पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा मोहम्मदपुर सकिश्त, ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष
![]()
मेरठ। बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में बृहस्पतिवार रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। अचानक बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, रात में बिजली जाने के बाद जेई विनीत कुमार को कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
गांव के परविंदर कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर इस तरह की समस्या उत्पन्न होती रहती है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि पूरी रात बिजली न रहने से गांव में भारी रोष व्याप्त है।
शुक्रवार सुबह जब जेई विनीत कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात में किसी फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि फाल्ट को ठीक कर दिया गया है और सुबह से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।


मोनू भाटी।मेरठ,रामराज: क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दशमेश पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के पावन अवसर पर हवन बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ किया गया। इस मांगलिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए सत्र में बच्चों की बौद्धिक प्रगति और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करना था।
रमेश दूबे
मेरठ। बहसूमा। क्षेत्र के फलावदा कस्बे में मंडल अध्यक्ष प्रताप बैसला का अजय शर्मा के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रहे भगवंत मान, हनुमान बेनीवाल की रही विशेष उपस्थिति
मेरठ/बहसूमा। भारतीय गौ सेवा संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए हिमांशु ठाकुर को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संवाददाता: परविंदर कुमार
मेरठ/बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिवाया टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा कथित बदसलूकी, गुंडागर्दी और दुर्व्यवहार के विरोध में जोरदार आवाज उठाई। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी इंतजार देशवाल के नेतृत्व में किसानों ने दौराला थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
1 hour and 54 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1