मिशन शक्ति के पंपप्लेट देकर महिलाओं और युवतियों को किया जागरूक
फर्रुखाबाद l मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर थाना नवाबगंज की महिला सुरक्षा कर्मियों की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओ/बालिकाओ को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों, घरेलु हिंसा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा प्रचलित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी l साथ ही  पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
कृष्ण के मथुरा जाने पर गोपियों की बिरह कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर, भागवत कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़
फर्रुखाबाद । सदर विकास खंड के गांव जनैया सठैया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बरेली से आये कथाव्यास सोनू शास्त्री द्वारा संगीतमयी कथा अपने मुखारविंद से भक्तों रसपान करा रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए  क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है l महारास लीला के बाद कृष्ण मथुरा को जाने लगे तो गोपियों की विरह कथा में भक्तों की आंखों में अश्रु धारा बहने लगी , अक्रूर चिंतित थे कि छोटे से बालक कंस को कैसे मार सकेंगे इसके लिए भगवान ने अक्रूर को यमुनाजी में डुबकी लगाने के बाद अन्दर ही अपने वास्तविक ईश्वर स्वरुप का दर्शन करा दिया जिससे उनका संदेह दूर हुआ, आज कंस वध तक कथा चली , संगीतमय कथा में ढोलक पर यशपाल, पैड पर नेमपाल राजपूत, आर्गन पर अभिषेक तथा यज्ञ हवन पं हिमांशू शर्मा द्वारा किया जाता है कथा परीक्षित दशरथ सिंह यज्ञपति हरिनाथ श्रीवास्तव व गौतम सिंह राजपूत ने कथा व्यास के सभी सदस्यों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रों से सम्मानित किया, कथा आयोजन कमेटी में सुधीर शाक्य अंकित शाक्य, प्रशान्त शाक्य,आशीष राजपूत, गोल्डी,प्रांशुल शाक्य, विकास, पुनीत वर्मा, विशाल,अनुज ,राम तीर्थ शाक्य, लक्ष्मन आशीष , चंद्रपाल शास्त्री, नरेन्द्र मोहन जवाहरलाल राजपूत आदि व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं
बहू ने घर में जबरन घुसकर की तोड़फोड़, नकदी सहित लाखों के जेवरात भी ले गई
फर्रुखाबाद l शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के परिवार का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। डॉक्टर राकेश तिवारी की पत्नी रत्ना तिवारी ने अपनी ही बहू और उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।
कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बहू इन्दु पाण्डेय घर में जबरन घुसने, मारपीट, धमकी देने और कीमती सामान ले जाने जैसे आरोप लगाए हैं। इस मामले में बहू के साथ उसके पिता अशोक पाण्डेय समेत कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है।
शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र राहुल तिवारी, जो एक सड़क दुर्घटना के बाद पूरी तरह दिव्यांग हो चुका है, और बिस्तर पर है। बहू ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को बहू अपने पिता के साथ घर आई और लगभग 4 लाख रुपये नकद व सोने के आभूषण लेकर चली गई। इसके बाद 12 मार्च 2026 को बहू अपने परिजनों के साथ दोबारा घर में घुस आई, जहां गाली-गलौज, धमकी और दबाव बनाने की घटनाएं हुईं।
एफआईआर में यह भी कहा है कि आरोपियों ने जबरन कागजात पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान कराने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके दिव्यांग बेटे को डराकर उसकी इच्छा के विरुद्ध वीडियो बनवाए गए और परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला अब सिर्फ पारिवारिक विवाद  जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है l
कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण घटना, 9 वर्षीय बच्ची की मौत, मां सहित चार घायल

फर्रुखाबाद l इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
बताते हैं कि ट्रैक्टर पर बिजली के पोल लदे हुए थे, लेकिन उस पर किसी प्रकार का रेडियम या चेतावनी संकेत नहीं लगा था। इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन की टक्कर लगने से भीषण घटना हुई है ।
घटना में इनाया (9 वर्ष) पुत्री निहाल मंसूरी, निवासी रोशनाबाद थाना शमशाबाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतका की मां शबनम सहित अयात और अनविदा समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और उसकी एक बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कुछ ही देर के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
इस घटना को लेकर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ट्रैक्टर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। ट्रैक्टर पर न तो रेडियम लगा था और न ही कोई चेतावनी संकेत, जिससे पीछे से आ रहे वाहन को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है l साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर चलने वाले ऐसे वाहनों पर सख्ती से नियम लागू किए जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
उपक्रम के सभापति एवं सदस्यों ने योजनाओं की गुणवत्ता को परखा, क्रिटकल केयर यूनिट का किया निरीक्षण
फर्रूखाबाद l रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक सभापति विधायक सदर सुनीलदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता व सदस्य विधायक देवरिया सभाकुंवर व विधायक बलिया जयप्रकाश चंचल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
समिति के सदस्यों द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति एवं जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति द्वारा लोहिया अस्पताल में बन रहे  क्रिटीकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
समिति का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर और सिपाही के हाथ में लगी गोली घायल, लोहिया में कराया भर्ती, दो गिरफ्तार
फर्रुखाबाद l पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी जाटव व सिपाही दिग्विजय सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली के मोहल्ला जगत नारायण स्ट्रीट सधवाडा निवासी ई- रिक्शा चालक रविंद्र कुमार उर्फ हरिओम सैनी से मारपीट कर 8200 रुपये और मोबाइल लूट लिया था।

