कुठला झील पर ईको टूरिज्म विकसित करने की योजना, डीएम ने झील का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद l पर्यटन विभाग द्वारा नगला हूसा स्थित कुठला झील पर ईको टूरिज्म विकसित किए जाने हेतु प्रस्तावित कार्यों का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस परियोजना पर लगभग241.90 लाख रुपए की लागत से कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि ईको टूरिज्म के विकास में प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि झील क्षेत्र को इस प्रकार विकसित किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके, साथ ही स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों में आवश्यक सुविधाओं जैसे पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था,इंट्रेंस गेट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विकास मंच के जिला अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर निजी स्कूलों के विरोध में किया, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन


फर्रुखाबाद l गुरुवार को विकास मंच के जिला अध्यक्ष भयइन मिश्रा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर निजी स्कूलों के विरोध में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन कहा है कि जिले में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें और अन्य शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए उसी दुकान पर जाने को मजबूर करते हैं जहां पर वह बताते हैं,उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित कई निजी स्कूल नियमों की अनदेखी कर निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं। अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष नए सत्र में किताबों के सेट में मामूली बदलाव कर पुरानी पुस्तकों को अनुपयोगी बता दिया जाता है, जिससे अभिभावकों को हर साल नया सेट खरीदना पड़ता है। कई मामलों में स्कूल प्रबंधन विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव डालते हैं। यही नहीं एडमिशन फीस और अन्य शुल्क भी मनमाने ढंग से वसूलने की भी शिकायत की गई है। विकास मंच जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी या सरकारी मानकों के अनुरूप पुस्तकें ही लागू कराई जाएं, साथ ही फीस पर नियंत्रण रखा जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कृष्ण और सुदामा की बालसखा की कथा सुना कर भक्त भाव विभोर हुए, कथा के अंतिम दिन भक्तों की रही भीड़

फर्रुखाबाद ।क्षेत्र के गांव रुनीचुरसाई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अन्तिम दिवस पर कथाव्यास पं सुरेश चन्द्र द्विवेदी व सुनोराम दुबे असेह कन्नौज ने अपने मुखारविंद से भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान कराते हुए सुनाया कि भगवान कन्हैया ने रुक्मिणी, जामवंती, सत्यभामा सहित सोलह हजार एक सौ आठ विवाह का वर्णन किया, प्रसंग सुनकर भक्त भावविभोर हुए, अपने गुरुकुल के बालसखा सुदामा चरित्र का मार्मिक चित्रण वर्णन किया, कृष्ण सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का वर्णन करते हुए कहा पत्नी सुशीला के बहुत  आग्रह पर भेंट स्वरूप चावल ले गए , द्वारिकाधीशने अपने गरीब मित्र को राजसिंहासन बैठाया और सुदामा की दीन दशा पर करुणा करिके करुणानिधि बहुत रोऐ तत्पश्चात अपने गरीब मित्र को चावल की एक मुठ्ठी के बदले सुदामा की कुटिया को राजमहल में बदल दिया, आगे उन्होंने कहा कि चार वेद छः शास्त्र में बात लिखी है दोय,दुख दीन्हे दुख होत है सुख दीन्हे सुख होय और अन्त में सभी श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में जीवन के कल्याण हेतु कहा , संसार के जीवों पर हर दम ही दया करना, जब कोई न हो अपना सियाराम जपा करना, कथा परीक्षित विमलेश कुमार पत्नी ममता कुमारी रहे, संगीतमय कथा में ढोलक पर राजेश पैड पर पुजारी, हेमचंद्र दुबे, साधू , केशव और व्यवस्था में अरविन्द राजपूत, वीरभान सिंह, गिरन्द सिंह, माखनलाल, सूरजपसाद, हरजीत,अमित कुमार ,भगवान दास,मनोज कुमार, रामनरेश, अवधेश सिंह, राजनरायन, हरीराम , दीपक ,आशाराम , प्रभूदयाल , शोभित सहित भारी संख्या में श्रद्धालु रहे ।
जे एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
जल संरक्षण करना जीवन के लिए अत्यधिक आवश्यक --प्रोफेसर वन्दना

