पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
फर्रूखाबाद l   उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद  में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदीने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने राजकीय  इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज फतेहगढ़ व के0 आर0 रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखें तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केन्द्रों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 111 मरीजो को मिला स्वस्थ्य लाभ

अमृतपुर फर्रुखाबाद 15 मार्च। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 111 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनकी विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया।
डॉ. गौरव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में आए मरीजों की जांच के दौरान मलेरिया के 13, टाइफाइड के 11, शुगर के 14, बलगम के 6, हेपेटाइटिस-बी के 3, हीमोग्लोबिन के 2 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार, एएनएम पावनी तथा वार्ड बॉय राकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। मेले के आयोजन से क्षेत्रीय लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं। इस स्वास्थ्य मेले का इंतजार क्षेत्र के दर्जनों गांवो के मरीज करते हैं। प्रति सप्ताह रविवार के दिन होने वाले इस आयोजन में दौलतियापुर पिथनापुर हरसिंहपुर लीलापुर नगला हूसा मुजह अल्हापुर अमृतपुर बलीपट्टी हुसेनपुर करनपुर दत्त बनारसीपुर फखरपुर मंझा की मडेया आदि गांवो के लोग निशुल्क दवाई लेकर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं।
सुलह समझौते के आधार पर 7 दांपत्य परिवारों को विदा किया गया,40  पारिवारिक विवाद निपटाए गए
फर्रुखाबाद l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जमशेद अली, पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण  सन्तोष कुमार तिवारी, बार के पदाधिकारी, महासचिव, अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, वादकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 549 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 6,32,78,500 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 60283 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।
जमशेद अली, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 40 पारिवारिक/वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 07 जोडे पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया गया। श्री नरेश कुमार, अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा अपने न्यायालय से 13 मामले निस्तारित किये गये।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल चिन्हित लम्बित 4,574 मामलों में से 4,089 तथा प्री-लिटिगेशन के 1,34,764 मामलों में से 13,3,680 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 139338 मामलों में से 137769 मामलों का निस्तारण कर कुल 11,91,10,805/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर सहयोग देने वाले अधिकारी में  शैली रॉय अपर जिला जज प्रथम, अभिनितम उपाध्याय एस.सी./एस.टी. एक्ट/विशेष न्यायाधीश, तरूण कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, रितिका त्यागी विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट,  दीपेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज कक्ष संख्या 08, मेराज अहमद अपर जिला जज/पाक्सो एक्ट कक्ष संख्या संदीप तिवारी अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय प्रथम, सत्येन्द्र सिंह वर्मा अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय,अन्जू कम्बोज अपर प्रधान न्यायाधीश,  संजय कुमार षष्ठम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, घनश्याम शुक्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  प्रीतिमाला चतुर्वेदी, सिविल जज व०प्र०, ज्ञानेन्द्र कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पीयूश भारतीय रेलवे मजिस्ट्रेट, जयवीर सिंह अपर सिविल जज सी.डि./एसीजेएम/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, युगुल शम्भू अपर सिविल जज (सी.डि.) आकाश गुप्ता एसीजेएम/एफटीसी, विजय रतन गौतम ग्राम न्यायालय अमृतपुर, ओम चैरसिया सिविल जज सिटी, माला कुमारी सिविल जज (जू.डि.) कायमगंज, सुबुक मुस्कान जेएम सदर, प्रशान्त कौशिक जेएम हवाली, हिमांबू नौटियाल अपर सिविल जज प्रथम, गुलफ्शा अपर सिविल जज द्वितीय, श्वेता कश्यप जेएम, अनामिका अपर सिविल जज, शोभा रानी जेएम,  दीपिका रानी जेएम, ज्योति सागर जेएम/एफटीसी 02, शिवानी सिंह जेएम/एफटीसी, बलवीर सिंह विशेष जेएम एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, राम सिंह मौर्या, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोर्ट मैनेजर व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परा विधिक स्वयंसेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कार्यक्रम के समापन पर नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश एवं संजय कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी जिला विधिक प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चल वैजयंती पर फतेहगढ़ का कब्जा
फर्रुखाबाद l कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता-2026 का स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में भव्य समापन हुआ। 12 मार्च से जारी इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जनपद फतेहगढ़ ने बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'चल वैजयंती' का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री अमर पाल सिंह व प्रतिसार निरीक्षक श्री अविचल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। इस ऐतिहासिक जीत से फतेहगढ़ पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।
गैस लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत
फर्रुखाबाद l गैस की मारामारी के बीच गैस लेने के लिए लाइन में लगे 75 वर्ष के बुजुर्ग की शुक्रवार को हालत खराब हो गई थी, उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया l
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी कोना निवासी मुख़्तार अंसारी लाल सराय पानी टंकी के निकट स्थित भारत पैट्रोलियम के शोरूम के बाहर 75 साल के बुजुर्ग भारत गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद लेने के लिए गया था l
सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा तभी बुजुर्ग को अचानक चक्कर आया और बेहोश होकर लाइन में खड़े खड़े जमीन पर गिर गया, जमीन पर गिरते ही लाइन में खड़े लोगों ने बुजुर्ग के हार्ड को हाथों से दबाया लेकिन बुजुर्ग को राहत ना मिलने पर परिजनो ने एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जहां अस्पताल के डॉक्टर ने देखने के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया ।
अवैध खनन करने पर बालू पट्टा निरस्त, दो वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट, 1.63 करोड़ रुपए बसूली का आदेश जारी

फर्रुखाबाद l जनपद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने पर 1.63.35.888 करोड़ की बकाएदर से बसूली करने के लिए तहसील अमृतपुर के ग्राम आसम्पुर में संचालित बालू खनन प‌ट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। फर्म को दो वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया  है। जिलाधिकारी ने फर्म को दो वर्ष के लिए काली सूची में डालते हुए उस पर अर्थदंड भी लगया है।
पट्टा निरस्त करने के आदेश खनन अधिकारी के औचक
पोकलैंड से खनन व विना ई-फार्म परिवहन पर भी जुर्माना
निरीक्षण में आबंटित क्षेत्र से करीब 420 मीटर दूर एक पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते हुए बरामद की है । जांच में स्वोकृत सीमा
से अधिक मिट्टी और साधारण बालू का खनन कर उसे बेच दिया गया।
निरीक्षण के दौरान बाद पट्टेदार पर 50 हजार रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 30
लाख रुपये का जुर्माना किया गया। जांच में 248 वाहनों के माध्यम से सरकार को  लाखो रुपए राजस्व का नुकसान किया है। क्षेत्र में लगे कैमरा कमांड सेंटर से अलग होने पर लाखों रुपए जुर्माना लगाया गया l प्रशासन ने कई बार नेटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा नही दिया,
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वर्ष 2021 से 2006 तक के लिए स्वीकृत इस पटुटे को निरस्त करते हुए खनन क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया।
डीएम आदेश पर पट्टेदार अनंतराम शाक्य पर रायल्टी वर्ष  की ब्याज सहित धनराशि वसूली के लिए आरसी जारी की गई है जिलाधिकारी ने थाना अमृतपुर और तहसील प्रशासन को निर्देश दिया है कि तीन दिन के भीतर खनन क्षेत्र से सभी मशीनें और सामग्री जप्त करने के निर्देश दिए हैं l
अवैध रूप से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करते हुए 6 घरेलू गैस सिलेंडर किए बरामद
फर्रुखाबाद l शहर के कुछ स्थानों पर हो रही अवैध रूप से गैस सिलेंडर से रिफिलिंग को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों ने कई ठिकानों पर छापा मारा और घरेलू सिलेंडर बरामद करने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है
पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी बढ़पुर, पूर्ति निरीक्षक कमालगंज / मोहम्मदाबाद अभिषेक मिश्रा के साथ जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड फतेहगढ़, भोलेपुर स्थित दुकान श्री श्याम गैस चूल्हा विक्रेता एवं खाटू श्याम लाज एण्ड होटल के नीचे अवस्थित दुकान के संचालक श्री रिषभ की दुकान पर पहुंचा गया। जांच में दुकान पर कुल 6 घरेलू गैस सिलिण्डर, दो रिफिलर तथा एक 05 किलो० का छोटा गैस सिलिण्डर मौके पर पाया गया। श्री श्याम गैस चूल्हा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर उपस्थित श्री राघव पिता का एवं खाटू श्याम लाज एण्ड होटल के नीचे अवस्थित दुकान के संचालक श्री रिषभ द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिण्डर से छोटे गैस सिलिण्डरों में गैस की रिफलिंग की जा रही है l जिलाधिकारी के आदेश पर श्री श्याम गैस चूल्हा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर उपस्थित राघव एवं खाटू श्याम लाज एण्ड होटल के नीचे अवस्थित दुकान के संचालक श्री रिषभ के विरूद्व  प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराई गयी।
एस आई आर कार्य जिम्मेदारी से करने वाले 8 बीएलओ सम्मानित हुए

फर्रुखाबाद l शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए पंचायत निर्वाचन नामवाली कार्य को जिम्मेदारी से करने पर आठ बीएलओ द्वारा 50% प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की एंट्री कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
जनपद के विकासखंड राजपुर की ग्राम पंचायत सीडचकरपुर के बी एल ओ राजेश कुमार सिंह प्रथम को 10000 रुपए प्रोत्साहन राशि का प्रदान की गई l इसी विकासखंड की ग्राम पंचायत कडहर के बी एल ओ श्याम जी अवस्थी दूसरे स्थान पर है 8000 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया और इसी विकासखंड के सरह ग्राम पंचायत के बी एल ओ कालीचरण तीसरे स्थान पर रहे 6000 रुपए का प्रोत्साहन धनराशि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रदान की गई इसके अलावा कायमगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के बी एल ओ भूपेंद्र दीक्षित और शमशाबाद विकासखंड के की ग्राम पंचायत खिनमिनी के बी एल ओ आशीष गुप्ता को तीन तीन रुपए की धनराशि प्रदान की गई, राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दहेलिया की बी एल ओ ममता देवी और सुनील कुमार, कमालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत धान मंडी की बी एल ओ ममता दीक्षित और राजपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत महमदगंज के बी एल ओ नरसिंह एवं अवध बिहारी को तीन तीन हजार रुपए सांत्वना राशि दी गई
ओवरलोड माल ढोने में 4 ट्रक सीज,2.33 लाख रुपए जुर्माना,
खनन विभाग ने 28 हजार रुपए जीएसटी विभाग ने 80हजार रुपए जुर्माना लगाया,बकाया कर में 1 ट्रक सीज

फर्रुखाबाद l जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर  एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 4 ट्रक सीज किये गये व उन पर 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 1 ट्रक सीज किये गये, जिन पर 10 हजार रुपए का कर बकाया था।
चेकिंग के दौरान मोहम्मदाबाद की एक फर्म से सेन्ट्रल जेल फर्रूखाबाद के अलग-अलग नामों से 6 बिल लेकर एक हजार बोरी सीमेण्ट ले जाता हुआ ट्रक पकड़ा गया। ट्रक के सभी बिल रू0 50 हजार से कम धनराशि के थे। यह ई-वेबिल से बचने के लिये किया गया था। ट्रक को मसेनी से कादरीगेट की ओर जाते हुये दीप पैलेस के पास पकड़ा गया था। ट्रक में लदे माल से जीएसटी चोरी की आशंका के दृष्टिगत जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अमित त्यागी को सूचना दी गई तथा ट्रक उनके हवाले कर दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा इस ट्रक पर 55 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया तथा जीएसटी विभाग द्वारा 80 हजार रुपए जुर्माना सम्भावित है।
खनन अधिकारी के साथ चेकिंग में मौरंग ले जाते हुये एक ट्रक को पकड़ा गया, जिस पर परिवहन विभाग द्वारा 57 हजार रुपए तथा खनन विभाग द्वारा 28 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।
भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।
महिलाओं की शिकायत को महिला आयोग की सदस्य ने गंभीरता से सुना अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी ने पी डब्ल्यू गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया l जनसुनवाई में 07 महिलाओं द्वारा अपने-अपने समस्याओं का प्रार्थना पत्रों के माध्यम से सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया l जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सदस्य द्वारा  संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं,  माननीय सदस्या द्वारा वि0 खंड राजेपुर  के उजरा मउ आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया एवं  जिला जेल का निरीक्षण किया गया व साफ़ सफाई के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में
जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष,परियोजना निदेशक,चाइल्ड हेल्पलाइन,, वन स्टाप सेंटर, दत्तक ग्रहण के कार्मिक,व अन्य विभागों के अधिकारी गण भी मौजूद रहे ।