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है। मंत्री लोढ़ा ने आरोप लगाया कि इतिहास में मुगलों और अंग्रेजों ने “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई, जिससे समाज में विभाजन पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी कांग्रेस ने इसी नीति को आगे बढ़ाते हुए हिंदू समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम किया। उन्होंने कहा कि जैन और हिंदू समाज, जो विश्व को मानवता और अहिंसा का संदेश देते हैं, उनके बीच भी राजनीतिक कारणों से दूरी बनाई गई। “मुस्लिम समाज में भी अनेक जातियां हैं, लेकिन वहां कांग्रेस ने इस प्रकार का विभाजन नहीं किया बल्कि उन्हें जोड़ा। दक्षिण भारत का उदाहरण देते हुए लोढ़ा ने कहा कि एक समय वहां जैन समाज की जनसंख्या 22-23 प्रतिशत थी, जो अब घटकर लगभग 3 प्रतिशत रह गई है। इसे उन्होंने राजनीतिक षड्यंत्र का परिणाम बताया। राम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान विभिन्न समुदायों में “हम हिंदू हैं” की भावना मजबूत हुई। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक समरसता को बरक़रार रखते हुए, सभी भेद मिटाते हुए हिन्दुओं को एक साथ आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर कई जैन मुनियों और समाज के प्रमुख लोगों से चर्चा की गई है और अल्पसंख्यक दर्जे से बाहर आने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श जारी है। यदि इस पर व्यापक सहमति बनती है, तो आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा मंत्री लोढ़ा ने स्पष्ट किया।
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का  वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

वसई। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का "नक्षत्र 2026" वार्षिकोत्सव लता मंगेशकर नाट्यगृह मिरा रोड मे बडे उत्साह से संपन्न हुआ l इसी वर्ष से शुरु किया गया आंतर महाविद्यालयीन फॅशन शो प्रतियोगिता"अदा- द वॉक ऑफ ग्रेस"का आयोजन किया गया जिसमे मुंबई के कई कॉलेजने हिस्सा लियाl फिल्मी दुनिया के मशहूर कलाकार अरमान साहिल नेहा पटेल और दीपा देव ने प्रतियोगिता के जज की भूमिका निभाई और तीन विनिंग टीम  घोषित कीl इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के रूप मे वरिष्ठ पत्रकार दवींद्र खन्ना उपस्थित थे l इसमे प्रथम क्रमांक आर ए पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, वरळी,द्वितीय क्रमांक नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, नालासोपारा और तृतीय क्रमांक रिद्धी विनायक नर्सिंग कॉलेज नालासोपारा को मिला l इसमे बेस्ट वॉक के लिए शर्वरी परब,लक्ष्मी परिहार और बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए शिवानी प्रभू और प्रतीक्षा जाधव के नाम घोषित किये गये l इसके बाद वार्षिक उत्सव "नक्षत्र 2025 -26" मे विद्यार्थीयों ने नृत्य, नाटिका, गाना, फॅशन शो जैसे कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम कियेl इसके साथ ही साल भर हुए कला, क्रीडा और शैक्षणिक प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गयेl प्रथम वर्ष आयुर्वेदाचार्य विशाखा कट्टे ,द्वितीय वर्ष आयुर्वेदाचार्य कशिश पोतदार अंतिम वर्ष आयुर्वेदाचार्य  वैभवी सोनवणे. राष्ट्रीय सेवा योजना मे लगातार शानदार काम करने वाले विद्यार्थी प्रणव महाजन को "एन एस एस एक्सेलन्स अवॉर्ड"  से सम्मानित किया गया l साथ ही पुरे साढेपांच साल के कोर्स में सभी क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सुरेल विनायक भिडे को "स्टुडन्ट ऑफ द इयर 2025-26" से सम्मानित किया गयाl पुरस्कार पाने वाले हर विद्यार्थी को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी देकर सन्मानित किया गया l फॅशन शो प्रतियोगिता के सभी विजेताओ को कॅश,सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी से सन्मानित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ.उदय निरगुडकर ने वार्षिक पत्रिका "कृती - द वर्ल्ड ऑफ एन ए एम सी 2025 -2026 का विमोचन किया  जिसमे कॉलेज की साल भर होने वाली सभी गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई हैl विद्यार्थीयोको संबोधित करते हुए डॉ.उदय निरगुडकर ने कहा की,"आप यहां डॉक्टर बनने के मक्सद से आये है, लेकिन इसके लिए आपके अंदर लगन,मेहनत,अनुशासन और नियमितता  के साथ साथ नवाचार के आयडिया होना / पैदा होना बहुत जरुरी है l इस संबंध में उन्होने कई अन्वेषक, उद्यमी, विद्वानो का उदाहरण देकर विद्यार्थीयोंको प्रेरित किया l अपने भाषण मे विशेष सम्मानित अतिथी आर्किटेक्ट निलेश कारखानीस ने कहा "पिछले कई सालों से इस कॉलेज से मेरा बहुत करीबी रिश्ता रहा है और मैने यहां की  लगातार प्रगती और सफलता को करीब से देखा है l मुझे पुरा भरोसा है की इस कॉलेज का हर एक विद्यार्थी भविष्य मे अलग अलग क्षेत्र में बेहतरीन काम करके कॉलेज का नाम रोशन करेगाl"
