गंगा ग्राम में आयोजित हुआ विश्व जल दिवस कार्यक्रम, लोगों को किया जागरूक
फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्व जल दिवस के अवसर पर गंगा ग्राम धीमपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में कई युवाओं  ने प्रतिभाग किया।उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि जल ही जीवन है। प्रायः देखा गया है कि घर के कार्यों में हम प्रतिदिन जल का उपयोग करते हैं एवं अज्ञानता वश जल को व्यर्थ कर देते हैं। यदि प्रत्येक मनुष्य चाहे तो जल की उपयोगिता को कम करके जल का संरक्षण कर सकते है। हम सभी जानते हैं कि हमारे पर्यावरण में जल का स्तर प्रत्येक दिन गिरता ही जा रहा है जो चिंता का विषय है।लोग अनजाने में बिना उपयोग के ही कई लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद कर देते हैं जिसे हमारी धरती का जल कम होता जा रहा है एवं शुद्ध जल समाप्त हो रहा है। यह बहुत चिंता का विषय है।अतः हम सभी को मिलकर यह शपथ लेनी चाहिए कि हम सभी जल की उपयोगिता को समझे एवं एक-एक बूंद बचाने का प्रयास करें। हम स्वयं भी जल का जितना हो सके कम प्रयोग करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कई जगह पर देखा गया है कि घरों में नल लगे हैं परंतु उन नलों को बंद करने के लिए कोई संसाधन नहीं है उनमें से जल ऐसे ही बहता रहता हैं और शुद्ध जल बहकर नाली में जाता है। यदि समय रहते हम सभी ने जल को बचाने के लिए प्रयास नहीं किया तो हमारी आने वाली पीढ़ी को जल के लिए बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जैसे कि कई देशों और कई जिलों में करना पड़ रहा है। लोगों को जल लेने के लिए कई किलोमीटर दूर चलना पड़ता है।महिलाओं  को पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है। अतः सभी को इसके लिए समय रहते प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जल कलश में सभी ने अपने-अपने माध्यम से बचाए हुए जल को एकत्रित किया एवं यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा जल भी बचाएगा तो बहुत बड़ी मात्रा में जल का संरक्षण हो सकेगा। इसके आंतरिक स्वच्छता के लिए सभी को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण से संबंधित पंपलेट पोस्टर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षक रोहित दीक्षित, गंगा योद्धा पल्लवी, अश्मित एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
निशुल्क दंत और आंख परीक्षण केंद्र में उमड़े मरीज़

फर्रुखाबाद l भारत विकास परिषद बजरंग शाखा एवं आकांक्षा समिति के तत्वावधान में जे एन मेमोरियल स्कूल धारमपुर  में निशुल्क आंख और दांत परीक्षण कैंप का  वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर वंदना द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव आलोक रायजादा रहे। दो निशीथ भट्ट की टीम द्वारा आंखों का बहुत अच्छे ढंग से परीक्षण किया गया तथा दांतों का परीक्षण डॉक्टर आशीष मेहरोत्रा के द्वारा किया गया स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा आसपास के निवासी बड़ी संख्या में अपना परीक्षण करने के लिए उपस्थित हुए।

डॉक्टर वंदना द्विवेदी ने कहा की बच्चों को हमारी परंपरा और मूल्य के आधार पर जीवन का निर्माण करना चाहिए बड़ों का सम्मान करना चाहिए गुरुजनों और सभी का सदैव सहयोग करना चाहिए अभिवादन से हमें बल बुद्धि विद्या और आयु स्वतः ही प्राप्त हो जाते हैं। प्रांतीय महासचिव आलोक रायजादा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की ,इस दौरान संस्था के डाटा मैनेजर मनीष शुक्ला हॉकी महासंघ की सदस्य बरखा सक्सेना संस्था की महिला विंग की प्रधान उपासना शर्मा ,परिंदा टोंक संजय वर्मा मनोज रस्तोगी पप्पू बाबू पंडित जयप्रकाश शास्त्री अमन कुमार अनुराग कुमार डिंपल रेखा रितु कटियार अंशिका दुबे अंशिका दीक्षित राहुल सिंह माधव सिंह संजीव तिवारी तानिया गुप्ता अंशिका सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे स्कूल के निदेशक दुष्यंत दुबे ने सभी का स्वागत किया और अतिथियों को फूल माला स्मृति चिन्ह और शाल उड़ा कर सम्मानित किया भारत विकास परिषद के सचिव और अवनींद्र कुमार सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। बाद में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत छोटी-छोटी बालिकाओं को और उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजुम दुबे एडवोकेट ने किया।
पशु विभाग की टोल फ्री 1962 पर ले सकते हैं जानकारी, पशुओं में टीकाकरण कराना अतिआवश्यक


