हड़ताली राजस्व अधिकारियों पर सरकार सख्त, 25 मार्च तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम





पटना
उपमुख्यमंत्री बोले, जनहित से समझौता नहीं, समयसीमा के बाद सेवा टूट समेत होगी कड़ी कार्रवाई पटना : राज्य में हड़ताली राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया है। इस संबंध में विभाग के अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज द्वारा जारी विभागीय पत्र के आधार पर माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा 25 मार्च तक कार्य पर नहीं लौटने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राजस्व सेवा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा 9 मार्च 2026 से घोषित सामूहिक अवकाश न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे आम जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा तथा उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले भूमि सुधार जनकल्याण संवाद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनज़र राजस्व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे समय में कार्य से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को 25 मार्च 2026 की संध्या 5:00 बजे तक हर हाल में अपने पद पर योगदान देना होगा। निर्धारित समयसीमा के बाद अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ सेवा टूट, वेतन कटौती और अन्य कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो पदाधिकारी निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पर लौट आते हैं, उनके मामले में अवकाश अवधि के समायोजन पर नियमों के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने अंत में सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे हड़ताल समाप्त कर शीघ्र अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिहार भाजपा धूमधाम से मनाएगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, एक सप्ताह तक चलेंगे कार्यक्रम* ‎ ‎
‎*

*बाबा साहेब की जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक* ‎ ‎*बिहार भाजपा 92 हजार बूथों पर मनाएगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* ‎ ‎*14 अप्रैल को जिला, मंडलों में भी मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सुबह निकाली जाएगी प्रभातफेरी* ‎ ‎पटना, 24 मार्च। बिहार भाजपा आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा तथा जिला से लेकर बूथों तक में जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‎ ‎बाबा साहेब की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेन्द्र पासवान, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान भी उपस्थित रहे। ‎ ‎बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती को भव्य और धूमधाम तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई और बैठक में कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना भी बनाई गई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। ‎ ‎बैठक में भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला और मंडल स्तर के अलावा प्रदेश के सभी 92 हजार बूथों पर मनाने का भी फैसला लिया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक प्रतियोगिताएं, शोभायात्रा और समाज सेवा के कार्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ‎ ‎14 अप्रैल को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं और उस स्थल की सफाई का कार्यक्रम चलाया जाएगा। ‎ ‎इस समारोह को सफल बनाने के लिए एससी मोर्चा के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस जयंती कार्यक्रमों में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। ‎ ‎बैठक में कहा गया कि डॉ. आंबेडकर के विचार समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार व सम्मान दिलाने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए उनकी जयंती को व्यापक रूप से मनाना आवश्यक है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
निसान मोटर इंडिया ने बिहार में अपने नेटवर्क का विस्तार किया, पटना में एक नया आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप खोला*