फर्रुखाबाद l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला फर्रुखाबाद एवं आकांक्षा समिति फर्रूखाबाद तथा जे एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट बघार  के संयुक्त तत्वावधान  में "स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम "थीम के तहत पर्यावरण जागरूकता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन कियाऐ गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी, फर्रुखाबाद स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम द्वारा थीम आधारित *हाइड्रेटिंग लाइफ : इनोवेशन इन वॉटर फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट* विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जे एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर शैलेंद्र यादव की अध्यक्षता  में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्जवलन  के साथ प्रारंभ हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अत्यधिक मोबाइल और स्क्रीन उपयोग से दूर कर उन्हें शारीरिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना था।
जिसमें जल संरक्षण, स्वच्छ जल के महत्व एवं नवाचार के माध्यम से सतत भारत निर्माण पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बढ़ता स्क्रीन टाइम युवाओं के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसलिए आवश्यक है कि युवा खेल, योग, सामाजिक कार्यों एवं नवाचार गतिविधियों में अधिक समय दें।
इस अवसर अंतरराष्ट्रीय मुख्य अतिथि के नाते नेपाल देश से आए केंद्रीय प्रवासी छितराज न्यौपाने जी, कानपुर प्रांत के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनीष जी ने युवाओं से सतत विकास के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि आप लोग विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं जिससे भारत विकसित भारत के सपने को यथाशीघ्र प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की संस्कृत विभाग की प्रोफेसर एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रो. वंदना द्विवेदी जी ने भारतीय ज्ञान परंपरा में जल,जंगल,जमीन,जन और जानवर के विशेष महत्व पर अपने व्याख्यान प्रकाश डाला एवं युवाओं को प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने की बात की । उन्होंने कहा कि वेद कालीन मानव की पर्यावरण के साथ आत्मीयता उनकी जीवन शैली रही है प्रत्येक कार्य पर्यावरण के साथ उनके प्रगाढ़ प्रेम को प्रकट करता है पर्यावरण से उनके संबंध केवल उपभोग वादी ही नहीं थे अपितु  सहयोग वादी एवं रचनात्मक भी रहे हैं इस प्रकार वैदिक मानव का पर्यावरणीय अंतर्संबंध गहराइयों तक रहा है जो आज भी अनु करणीय है समय, समाज एवं सभ्यता के परिवर्तन के उपरांत भी ऋषियों का पर्यावरणीय संबंध शाश्वत है पर्यावरणीय चिंतन शाश्वत है जिसे कोई भी चुनौती नहीं दे सकता क्योंकि यह वैश्विक कल्याण तथा ब्रह्मांड के संरक्षण की भावना से जुड़ा हुआ है।
एस डी एफ प्रमुख डॉ इंद्रेश शुक्ल जी ने( वाटर प्रबंधन)जल प्रबंधन भारत की तकनीकी और पर्यावरण प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया तथा “जल, जंगल, जमीन, जानवर” के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। पर्यावरणविद श्रीमती  गुंजा जैन ने भी जल संरक्षण मृदा संरक्षण तथा प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण के नुकसान पर  विचार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर आकांक्षा समिति की डॉक्टर ज्योति गुप्ता श्रद्धा दुबे साक्षी गुप्ता आदि उपस्थित रहीं
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस पहल को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शिवांगी यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
प्रधान से रिश्वत लेने पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हो सकती है कार्रवाई

फर्रुखाबाद l रिश्वत लेने वाले दरोगा के खिलाफ ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के आदेश पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के दरोगा सुरेश चाहर के विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद के दरोगा सुरेश चाहर ने ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी से नकद व ऑनलाइन रुपए लिए हैं।

गीता देवी की शिकायत सही पाई जाने पर दरोगा सुरेश चाहर के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रधान गीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा अबैध कब्जा कर लिया है जिसकी जांच कारवाई के नाम पर जब थाना मोहम्मदाबाद  गए तो सुरेश चाहर (हल्का इंचार्ज) द्वारा अपने पुत्र पंकज चाहर के खाते में व नकद सुविधा शुल्क के नाम पर  75000 रुपए नकद यूपीआई के माध्यम से 19 सितम्बर से अभी तक अलग-अलग तारीखों में रुपए लिए गये।

प्रधान ने पुलिस को तहरीर के साथ यूपीआई से भेजी गई धनराशि का स्क्रीनशॉट का हवाला भी दिया है । रिश्वत के मामले में दरोगा सुरेश चाहर को  निलंबित कर दिया जाना चाहिए, प्रधान पति सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने  प्रधान गीता देवी के बयान लेने के बाद प्रधान की शिकायत एडीजी के पास भेज दिया l
बाहर सो रहे हैं युवक की गला काटकर हत्या

फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गैसिंगपुर में आज रात एक युवक की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया। की मृतक लखन रात में घर से बाहर चबूतरे पर सो रहा था सुबह मेरी बेटी जब घर से बाहर निकली। तो उसने देखा कि उसके भाई लखन की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। मृतक लखन कश्यप पुत्र रामनिवास उम्र 30 वर्ष, मृतक 9 भाई बहन था । जिसमें 4 भाई 5 बहने मृतक दूसरे नंबर का था। दो भाइयों की शादी हो चुकी है । मृतक खेती का काम करता था।

वही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार का कहना है की पुलिस जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम द्वारा इकट्ठा किए गए हैं और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और हत्या के आरोपी का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।