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष शामसुंदर दुबे,अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे संस्था के सचिव एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त एवं स्त्रीरोग प्रसूती तंत्र विभाग प्रमुख डॉ.ऋजुता दुबे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता शेंडे, महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, अभिभावक शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थेl कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी परिषद के जनरल सेक्रेटरी गौरव मिश्रा ने सभी को धन्यवाद किया l
BMC शिक्षक वेदप्रकाश शुक्ल का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित एमपीएस हिंदी शाला हनुमान नगर, कांदिवली पूर्व के आदर्श शिक्षक वेद प्रकाश काशीनाथ शुक्ल का 30 मार्च को शाला सभागार में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्र ने की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरसेविका पुष्पा रमेश कलंबे, पूर्व नगरसेविका सुरेखा रमेश पाटिल, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल मैनेजर सुनील उपाध्याय, उद्योगपति एसपी दुबे, इंद्रजीत उपाध्याय तथा सम्मानित अतिथि के रूप में प्रमोद मिश्र, विभाग प्रमुख वैभव भरडकर, प्रधानाध्यापक शिवशंकर तिवारी,कवि राम सिंह, बजरंगलाल यादव, प्रधानाध्यापक राकेश पांडेय, समाजसेवी शिवदत्त दुबे उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक रामाशंकर यादव, महापौर पुरस्कृत ईश्वरदेव पाल, डॉ धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, श्याम नंदन यादव, लव कुमार मिश्र, अशोक सिंह तथा जितेंद्र तिवारी ने सत्कार मूर्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिवार द्वारा वेद प्रकाश शुक्ल के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी का भी सम्मान किया गया। समारोह में श्री शुक्ल की बेटियां खुशबू शुक्ला और प्रिया दुबे के अलावा उनकी बहु रीना शुक्ला उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राज्य पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव मिश्र ने किया। संगीत बिसारद राजेश सिंह ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। अंत में प्रधानाध्यापिका जान्हवी संखे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त वेदप्रकाश के पुत्र उत्तम शुक्ल और अनुपम शुक्ल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने किया मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े का सम्मान

मुंबई । म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई द्वारा गुरुवार 02 अप्रैल 2026 को दोपहर मा.मनपा आयुक्त सुश्री अश्विनी कुलकर्णी भिडे का सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के उपाध्यक्ष, संगठक के साथ-साथ तक्रार निवारण समिति के अध्यक्ष, महासचिव,कार्याध्यक्ष और सहायक सरचिटणिस प्रदीप गोविंद नारकर,संगठक विट्ठल गावड़े और मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मुकेशभाई करोतिया, विजय राणे,तानाजी पाटिल, विनोद जाधव, अतुल कदम और संगठक प्रवीण कदम, सुभाष पवार,सुभाष अंकुश,शंकर खरात,शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष मिलिंद नाइक,भालचंद्र वाणी,प्रफुल्ल अहिरे,विनोद घुगे,कार्याध्यक्ष सुनील कर्पे,विकास कासेकर, महासचिव वैभव जुवेकर, विनयकुमार शर्मा,आतिश जानवलेकर, ललित वाघेला, बालू शिंदे, अर्जुन राठौड़,गणेश गरगड़े, प्रदीप जावकर उपस्थित थे।उपस्थित सभी लोगों ने मनपा आयुक्त का‌ अभिनंदन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन सम्पन्न
