सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल हुए

अमृतपुर-फर्रुखाबाद l सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, आनंद 18 पुत्र जगतपाल निवासी हमीरपुर अपने साथियों 18 वर्षीय विपिन  व 19 वर्षीय मनोज के साथ मोटरसाइकिल से राजेपुर होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे ही थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार दोस्त सड़क पर उछल कर गिर पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना इतनी भीषण थी कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विपिन और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
सपा की पहल:दिव्यांग को दिया खोखा, रखवाई परचून की दुकान

अमृतपुर फर्रुखाबाद l  समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव की अनोखी पहल से दिव्यांग को रोज़गार का अवसर देकर एक सराहनीय कार्य किया है l यही नहीं दिव्यांग के खोखा में परचून का सामान रखबा कर दो वक्त की रोटी का अवसर दिया है l अमृतपुर निवासी दिव्यांग बुधपाल  सक्सेना उर्फ बाबा को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परचून का खोखा रखवा दिया। बुधपाल  शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। 7 वर्ष पहले बीमारी के चलते उसकी पत्नी का निधन हो गया था। गरीबी और लाचारी की जिंदगी जीने वाले दिव्यांग पर दो मासूम बच्चों का भी भार आ पड़ा, ना खेती न रोजगार और ना ही आय का कोई अन्य साधन। फिर भी वह किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। उसकी स्थिति को देखने पर अजीत यादव ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया। इसके तहत उन्होंने न सिर्फ खोखा ही नहीं रखवाया बल्कि उसमें परचून का पूरा सामान भी भरवाकर उन्हें सौंप दिया जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें चंद्रपाल यादव एवं अजीत यादव ने फीता काटकर खोखे का उद्घाटन किया।इस पहल के साथ अजीत ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि वह लगातार गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। ऐसे लोग जिनके पास कोई सहारा नहीं है और जिनका जीवन यापन कठिन है, उनके लिए वह फरिश्ता बनकर कार्य करते रहेंगे।

दिव्यांग ने इस सहयोग के लिए अजीत यादव एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
गौ सेवकों ने की,नवरात्रि पर बंद हो चिकन मटन की दुकाने

अमृतपुर फर्रुखाबाद l नवरात्रि  पर अवैध रूप से संचालित मीट एवं अंडे की दुकानों को बंद कराने की मांग की है l क्षेत्र के कुछ लोगों ने थाना अध्यक्ष को पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि नवरात्रि के दौरान अधिकांश लोग धार्मिक आस्था के चलते मांसाहार से परहेज करते हैं। फ़िर भी क्षेत्र में मीट एवं अंडे की दुकानें खुलेआम चल रही हैं, जिससे लोगों की इन दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़कों पर फैल जाता है जिससे गंदगी व दुर्गन्ध बढ़ रही है। आवारा कुत्ते हड्डियां व अन्य अवशेष लेकर सड़कों पर घूमते हैं जिससे आम जनमानस को परेशानी और भय का सामना करना पड़ रहा है।प्रार्थना पत्र में थाना पुलिस से मांग की गई है कि नवरात्रि के दौरान ऐसी अवैध दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराई जाए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और शांति बनी रहे, साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।प्रार्थना पत्र दलबीर सिंह गौ रक्षक अक्षय प्रताप व अभय चौहान द्वारा दिया गया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
आबकारी की ई लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
फर्रूखाबाद l जनपद में आबकारी विभाग की शराब दुकानों एवं मॉडल शॉप के लिए 62 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, इन सभी को 3 सीड अंक प्राप्त करने पर अंतिम रूप से ई लाटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई l इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक महोदया आरती सिंह, जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.गुप्ता आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी देवेन्द्र सिंह रावत, समस्त आबकारी निरीक्षक आवेदक एवं अधिकारियों की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 हेतु ई-लाटरी प्रथम चरण की प्रक्रिया में  देशी शराब की 14 दुकानों पर 54, कंपोजिट शॉप की 04 दुकानों पर 07 तथा मॉडल शॉप की 01 दुकान पर 01 आवेदन इस प्रकार कुल 62 आवेदन प्राप्त किए गए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ज्योति चौधरी की उपस्थिति में तकनीकी सहयोग प्रदान कर सर्वप्रथम आवेदकों की उपस्थिति में सिमुलेशन की कार्यवाही की गयी जिसमें आवेदकों से 3 सीड अंक प्राप्त कर सबको समान चयनित होने के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी जिसमें आवेदकों से 3 सीड अंक प्राप्त कर अन्तिम रूप से ई-लाटरी की प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी।
31 मार्च तक योजनाए पूर्ण ना करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरना तय – प्रभारी मंत्री
फर्रूखाबाद l प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में मंत्री द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए उन्हें सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाए सभी परियोजनाएं 31 मार्च तक निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है ।मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगली बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर सांसद, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, भाजपा जिला अध्यक्ष , जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्र के 11 और प्रदेश की 9वर्ष की योजनाओं की प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक
फर्रूखाबाद  । केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन ऑफीसर्स क्लब, फतेहगढ़ में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया ।

