किसान गोष्ठी को सफल बनाने के लिए किया व्यापक जनसंपर्क
लहरपुर सीतापुर पूर्व सांसद किसान नेता अमर शहीद स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की 38 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल किसान गोष्ठी को सफल बनाने के लिए सपा विधायक अनिल वर्मा व युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में किया व्यापक जनसंपर्क।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम गोड़रिया, जमुनापुर, रमपुरवा, लक्ष्मणपुर, हरैयापुर, बंजरिया मोहरहिया, आदि ग्रामों का युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से किसान गोष्ठी में प्रतिभाग करने की अपील की, वहीं सपा विधायक अनिल वर्मा ने क्षेत्र के ग्राम मेंहदी पुरवा पिपरी, महल पुरवा, दारानगर, बाला पुरवा, मुन्ना पुरवा, दुगाना सकरन आदि ग्रामों मे व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से किसान गोष्ठी में प्रतिभाग करने की अपील की।
किसान गोष्ठी के आयोजक सपा विधायक अनिल वर्मा ने बताया कि, आगामी 15 जनवरी को तहसील मार्ग स्थित एक निजी संस्थान में स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की 38 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, सदस्य विधान परिषद जास्मीर अंसारी, सहित भारी संख्या में किसान व सपा नेता स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदस्य जिला पंचायत इंद्रपाल चौधरी, प्रहलाद कनौजिया, हरेश यादव, कल्लन अंसारी, रामप्रसाद, नथ्थाराम, रामनरेश, रामनरेश लोधी, जाबिर खान आदि ने भाग लिया।
2 hours and 59 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k