ठाणे । नारायण समाज सेवा समिति डोंबिवली के तत्वावधान में गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को राम मंदिर रोड हनुमान मंदिर पुरानी डोंबिवली पश्चिम स्थित जानकी नंदन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया।हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ संगीत बद्ध हुआ तत्पश्चात पुरुष एवं महिला भक्तों ने भक्ति गीतों व श्री राम जी एवं हनुमान जी के गुणगानों को गाते हुए जयकारा लगाया जहां संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती हवन पूजन के साथ प्रसाद का आनंद सभी भक्तों ने लिया।उक्त आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों का सम्मान रामनामी अंगवस्त्र एवं श्रीराम, सीता मैया,लखन एवं हनुमान जी की प्रतिमा स्वरूप फोटो फ्रेम देकर किया गया।उक्त कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति गायत्री परिवार डोंबिवली की श्रीमती संध्या पाटील डोंबिवलीकर,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप सह पत्नी श्रीमती रेनु शर्मा, सरिता कमलेश सेठ,मनोज शिव तिवारी की रही।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नंदलाल चौबे, सुरेश मिश्रा,मुरारी हजारी लाल गुप्ता,आनंद गुप्ता,नंदु गुप्ता, स्वतंत्र शुक्ला, अशोक तिवारी, शशिभूषण दुबे,गौरव दुबे, कामता प्रसाद गुप्ता, सोनू गुप्ता, बबीता गुप्ता,रुबी सिंह, अनीता देवी, मुन्नी गुप्ता, अशोक दुबे, अखिलेश तिवारी, गदाधर दुबे, सुशील शुक्ला, नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, प्रमोद दुबे,अरविंद कन्नौजिया, संदीप मिश्रा, रजनीकांत मिश्र एवं श्यामधर दुबे के सहयोग से किया गया।
नितिन गुप्ता ने दी नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को बधाई
मुंबई। भाजपा की वरिष्ठ नगरसेविका को पी दक्षिण वार्ड के प्रभाग समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित प्रभाग समिति की अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने विधिवत पदभार संभालते हुए समूचे प्रभाग को समस्यामुक्त करने का पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को उनके तस्वीर का प्रतीक चिह्न भेंटकर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नितिन गुप्ता ने पिछले कई टर्म से नगरसेविका रहते हुए श्रीकला पिल्ले द्वारा अपने वार्ड के विकास तथा समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रतिबद्ध प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अब उनके नेतृत्व में पी दक्षिण प्रभाग आदर्श, विकसित और समस्यामुक्त प्रभाग की पहचान स्थापित करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों का जीवन सुखमय और सुलभ हो सकेगा।

प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने नितिन गुप्ता व उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेतृत्व एवं जनता द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति कृतज्ञता जताई और जन-विश्वास की कसौटियों पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया।
सक्षम फाउंडेशन द्वारा भीमसेन अस्पताल को दवाइयों व सर्जिकल उपकरणों का सहयोग
भायंदर । सक्षम फाउंडेशन द्वारा थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सौजन्य से भारत रत्न पंडित भीमसेन रुग्णालय,भायंदर में जनसेवा हेतु एक सराहनीय पहल के तहत एकमुश्त (बल्क) दवाइयों एवं सर्जिकल उपकरणों का सहयोग प्रदान किया गया। समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र मेहता ने इस योगदान के लिए फाउंडेशन एवं थायरोकेयर की सराहना की एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का संदेश दिया कि जो दवाएं जरूरतमंदों के लिए दी गई हैं उनका सदुपयोग होना चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए सम्माननीय अतिथि के रूप में मीरा भयंदर महानगरपालिका की महापौर श्रीमती डिंपल मेहता एवं उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. नरेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे भरत लाल अग्रवाल, सुशील पोद्दार, डॉ नवल अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, वर्षा  भानुशाली, नियामक सदस्य  ओमप्रकाश गडोदिया एवं अनीता दीक्षित सहित थायरोकेयर से आए हुए आशीष अरोरा, यश शर्मा, मोहित शर्मा, प्रियदर्शिनी सिन्हा, जिगर देसाई एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। सक्षम फाउंडेशन के ट्रस्टी अनुज सरावगी एवं अध्यक्ष  सुमीत अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

फाउंडेशन के सौरभ पोद्दार,अमित अग्रवाल, अभिजीत घोषाल, सचिन अग्रवाल, क्रुणाल शाह,अजित मिश्रा,भारत जालोर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।