पटना में आइकन निसान डीलरशिप में 4,000 वर्ग फुट का सेल्स शोरूम और 14,000 वर्ग फुट की अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप शामिल है, जहाँ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। ऽ बिहार में निसान के नेटवर्क में कुल 4 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जिससे ब्रांड की पहुंच बढ़ी है और पूरे क्षेत्र में ग्राहकों का अनुभव बेहतर हुआ है ऽ इस महीने भारत में ऐतिहासिक नेटवर्क विस्तार की पहल के तहत खोले गए इस नए टचपॉइंट से बिहार में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी पटना, 23 मार्च, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने पटना में अत्याधुनिक आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप का उद्घाटन करके बिहार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। यह विकास भारत के प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने और निर्बाध बिक्री एवं सेवा अनुभव प्रदान करने के निसान के सतत प्रयासों के अनुरूप है। इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, पटना में अपने आउटलेट के उद्घाटन के साथ हम बिहार में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर खुश हैं। इस क्षेत्र से लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है और निसान ब्रांड को लेकर यहां व्यापक संभावनाएं हैं। यह विस्तार देशभर में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का ही हिस्सा है, जिससे अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचने और उन्हें बेहतरीन ऑनरशिप एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान ग्रेवाइट के साथ हम प्रोडक्ट आधारित रिसर्जेंस को गति दे रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में और भी नए मॉडल्स हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार हमारी रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है। आइकन निसान के डीलर प्रिंसिपल प्राज्या पांडेय ने कहा, पटना में इस नए आउटलेट की लॉन्चिंग के साथ बिहार में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने में निसान मोटर इंडिया का सहयोगी बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह डीलरशिप ग्राहकों को विश्व स्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसे निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहकों को केंद्र में रखने की रणनीति से मदद मिलेगी। हम पटना एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को सेल्स एवं आफ्टर सेल्स सपोर्ट के उच्च मानकों के साथ सर्विस देने के लिए उत्साहित हैं। इस सुविधा में 4,000 वर्ग फुट में फैला एक आधुनिक सेल्स शोरूम है, जिसमें 4 कारों के प्रदर्शन की क्षमता है। साथ ही, 14,000 वर्ग फुट में फैली पूर्णतः सुसज्जित सर्विस वर्कशॉप में 16 सर्विस बे हैं, जहाँ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही स्टाफ और सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह नेटवर्क विस्तार का कदम ऐसे महत्वपूर्ण समय में उठाया गया है, जबकि निसान भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है। नई निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने इस विकास की नींव रखी है। अब नई निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग से प्रमुख सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत होगी। इस विस्तार के साथ निसान डीलरशिप डेवलपमेंट में लगातार निवेश और भारतीय ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लक्ष्य के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखने की पहल के माध्यम से भारतीय बाजार को लेकर अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है।
डैनोन इंडिया ने 20,911 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की प्रतिज्ञा के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाया नया कीर्तिमान*
*


एनीमिया से लड़ने और कमजोर आबादी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए डैनोन ने चिकित्सा समुदाय को किया एकजुट पटना, 23 मार्च 2026: डैनोन इंडिया ने आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के खिलाफ सबसे अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की प्रतिज्ञा हासिल करने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इसके लिए पूरे भारत से कुल 20,911 प्रतिज्ञाएं मिलीं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि जागरूकता बढ़ाने, समय पर पहचान को प्रोत्साहित करने और आयरन की कमी व एनीमिया से निपटने के लिए प्रभावी पोषण संबंधी हस्तक्षेपों को बढ़ावा देने के डैनोन के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। यह पहल सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर जोर देती है। इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए, डैनोन इंडिया की मार्केटिंग डायरेक्टर, सुश्री प्रियंका वर्मा ने कहा, हमें इस प्रभावशाली पहल के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता मिलने पर गर्व है। 20,911 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से प्रतिज्ञा प्राप्त करना एनीमिया से लड़ने के लिए चिकित्सा समुदाय के भीतर साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, एक ऐसी स्थिति जो लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। यह निरंतर और समुदाय-आधारित दृष्टिकोण अनगिनत भारतीयों के स्वास्थ्य परिणामों को बदल देगा। यह सामूहिक कार्रवाई की शक्ति को दर्शाता है, जहां हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, समुदाय और संस्थान सार्थक बदलाव लाने के लिए एक साथ आते हैं। हमें इस आंदोलन का समर्थन करने पर गर्व है, जो न केवल देश की पोषण नींव को मजबूत करता है बल्कि भारत को साक्ष्य-आधारित और समावेशी सार्वजनिक स्वास्थ्य नवाचार में एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करता है। नवंबर 2025 में, डैनोन इंडिया ने देशभर में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की पहचान और रोकथाम में तेजी लाने के लिए आयरन अप! नामक एक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की थी। इस पहल के तहत, डैनोन ने आईडीए प्लेज कैंपेन (आईडीए प्रतिज्ञा अभियान) शुरू किया, जिसमें भारत भर के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से जागरूकता बढ़ाने, समय पर निदान में सुधार करने और निवारक पोषण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया गया। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय के भीतर एक मजबूत और एकजुट आंदोलन खड़ा करना है, ताकि परिवारों को हर दिन आयरन की कमी को समझने और उस पर कार्रवाई करने में मदद मिल सके। आयरन अप अभियान के तहत देश भर के बाल रोग विशेषज्ञों, सामान्य चिकित्सकों और अन्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को शैक्षिक पहुंच और जमीनी स्तर की गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा गया। चिकित्सा समुदाय को लामबंद करके, डैनोन इंडिया का लक्ष्य आयरन की कमी पर जागरूकता बढ़ाने और विशेष रूप से कमजोर आबादी के बीच जीवन की गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों में तेजी लाना है। अपने विज्ञान-आधारित पोषण दृष्टिकोण के अंतर्गत, डैनोन इंडिया ने आयरनबायोटिक्स जैसे समाधानों को आगे बढ़ाना जारी रखा है, जिन्हें आवश्यक पोषक तत्वों के साथ आयरन के अवशोषण और पेट के स्वास्थ्य के समर्थन के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बड़े पैमाने पर आयरन की कमी और एनीमिया को दूर करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। आयरन अप पहल के साथ-साथ, डैनोन इंडिया ने बिहार में स्वस्थ माता स्वस्थ बालक नामक एक साल भर चलने वाला कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसे माताओं के पोषण में सुधार, जागरूकता बढ़ाने और माताओं व उनके बच्चों दोनों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं और शिशुओं में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से निपटने के डैनोन के केंद्रित प्रयासों का हिस्सा है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की यह मान्यता कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के डैनोन इंडिया के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी एक स्वस्थ भविष्य बनाने के लिए हेल्थकेयर हितधारकों, नीति निर्माताओं और समुदायों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने लांच किया धार्मिक कैलेंडर प्रदेश के सभी मठ -मंदिरों और स्कूल- कॉलेज तक पहुंचेगा धार्मिक कैलेंडर
:



