कुठला झील पर ईको टूरिज्म विकसित करने की योजना, डीएम ने झील का किया निरीक्षण
![]()
फर्रुखाबाद l पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर ईको टूरिज्म विकसित किए जाने हेतु प्रस्तावित कार्यों का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस परियोजना पर लगभग241.90 लाख रुपए की लागत से कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि ईको टूरिज्म के विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि झील क्षेत्र को इस प्रकार विकसित किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके, साथ ही स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों में आवश्यक सुविधाओं जैसे पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था,इंट्रेंस गेट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



जल संरक्षण करना जीवन के लिए अत्यधिक आवश्यक --प्रोफेसर वन्दना
फर्रूखाबाद l सोमवार कोजिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
1 hour and 27 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1