कोरांवशार्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,कोरांव नगर पंचायत में दोपहर एक हार्डवेयर गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान चलकर राख हो गया। बस्ती वाले इलाके में गोदाम होने के कारण आसपास के लोगों में खलबली मच गई।

चमनगंज के हार्डवेयर की दुकान में आग

कोरांव नगर पंचायत के कोरांव-मांडा मार्ग पर नगर पंचायत कोरांव निवासी आशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार का चमनगंज मुहल्ले में हार्डवेयर का गोदाम स्थित है।वह पीवीसी पाइप के थोक विक्रेता है। गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम में धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी गोदाम मालिक को दी। तब तक मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।

दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई

सूचना पर दमकल की गाड़ी व कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके । पीड़ित दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि गोदाम में रखा सामान जल जाने से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बुजुर्ग की धारदार हथियार से की गई हत्या

70 वर्षीय बुजुर्ग हजारी लाल भारतीय की हत्या से फैली सनसनी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,घर से कुछ दूरी पर बालू और गिट्टी के ठेके पर चौकीदारी का करता था काम,

सुबह देर तक सोकर न उठने पर बेटा गंगा भारतीय गया जगाने,

बेटे को खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव,

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,

फील्ड यूनिट,डॉग स्क्वायड के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं,

पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही है,

मृतक की छाती,आंख और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं,

यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र के धनुआ का है मामला।

प्रयागराज में पीएम आवास योजना के फ्लैटों में PNG की होगी सप्लाई, LPG सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। शहर के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत बने फ्लैटों में रहने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें एलपीजी सिलेंडर के लिए अब लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इन्हें सीएनजी सप्लाई की सुविधा दी जाएगी।

पीडीए ने पीएनजी आपूर्ति को बिछवाई पाइप लाइन

गरीब परिवार की सहूलियत के लिए पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में बनाए गए सभी 76 फ्लैटों में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पूरे अपार्टमेंट में पीएनजी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछवा दी थी। जल्द ही कैंप लगाकर आवंटियों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

पीपल गांव स्थित फ्लैटों में भी मिलेगी पीएनजी सुविधा

पीडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा का लाभ आवंटियों को जुलाई से अगस्त के बीच मिलने लगेगी। लूकरगंज पीएम आवास योजना में सप्लाई शुरू होने के बाद पीपल गांव में पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए 556 फ्लैटों में भी यह सुविधा शुरू होगी।

पीडीए की आवासीय योजनाओं में भी शुरू होगी सुविधा

पीएनजी की सुविधा पीडीए की आवासीय योजनाओं के फ्लैटों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर जल्द ही आवासीय योजनाओं में कैंप लगाया जाएगा। पीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पीएनजी की सप्लाई करने वाले कंपनी के साथ 6 अप्रैल को बैठक की जाएगी।

खास-खास

30 हजार जिले में पीएनजी के उपभोक्ता वर्तमान में हैं

600 किलोमीटर तक पीएनजी पाइप लाइन बिछाई गई है।

25 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन है

एलपीजी का संक्षिप्त विवरण

22 से 28 हजार सिलिंडर की आपूर्ति प्रतिदिन होती है

144 गैस एजेंसियां हैं।

14.79 लाख एलपीजी के उपभोक्ता हैं।

7.39 लाख के आसपास प्रतिमाह बुकिंग होती है।

क्या कहते हैं पीडीए के उपाध्यक्ष?

पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में बनाए गए फ्लैटों में पीएनजी की सुविधा जल्द शुरू कराई जाएगी। इसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। सोमवार को पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी के पीडीए के अधिकारी बैठक करेंगे सब कुछ सही रहा तो पीएम आवास योजना के फ्लैटों में जुलाई से अगस्त तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में आनंद कराज विवाह अधिनियम के लागू होने पर उप-मुख्यमंत्री का सरदार पतविन्दर सिंह ने पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से सम्मान किया

सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री से भेंटकर आभार व्यक्त किया।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आनंद कराज विवाह अधिनियम 1909 (2012 के संशोधन के साथ) के लागू होने से सिख समाज मे खुशी है।सुविख्यात समाज सेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने सर्किट हाउस प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से सम्मान कर आभार व्यक्त किया कि सरकार ने पिछले दिनों सिख समाज की काफी समय से जो लंबित मांग को पूरा किया सिख समाज सरकार का आभार व्यक्त करता हुए धन्यवाद करता है।

सरदार पतविन्दर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा काशी क्षेत्र ने बताया कि सिख समाज अपनी विशिष्ट धार्मिक पहचान को कानूनी मान्यता मिलने और विवाह पंजीकरण में काफी लाभ और अधिकार अब प्राप्त होगे। आनंद कारज विवाह पंजीकरण से विशिष्ट सांस्कृतिक अलग धार्मिक पहचान आनंद कारज को कानूनी रूप से मान्य बनाता है।इस अवसर पर सर्वश्री दलजीत कौर,हरप्रीत कौर,हरमनजी सिंह,परमजीत सिंह,मनु,नीटू सहित कई अतिविशिष्ट समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

कोरांव संपूर्ण समाधान दिवस

विश्वनाथ प्रताप सिंह

सर्वदलीय किसानों वकीलों ने समस्याओं के समाधान न होने पर हंगामा काटा

पूर्व विधायक सहित किसान यूनियन ने लेखपालों,बिजली विभाग की मनमानी पर घंटों बाधित रखा समाधान दिवस

कोरांव।प्रयागराज। संपूर्ण समाधान दिवस कोरांव में नए आईएएस उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु ए वर्मा ने किसानों फरियादियों की एक ही शिकायतों की बार बार आ रही फर्जी निस्तारण और समुचित त्वरित कार्यवाही आदेशों की अवहेलना की हुई बुलंद आवाजों को गंभीरता से लिया है और अब बड़ी कार्यवाही किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

तहसील दिवस में कई कई बार शिकायतों का निस्तारण ज्यादातर राजस्व विभाग के लोकल निवासी लेखपालों कर्मियों द्वारा शिकायतों का तोड़ मरोड़ कर बिना स्थलीय सत्यापन और बिना किसी वास्तविक गवाह के फर्जी मोबाइल नंबर दर्शा कर निस्तारण दिखा कर वाह वाही लूटने का पर्दा फाश हुआ है। अधिकांश फरियादियों ने प्रभारी तहसील दिवस एसडीएम से लोगों ने शिकायतें की। जिसे गंभीरता से लेते हुए बड़ोखर और अलहवा के लेखपाल को मंच पर तलब कर लिया।

दरअसल ग्राम प्रधान अल्हवा वरिष्ठ पत्रकार शहजादे ने जो ग्राम प्रधान संगठन के प्रयागराज मंडल के मंत्री भी और सोशल एक्टिविस्ट हैं ने सैकड़ों बार वर्ष 2021/22 से निरंतर गरीब भूमिहीन आवासहीन पत्रों को पट्टा करने का प्रस्ताव कर पत्रावली तहसीलदार एसडीएम के सामने पेश न करने की अंतिम बार युवा आईएएस एसडीएम श्री वर्मा समाधान दिवस प्रभारी से की। और तत्काल लेखपाल को हटाने अथवा पत्रावली तलब कर पात्रों को कृषि एवं आवासीय आवंटन किए जाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो प्रधान संगठन के साथ डीएम से मिलकर कार्यवाही अथवा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और गलत निस्तारण पर कार्यवाही की मांग की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार बड़ोखर को आवंटन की जिम्मेदारी सौंपते हुए लेखपाल को पत्रावली प्रस्तुत करने का आदेश दिया और ग्राम प्रधान को त्वरित कार्यवाही किए जाने का आश्वाशन दिया। लेखपाल बड़ोखर की शिकायत को पूर्व विधायक रामकृपाल कोल और किसान यूनियन ने की। लोकल लेखपालों को अन्य तहसील हटाने की मांग की।