फर्रुखाबाद l संकल्प से सिद्धि सुरक्षा सुशासन उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी के आयोजन में  पशुपालन विभाग द्वारा विभाग की योजनाओं 1962 टोल फ्री, पशुओं में टीकाकरण के महत्व की भी जानकारी दी गई l उन्होंने कहा कि इस दौरान पशु पंजीकरण कर महत्व, पशुपालन बीमा, नस्ल सुधार योजना अन्तर्गत सेक्स्ड सोर्टिड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत, नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर डा0 धीरज कुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डा0 धनेष कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बढपुर सदर, डा0 अनुज कुमार दुबे, पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति के पंपप्लेट देकर महिलाओं और युवतियों को किया जागरूक
फर्रुखाबाद l मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर थाना नवाबगंज की महिला सुरक्षा कर्मियों की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओ/बालिकाओ को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों, घरेलु हिंसा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा प्रचलित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी l साथ ही  पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
कृष्ण के मथुरा जाने पर गोपियों की बिरह कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर, भागवत कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़
फर्रुखाबाद । सदर विकास खंड के गांव जनैया सठैया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बरेली से आये कथाव्यास सोनू शास्त्री द्वारा संगीतमयी कथा अपने मुखारविंद से भक्तों रसपान करा रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए  क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है l महारास लीला के बाद कृष्ण मथुरा को जाने लगे तो गोपियों की विरह कथा में भक्तों की आंखों में अश्रु धारा बहने लगी , अक्रूर चिंतित थे कि छोटे से बालक कंस को कैसे मार सकेंगे इसके लिए भगवान ने अक्रूर को यमुनाजी में डुबकी लगाने के बाद अन्दर ही अपने वास्तविक ईश्वर स्वरुप का दर्शन करा दिया जिससे उनका संदेह दूर हुआ, आज कंस वध तक कथा चली , संगीतमय कथा में ढोलक पर यशपाल, पैड पर नेमपाल राजपूत, आर्गन पर अभिषेक तथा यज्ञ हवन पं हिमांशू शर्मा द्वारा किया जाता है कथा परीक्षित दशरथ सिंह यज्ञपति हरिनाथ श्रीवास्तव व गौतम सिंह राजपूत ने कथा व्यास के सभी सदस्यों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रों से सम्मानित किया, कथा आयोजन कमेटी में सुधीर शाक्य अंकित शाक्य, प्रशान्त शाक्य,आशीष राजपूत, गोल्डी,प्रांशुल शाक्य, विकास, पुनीत वर्मा, विशाल,अनुज ,राम तीर्थ शाक्य, लक्ष्मन आशीष , चंद्रपाल शास्त्री, नरेन्द्र मोहन जवाहरलाल राजपूत आदि व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं
बहू ने घर में जबरन घुसकर की तोड़फोड़, नकदी सहित लाखों के जेवरात भी ले गई
फर्रुखाबाद l शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के परिवार का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। डॉक्टर राकेश तिवारी की पत्नी रत्ना तिवारी ने अपनी ही बहू और उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।
कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बहू इन्दु पाण्डेय घर में जबरन घुसने, मारपीट, धमकी देने और कीमती सामान ले जाने जैसे आरोप लगाए हैं। इस मामले में बहू के साथ उसके पिता अशोक पाण्डेय समेत कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है।
शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र राहुल तिवारी, जो एक सड़क दुर्घटना के बाद पूरी तरह दिव्यांग हो चुका है, और बिस्तर पर है। बहू ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को बहू अपने पिता के साथ घर आई और लगभग 4 लाख रुपये नकद व सोने के आभूषण लेकर चली गई। इसके बाद 12 मार्च 2026 को बहू अपने परिजनों के साथ दोबारा घर में घुस आई, जहां गाली-गलौज, धमकी और दबाव बनाने की घटनाएं हुईं।
एफआईआर में यह भी कहा है कि आरोपियों ने जबरन कागजात पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान कराने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके दिव्यांग बेटे को डराकर उसकी इच्छा के विरुद्ध वीडियो बनवाए गए और परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला अब सिर्फ पारिवारिक विवाद  जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है l
कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण घटना, 9 वर्षीय बच्ची की मौत, मां सहित चार घायल