सर्वप्रथम मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऑफीसर्स क्लब  सभागार में सूचना विभाग द्वारा स्थापित की गई ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ शीर्षांकित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया । इस दौरान मंत्री द्वारा सेवा पखवाडा 2025 के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के माध्यम से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग,  सीनियर वर्ग व सामान्य वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः धनराशि 51000, 21000, 11000 चेक प्रदान किए गए । खेल विभाग द्वारा आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को ट्राफी प्रदान की, मंत्री द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भारत कौशल प्रतियोगिता 2025-26 में रजत पदक प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया ।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 10 लाभार्थियों को सहायता राशि और ग्राम रामपुर डफरपुर तहसील सदर के 10 लोगों को घरौनी प्रदान की गई। सब मिशन ऑन एग्री कल्चर मैकेनाइजेशन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत 01 लाभार्थी को किसान ड्रोन व 01 लाभार्थी को कस्टम हायरिंग सेन्टर अन्तर्गत टैक्ट्रर प्रदान किया गया। मत्स्य विभाग के 02 लाभार्थी को मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व निषाद राज सब्सिडी योजना प्रदान की गई । ग्राम्य विकास विभाग की बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाल लाभार्थी भैंस पालन की सब्सिडी प्रदान की गयी।

मंत्री ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये हेतु कराई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर उनकी पुरूस्कार राशि उनके खाता में हस्तारिंत की गई ।
मंत्री द्वारा उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि  केन्द्र सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 09 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया एवं जनसामान्य को बधाई दी ,उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सफलतापूर्वक 09 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में गॉव-गॉव तक बिना किसी भेदभाव के गरीबों, पिछड़ों, असहायों, दिव्यांग जनों सहित समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से जो लाभ निरंन्तर दिया जा रहा है, उसका प्रभाव सभी को साफ दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री को जो दायित्व सौपा है उस पर प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरन्तर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा यह प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं/सुरक्षा पर भरोसा का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों में प्रदेश की तरक्की हेतु किये गये विकास कार्यों  से परिचित होने के साथ-साथ विकास के प्रति समर्पित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जानने समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग को सभी योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत 09 वर्षों में सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के बारे में लोगो धारणा बदली है, आज प्रदेश में हर व्यक्ति स्वंय को पूरी तरह से स्वतंत्र व सुरक्षित महसूस कर रहा है। युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरी एवं रोजगार का अवसर मिल रहा है। माफिया एवं गुण्डाराज का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज समाज में बहू बेटिंया पूरे सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में सूचना विभाग दल के कलाकारों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लोकगायन की आकर्षक प्रस्तुति की गयी।