दस बजे सुबह से एक बजे तक समाधान दिवस बाधित

कोरांव तहसील समाधान दिवस में नए कर्मियों अफसरों के कारनामों की अब जानकारी होने लगी है। बड़े ही सरल स्वभाव और विवेक से सुनकर समझ कर समस्या का समाधान करने के दिख रहे माहिर एसडीएम कोरांव ए वर्मा आईएएस ने आंदोलन प्रदर्शन रत किसान यूनियन लीडर्स ललन सिंह पटेल पूर्व विधायक कांग्रेस लीडरराम कृपाल कोल,औ रसमाजिक कार्यकर्ताओं वकीलों प्रधानों ने बिजली विभाग के एसडीओ के विरुद्ध हंगामा किया कार्य बहिष्कार किया। तब एसडीएम ने एसडीओ बिजली विभाग से कार्य निस्तारण का लिखित आश्वासन लेने पर और मांग पत्र देने के बाद जांच कार्यवाही कराने शिकायतों की फर्जी निस्तारण किए जाने वालों के खिलाफ जिले के अधिकारियों को अवगत करा कर कार्यवाही कराए जाने का भरोसा दिया तब जा कर जनसुनवाई चालू हुई।

हनुमान जयंती पर मानपुरमें भव्य ध्वज-यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था की भीड़।
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मानपुर नगरी एक बार फिर भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आई। उत्तराचल की सबसे बड़ी मानी जाने वाली भव्य ध्वज-यात्रा का आयोजन मानपुर धर्म संघ,  तत्वावधान में किया गया, जिसमें लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस विशाल आयोजन ने पूरे गाँव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया। यात्रा की शुरुआत रोहित तिवारी स्थित धर्म संघ परिसर से हुई, जहां से श्रद्धालु हाथों में ध्वज पताका लिए “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान डमरू की गूंजती ताल और भक्ति गीतों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। विशेष आकर्षण के रूप में लगभग 10 सजी-धजी बग्गियों पर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान थे, जिनका दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस यात्रा की एक अनोखी झलक 60 नरमुंड नृत्य करते श्रद्धालु भी रहे, जिन्होंने अपनी पारंपरिक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह दृश्य आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा था। आयोजन से जुड़े श्रीकांत तिवारी ने बताया कि यह ध्वज-यात्रा पिछले लगभग 10वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है। इस वर्ष विशेष रूप से संकट मोचन मंदिर में चांदी का ध्वज चढ़ाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे सनातन संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए ऐसे धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करें। यह भव्य यात्रा बडोखर से मानपुर मार्ग होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान  के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काशी की यह दिव्य झांकी एक बार फिर सनातन आस्था की गूंज को सजीव कर गई।
बड़गड़ी का गर्व: समर्थ सिंह ने 90% अंक हासिल कर परिवार का नाम किया रोशन
बेटे की उपलब्धि से गौरवान्वित हुए पत्रकार रिवेदर सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गड़ी के रहने वाले समर्थ सिंह पुत्र रिवेंदर सिंह ने राजा कमलाकर इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम से 90% अंक हासिल कर अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। समर्थ की इस उपलब्धि से पत्रकार रिवेंदर सिंह उर्फ रवी सिंह का नाम भी रोशन हुआ है। समर्थ को सम्मानित करते हुए राजा कमलाकर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश प्रताप सिंह चंदेल ने कहा, "बेटा समर्थ, तुम्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। तुम इसी तरह मेहनत करते रहो और अपने घर, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करो। इस अवसर पर समर्थ को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और अभिभावकों ने समर्थ को आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समर्थ की इस उपलब्धि पर उनके गांव व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
निजी सपत्ति पर भीड़ जुटा कर नमाज पढ़ना सही नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में कहा कि निजी संपत्ति पर भीड़ जुटाकर नमाज पढ़ना सही नहीं है। यह भी कहा कि शांति व्यवस्था भंग होने पर प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत सुरक्षा और निजी संपत्ति की आड़ में सार्वजनिक व्यवस्था और लोक शांति को खतरे में नहीं डाला जा सकता।न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने बरेली निवासी तारिक खान की याचिका निस्तारित करते हुए उक्त टिप्पणियां कीं। तारिक ने रमजान के दौरान निजी संपत्ति पर नमाज पढ़ने से रोक लगाने और शांति भंग में किए गए चालान को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर डीएम और एसएसपी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा कि याची व्यक्तिगत सुरक्षा की आड़ में नियमों का दुरुपयोग कर रहा है। हलफनामे और साक्ष्यों के माध्यम से अदालत को बताया कि याची की निजी संपत्ति पर प्रतिदिन 50-60 लोग नमाज के लिए एकत्रित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सांप्रदायिक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना अधिकारियों का प्राथमिक कर्तव्य है और ऐसी प्रथाओं को जारी रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती जो सार्वजनिक शांति में व्यवधान डालें।इस पर याची की तरफ से अदालत को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में उक्त संपत्ति पर नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि यदि दोबारा नमाज के बहाने भीड़ जुटाई जाती है, जिससे क्षेत्र की शांति प्रभावित होती है तो जिला प्रशासन और पुलिस कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होंगे।

अदालत ने याची और अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध 16 जनवरी, 2026 को जारी चालान तत्काल वापस लेने का निर्देश देते हुए मामले में पूर्व में जारी किए गए अवमानना नोटिसों को भी रद कर दिया। मकान मालिक हसीन खान ने अधिवक्ता के माध्यम से कहा कि उन्हें अब सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इस पर कोर्ट ने उन्हें दी गई सुरक्षा वापस लेने का निर्देश प्रशासन को दिया।
प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

प्रयागराज : संगम नगरी से तेंदुओं का लगाव बढ़ता ही जा रहा है। अभी 3 महीने पहले ही हंडिया रेंज के छिवाइयां से एक तेंदुए को पकड़ा गया था। वही अब मांडा में एक तेंदुए की लाश मिली है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर दिघिया पुलिस चौकी के निकट सड़क के किनारे कुछ बाईक सवार राहगीरों ने तेंदुए को पड़ा हुआ देखा। पहले तो लोग दहशत के मारे उसके करीब जाने से कतरा रहे थे। काफी देर तक तेंदुए के शरीर में कोई हलचल ना देख हिम्मत बांधकर उसके करीब गए। जिसमें पता चला कि तेंदुआ तो मर चुका है। इसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग खबर दिया। देर रात मेजा रेंज के रेंजर अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे और छानबीन की। डीएफओ अरविंद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेजा पशु चिकित्सालय में दो पशु चिकित्सकों की टीम तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करेगी। रेंजर ने बताया कि जिस तेंदुए का शव मिला है वह नर तेंदुआ है, जिसकी उम्र करीब 12 से 14 साल के बीच है। आशंका है कि यहां से मध्य प्रदेश का जंगली इलाका सटा हुआ है इसकी दूरी करीब 25 के 30 किलोमीटर ही है इन जंगलों में पाए जाते हैं अनुमान है कि वहीं से भटक कर तेंदुआ मंडा इलाके में पहुंचा था। हाइवे पार करते समय किसी वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दिया, इससे उसकी मौत हो गई। रेंजर ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, इसकी जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी करेंगे।
प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC, 27 अप्रैल से चलेगी भारत गौरव ट्रेन
विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ,धर्मनगरी प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी एक विशेष सौगात लेकर आया है। 27 अप्रैल से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

गोरखपुर से शुरू होने वाली यह 12 दिवसीय यात्रा प्रयागराज संगम स्टेशन से भी होकर गुजरेगी। 12 दिन और 11 रातों के इस सफर में यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ व नागेश्वर, नासिक के त्रियंबकेश्वर, पुणे के भीमाशंकर और संभाजी नगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही द्वारकाधीश मंदिर और पंचवटी जैसे धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी इस पैकेज का हिस्सा होगा।

आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं, जिसमें इकोनामी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट श्रेणी है। भोजन, भ्रमण, ठहरने के साथ ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह यात्रा आठ मई को संपन्न होगी।