हरि ओम मोहल्ला खतरना स्थित अरविंद इलेक्ट्रीशियन की दुकान से बिजली का सामान लेकर बेवर गया था वहां से वापस घर जा रहा था तभी रास्ते में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मानिकपुर दहेलिया स्थित रेलवे अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लुटेरो की घेराबंदी की थी ।

थाना मऊदरवाजा एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात मुरहास कन्हैया व जसमई रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट लुटेरों को घेर लिया। लुटेरो ने पुलिस को आता देख गोली चलानी शुरू कर दी,गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करने पर लुटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी जाटव घायल हो गया। पुलिस ने लुटेरों के पास से मोबाइल व नकदी भी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार उपेंद्र उर्फ रॉकी के पैर में गोली लगी है सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। लुटेरों ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था l उन्होंने बताया कि घायल लुटेरे के साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल लुटेरे व सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट पाट करने वाला उपेंद्र उर्फ रॉकी थाना मऊ दरवाजा और गिरफ्तार साथी मोनू गुमटी नगला का रहने वाला है।
ईद उल फितर पर अमन चैन की मांगी दुआएं,ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नमाज़

फर्रूखाबाद l ईद उल फितर पर जनपद के ईदगाह और मस्जिदों में नवाज अदा की गई, इस दौरान देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई, नवाज अदा के दौरान सभी ईदगाह और मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही,
ईद पर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न नमाज स्थलों का संयुक्त रूप से पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान एवं उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे,किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। साथ ही साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने  पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहकर निरंतर भ्रमण करते रहे l
रामनवमी शोभा यात्रा का रूट बदला, स्टेट बैंक रेलवे रोड से प्रारंभ होकर बी एस मेंशन तक जाएगी शोभायात्रा
यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां और ध्वज लहराएंगे फर्रुखाबाद l  रामनवमी शोभा यात्रा के लिए रूट बदलने की तैयारी शुरू हो गई व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना के अनुरोध पर श्री राम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे ने बैठक में रूट बदलने की जानकारी दी, शहर के रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में शनिवार को बुलाई गई बैठक में पदाधिकारी ने अपनी अपनी बातें राखी श्री रामनवमी शोभायात्रा में ध्वजारोहण बैंड दुर्गा जी की झांकी के साथ-साथ भगवान राम लक्ष्मण भारत शत्रुघ्न रथ पर सवार होकर शहर में निकलेंगे यह जानकारी संस्थापक विजय दुबे मटर लाला ने बैठक में देते हुए बताया कि बड़े रथ के कारण रूट बदलना बहुत जरूरी हो गया था l

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा 27 मार्च को शाम को 6:00 बजे से स्टेट बैंक के सामने रेलवे रोड बी एस मेंशन के लिए प्रारंभ होकर चौक घूमना लाल गेट होते हुए रोडवेज के सामने बी एस गार्डन तक पहुंचेगी वहां पर राम रसोई का आयोजन किया गया है l उन्होंने बताया अगले दिन 28 मार्च को शाम को 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक बी एस मेंशन में भजन संध्या के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा l श्रीराम नवमी शोभा यात्रा पहले सरस्वती भवन से प्रारंभ होकर चौक घूमना साहबगंज चौराहा नाला मछरटा लोहाई रोड होते हुए वापस सरस्वती भवन पहुंचती थी,इतना लंबा रूट को लेकर पहले से ही विरोध था l

इस दौरान बैठक में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता विमलेश मिश्रा ने संगठित होकर शोभायात्रा में शामिल होने के कहा बैठक में सौरभ मिश्रा शिवओम पांडे ने भी अपनी बात रखी बैठक में मुख्य रूप से राम विविध कला केंद्र के अध्यक्ष संदीप दीक्षित मंत्री दीपक मिश्रा अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक सरताज भाई भी शामिल हुए।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शब  पेड़ से लटकता मिला
फर्रुखाबाद l कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है आशंका है कि वह किसी निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कायमगंज रेलवे स्टेशन की पूर्वी पितौरा क्रॉसिंग और कायमगंज-अचरा मार्ग के पश्चिम में स्थित बाग संतोष गंगवार का बताया जा रहा है। शनिवार को जब एक बागबान वहां कीटनाशक छिड़काव के उपकरणों की जांच करने पहुंचा, तो उसकी नजर पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। घटना से घबराए बागबान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक की वेशभूषा के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने नीले रंग की पैंट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। कमर में किसी प्राइवेट सिक्योरिटी की बेल्ट बंधी मिली है। दाहिने हाथ में दो अंगूठियां, कलाई पर कलावा और एक कड़ा मौजूद था। पुलिस को घटनास्थल से पेड़ के पास रखी एक पानी की बोतल और पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है, जिससे मृतक के बारे में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की गहनता से पड़ताल की है,
क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है l उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं l फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया l
सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल हुए

अमृतपुर-फर्रुखाबाद l सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, आनंद 18 पुत्र जगतपाल निवासी हमीरपुर अपने साथियों 18 वर्षीय विपिन  व 19 वर्षीय मनोज के साथ मोटरसाइकिल से राजेपुर होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे ही थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार दोस्त सड़क पर उछल कर गिर पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना इतनी भीषण थी कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विपिन और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।