प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रेस वार्ता में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर प्रेस-वार्ता कर मीडिया  को अवगत कराते हुए उनके प्रश्नों का जवाव दिया । साथ ही 09 वर्ष पर सूचना विभाग द्वारा जारी की गई पुस्तक का विमोचन किया।
इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर,विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि,  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी,  भाजपा जिला अध्यक्ष  व समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश को आजाद कराने में अवंतीबाई ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए
फर्रुखाबाद l रानी अवंतीबाई लोधी के 169 वें बलिदान दिवस पर नगर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा परसोत्तम बर्मा  ने की व संचालन अरविन्द राजपूत ने किया l कार्यक्रम में तमाम लोगों ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की अहम भूमिका निभाने वाले बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की एक स्वर में मांग की गई । भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत ने रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम में देश के आजादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाली प्रथम महिला शहीद रानी अवंतीबाई लोधी 20 मार्च 1858 में शहीद हुईं थीं उनके आज 169 वें बलिदान दिवस पर जगह जगह बलिदान दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं,उनकी शहादत को इतिहासकारों ने उजागर नहीं किया गया,महामंत्री ईश्वरदयाल वर्मा ने कहा कि लोधी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, कृषि कर्म के साथ साथ फिजूलखर्ची न करके बच्चों की उच्च शिक्षा पर बल दिया, शराब नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पैदा करें तभी विकास संभव हो सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी लज्जाराम वर्मा ने कहा हमारे समाज में शराब नशा ने बहुत से युवाओं की जिंदगी तबाह कर दी है इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जागरूक करने का काम  करना चाहिए, सुघर सिंह  राजपूत , जनार्दन दत्त राजपूत एडवोकेट ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा किसी चौराहे पर लगाने की सांसद मुकेश राजपूत से मांग की है बालकराम वर्मा ने बताया कि मैं अपने विद्यालय में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देता हूं , बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए प्रमुख रूप से महासभा के कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत, महामंत्री रजनेश राजपूत , , सदस्य जिला पंचायत कुंवरजीत राजपूत,नामित सभासद अनुज राजपूत, सुधीर राजपूत, जौली राजपूत,अजय राजपूत, धनीराम राजपूत,अबधेश राजपूत विनोद राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष कौशलेंद्र राजपूत , महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राजपूत, लक्ष्मी राजपूत , महिपाल सिंह, दारा सिंह आदि मौजूद रहे।
बैंक टालमटोल के रवैया को छोड़ दें, सिर्फ़ ग्राहकों का कार्य  करें विधायक
फर्रुखाबाद l जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक सुशील शाक्य की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

उन्होंने बैठक में उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि वह ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें यदि कोई ग्राहक एक बार लोन का पैसा जमा कर देता है और दोबारा लोन के लिए अप्लाई कर देता है तो उसे दोबारा लोन मिलना उचित है पंजाब नेशनल बैंक में 5फाइल पेंडिंग पङी है बैंकों की टालमटोल के रवैया को देखकर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक निदेशक को पत्र लिखा जाए आईडीबीआई का भी एक प्रकरण पेंडिंग है बंधन बैंक में तीन प्रकरण पेंडिंग है इंडियन ओवरसीज में भी तीन प्रकरण पेंडिंग है सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अच्छा कार्य किया है मुख्य मंत्री युवा योजना में लक्ष्य से अधिक कार्य किया है ग्रामीण बैंक की पेंडेंसी भी अधिक है विधायक अमृतपुर ने कहा की यूनियन बैंक का भी प्रदर्शन खराब है बैंक आफ महाराष्ट्र का प्रदर्शन खराब पाया गया कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधि अनुपस्थित थे कुल मिलाकर ग्रामीण बैंक का कार्य बेहतर है अटल पेंशन योजना 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोगों के लिए है आईसीआईसीआई बैंक में एक भी फॉर्म नहीं भराया गया,इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के बाद अधिकतम 5000 रुपए की पेंशन मिलने की क्रियाविधि है, एक कैंप लगेगा कैंप में पात्र व्यक्तियों को जिन्होंने आवेदन किया है उन्हें लोन वितरण किया जाएगा लक्ष्य है 356 कर्ज देने के प्रकरण में एसबीआई का प्रदर्शन बहुत खराब है इन्होंने कोई कार्य नहीं किया इन पर बैठक का कोई प्रभाव भी नहीं पड़ता एक्सिस बैंक में तीन लोन सेक्शन किये है जो आज होंगे बैंक ऑफ़ इंडिया में 574 लोन रिजेक्ट किये एसबीआई में 437 प्रकरण रिजेक्ट किए गए हैं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उच्च अधिकारियों को समीक्षा रिपोर्ट भेजें  अभ्यर्थियों की फाइलों को जानबूझकर रोकने का ट्रेंड बहुत गलत है निर्धन व्यक्ति से कोई भी अपेक्षा बैंक को नहीं करनी चाहिए भौतिक व आध्यात्मिक दृष्टि से इस प्रकार के कार्य के अनुचित परिणाम प्राप्त होते हैं और यह कार्य दंडनीय है औ डी औ पी व एमएसएमई में पेंडेंसी घटाएं एसबीआई में 244 पेंडिंग है और उसका प्रदर्शन सबसे खराब है अमृतपुर के विधायक ने कहा कि  किसी किसान की जमीन सस्ती है और उसने लिमिट ले रखी है तो यदि  जमीन का मूल्य बढ़ता है तो उसके  लिमिट की भी क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए कल पीएम युवा योजना के तहत ऋण वितरण कार्य होगा जो आरबीआई की गाइडलाइन के अनुरूप होगा शासन की मंशा है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता से हो
बैठक में सीडीओ के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे
एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, थाना अध्यक्ष के कार्य सराहना की,दिए दिशा निर्देश*

अमृतपुर फर्रुखाबाद ।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अमृतपुर थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी भी ली गई।

एसपी ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जो संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमृतपुर थाने की व्यवस्था बेहतर है और वे इससे पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं।थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि थाना पूरी तरह व्यवस्थित चाक-चौबंद और साफ-सुथरा मिला।

इस दौरान उन्होंने मैस रहन-सहन की व्यवस्था लोगों की शिकायत सुनकर उन्हें निस्तारण करने के मामलों को भी गहनता से देखा। जांच के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित मामलों को समय से निपटाया जाए। आने वाले फरियादियो की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिना किसी भेदभाव के उनकी समस्याओं का न्यायोचित निस्तारण भी किया जाए। उनका कहना था कि रात्रि कालीन गस्त पर लापरवाही न बरती जाए। छुटपुट घटनाओं पर ध्यान दिया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। इस दौरान थाना प्रभारी सहित थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक कांस्टेबल महिला पुलिसकर्मी चौकीदार आदि मौके पर उपस्थित रहे।

रमपुरा गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद l सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत “रम्पुरा“ विकास खण्ड बढ़पुर में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्मित पेयजल योजना पर “जल महोत्सव पखवाड़ा के अन्तर्गत “जल अर्पण“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । “जल अर्पण“ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा जल के महत्व एवं जल संचयन के संबंध में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया एवं जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा योजना का जलार्पण किया गया साथ ही जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्रामवासियों को पेयजल का सीमित उपयोग करने एवं पेयजल की रक्षा करने हेतु शपथ दिलाई गई। अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा ग्राम में निर्मित पेयजल योजना के संबंध में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (विशेष अतिथि) विनोद कुमार गौड़, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सजन कुमार, सहायक अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) नितिन वर्मा, जूनियर इंजीनियर अंकुर सक्सेना, जूनियर इंजीनियर अखिलेश कुमार, कार्यदायी फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर अभय सिंह, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर विकास राय एवं खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर योगेश कुमार पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।