‘बलिदान दिवस’ पर जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतिभागी को दिए पुरस्कार
फर्रुखाबाद l ‘बलिदान दिवस’ के पावन पर माय भारत द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इन प्रतियोगिता में कुल 6 खेल आयोजित किए गए, जिनमें बालकों हेतु वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद तथा बालिकाओं हेतु खो-खो, 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुई । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को अनुशासन एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
वॉलीबॉल (बालक वर्ग):
प्रथम – मुरहास कन्हैया टीम (कप्तान – नवनीत राजपूत)
द्वितीय – लवली बडी 1 टीम (कप्तान – योगेश त्रिवेदी)
खो-खो (बालिका वर्ग):
प्रथम – टीम राजेपुर (कप्तान – सुहानी राठौर)
द्वितीय – टीम कमालगंज (कप्तान – अनन्या)
400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):
प्रथम – आर्यन राजपूत
द्वितीय – दीपक सिंह
तृतीय – मुदित राजपूत
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):
प्रथम – प्रकृति वर्मा
द्वितीय – रागिनी
तृतीय – नैंसी मिश्रा
लंबी कूद (बालिका वर्ग):
प्रथम – निशा
द्वितीय – दुर्गा
तृतीय – सुहानी
लंबी कूद (बालक वर्ग):
प्रथम – आर्यन
द्वितीय – मुदित राजपूत
तृतीय – दीपक सिंह
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि मोनिका यादव एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल, ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा मोनिका यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ‘बलिदान दिवस हमें हमारे वीर शहीदों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। युवाओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का भी विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्रा, सभासद तथा नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल भी उपस्थित रहीं।
सभासद शशांक शेखर मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए बलिदान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि ‘यह दिवस हमें देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस और देशभक्ति की याद दिलाता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही खेलों के माध्यम से स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना चाहिए, जिससे वे देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम का आयोजन शिखर रस्तोगी जिला युवा अधिकारी माय भारत के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत टीम (राहुल बाबू वर्मा, रचना, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, अजीत कुमार, आकाश सोमवंशी, विकास, सुलोचना, सूरज, मयंक, शुभम मिश्रा, प्रेम शंकर श्रीवास्तव एवं खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी द्वारा किया गया । अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।![]()

फर्रुखाबाद l ‘बलिदान दिवस’ के पावन पर माय भारत द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्व जल दिवस के अवसर पर गंगा ग्राम धीमपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में कई युवाओं ने प्रतिभाग किया।उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि जल ही जीवन है। प्रायः देखा गया है कि घर के कार्यों में हम प्रतिदिन जल का उपयोग करते हैं एवं अज्ञानता वश जल को व्यर्थ कर देते हैं। यदि प्रत्येक मनुष्य चाहे तो जल की उपयोगिता को कम करके जल का संरक्षण कर सकते है। हम सभी जानते हैं कि हमारे पर्यावरण में जल का स्तर प्रत्येक दिन गिरता ही जा रहा है जो चिंता का विषय है।लोग अनजाने में बिना उपयोग के ही कई लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद कर देते हैं जिसे हमारी धरती का जल कम होता जा रहा है एवं शुद्ध जल समाप्त हो रहा है। यह बहुत चिंता का विषय है।अतः हम सभी को मिलकर यह शपथ लेनी चाहिए कि हम सभी जल की उपयोगिता को समझे एवं एक-एक बूंद बचाने का प्रयास करें। हम स्वयं भी जल का जितना हो सके कम प्रयोग करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कई जगह पर देखा गया है कि घरों में नल लगे हैं परंतु उन नलों को बंद करने के लिए कोई संसाधन नहीं है उनमें से जल ऐसे ही बहता रहता हैं और शुद्ध जल बहकर नाली में जाता है। यदि समय रहते हम सभी ने जल को बचाने के लिए प्रयास नहीं किया तो हमारी आने वाली पीढ़ी को जल के लिए बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जैसे कि कई देशों और कई जिलों में करना पड़ रहा है। लोगों को जल लेने के लिए कई किलोमीटर दूर चलना पड़ता है।महिलाओं को पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है। अतः सभी को इसके लिए समय रहते प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जल कलश में सभी ने अपने-अपने माध्यम से बचाए हुए जल को एकत्रित किया एवं यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा जल भी बचाएगा तो बहुत बड़ी मात्रा में जल का संरक्षण हो सकेगा। इसके आंतरिक स्वच्छता के लिए सभी को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण से संबंधित पंपलेट पोस्टर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षक रोहित दीक्षित, गंगा योद्धा पल्लवी, अश्मित एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद l मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर थाना नवाबगंज की महिला सुरक्षा कर्मियों की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओ/बालिकाओ को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों, घरेलु हिंसा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा प्रचलित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी l साथ ही पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
फर्रुखाबाद । सदर विकास खंड के गांव जनैया सठैया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बरेली से आये कथाव्यास सोनू शास्त्री द्वारा संगीतमयी कथा अपने मुखारविंद से भक्तों रसपान करा रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है l महारास लीला के बाद कृष्ण मथुरा को जाने लगे तो गोपियों की विरह कथा में भक्तों की आंखों में अश्रु धारा बहने लगी , अक्रूर चिंतित थे कि छोटे से बालक कंस को कैसे मार सकेंगे इसके लिए भगवान ने अक्रूर को यमुनाजी में डुबकी लगाने के बाद अन्दर ही अपने वास्तविक ईश्वर स्वरुप का दर्शन करा दिया जिससे उनका संदेह दूर हुआ, आज कंस वध तक कथा चली , संगीतमय कथा में ढोलक पर यशपाल, पैड पर नेमपाल राजपूत, आर्गन पर अभिषेक तथा यज्ञ हवन पं हिमांशू शर्मा द्वारा किया जाता है कथा परीक्षित दशरथ सिंह यज्ञपति हरिनाथ श्रीवास्तव व गौतम सिंह राजपूत ने कथा व्यास के सभी सदस्यों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रों से सम्मानित किया, कथा आयोजन कमेटी में सुधीर शाक्य अंकित शाक्य, प्रशान्त शाक्य,आशीष राजपूत, गोल्डी,प्रांशुल शाक्य, विकास, पुनीत वर्मा, विशाल,अनुज ,राम तीर्थ शाक्य, लक्ष्मन आशीष , चंद्रपाल शास्त्री, नरेन्द्र मोहन जवाहरलाल राजपूत आदि व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं
फर्रुखाबाद l शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के परिवार का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। डॉक्टर राकेश तिवारी की पत्नी रत्ना तिवारी ने अपनी ही बहू और उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1