तंबाकू गोदाम में दबंगों ने महिला पर प्राण घातक हमला,  घायल, लोहिया रेफर

फर्रुखाबाद । बीते दिन कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी क्रॉसिंग पर स्थित तंबाकू गोदाम में तंबाकू की गड्डी बनाते समय महिला से विवाद हुआ था । सोमवार को दबंग ने महिला पर धारदार हथियार से हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी क्रॉसिंग पर स्थित एक तम्बाकू गोदाम पर महिला रेखा कोरी के ऊपर धारदार हथियार से दबंग महेश पुत्र ने हमला बोल दिया।
हमलाबर मौके से फरार हो गए,घायल गांव रुटौल के रहने वाले हैं और एक ही तम्बाकू गोदाम में काम करते हैं । बताते हैं कि बीते दिन तम्बाकू की गढ़िया (मुट्ठा) बांधते समय विवाद हो गया था।
सोमवार को सुबह महिला तम्बाकू गोदाम में काम पर पहुंच गई थी तभी आरोपी ने धारदार हथियार से महिला के ऊपर हमला कर दिया
धारदार हथियार से हमला किए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को
आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया है,जहां घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है
रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,11माह से नहीं मिल मानदेय, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

फर्रुखाबाद । सोमवार को ग्राम से रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और ग्राम रोजगार सेवकों ने 11 माह से मानदेय का भुगतान न किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर  प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा। जिसमें कहा है कि जनपद के मनरेगा कार्मिक ग्राम रोजगार सेवक के को काफी समय से मानदेय भुगतान न होने के कारण परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
विभागीय शिथिलता के कारण ग्राम रोजगार कर्मियों को लगभग 8 से 11 माह का मानदेय नहीं मिला है।

ई0पी0एफ0 का भी भुगतान काफी समय से लंबित है। जिसकी कटौती होने के बाद भी खातों में हस्तांतरित नहीं की जा रही है। वर्तमान होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिल पाया। इस कारण पारिवारिक जिम्मेदारियां बड़े स्तर पर प्रभावित हो गई हैं। साथ ही आर्थिक संकट के कारण कार्मिक विभागीय दायित्वों और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी संतुलित नहीं हो पा रही हैं। मानदेय न प्राप्त होने से आर्थिक तंगी के कारण कई रोजगार सेवक साथी आत्महत्या कर चुके हैं। शासन द्वारा कई बार अपूर्ण कार्यों को पूर्ण और सभी मनरेगा के देययो का भुगतान किए जाने की मांग की है। लंबित मानदेय अति शीघ्र भुगतान कराया जाए। ई0पी0एफ0 को सभी के यू0ए0एन0 में हस्तांतरित कराया जाए। साथ ही अन्य कार्यों की भांति भारत की जनगणना 2017 के लिए हम सभी कर्मियों को भी प्राथमिकता पर लगाया जाए। मुख्यमंत्री से जल्द मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।

इस मौके पर प्रबल प्रताप सिंह विनोद कुमार संजय सिंह सर्वेश संजीव कुमार मालती देवी राहुल कुमार और सभी ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे ।
समाधान दिवस में चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
फर्रूखाबाद l सोमवार कोजिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 13, विद्युत विभाग की 05, विकास विभाग की 07, आपूर्ति विभाग की 02 तथा अन्य विभागों की 10 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रोजगार मिशन के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  वृहद रोजगार मेले में 1567 को मिला रोज़गार,64 कंपनियों ने किया प्रतिभा ग़
फर्रुखाबाद l सोमवार को रोजगार मिशन के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा किया गया। वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने फीता काटकर किया l साथ ही  माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा मेले में प्रतिभाग करने आये युवा अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन देते हुये, उन्हे अपने बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा के महत्व को समझाया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेले का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा भी निरीक्षण किया गया ।

डीएम ने मेला में आने वाले अभ्यर्थियों से व्यापक संवाद कर उनसे जानकारी प्राप्त की गयी। मेले में आये अभ्यर्थियों का नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह एवं सेवायोजन अधिकारी-अमित कुमार तिवारी  द्वारा किया गया। वृहद रोजगार मेले में देश की 64 प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे-माई कार, सुजुकी मोटर्स, न्यू हॉलैण्ड टैक्टर, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, अशोक लीलैण्ड आदि अन्य ने प्रतिभाग किया। जिसमें 3682 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं 1567 पुरुष/महिला अभ्यर्थियों को अन्तिम रूप से चयनित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानन्द सागर द्वारा किया। मेले की व्यवस्था में प्रमुख रूप से सेवायोजन कार्यालय से आदेश कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, योगेन्द्र कुमार, बलविन्दर सिंह एवं सस्थान के बृजेश कुमार, रंजीत कुमार सुमन, सुनील कुमार, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे l