अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सम्मान का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद l अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति के तत्वावधान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए समिति की अध्यक्ष डॉ वन्दना द्विवेदी ने कहा कि अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान को परिलक्षित करता है ।भारतवर्ष में इसकी महत्ता सदैव रही है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" (संस्कृत: यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः) प्रसिद्ध मनुस्मृति श्लोक जहाँ नारियों का सम्मान और पूजा की जाती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। यह भारतीय संस्कृति में महिलाओं के उच्च स्थान और उन्हें शक्ति का प्रतीक मानने की परंपरा को दर्शाता है। वर्तमान समय शिक्षा और ज्ञान का है हम कोई भी कार्य करें अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना है ।उन्होंने ने जनपद के विभिन्न दायित्वों एवम क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । सुमन त्रिपाठी , दीपिका राजपूत , बिंदु गुप्ता ,डॉ शशि किरण सिंह (सभी शिक्षा ) , ऐश्वर्या उपाध्याय , दीप्ति वत्स , नम्रता सिंह , निहारिका पटेल ,प्रियंका गाँधी ,डॉ सुनीता यादव , पूनम पाल , शुभांगी अग्निहोत्री , गीतांजलि पटेल ,स्मृति अग्निहोत्री राना हिज़ाब और ताइक्वांडो की बालिकाओं को सम्मानित किया गया ।इन सभी को विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, कविता, संगीत, चिकित्सा , गंगा स्वच्छता, पर्यटन, स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में सम्मानित किया गया ।आकां क्षा समिति की डॉ वंदना द्विवेदी, रश्मि सिंह, गुंजा जैन, मंजू सिंह, श्रीमती साक्षी गुप्ता, श्रीमती डॉ ज्योति गुप्ता, श्रद्धा , अनीता पाठक, श्रीमती भावना गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी, डॉ मीनू गुप्ता आदि उपस्थित रहीं ।कुशल संचालन राना हिज़ाब ने किया ।
1 hour and 54 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1