पटना प्रो रणवीर नंदन पटना। हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से धार्मिक कैलेंडर लॉन्च किया गया। इस कैलेंडर में हिंदी तिथि ग्रह नक्षत्र रितु के अलावा किस मौसम में क्या खाना उचित होगा इसकी चर्चा है। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर रणबीर नंदन ने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से न्यास पर्षद सनातनियों को जीवन जीने की पद्धति की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा हिंदू नव वर्ष सिर्फ मानव जाति के लिए नहीं बल्कि पृथ्वी जड़ चेतन पशु पक्षियों और पेड़ पौधों के लिए भी है। इस बसंत ऋतु में ही नव वर्ष की शुरुआत होती है और इसी समय पर में नए पट्टे लगते हैं साथ ही इसी दिन पृथ्वी का भी प्रादुर्भाव हुआ था। प्रोफेसर नंदन ने कहा की इस कैलेंडर को प्रदेश के सभी 4:30 हजार मत मंदिरों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध कराया जाएगा ।साथ ही इस कैलेंडर के माध्यम से उनकी अपील है कि इस विषय पर विश्वविद्यालय में भी शोध हो और नए-नए आयाम सामने आए। प्रो नंदन ने कहा कि धार्मिक न्यास पर्षद की वर्तमान समिति के गठन के बाद समाज को एकजुट करने के लिए कई कार्यक्रम किए गए जिसमें सनातन समागम का आयोजन हुआ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार पर कार्यक्रम आयोजित हुआ और स्वामी विवेकानंद, संत रविदास ,अटल जी के जयंती पर भी कार्यक्रम कर लोगों तक इन महापुरुषों का संदेश पहुंचाया गया। प्रो नंदन ने कहा कि उनका प्रयास है कि धार्मिक न्यास पर्षद कार्यक्रमों के साथ-साथ मठ मंदिरों का कैसे विकास हो और इन मठ मंदिरों का समाज से कैसे जुड़ाव बढ़े इसके लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए न्यास परिषद में विचार आया था कि धार्मिक कैलेंडर बनाया जाएगा जिसमें सनातन धर्म के पर्व त्यौहार को समाहित कर इसी के अनुसार काम होगा। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सनातन धर्म में मानव ही नहीं बल्कि जीव जंतु जड़ चेतन की मंगल कामना करता है। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद में काम हो रहा है। मौके पर बिहार राज धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हेमराज राम ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद सनातन संस्कृति को एकजुट करने के लिए काम कर रहा है। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य आनंद कुमार ने कहा की धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से मठ मंदिरों के विवाद को सुलझाने के अलावा मठ मंदिरों को सामाजिक कार्यों से भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में बिहार राज धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य विश्व मोहन दास ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की पहल पर ही अब प्रदेश के मंदिरों में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम में पटन देवी मंदिर महंत विजय गिरी ने कहा कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन इस तरह के अद्वितीय कैलेंडर की लांचिंग हम सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है।
पटना के राजवंशी नगर स्थित खिलखिलाहट रेनबो होम्स* में रह रही बच्चियों के बीच आवश्यक वस्तुएँ एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया
*


पटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केनरा बैंक अधिकारी संगठन ,पटना इकाई के नेतृत्व द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत *पटना के राजवंशी नगर स्थित खिलखिलाहट रेनबो होम्स* में रह रही बच्चियों के बीच आवश्यक वस्तुएँ एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर केनरा बैंक अधिकारी संगठन के सदस्यों ने बच्चियों के साथ समय बिताया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना की जानी मानी चिकित्सक डॉ. जुही सिन्हा एवं डॉ. अंजलि सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं केनरा बैंक अधिकारी संगठन के उपाध्यक्ष श्री एस. के. सुधांशु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं एवं मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास न केवल उनके जीवन में खुशियाँ लाते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास भी देते हैं। CBOA पटना के इस पहल से बच्चियों के चेहरों पर आई मुस्कान ने कार्यक्रम को अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया । भवदीय
टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न*
*
प्रेमचंद रंगशाला टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, राजेंद्र नगर (रोड नं. 6), पटना द्वारा वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से भर उठा। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में रिटायर्ड कर्नल मेजर रंजन प्रसाद, अरविंद रंजन, चिरंजीव दुबे, जयप्रकाश, ऋषिकेश, विजय नारायण सिन्हा, इंजीनियर मनोज कुमार, अशोक मेहता, बिहार राज्य पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं समाजसेवी योगेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दी।* कार्यक्रम का शुभारंभ *राष्ट्रगान* के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व *लायन राजीव भार्गव एवं लायन शिवानी भार्गव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत भाषण द्वारा अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नवीन चंद्रा (संयुक्त सचिव, गृह विभाग, बिहार) उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।* स्वागत गीत (अंग्रेजी समूह) की प्रस्तुति दिव्या, श्रेया, अल्का, अंशुली, आस्था, रिया कुमारी, चाहत, आशफिया, महीन यास्मीन, प्रकृति, अलंकृता, नंदिनी, अक्षिता, अनन्या, कशिश, रितिका कुमारी, एकरा, नीतू राज नंदिनी एवं आरिया द्वारा दी गई। स्वागत गीत (हिंदी समूह) की प्रस्तुति प्रनिति प्रिया सिंह, फकीहा यास्मीन, धानी राज, अदिति किशन, आराध्या रानी, दृष्टि कुमारी, आद्या अरुल, नाव्या, वेदांशी, दीप्ति कुमारी, कृति प्रियंशी, अस्मि सिन्हा, नव्या, छाया राज एवं प्राची कश्यप द्वारा दी गई, जिन्होंने अपनी मधुर स्वर लहरियों से अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इसके उपरांत गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति सूर्य प्रकाश, अव्यांश भारद्वाज, अथर्व जमुआर, ज्ञान कुमार सिंह, अंकुश राज, हारिस हुसैन, श्रांजल, प्रत्यांश किशन, अभिराज, वैदिक कृष्ण भट्ट, आदित्य करवसरा, विश्रुत कुमार, युवराज कुमार एवं विश्वजीत द्वारा दी गई, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। संस्थापक एवं संस्थापिका के उद्बोधन की प्रभावशाली प्रस्तुति कक्षा 7 की अनन्या कुमारी द्वारा दी गई। निदेशक महोदय के संदेश को कक्षा 7 की महीन यास्मीन ने प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षिका के विचारों को कक्षा 7 की आस्था भारती ने व्यक्त किया। विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रस्तुति कक्षा 7 की आशफिया, कशिश, अक्षिता भार्गव एवं प्रकृति द्वारा दी गई। ‘डूज़ एंड डोन्ट्स’ की प्रस्तुति रिया एवं अलंकृता द्वारा प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत की गई। *कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुश्री रेवा भार्गव द्वारा किया गया। नृत्य संचालन का दायित्व भी उन्होंने कुशलतापूर्वक निभाया। कार्यक्रम का समापन डॉ. रवि भार्गव द्वारा प्रभावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।* कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, संगीत, नाटक, समूहगान एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *स्कूल के निदेशक लायन राजीव भार्गव, जो लायंस क्लब के ज़ोन चेयरपर्सन हैं, ने गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए विशेष पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निःशुल्क अध्ययन (ड्यूटी शिफ्ट) की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही रियायती शुल्क की घोषणा भी की गई है, जिससे अभिभावकों पर किसी प्रकार का आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस एवं पुस्तकें भी आधे मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रत्येक बच्चा शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके।* कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कृतज्ञता की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। — टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल राजेंद्र नगर (रोड नं. 6), पटना
केनरा बैंक DIGHA शाखा द्वारा आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार नए नोटों एवं सिक्कों का विनिमय/वितरण


भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशों के अनुपालन में, केनरा बैंक DIGHA शाखा द्वारा आम जनता के लाभ हेतु गंदे एवं कटे-फटे नोटों का विनिमय तथा नए नोटों एवं सिक्कों का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की देखरेख में सुचारु रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाखा प्रभारी श्री SANJAY KUMAR SUDHANSHU , अधिकारी श्री RAJESH RANJAN,CLERK SMT SADHNA KUMARI करेंसी चेस्ट प्रबंधक श्री उमेश चौधरी, , श्री ओ. पी. सिंह तथा AGM, पटना श्री RAGHVENDRA R उपस्थित रहे। उन्होंने आरबीआई के दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित किया, जिससे पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं ग्राहक सुविधा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई। यह विनिमय/वितरण कार्यक्रम आम जनता को नए नोटों एवं सिक्कों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनकी आवश्यकताओं को व्यवस्थित रूप से पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में AGM श्री RAGHVENDRA R ने बताया कि केनरा बैंक आरबीआई के निर्देशों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी दो महीनों के भीतर पटना के 25 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे बुद्ध मार्ग, राजा बाजार, खेतान मार्केट, कंकड़बाग, गांधी मैदान आदि में भिन्न-भिन्न तिथियों पर ऐसे नोट विनिमय मेले आयोजित किए जाएंगे। केनरा बैंक ने एक बार फिर ग्राहक सेवा, नियामकीय अनुपालन एवं जिम्मेदार बैंकिंग प्रथाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आम जनता ने इस पहल एवं केनरा बैंक द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। शाखा प्रभारी केनरा बैंक DIGHA BRANCH
कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को शर्मसार कर रही – ऋतुराज सिन्हा



पटना 20 फरवरी 2026 ऋतुराज सिन्हा ने AI समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत को देश को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति देशहित से अधिक राष्ट्रविरोध की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और AI क्षेत्र में बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भारत की जनता भारतविरोधी सोच वाली पार्टी के साथ कभी खड़ा नहीं रहेगी। कांग्रेस और उसके नेतृत्व देश की जनता से तत्काल माफी मांगे।
दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन



Golds Gym, राजेंद्र नगर, 16 फरवरी 2026 फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले GOLD,S GYM राजेंद्र नगर में दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिम के सदस्यों, प्रशिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद फिटनेस जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम और विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। जिम के संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दो वर्षों में जिम ने सैकड़ों युवाओं और महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया है और आगे भी आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने जिम की सुविधाओं और प्रशिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए विशेष फिटनेस और सदस्यता योजनाओं की घोषणा की गई। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी फिटनेस कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपर्क: 9031862211 संचालक: अन्नपूर्णा आनंद, प्रवीण आनंद Golds Gym, राजेंद्र नगर