फर्रुखाबाद l इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
बताते हैं कि ट्रैक्टर पर बिजली के पोल लदे हुए थे, लेकिन उस पर किसी प्रकार का रेडियम या चेतावनी संकेत नहीं लगा था। इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन की टक्कर लगने से भीषण घटना हुई है ।
घटना में इनाया (9 वर्ष) पुत्री निहाल मंसूरी, निवासी रोशनाबाद थाना शमशाबाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतका की मां शबनम सहित अयात और अनविदा समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और उसकी एक बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कुछ ही देर के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
इस घटना को लेकर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ट्रैक्टर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। ट्रैक्टर पर न तो रेडियम लगा था और न ही कोई चेतावनी संकेत, जिससे पीछे से आ रहे वाहन को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है l साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर चलने वाले ऐसे वाहनों पर सख्ती से नियम लागू किए जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
उपक्रम के सभापति एवं सदस्यों ने योजनाओं की गुणवत्ता को परखा, क्रिटकल केयर यूनिट का किया निरीक्षण
फर्रूखाबाद l रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक सभापति विधायक सदर सुनीलदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता व सदस्य विधायक देवरिया सभाकुंवर व विधायक बलिया जयप्रकाश चंचल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
समिति के सदस्यों द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति एवं जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति द्वारा लोहिया अस्पताल में बन रहे  क्रिटीकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
समिति का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर और सिपाही के हाथ में लगी गोली घायल, लोहिया में कराया भर्ती, दो गिरफ्तार
फर्रुखाबाद l पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी जाटव व सिपाही दिग्विजय सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली के मोहल्ला जगत नारायण स्ट्रीट सधवाडा निवासी ई- रिक्शा चालक रविंद्र कुमार उर्फ हरिओम सैनी से मारपीट कर 8200 रुपये और मोबाइल लूट लिया था।

हरि ओम मोहल्ला खतरना स्थित अरविंद इलेक्ट्रीशियन की दुकान से बिजली का सामान लेकर बेवर गया था वहां से वापस घर जा रहा था तभी रास्ते में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मानिकपुर दहेलिया स्थित रेलवे अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लुटेरो की घेराबंदी की थी ।

थाना मऊदरवाजा एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात मुरहास कन्हैया व जसमई रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट लुटेरों को घेर लिया। लुटेरो ने पुलिस को आता देख गोली चलानी शुरू कर दी,गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करने पर लुटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी जाटव घायल हो गया। पुलिस ने लुटेरों के पास से मोबाइल व नकदी भी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार उपेंद्र उर्फ रॉकी के पैर में गोली लगी है सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। लुटेरों ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था l उन्होंने बताया कि घायल लुटेरे के साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल लुटेरे व सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट पाट करने वाला उपेंद्र उर्फ रॉकी थाना मऊ दरवाजा और गिरफ्तार साथी मोनू गुमटी नगला का रहने वाला है।
ईद उल फितर पर अमन चैन की मांगी दुआएं,ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नमाज़

फर्रूखाबाद l ईद उल फितर पर जनपद के ईदगाह और मस्जिदों में नवाज अदा की गई, इस दौरान देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई, नवाज अदा के दौरान सभी ईदगाह और मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही,
ईद पर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न नमाज स्थलों का संयुक्त रूप से पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान एवं उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे,किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। साथ ही साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने  पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहकर निरंतर भ्रमण करते रहे l